Back
जालोर में पानी निकासी को लेकर लोगों ने आयुक्त का किया घेराव!
Jalore, Rajasthan
जालोर। शहर की चार कॉलोनियों का पानी राजेन्द्र नगर की शिव गली से निकालने पर लोगों ने नगर परिषद आयुक्त का घेराव कर विरोध किया। लोगों ने कहा कि छोटी नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही। गलियों में पानी भर रहा है। घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
नगर परिषद ने राजेन्द्र नगर की मुख्य सड़क तोड़कर शिव गली से पानी निकालने का रास्ता बनाया। इस पर कॉलोनीवासियों ने काम रुकवा दिया। आयुक्त दिलीप माथुर समझाने पहुंचे तो महिलाओं समेत लोगों ने उनकी कार का घेराव कर दिया। लोगों ने मांग की कि पानी की निकासी अलग-अलग जगह से की जाए। नाले का निर्माण रोका जाए।
कॉलोनी निवासी गिरधारीलाल सोलंकी ने बताया कि चार कॉलोनियों और पहाड़ का पानी शिव गली से निकाला जा रहा है। नालियां छोटी होने से पानी रुक रहा है। गलियों में भराव हो रहा है। नगर परिषद रोज सफाई नहीं कर रही। इससे पहले से परेशानी है।
आयुक्त ने कहा कि पानी की निकासी यहीं से संभव है। इस पर लोग और नाराज हो गए। कुछ देर बाद आयुक्त ने पुलिस बुला ली। इसके बाद शाम करीब 4 बजे महिलाएं और अन्य लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर काम रोकने और पानी की निकासी दूसरी जगह से करने की मांग की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement