Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Narsinghpur487001

सालीचौका के रेलवे फाटक से परेशान लोग, इंतजार खत्म होगा कब?

DVDinesh Vishwakarma
Aug 15, 2025 07:00:21
Narsinghpur, Madhya Pradesh
एंकर - नरसिंहपुर जिले के सालीचौका नगर का रेलवे फाटक यहां के लोगों के लिए कई सालों से दुखदाई बना हुआ है । फ्लाई ओवर की सौगातों के दौर में भी यहां लोग एक अदद अंडर पास या ओवर ब्रिज के इंतजार में नासूर बने फाटक से दो चार हो रहे हैं... ऐसे में कई बार मरीजो के वाहन और एंबुलेंस भी इस बदइंतजामी का शिकार हो चुके हैं और कईयों की जान भी ये रेलवे फाटक ले चुका है पर आलम आज भी जस का तस है... आज की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही दिखी जहां एक के बाद एक ट्रेनें गुजरती रहीं और फाटक पर एक एम्बुलेश और अन्य वाहनों की कतारें बढ़ती रहीं... फाटक पर फंसे राहगीरों के मुताबिक इस रेलवे ट्रैक से 6 से 7 ट्रेन निकलने के चलते वे घंटों यहां फंसे हैं. भीषण गर्मी लंबी कतार ऊपर से गेट लम्बे समय से बंद परेशान लोगों की हिम्मतें भी जबाव दे गई लोग सड़कों पर ही बैठकर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे इसी जिले में नेशनल हाईवे पर महज 20 किलोमीटर में पांच ओवर ब्रिज होना बावजूद एक नगर के हजारों लोगों के लिए परेशानी बने रेलवे फाटक पर एक अदद ब्रिज का न बन पाना कहीं न कहीं यहां के नुमाइंदों के लिए क्षेत्र के विकास के लिए इच्छा शक्ति की कमी को साफ दिखाता है .. बहरहाल जब तक यहां पर ओवर ब्रिज नही बनता क्षेत्र की जनता के लिए इस तरह की परेशानियों से आये दिन समाना करना पड़ेगा बाइट - निवासी सालीचौका बाइट - राहगीर बाइट- दर्शन चौधरी ( सांसद नर्मदापुरम)
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRajesh Nilshad
Aug 15, 2025 08:32:42
Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में फहराया गया तिरंगा.. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया ध्वजारोहण.. प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल समेत कई नेता कार्यकर्ता रहे मौजूद
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Aug 15, 2025 08:32:23
Malda, West Bengal:
অবশেষে বাড়ি ফিরল বাংলাদেশে pushback হয়ে যাওয়া মালদার কালিয়াচকের জালালপুরের পরিযায়ী শ্রমিক আমির শেখ। রাজস্থানের কাজ করতে গিয়েছিলেন। বাংলাদেশী সন্দেহে গ্রেপ্তার করা হয় আমির শেখকে। তার পরিবারের অভিযোগ এরপর আমিরকে বাংলাদেশী সন্দেহের pushback করে দেওয়া হয়।সামাজিক মাধ্যমে পরিযায়ী শ্রমিক আমির শেখের ছবি ভাইরাল হয়। সেই ভিডিও ছবির মাধ্যমে তারা সমস্ত ঘটনা জানতে পারেন। অবশেষে কোর্টের দারস্থ হয় পরিবার। বিষয়টিতে রাজ্য সরকার হস্তক্ষেপ করে।উদ্যোগী হয় তৃণমূল কংগ্রেস নেতৃত্ব। স্বাধীনতা দিবসেই স্বাধীনতা পায় এই যুবকক। এই ঘটনা ঘিরে জেলা জুড়ে রাজনৈতিক তরজা শুরু হয়েছে মালদা জেলা জুড়ে। ভোট রাজনীতি এই আমির শেখের ঘটনাকে তুলে ধরতে চাইছে তৃণমূল কংগ্রেস। জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আব্দুল রহিম বক্সি জানান রাজ্যে মুখ্যমন্ত্রী কেন্দ্রীয় সরকারের উপর এই বিষয়টি নিয়ে চাপ সৃষ্টি করেছিলেন। আর তাই আমীর তাঁর বাড়ি ফিরে আসতে পেরেছে। অন্যদিকে কেন্দ্র সরকার সাহায্য না করলে এই যুবককে ফেরত আনা যেত না। এই রাজ্যে কোন কাজ নেই যে কারণে এখানকার শ্রমিকদের বাইরে যেতে হচ্ছে। আর তারা সেখানে গিয়ে সমস্যায় পড়ছে। এর জন্য দায়ী তৃণমূল পাল্টা দাবি বিজেপি নেতৃত্বের।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Aug 15, 2025 08:32:17
Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ.. विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर 79वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं.. ध्वजारोहण के बाद कहा- विधानसभा सचिवालय आज आम जनता के लिए खुला हुआ है.. सुबह 10.30 से 5 बजे तक विधानसभा सचिवालय आम जनता के लिए खुला रहेगा.. बाइट- दिनेश शर्मा, सचिव, विधानसभा
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Aug 15, 2025 08:32:10
Ayodhya, Uttar Pradesh:
अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सरयू नदी में अयोध्या पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों से सजी नौकाएं जब सरयू के जल में आगे बढ़ीं, तो पूरे सरयू तट पर भारत माता की जयघोष वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। नदी की लहरों पर लहराता तिरंगा देखकर लोगों के मन में देश के प्रति गर्व और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।कार्यक्रम के दौरान जल पुलिस के अधिकारी और जवानों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस यात्रा का नेतृत्व अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी की अगवाई में किया गया था।सरयू के किनारे जुटे सैकड़ों लोगों ने इस अनूठी तिरंगा यात्रा का साक्षी बनते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। अयोध्या की ऐतिहासिक धरा पर सरयू की लहरों के बीच यह तिरंगा यात्रा देशप्रेम और एकता का अद्वितीय संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Aug 15, 2025 08:32:03
Jaipur, Rajasthan:
* *सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशक आशीष मोदी ने अंबेडकर भवन में किया ध्वजारोहण* जयपुर-। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यालय अंबेडकर भवन में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मोदी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी से राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।
0
comment0
Report
TKTushar Kanchhal
Aug 15, 2025 08:31:58
Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर गुरुवार रात नकली टीआई पहुंचा और परिजनों से पूछताछ करने लगा इस बारे में राज की मां ने अपने बेटों को जानकारी दी जब वे घर पहुंचे तो पुलिस की तरह वर्दी पहना शख्स खुद को राजा का मित्र बताने लगा राजा के भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार घर पर आया नकली टीआई अपने आप को रेलवे का अधिकारी बता रहा था जब उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो वह घबरा गया इसके बाद उसकी फोटो और पहचान पत्र राजेंद्र नगर पुलिस को भेजकर जानकारी दी राजा के भाई विपिन रघुवंशी की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने नकली टीआई के विरुद्ध मामलादर्ज किया और पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस के मुताबिक खुद को आरपीएफ का टीआई बताने वाले नकली टीआई की पहचान बजरंग लाल जाट निवासी राजस्थान के रूप में हुई है यह आरपीएफ का बर्खास्त आरक्षक है और इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है बाइट विपिन रघुवंशी राजा का भाई बाइट आलोक शर्मा एडिशनल डीसीपी
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Aug 15, 2025 08:31:45
Prayagraj, Uttar Pradesh:
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी का बड़ा आरोप, राहुल गांधी पर सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप, मंत्री नंदी ने कहा राहुल गांधी हमेशा सनातन के मानने वालों को दुःख पहुंचाने वाला बयान देते हैं, तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने और देश को बांटने का भी लगाया आरोप। एंकर -- यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री नंदी ने कहा है कि राहुल गांधी हमेशा सनातन संस्कृति को अपमानित करने और सनातन को मानने वालों को दुःख पहुंचाने वाले बयान देते रहते हैं। राहुल गांधी पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि वह देश को बांटने का काम कर रहें हैं। मंत्री नंदी ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उन्हें सोचना चाहिए, वह हमेशा देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करने वाले बयान देते रहते हैं, देश की जनता उन्हें अब जान चुकी है, वह किस तरह से विदेश में जाकर देश को अपमानित करने वाले बयान देते रहते हैं। ऐसे में वह राहुल गांधी जैसे मूर्ख व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बोलकर अपना समय खराब नहीं करना चाहते हैं। वहीं कौशाम्बी के चायल विधानसभा से समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल के सीएम योगी की विधानसभा में तारीफ किए जाने पर उन्हें पार्टी से निष्काशित करने पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया और अपराधियों की पूरी टीम है, इस पर अगर हम कहें कि सपा में साधु महात्मा हैं तो आप लोग हंसेंगे। मंत्री नंदी ने कहा कि यह गुंडे और अपराधियों के समर्थन में इतने अंधे हो चुके हैं कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता है। मंत्री नंदी ने कहा कि पत्नी पर ही एक मौलाना ने सवाल उठा दिया। प्रयागराज पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की परेड में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी शामिल हुए। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी, इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुलिसकर्मियों को भी मेडल से सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि विकसित भारत 2047 में कैसा हो इसका संकल्प आज लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे विधानसभा चलाया गया है, इसी मकसद के साथ कि उत्तर प्रदेश की भूमिका विकसित भारत को बनाने में क्या हो, इस पर चर्चा परिचर्चा हुई है। मंत्री नंदी ने कहा आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और उत्तर प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं हाईपॉवर डेमोग्राफी के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश कि बागडोर संभाली है। तभी से 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा से लेकर सभी जरूरी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जरूरी कदम उठा रहे हैं। दुनियां के शीर्ष महाशक्तियों में भारत को शामिल कराने के उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहें हैं। बाइट -- नंद गोपाल गुप्ता नन्दी, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Aug 15, 2025 08:31:23
Firozabad, Uttar Pradesh:
Location--Firozabad Name--Premendra kumar Feed transfar by 2c ( 1508ZUP_fzb_barn_r1) Date-15/08/2025 अपडेट स्क्रिप्ट बाइक सवार जिंदा जला ANC --यूपी के फिरोजाबाद में नेशनल हाईवे पर उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हुआ जब मोपेड और बाइक में भिड़ंत हुई और मोपेड में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया जबकि बाइक सवार तीन लोग झुलस गए जिन्हें आलम फलन में उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया मौत के पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग बुझाई तब तक व्यक्ति जिंदा जल चुका था, Vo - मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रूपसपुर के समीप मोपेड और बाइक आपस में टकराई। घटना के बाद अचानक मोपेड में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही जिंदा जलकर मृत्यु हो गई। वहीं बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटना के बाद के शिकोहाबाद से फिरोजाबाद जाने वाली एक साइड को बंद किया।दूसरी साइड से यातयात सुचारू से चलाया। कुछ देर बाद सीओ शिकोहाबाद में पूरी घटना से प्रेस को अवगत कराया Byte - - प्रवीण कुमार ,(सीओ, शिकोहाबाद) Byte - प्रत्यक्षदर्शी Premendra kumar Zee up/uk, firozabad 9720626609,9456460660
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Aug 15, 2025 08:31:14
Jaipur, Rajasthan:
राजफेड में प्रबंध निदेशक ने किया झण्डारोहण जयपुर- राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लि. (राजफेड) में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रबंध निदेशक टीकम चन्द बोहरा ने झण्डारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। राजफेड के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान्न का वितरण किया गया।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Aug 15, 2025 08:31:09
Jaipur, Rajasthan:
नेहरू सहकार भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार ने किया झण्डारोहण ashish जयपुर- देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन में हर्षोल्लास,उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों स्कूली बच्चों द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और कविताओं की प्रस्तुति दी गई। सहकारिता विभाग और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया। इसके बाद राजपाल ने अपैक्स बैंक में भी ध्वजारोहण किया.
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Aug 15, 2025 08:31:05
Chamoli, Uttarakhand:
फ़ीड -2 सी से दिनांक - 15/8/3025 रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी - चमोली/ उत्तराखंड एंकर - चमोली स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमें देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विकसित उत्तराखंड,सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, लोकनृत्य और नाट्य मंचनों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर गूंजते देशभक्ति के गीतों और बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। बाइट - धन सिंह - प्रभारी मंत्री
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Aug 15, 2025 08:30:50
Jaipur, Rajasthan:
चौमूं के गोविंदगढ़ में हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की अगुवाई में किया गया।बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए....
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Aug 15, 2025 08:30:40
Banda, Uttar Pradesh:
Report - Atul Mishra centre- banda Info - पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से बनाया जा रहा है वहीं बांदा में भी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करके और राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी गई है पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा ध्वजारोहण किया है।पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर्व को धूम धाम से मनाया गया है इस दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी पदक व प्रशंसा चिन्ह भी सराहनीय कार्य करने वाले जिले के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया है। शादी पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस कर्मी व सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।
0
comment0
Report
Aug 15, 2025 08:30:38
Kanpur, Uttar Pradesh:
79 स्वतंत्रता दिवस की मौके पर जेसीआई रॉयल और नारायण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की ओर से 100 गरीब बच्चों को स्कूल बैग पानी की बोतल का वितरण किया गया, समाज सेवा के लिए कार्यक्रम जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ,जहां संस्था सदस्यों ने शिक्षा को लेकर छात्राओं का मनोबल भी बढ़ाया, आयोजिका आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि कॉलेज में कई निम्न वर्ग की छात्राएं ऐसी भी है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है,स्कूल की फीस देना भी मुश्किल होता है,ऐसे में संस्था की ओर से उत्साह वर्धन के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Aug 15, 2025 08:30:31
Sambhal, Uttar Pradesh:
लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 15/8/2025 संभल । स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज में ध्वजारोहण करने पहुंचे सपा सासंद जिया उर रहमान बर्क संभल में बुलडोजर एक्शन को लेकर सरकार पर भड़के । सपा सांसद ने बुलडोजर एक्शन को लेकर सरकार पर साधा निशाना । बुलडोजर एक्शन दुकान या घरों पर नहीं ,बल्कि बुलडोजर कार्यवाही से हमारे अधिकारों पर की जा रही है , हमारे हक को रौंदा जा रहा है । बुलडोजर कार्यवाही के मामले में कोर्ट के आदेशों को भी सरकार नजरअंदाज कर रही है । पुलिस या प्रशासन को सजा देने का अधिकार नहीं है , यह काम न्याय पालिका का है । कार्य पालिका ,न्यायपालिका को नजरअंदाज कर सिर्फ एक ताकत प्रदेश में काम कर रही है । इस मुल्क की आजादी के लिए सभी कौम और धर्म के लोगों ने कुर्बानी दी है ,यह मुल्क सभी का है । लोकतंत्र और हमारे अधिकार कायम रहे है ,इसके लिए मैं इसके लिए हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा । संभल में आचार्य मुक्तेश हकीम सरस्वती इंटर कालेज में ध्वजारोहण के लिए पहुंचे थे सपा सांसद बर्क । बाइट ,जिया उर रहमान बर्क ,सपा सांसद ,संभल
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top