110034
दिल्ली में फोन चोरी गैंग का भंडाफोड़, 228 महंगे फोन बरामद!
Delhi, Delhi:क्या आपको फोन भी चोरी हुआ है ? दिल्ली पुलिस ने फोन चोरी की तस्करी करने वाले बड़े गैंग का किया खुलासा.. बंगलादेश और नेपाल भेजे जा रहे थे फोन 3 आरोपी गिरफ्तार..228 महेंगे फोन बरामद दिल्ली की साउथ ईस्ट जिले की STF चोरी हुए फोन की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान.. गैंग का सरगना मोहतर शेख और दो साथी मोहम्मद गुलु शेख और अब्दुल शमीम पुलिस टीम ने इन तीनों को 2 सितंबर की शाम सराय काले खां स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क के पास से गिरफ्तार किया इनके पास से तीन देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद..228 महंगे मोबाइल फोन आरोपियों ने पुलिस को बताया की ये करीब 5 साल से ये गैंग धंधे में लिप्त है अब तक करीब 1 लाख से ज्यादा फोन नेपाल और बांग्लादेश भेज चुके हैं ((दिल्ली में STF की बड़ी कार्रवाई)) साउथ ईस्ट जिला स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोताहर शेख (33) – मालदा, पश्चिम बंगाल मोहम्मद गुलु शेख (33) – मालदा, पश्चिम बंगाल अब्दुल शमीम (22) – मालदा, पश्चिम बंगाल 3 देसी कट्टे (.315 बोर) 6 जिंदा कारतूस 228 महंगे मोबाइल फोन बरामद 02 सितम्बर 2025 की शाम STF को सूचना मिली थी कि कुख्यात रिसीवर मोताहर शेख अपने साथियों के साथ साउथ ईस्ट दिल्ली में सक्रिय है। STF टीम ने वेस्ट टू वंडर पार्क, सराय काले खां के पास घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी में हथियार और तीन बैग भरे मोबाइल फोन मिले। जांच में खुलासा मोताहर शेख इस पूरे सिंडिकेट का सरगना है। ये लोग दिल्ली के मोबाइल स्नैचर्स से चोरी/लूटे गए फोन सस्ते दामों में खरीदते थे। *मोबाइल फोन नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में ऊंचे दामों पर बेच दिए जाते थे*। इस गिरोह के कारण दिल्ली में स्ट्रीट क्राइम को बढ़ावा मिल रहा था। इस मामले में FIR No. 382/25, PS सनलाइट कॉलोनी में Arms Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सप्लायर और विदेशी खरीदारों की तलाश में जुटी है STF South East की बड़ी सफलता, मोबाइल तस्करी और स्ट्रीट क्राइम पर बड़ी चोट!0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: मंत्री पार्वेश वर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस सर मुद्दे पर
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PARVESH VERMA (MINISTER, DELHI GOVERNMENT) PRESS CONFERENCE ON SIR ISSUE0
0
Report
राजसमंद, आमेट, नाथद्वारा में भाजपा बोर्ड मिलने पर कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के तीन प्रमुख नगरीय निकायों राजसमंद नगर परिषद, आमेट नगरपालिका और नाथद्वारा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी जताई। भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यालय के बाहर काफी देर तक उत्सव का माहौल बना रहा। सड़क-पेयजल और स्वच्छता पर रहेगा फोकस- भाजपा नेताओं ने कहा कि राजसमंद, आमेट और नाथद्वारा में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना किसी भेदभाव के सड़क, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों को गति देने की बात कही गई। निकाय क्षेत्रों में आमजन से जुड़े विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर रहेगा।0
0
Report
मुरींया में गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 4 युवक, तलाश जारी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, भगवान गणेश जी को विसर्जन करने आए 4 युवक नदी में बहे, कुंवारी नदी के तेज बहाव में फंसने के कारण हुआ हादसा, मौके पर मौजूद पुलिस स्थानीय लोगों ने तत्परता से तीन लोगों को बचाया, एक युवक अभी लापता पुलिस एवं एसडीआरएफ ने रात में ही शुरू किया रेस्क्यू ,नहीं मिला युवक का कोई भी सुराग, दिमनी थाना क्षेत्र के कुंवारी नदी के घाट का घटनाक्रम,,0
0
Report
Advertisement
33 लाख नोटिस जारी, 30 सितंबर तक जवाब दें, 4 नवंबर मतदाता सूची जारी
New Delhi, Delhi:जिन लोगों के कुछ दस्तावेज पेंडिंग हैं या जो अपने घर पर नहीं मिले हैं, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें किसी आम आदमी या वीआईपी के साथ अलग व्यवहार नहीं किया जा रहा है। अगर किसी के दस्तावेज में कमी है या वह व्यक्ति घर पर नहीं मिलता है, तो उसे इसी तरह नोटिस जारी किया जाता है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। इसमें किसी व्यक्ति का नाम देखकर नोटिस नहीं भेजा जाता, बल्कि जिन मामलों में दस्तावेज पूरे करने या किसी जानकारी की जरूरत होती है, वहां नोटिस जारी किया जाता है। जिस व्यक्ति को नोटिस मिला है, उसे भी पूरा मौका दिया जा रहा है कि वह नोटिस का जवाब दे और अपने दस्तावेज पूरे करे। 30 सितंबर तक नोटिस पाने वाले लोग अपना जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं。 4 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इसके बाद भी अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं आता है, तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए भी पूरी प्रक्रिया निर्धारित है। मैं विपक्ष, अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस और उन सभी संगठनों से कहना चाहता हूं जो इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं कि ऐसी स्थिति पैदा न करें, जिससे लोगों का चुनाव आयोग पर भरोसा कमजोर हो। चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास बना रहना जरूरी हो। 33 लाख लोगों को नोटिस मिला है उन सबके पास एक महीने का समय है जवाब देने का मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि उन लोगों को गुमराह ना करें0
0
Report
लखीमपुर खीरी चिल्ड्रन एकेडमी का गोली कांड, पुलिस कर रही गहनता से जांच।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी चिल्ड्रन एकेडमी में गोली कांड। जनपद लखीमपुर खीरी में विद्यालय आरंभ होते ही चिल्ड्रन एकेडमी के अंदर ही गोली कांड हो गया इस गोली कांड एकेडमी में महिला व पुरुष गोली लगे हुए मृतक पाए गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा के अंतिम संस्कार कराए जाने की तैयारी में लगी हुई है, वही पुलिस बहुत से बिंदुओं पर गहनता से छानबीन व जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस का ड्रग नेटवर्क पर 96 घंटे का ऑपरेशन, 20 से अधिक गिरफ्तार
Delhi, Delhi:वेस्ट दिल्ली में ड्रग नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा स्पेशल ऑपरेशन, 96 घंटे के ऑपरेशन में 20 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार, 6 विदेशी नागरिक भी शामिल। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस का ड्रग सप्लाई चेन के खिलाफ 96 घंटे का विशेष ऑपरेशन अभियान चलाया गया जिसमें “नशा मुक्त भारत – पता लगाना, रोकना और नष्ट करना” अभियान के तहत वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ड्रग ट्रैफिकिंग और नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन के खिलाफ 96 घंटे का विशेष एवं समन्वित ऑपरेशन चलाया। अभियान में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सभी पुलिस स्टेशनों और विभिन्न पुलिस यूनिट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ना रहा। अभियान के दौरान NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए गए तथा ड्रग तस्करी में कथित रूप से शामिल 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 6 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस टीमों द्वारा अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इस विशेष अभियान की निगरानी सुश्री सुमन गोयल, IPS, जॉइंट CP/वेस्टर्न रेंज तथा श्री हरेश्वर वी. स्वामी, DCP/वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नेतृत्व में की गई। अभियांन का मुख्य उद्देश्य: ड्रग सप्लाई नेटवर्क की पहचान करना। नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना। ड्रग तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करना। NDPS एक्ट के तहत प्रभावी कानूनी कार्रवाई करना। युवाओं एवं आम जनता को नशे के खतरे से सुरक्षित रखना। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस का संदेश: नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा ड्रग नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लाल चौक में 'सरदार पटेल और कश्मीर: द अनटोल्ड हिस्ट्री' किताब का विमोचन
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (JAMMU AND KASHMIR): BOOK ‘SARDAR PATEL AND KASHMIR: THE UNTOLD HISTORY’ UNVEILED AT LAL CHOWK / VISUALS / KISHOR MAKWANA (CHAIRPERSON, NATIONAL COMMISSION FOR SCHEDULED CASTES), DR. RIZWAN KADRI (HISTORIAN, AUTHOR) S/B0
0
Report
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग और प्रतियोगिताएं
Noida, Uttar Pradesh:यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में स्कूल-कॉलेजों के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले ट्रेड शो में अधिक से अधिक विद्यार्थियों और आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ट्रेड शो में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए क्विज और ‘बैटल ऑफ द बैंड्स’ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न टास्क पूरे करने वाले विद्यार्थियों को ‘ट्रेड एक्सपो पासपोर्ट’ भी दिया जाएगा। ट्रेड शो में विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग सत्र और विभिन्न करियर विकल्पों से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को उद्योग, व्यापार, नई तकनीक, रोजगार और करियर के अवसरों को करीब से समझने का मौका मिलेगा। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की क्राफ्ट, कल्चर और कुजीन को व्यापक मंच मिलेगा। ओडीओपी के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पाद, हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमियों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी गतिविधियां होंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्कूल-कॉलेजों से समन्वय बनाकर विद्यार्थियों के आवागमन और सहभागिता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों, विद्यार्थियों, उद्यमियों और विभिन्न संगठनों से बड़ी संख्या में ट्रेड शो में शामिल होने की अपील की।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र 2026: विधानसभा के बाहर दृश्य वायरल, भाजपा MLA सुरजीत सिंह साबथिया
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR: J&K ASSEMBLY SESSION 2026 OUTSIDE VISUALS FROM ASSEMBLY SURJIT SINGH SABATHIA (BJP MLA) S/B0
0
Report
Advertisement
सांबा में जम्मू-सीयालदह एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन शीशा टूटा; सुरक्षा बल जांच में
Noida, Uttar Pradesh:सांबा में जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन का शीशा टूटा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार देर रात जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पथराव से ट्रेन के इंजन का सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद रेलवे पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन के चालक ने पहले फायरिंग की आशंका जताई थी। हालांकि, देर रात करीब 1:30 बजे तक की जांच में मामला पथराव का पाया गया। सुरक्षा एजेंसियां रेलवे ट्रैक और घटनास्थल के आसपास के इलाके की तलाशी ले रही हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस को कठुआ और सांबा के बीच कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसके चलते वंदेभारत करीब तीन घंटे की देरी से जम्मू पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सांबा-जम्मू रेल मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले 10 फरवरी 2000 को इसी मार्ग पर जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस के सात डिब्बे आईईडी विस्फोट के बाद पटरी से उतर गए थे। उस आतंकी घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस पथराव करने वालों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
डायवर जॉथन गॉर्डन ने अद्भुत ऑक्टोपस के छलावरण को रिकॉर्ड किया
Noida, Uttar Pradesh:Amazing octopus camouflage captured by diver Jonathan Gordon.0
0
Report
चीन के Qinghai में रेत आँधी का शानदार दृश्य सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:Stunning view of a sandstorm in Qinghai, China.0
0
Report
Advertisement
योगेंद्र साव के बयान से गठबंधन में घमासान, भाजपा पर दबाव बढ़ा
Ranchi, Jharkhand:रांची कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बयान से शुरू हुआ विवाद अब और भी ज्यादा गहराता जा रहा है। यह विवाद गठबंधन की सियासत में तकरार का रूप भी ले रहा है। पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए हमला बोला तो कांग्रेस अनुशासन समिति ने योगेंद्र साव को शो-कॉज नोटिस जारी किया अब कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने झामुमो नेताओं के बयानों और राजनीतिक अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं। गठबंधन के भीतर उठे इन सवालों के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है। गठबंधन के नेताओं के द्वारा आपस में खींची सियासी तलवार ने भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन पर हमला करने का एक बेहतर मौका दे दिया है और झारखंड में खूब राजनीति भी हो रही। झारखंड के सत्ताधारी दलों के बीच बयानबाज़ी जारी है, कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के बयान से तूल पकड़ी सियासत और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के सवालों पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, किसी भी क्रिया की प्रतिक्रिया तो होती है हम क्रिया ही ऐसा क्यों करें कि कोई प्रतिक्रिया आए। इस लिए इन चीजों से बचना चाहिए। योगेन्द्र साव ने जिस भाषा का प्रयोग किया और जिस सेंटीमेंट के साथ बात किया । गुरुजी को अगर तथ्यहीन और हीन भावना के साथ अगर बोला जाए तो उसे आप नहीं रोक सकते हैं। गुरुजी हम लोगों के लिए अब कुछ हैं। हेमंत सोरेन सिर्फ उनके पुत्र नहीं लाखों लोग समर्पित हैं और उसमें अगर कोई इस तरह की बात करे तो उसको रोका नहीं जा सकता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हेमंत सोरेन झामुमो के अध्यक्ष के साथ साथ गठबन्धन दल के मुखिया हैं गठबन्धन दल के नेता हैं। घटक दल का कोई व्यक्ति गठबन्धन के मुखिया के ऊपर अनर्गल बयानबाजी करे तो गंभीर मामला है। हमें लगता है गठबन्धन एक दूसरे के सहयोग का स्वाभाविक गठबन्धन है,इस लिए गठबन्धन के अंदर के सभी दल इस तरह के बयान से परहेज करे ,जिस बयान से विपक्ष को गठबन्धन पर प्रश्न खेड़ करनेکا मौका मिलता है। ये सभी के लिए है,चाहे वो कांग्रेस हो, झामुमो हो या राजद हो। ये ख्याल हर व्यक्ति को रखना चाहिए। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ये अवसरवादिता का गठबन्धन है, कांग्रेस और झामुमो सत्ता सुख के लिए आपस में गठबन्धन कर सरकार चला रहे हैं उन्हें जनहित से कोई लेना देना नहीं है। योगेन्द्र साव ने तो सीएम पर सीधे निशाना साधा ,इसके लिए तो बीजेपी को कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। आपस में ही इन लोगों का जो विचार है,सोच सकते बने जनता यहां कितना पिस रही होगी। आज जेएमएम और कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। बाइट ...संदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
ऑर्ब-वीयर स्पाइडर हर रात नया जाल बुनती, प्रातःकाल से पहले जाल हटाकर बचती है
Noida, Uttar Pradesh:This fascinating timelapse of an orb-weaver spider building her web is even more remarkable considering she removes it before dawn each day and constructs a new one every night to avoid daytime predators.0
0
Report
हरदा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस गरिमा के साथ, स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, शतायु वृद्धजनों का होगा सम्मान, नुक्कड़ नाटक से स्थानीय लोगो को जानकारी, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधिया। हरदा वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को प्रदेशभर में गरिमा और सम्मान के साथ मनाया, जिला चिकित्सालय, सिविल डिस्पेंसरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे। इनमें रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र परीक्षण सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
