Back
पप्पू कनौजिया का बड़ा खुलासा: मेरी पत्नी को किया गया भ्रमित!
AMAjay Mishra
Aug 11, 2025 04:48:58
Rewa, Madhya Pradesh
घटना के दो दिन बाद ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया का बयान सामने आया है।
उन्होंने सफाई देते हुए खुद को पाक साफ बताया है और पूरी घटना को विरोधियों का राजनैतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी को उकसाया गया और मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। हालांकि पत्नी ने ही दो दिन पहले पति के 7 साल से अफेयर का हवाला देते हुए उन्हें जलील किया था। एक महिला को भी पीटकर लहू लुहान कर दिया था।
पप्पू कनौजिया ने कहा कि मेरी पत्नी को भ्रमित किया गया, घर की बातें और पुराने झगड़ों को आधार बनाया गया। एक विशेष वर्ग द्वारा मुझे टारगेट कर षड्यंत्र रचा गया है।
पप्पू कन्नौजिया ने कहा कि मैं तो हमेशा गरीबों की अल्पसंख्यक, शोषित वर्गों की लड़ाई लड़ता रहा हूं। यह पूरी कहानी तथ्यहीन है, उन्होंने कहा मैं इस घटना की निंदा करता हूं और जांच कर कार्यवाही की मांग करता हूं। मेरे खिलाफ राजनैतिक षड्यंत्र करने वाले लोगों पर मैं कार्यवाही की मांग करता हूं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश है, पत्नी को बुलाया गया, भ्रमित किया गया आवेश में आकर पत्नी ने इस तरह की बातें की, उन्होंने अंत मे कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या की गई है।
आपको बता दें कि 2 दिन पहले रीवा में ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव की पत्नी ने जमकर बवाल काटा नेता की पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया इसके बाद तकरीबन 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चल मौके पर थाना प्रभारी को खून से लहूलुहान पकड़ी गई महिला का रेस्क्यु करना पड़ा था,
घटना के दूसरे दिन उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर पप्पू कनौजिया से अपनी और अपने बच्चों की जान का खतरा बताया था।
पप्पू कन्नौजिया की पत्नी ने कहा कि पप्पू कनौजिया मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मेरे और मेरे बच्चों की जान को खतरा है।
घटना के दो दिन बाद पप्पू कनौजिया की पत्नी ने सोशल मीडिया में दूसरा वीडियो जारी कर कहा कि मेरे पति का चरित्र साफ है मुझे गलतफहमी हो गई थी।
उसके बाद वंदना कनौजिया के पति पप्पू कनौजिया का वीडियो सामने आया उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या की गई है, वीडियो में सच्चाई नहीं है, वीडियो तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है।
बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि पति पर चरित्र शंका को लेकर पत्नी ने हंगामा किया। पुलिस ने शांति बनाए रखने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा न करने की समझाइश दी थी। एक महिला को मारपीट में चोटें भी आई थीं...
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTripurari Sharan
FollowAug 11, 2025 07:15:49Sitamarhi, Bihar:
त्रिपुरारी शरण
एंकर - नेपाल के जलग्रहण वाले इलाके में हो रही भारी बारिश के कारण सीतामढ़ी के बॉर्डर इलाके के प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है । परिहार और सुरसंड प्रखंड से गुजरने वाली अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है ।सुरसंड प्रखंड के दिवारी मतौना पंचायत को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को पानी की तेज बहाव ने तोड़ दिया है जिसकी वजह से तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का सड़क संपर्क प्रखंड मुख्यालय समेत जिला मुख्यालय से टूट गया है ।सैकड़ों एकड़ खेत में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है ।
वहीं दूसरी ओर परिहार प्रखंड के बसवारिया और लहुरिया पंचायत में भी पानी प्रवेश कर गया जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
बाइट ...रजिया बेगम
बाइट ... स्थानीय
0
Report
STSharad Tak
FollowAug 11, 2025 07:15:39Sirohi, Rajasthan:
एंकर: सिरोही ज़िले में लम्पी डिज़ीज़ का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है… 100 से ज़्यादा गोवंश इस बीमारी की चपेट में हैं… और अब तक एक दर्जन से ज़्यादा की मौत हो चुकी है… हालात गंभीर हैं, लेकिन ज़िले का पशुपालन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है…वही स्थानीय गौसेवकों ने सीएम को ईमेल करके गोवंश को बचाने के लिए एक मार्मिक अपील की है।
वीओ : सिरोही के रेवदर, शिवगंज, माकरौड़ा, ईसरा, गोयली, मांडवा व रामपुरा समेत दर्जनभर गांवों में लम्पी डिज़ीज़ तेज़ी से फैल रही है… ग्रामीण इलाकों में कई गोपालक अंधविश्वास के चलते अपने गोवंश का समय पर इलाज नहीं करा पा रहे…
वीओ : इसी बीच, सिरोही की लब्धि सेवा संस्थान के गोसेवक पिछले 15 दिन से दिन-रात बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हैं… बिना मेडिकल किट और संसाधनों के, आपसी सहयोग से इलाज कर रहे हैं…
बाइट : अर्जुन राम मेघवाल, गौसेवक ( वीडियो में से बाइट काटनी पड़ेगी। )
वीओ : गोसेवकों ने सरकार से मार्मिक अपील की है — “सुनो सरकार! एक दर्जन से ज़्यादा गोवंश की मौत हो चुकी है, विभाग सिर्फ़ खाना-पूर्ति कर रहा है… और लोग अंधविश्वास में अपने गोवंश को मरते देख रहे हैं… हमारा भी धैर्य टूट रहा है… मुख्यमंत्री जी, हमें उम्मीद है कि आप इन गौमाताओं की पुकार ज़रूर सुनेंगे।”
वीओ : जी मीडिया भी ग्रामीणों और गोपालकों से अपील करता है — अंधविश्वास से दूर रहें, और लम्पी के लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज कराएं… ताकि इस बीमारी को हराया जा सके और हमारी गोमाता को बचाया जा सके…
जी मीडिया के लिए सिरोही से शरद टाक की रिपोर्ट
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 11, 2025 07:15:31Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल ,बाइट
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बैरेर में देर रात्रि को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें दो पक्षो के कुल 11 लोग घायल हो गए. विवाद में दोनों पक्षो के मनोहरलाल पुत्र रामजीलाल मीना, सुरजन मीना, स्वरूप मीना, मुखराम मीना व मोती मीना गंभीर घायल हो गए. जिन्हें रात्रि में राजगढ़ चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया है. सूचना पर राजगढ़ पुलिस राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची. जहां घटना की जानकारी ली. वही दोनों पक्षो के 6 लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी. पहले पक्ष संजय कुमार मीणा के अनुसार, विवादित जमीन पर दूसरा पक्ष कब्जा करने और जेसीबी से समतल करने आया. विरोध करने पर 20–22 लोगों ने हमला कर दिया. दूसरे पक्ष मुखराम मीणा के अनुसार, वे घर पर खाना खा रहे थे. तभी करीब 20 लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया. इसमे उनके परिवार वाले घायल हो गए. हमले का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें लोग हथियार लेकर घर आते और धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं.
बाइट__संजय कुमार मीणा
(सफेद शर्ट में)
बाइट___मुखराम मीना
(सर पर पट्टी बांधी हुई)
0
Report
HGHarish Gupta
FollowAug 11, 2025 07:15:23Chhatarpur, Madhya Pradesh:
एकंर -बाबा बागेश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इस साल की अपनी विदेश यात्रा 7 वे देश अफ्रीका देश के युगांडा की यात्रा पर जायेगे इसके पहले बाबा बागेश्वर अब तक छह विभिन्न ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड (लंदन), ओमान, दुबई देशों की यात्रा कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने सनातन धर्म और हिंदुत्व का प्रचार-प्रसार किया है। बाबा बागेश्वर विदेशों में रहने वाले सनातन धर्म के अनुयायियों को हनुमान कथा का श्रवण कराया है। विदेश की यात्रा कर सनातन धर्म के अनुयायी निवास करते हैं, और वहाँ सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। अपनी विदेश यात्रा के दौरान, अब बाबा बागेश्वर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए सातवें देश युगांडा की राजधानी कंपाला में जा रहे हैं, जहाँ 15, 16 और 17 अगस्त को बागेश्वर महाराज युगांडा वासियों और वहाँ रहने वाले सनातनियों को हनुमंत कथा सुनाएंगे।
इसके पहले 6 देशों में से 2 देश मुस्लिम बाहुल्य देश हैं, इन देशों में भी बाबा बागेश्वर हनुमंत कथा का रसपान करा कर चुके है,युगांडा की राजधानी कंपाला, युगांडा के प्रमुख शहरों में से एक है, जो एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, आर्थिक और परिवहन केंद्र है। यह शहर पहाड़ियों और दलदलों पर बसा हुआ है। सुनाएंगे हनुमंत कथा, सुनाएंगे, और राम नाम की गंगा अब कंपाला में भी प्रवाहित होगी।
बाईट-धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री -पीठाधीश्वर
0
Report
AMAshok Manna
FollowAug 11, 2025 07:15:13Kolkata, West Bengal:
ঝাড়খণ্ডের বাসিন্দার রহমান ১৪ বছর বয়স বজ বজ চৌরাস্তায় বিরিয়ানি দোকানে কাজ করতেন। গতকাল রাত্রিতে দোকান বন্ধ করে মালিক ও রহমান দুজনেই বাড়ি যান বজ বজ এই ভাড়া থাকতেন।আজ সকাল নটার পর থেকে রহমানকে আর খুঁজে পাওয়া যাচ্ছে না তবে সকালে রহমান স্নান করতে যায় স্নান করতে গিয়ে সাঁতার না জানার কারণে পুকুরে তলিয়ে যায়। পরে রহমানকে বজ বজ খড়িবেরিয়া হাসপাতালে নিয়ে এলে তাকে মৃত বলে ঘোষণা করা হয় ডাক্তারের পক্ষ থেকে। তবে রহমান ঝাড়খণ্ডের গৌসা মসজিদের কাছে তার বাড়ি এমনটাই জানা যাচ্ছে।
0
Report
APAbhay Pathak
FollowAug 11, 2025 07:03:28Anuppur, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग
अनूपपुर जिले में हिट एंड रन का मामला आया सामने
5 लोगो की मौत की खबर,3 गंभीर रूप से घायल
एंकर:
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में भीषण हिट एंड रन का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर झिरिया टोला से बेलिया जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटर बाइक को ठोकर मारी और भागते वक्त अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक सहित वाहन में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। मृतक सभी बलिया छोट गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
1
Report
APAVINASH PATEL
FollowAug 11, 2025 07:03:06Sakti, Chhattisgarh:
सक्ती ब्रेक,,,
* सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला घटना*
* 45वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दिया वारदात को अंजाम*
*डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव में परिवारिक गुट बनाकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या*
*मृतक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से घसीटा गया और फिर लात घूसों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया*
*इस दौरान मृतक के बेटे को भी बेदम पीटा गया, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं*
*हत्या के पीछे पुराने विवाद या आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है*
*घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है* और लोगों में दहशत का माहौल है*
*फिलहाल, डभरा पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है*
1
Report
VAVijay Ahuja
FollowAug 11, 2025 07:02:39Gauri Kala, Uttarakhand:
स्लग:- पर्यटन सचिव का खटीमा दौरा
स्थान:- उधम सिंह नगर
रिपोर्ट:- विजय आहूजा
एंकर:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह नगर खटीमा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं ।खटीमा-पीलीभीत रोड पर 16 हेक्टेयर भूमि पर एक भव्य सिटी फॉरेस्ट पार्क विकसित होगा, जिसमें फूल, पौधे, पाथवे, योगा और मेडिटेशन सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी।
इतना ही नही शारदा डैम के किनारे चूका फॉरेस्ट कैम्प को इको-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां सोलर फेंसिंग, सोलर लाइटिंग, हट्स, कैफे और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग को आर्किटेक्ट से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्यटन सचिव धीराज गर्व्याल ने बताया कि नगला तराई में 2.54 करोड़ की लागत से बन रहे मां पूर्णागिरी मंदिर का निर्माण सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। मंदिर परिसर में पेयजल, सोलर लाइट, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी खटीमा को नई सौगात मिलेगी। क्षेत्र में 5 नई लाइब्रेरी बनाई जाएंगी, और 3 विद्यालयों में लाइब्रेरी की सुविधा शुरू होगी। पर्यटन सचिव ने विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरे में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। खटीमा में पर्यटन, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास की ये योजनाएं क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
बाइट :- 1 धीरज ग्राब्याल पर्यटन सचिव उत्तराखंड
1
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowAug 11, 2025 07:02:31Chandauli, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग : चंदौली....
- अग्निवीर योजना को लेकर सपा सांसद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
- लोकसभा चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का वीडियो हुआ वायरल
- सीआरपीएफ जवानों के सामने हंसते हुए अंदाज में अग्नि वीर योजना को लेकर सपा सांसद ने युवाओं पर किया कमेंट
- जो युवक अग्नि वीर योजना की तैयारी कर रहे हैं उनकी शादी भी नहीं हो रही
- हंसते हुए यह बात कहते सपा सांसद का वीडियो हुआ वायरल
- वीडियो में सैयद राजा से पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू का भी अग्नि वीर योजना को लेकर सवाल पूछने का वीडियो वायरल
- सीआरपीएफ जवानों से सवाल पूछते नजर आए पूर्व सपा विधायक वर्तमान सपा सांसद
- उधमपुर में सड़क हादसे में दिवंगत हुए सीआरपीएफ जवान अरविंद यादव का 9 अगस्त को पहुंचा था उनके पैतृक गांव मोलनापुर पार्थिव शरीर
- पार्थिव शरीर के साथ मोलनापुर गांव पहुंचे थे सीआरपीएफ अधिकारी
- श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है वायरल वीडियो.
- बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव का बीते 09 अगस्त का बताया जा रहा है वीडियो.
3
Report
JSJitendra Soni
FollowAug 11, 2025 07:02:20Jalaun, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग जालौन
जालौन में देखने को मिला पुलिस से बैखौफ दबंगों का कहर,
युवक को अकेला पाकर दबंगों ने युवक की बुरी तरह की मारपीट,
बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,
मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस,
उरई कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम गार्डन के पास का मामला।
4
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowAug 11, 2025 07:02:11Bijnor, Uttar Pradesh:
बिजनौर-सैलाब में कागज़ की नाव की तरह बही कार।
नदी के तेज बहाव में डूबी कार ग्रामीण कार को तलाशने में जुटे। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे कार के मालिक की बचाई जान। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने कार में आया था श्रद्धांलू।थाना बढ़ापुर के गुला नदी इलाके का मामला।
1
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowAug 11, 2025 07:01:53Kulgam, :
کولگام ۔۔۔
اینکر ۔۔۔ پورے ملک کے ساتھ ساتھ جنوبی ضلع کولگام میں بھی ترینگا ریلی کا انعقاد کیا گیا
ضلع ترقیاتی کمشنر کولگام نے اس ترینگا ریلی کو ہری جھنڈی دکھا کر روانہ کیا اور یہ ریلی لارو بس سٹینڈ سے لیکر منی سکریٹریتک اختتام پذیر ہوئ ۔اس ترینگا ریلی درجنوں بیک سوار نے شرکت کی۔۔۔
Khursheed Aalam Kulgam
4
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowAug 11, 2025 07:01:46Shravasti, Uttar Pradesh:
place - श्रावस्ती
Report - संतोष कुमार
स्लग - ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, हादसे में 5 की मौत।
एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां गिरन्ट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक युवक, 2 महिला और मासूम बच्चे शामिल हैं… हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि सभी छह लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
डीएम और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना और स्थिति का जायजा लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन एक ही बाइक पर 6 लोगों का सफर इस बड़े हादसे की वजह बन गया।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि बाइक सवार युवक अपनी बहन को छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते मे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट - घनश्याम चौरसिया, एसपी श्रावस्ती
पीटीसी - सन्तोष कुमार, संवाददाता श्रावस्ती
4
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowAug 11, 2025 07:01:35Haldwani, Uttarakhand:
एंकर : हल्द्वानी में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, भारी बारिश के चलते गोला नदी का जलस्तर बढ़ गया है, बैराज़ के कैचमेंट एरिया मे बारिश से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है, गौला नदी के डाउनस्ट्रीम मे 2643 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और निचले इलाकों मे बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की गयी है, हल्द्वानी, नैनीताल मे भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, अगले 3 घंटो मे बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसके चलते जिले मे मे प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट पर है और नगर निगम ने नदी, नालों किनारे अनाउंस करवा कर आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की है,
1
Report
SSSUNIL SINGH
FollowAug 11, 2025 07:01:28Sambhal, Uttar Pradesh:
लोकेशन संभल
रिपोर्टर सुनील सिंह
डेट 11/8/2025
टॉपलाइन ..संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर आवास के अवैध निर्माण के मामले में आज एस डी एम कोर्ट में सुनवाई होगी । माना जा रहा है सपा सांसद वर्क पर आवास के अवैध निर्माण के मामले में Sdm कोर्ट बड़ा आदेश जारी कर सकता है।
क्योंकि SDM कोर्ट के कई बार नोटिस के बाबजूद सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क आवास के अवैध निर्माण के मामले में अभी तक अपना जवाब और आवास के निर्माण का संशोधित नक्शा कोर्ट में पेश नहीं कर सके है , इस मामले में SDM कोर्ट सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर दो बार जुर्माना लगा चुका है ,यही नहीं SDM कोर्ट ने पिछली बार सुनवाई के दौरान सपा सांसद वर्क के बकील की और से पेश की गई आपत्तियां भी खारिज कर दी थी ।
पिछली सुनवाई के दौरान SDM विकास चंद्र ने सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास के अवैध निर्माण के मामले में आज 11 अगस्त को आदेश पारित करने की जानकारी दी थी ।
फाइल बाइट विकास चंद्र sdm संभल
फाइल विजुअल सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क , निर्माणाधीन आवास
4
Report