Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

ट्रेड शो में 4000 से ज्यादा पुलिस, मुख्यमंत्री कल निरीक्षण करेंगे

VKVijay1 Kumar
Sept 18, 2025 08:37:22
Noida, Uttar Pradesh
ट्रेड शो की सुरक्षा में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, सीएम कल करेंगे स्थल का निरीक्षण गौतमबुद्धनगर में आयोजित होने वाले भव्य ट्रेड शो के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस अवसर पर सुरक्षा की कमान चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे। व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए आठ डीसीपी, नौ एडीसीपी, 37 एसीपी, 70 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक और सैकड़ों सिपाही मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा पीएसी की सात कंपनियां भी मौके पर तैनात रहेंगी। सुरक्षा को और मजबूती देने के लिए एक हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवान अन्य जनपदों से बुलाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए ड्रोन, सीसीटीवी और इंटेलिजेंस टीमों को सक्रिय किया गया है। कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एक्सपो मार्ट सेंटर पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और पूरे स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट मोड पर है। बाइट: राजीव नारायण मिश्रा (ज्वाइंट सीपी लॉयन ऑर्डर)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVIPIN SHARMA
Sept 18, 2025 10:06:47
Kaithal, Haryana:Kaithal News Reporter Vipin Sharma 1809ZDN_KTH_KISAN_R -धान खरीद व मंडी व्यवस्था को लेकर किसानों की भूख हड़ताल -धान और बाजरे की जल्दी खरीद शुरू करवाए सरकार -मंडी की सडके टूटी पड़ी...एंट्री केलिए भी रास्ते नहीं -अगर प्रशासन ने मंडी व्यवस्था ठीक नहीं करि तो जिला सचिवालय और विधायकों के दरवाजे पर डालेंगे धान एंकर धान व बाजरा की ख़रीद जल्दी शुरू करवाने व मंडी व्यवस्था दुरुस्त करवाने को लेकर किसानों ने जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया. पूरे हरियाणा में आज किसानों ने हर जिला लेवल पर प्रदर्शन किया है और सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं. किसानों की माँग है कि धान व जिन क्षेत्रों में बाजरे की फ़सल होती है वहाँ पर ख़रीद जल्दी शुरू करवाई जाए क्योंकि मंडियों में फ़सलें आना शुरू हो गई है. इसी को लेकर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा. किसान नेताओं ने कहा कि जिस तरह से पंजाब में धान की ख़रीद जल्दी शुरू करवाई गई है तो हरियाणा में भी धान की ख़रीद जल्दी शुरू करवाई जाए क्योंकि मंडियों में फसलों आनी शुरू हो गई है और मंडियों में न ही किसी प्रकार की व्यवस्था है और पूरी मंडी की सड़कें टूटी पड़ी है. मंडी में सड़कों पर ही रोड़ा डाला हुआ है और मंदी के चारों तरफ़ की सड़क JCB से उखाड़ी गई है. किसानों ने कहा कि हमें नहीं लगता कि एक अक्तूबर तक भी मंडिया तैयार हो जाएंगी और अगर ख़रीद जल्द ही शुरू हो गई तो किसान उखड़ी हुई सड़कों से धान लेकर मंडियों में कैसे प्रवेश करेंगे. किसानों ने सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंडिया ठीक नहीं की गई तो किसान जिला सचिवालय व विधायकों के दरवाज़े के आगे धान डाल देंगे. किसानों ने कहा कि अगर धान की ख़रीद जल्दी शुरू नहीं करवाई गई तो किसान कोई बड़ा फ़ैसला लेकर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव भी कर सकते हैं. बाइट विक्रम कसाना., युवा प्रदेशाध्यक्ष भाकियू बाइट सतपाल दिलोवली, किसान नेता
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Sept 18, 2025 10:06:04
Bilaspur, Chhattisgarh:स्टोरी आईडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट. स्लग- बिलासपुर जिला में हुई भरी बरसात से घुमारवीं उपमंडल के तहत छत के गोहर में धंसी 10 बीघा जमीन, खतरे में 15 परिवार, खेतों और मकानों में आयी दरारें, कभी भी हो सकता बड़ा हादसा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग ने हालातों का लिया जायजा. रिपोर्ट- विजय भारद्वाज टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. एंकर- बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के तहत छत पंचायत के गोहर पालंगरी में मूसलाधार बारिश के कारण करीब 10 बीघा जमीन धसने का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है. वहीं जमीन के धसने से लगभग 12 से 15 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। खेतों और मकानों में दरारें आ गई हैं और कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। लोग सहमे हुए हैं और रातों की नींद उड़ गई है। गौरतलब है की लगातार बारिश के चलते गोहर पालंगरी गांव में भूस्खलन का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस रफ्तार से जमीन खिसक रही है, उसके कारण आने वाले दिनों में खेतों के साथ-साथ मकान भी ध्वस्त हो सकते हैं। वहीं कईं घरों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के दौरान उन्हें घर गिरने का डर हमेशा बना रहता है और वह बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है. वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। वहीं उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए कहा कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसे देखते हुए उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि तुरंत विशेषज्ञ टीम भेजी जाए और प्रभावित परिवारों को राहत व पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। साथ ही राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि तुरंत आर्थिक सहायता और इस धंसने वाली जमीन की विशेषज्ञ टीम से जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को अकेला न छोड़ा जाए। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से गुहार लगाई कि उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। बाइट- राजेंद्र गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री, हिमाचल प्रदेश.
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Sept 18, 2025 10:05:52
Mainpuri, Uttar Pradesh:स्लग - मैनपुरी स्कूल के बच्चों के हाथ मे कलम की जगह पकड़ा दी गयी झाड़ू, वीडियो वायरल रिपोर्ट - अतुल सक्सेना जिला - मैनपुरी दि. - 18/09/2025 एंकर - सदर मैनपुरी के उद्देतपुर अभई के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के मंदिर में छात्र सफाई कर्मचारी की भूमिका अदा करते नजर आ रहे हैं। सुबह बच्चे स्कूल खोलते हैं, झाड़ू से लेकर सारी कक्षाओं की साफ सफाई करने की जिम्मेदारी छात्रों की है, उसके बाद स्कूल टाइम से देरी पर शिक्षक पहुंचते हैं। बच्चों के झाड़ू से लेकर स्कूल खोलने तक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले में जाँच के आदेश दिए हैं। वीओ - मैनपुरी में बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों का जीवन संवारने को लेकर कलम पकड़ा रहे हैं, लेकिन विद्यालय में तैनात अध्यापक छात्रों से झाडू लगवाकर भविष्य निर्माण में बाधा बन रहे हैं। ऐसा ही नजारा मैनपुरी के उद्देतपुर अभई स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है। शोसल मीडिया पर वायरल वीडियो में विद्यालय खुलने से पूर्व झाडू लगा रहे हैं और छात्र विद्यायल का गेट खोल रहे हैं। बच्चों से श्रमदान की सीख देने के बहाने काम कराया जा रहा है। स्कूल में छात्रों का झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोग स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग की निंदा हो रही है। साथ ही कई लोग स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी प्रशासन से करते नजर आए। इस संबंध में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि उद्देतपुर अभई के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के द्वारा झाड़ू लगाने का एक वीडियो प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बाइट - अंजनी कुमार सिंह डीएम मैनपुरी। बाइट - स्नेह राजपूत शिक्षा मित्र।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Sept 18, 2025 10:05:11
Delhi, Delhi:सौरभ भारद्वाज, आप नेता राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस का लंबे समय से इंतज़ार था. आज उन्होंने बताया कि कैसे अलंद में 6 हज़ार वोट काटे गए. चुनाव आयोग ने भी इस पर जवाब दिया. जो बात आज राहुल गांधी ने कही है, वो बात सबूतों के साथ अरविंद केजरीवाल ने 29 दिसंबर 2024 में कही थी, आज से 9 महीने पहले. उन्होंने बताता था कि कैसे उन लोगों के नाम चुने गए जो AAP के वोटर्स हैं, उनकी प्रोफाइलिंग की गई. फिर कुछ नए लोगों के नाम से उनके वोट काटने के आवेदन दिए गए. राहुल गांधी ने थ्योरिटिकली यह बात बताई है. लेकिन अरविंद केजरीवाल ने प्रैक्टिकल सबूत दिए थे जिनके नाम से वोटर डिलिशन के आवेदन दिए गए थे उनके फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए उन्हें SDM ऑफिस बुलाया गया. उनमें से बहुत कम लोग आए और उन्होंने भी यह माना कि उन्होंने कोई आवेदन नहीं दिया था. चुनाव आयोग ने उसकी कोई जाँच नहीं कराई CEC राजीव कुमार उस समय केवल घटिया-घटिया शेर सुनाते थे. लेकिन जांच नहीं कराई. उन्होंने मालूम है कि वे कौन लोग थे. केवल 84 लोगों ने 4 हज़ार वोटर्स के नाम डिलीट करने के आवेदन दिए थे. नई दिल्ली विधानसभा में 1.48 लाख वोटों में से 1.06 हज़ार वोटर्स बचे थे बाक़ी के नाम काट दिए गए थे. चुनाव से ठीक पहले 6100 वोटर्स के नाम काटने के आवेदन दिए गए थे. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी, 2018 में अरविंद केजरीवाल और AAP ने इसके लिए कैंपेन चलाया था कि देशभर में बड़े स्तर पर वोट काटे जा रहे हैं. कांग्रेस बड़ी फुट प्रिंट वाली पार्टी है. वे अपनी बात ज़्यादा लोगों तक पहुंचा पाते हैं. लेकिन अरविंद केजरीवाल ने बहुत पहले यह मुद्दा उठाया था. हमने पूरी क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किया. उसका कंक्लूजन कल पेश करेंगे, उसके बाद चुनाव आयोग की पोल खुल जाएगी।
0
comment0
Report
BPBramh Prakash Dubey
Sept 18, 2025 10:04:45
Delhi, Delhi:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने सुशीला कार्की को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और भारत सरकार एवं जनता की ओर से शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने हाल ही में नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शनों में जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत ने नेपाल के साथ विशेष रिश्तों को और मजबूत करने तथा शांति, स्थिरता और जनता की प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री कार्की ने भारत के दृढ़ समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने की इच्छा दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के आगामी राष्ट्रीय दिवस पर भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Sept 18, 2025 10:04:23
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Sept 18, 2025 10:02:54
Guwahati, Assam:Alert- "I Love Mohammed" सोशल मिडिया पर लिखने पर कानपू में FIR दर्ज हुआ है, कल हमलोग अपने चैनल पर पुरा दिन अपने चैनल पर "I Love Mohammed" का कैम्पेन चलाएंगे इसलिए आप सभी लोग सुबह से अपने अपने जगह से उलेमा की बाईट करक कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखने को लेकर FIR जो दर्ज करने की बात सामने आई थी उसी को लेकर असम में भी प्रतिक्रिया सामने आई असम के कामरूप जमीयत उलेमा के सदर एडवोकेट जुनैद खालिद ने इसे कहा कि ऐसा fir कोई काम का नहीं है यह भारत धर्मनिरपेक्ष देश है यहां पर सभी अपनी-अपनी धर्म को लेकर चल रहे हैं और आई लव मोहम्मद लिखना कोई गलत बात नहीं है हम लोग मरते दम तक आई लव मोहम्मद लिखेंगे . इस पर कोई गलत नहीं है वहीं दूसरी और आठ गांव कब्रिस्तान के पेश इमाम कहा कि कानपुर में जो घटना सामने आई है इसे हम कारी भाषा से मजा मत करते हैं आई लव मोहम्मद लिखना कोई गलत बात नहीं है हम लोग मरते दम तक आई लव मोहम्मद लिखेंगे हमारे आका के मोहब्बत में हम लोग कुछ भी करने को लिए तैयार है. BYTE--- advocate Junaid Khalid जमीयत उलेमा हिंद के कामरूप के सदर BYTE--- मौलाना Sahab आठ गांव कब्रिस्तान के पेश इमाम गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 18, 2025 10:02:13
Jalabaria, West Bengal:*২০০৯ সালের প্রাথমিক নিয়োগে ১৮৩৪ জনের স্বচ্ছ প্যানেল ও নন-জয়েনিং নিয়োগের দাবিতে চাকরির প্রার্থীরা ডায়মন্ড হারবার ডি পি এস সির সামনে বিক্ষোভ* নকিব উদ্দিন গাজী 180925ZG_DH_BIKHOB_DPSC দক্ষিণ ২৪ পরগনার ডায়মন্ড হারবারে ডিপিএসসি অফিসের সামনে ২০০৯ সালের প্রাথমিক চাকরিপ্রার্থীদের বিক্ষোভ । বৃহস্পতিবার শতাধিক চাকরিপ্রার্থীরা বিক্ষোভে সামিল হন। তাদের দাবি, ২০০৯ সালের প্রাথমিকের নিয়োগে দ্রুত ১৮৩৪ জনের স্বচ্ছ প্যানেল প্রকাশ করতে হবে এবং ১০০ শতাংশ নন-জয়েনিং শূন্যপদে নিয়োগ দিতে হবে। আন্দোলনকারীদের অভিযোগ, ২০০৯ সালের পরীক্ষা হলেও এখনও পর্যন্ত বহু প্রার্থী নিয়োগের বাইরে রয়েছেন। এতে দীর্ঘদিন ধরে যোগ্য প্রার্থীরা বঞ্চনার শিকার হয়েছেন। তারা জানান, আদালতের নির্দেশ মেনে অবিলম্বে নিয়োগ প্রক্রিয়া সম্পূর্ণ করতে হবে এবং নতুন স্বচ্ছ প্যানেল প্রকাশ করতে হবে। আন্দোলনকারীরা হুঁশিয়ারি দিয়ে বলেন, “যতদিন স্বচ্ছ প্যানেল প্রকাশ ও নিয়োগ সম্পূর্ণ না হবে, ততদিন তাদের আন্দোলন চলবে।” অন্যদিকে, দক্ষিণ ২৪ পরগনার ডিপিএসসি চেয়ারম্যান অজিত নায়েক দাবি করেন, আদালতের নির্দেশ মেনেই ১০০ শতাংশ নিয়োগ ইতিমধ্যেই সম্পন্ন হয়েছে। কেন আবার এই বিক্ষোভ, তা আন্দোলনকারীদেরই জানা উচিত বলে মন্তব্য করেন তিনি। বাইট: পার্বতী জানা,আন্দোলনকারী দেবাশীষ বিশ্বাস, আন্দোলনকারী শুভদীপ মন্ডল, আন্দোলনকারী
0
comment0
Report
VCVikash Choudhary
Sept 18, 2025 10:02:01
Noida, Uttar Pradesh:बिहार बदलाव यात्रा के तहत छपरा के अमनौर पहुंचे प्रशांत किशोर जहां जनसभा को किया संबोधित- सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपसे वोट मांगने नहीं आए है बल्कि आपको ग़रीबी से बाहर निकलने का रास्ता दिखाने आए है । पीके ने लोगो से कहा कि अब तक आपने अपने बच्चों के पढ़ाई रोज़गार के लिए वोट नहीं किया । और यही बड़ी वजह है आपकी बदहाली का उन्होंने कहा कि जनता ने जाति के नाम पर वोट दिया, जातीय जनगणना कराई… सिलिंडर के नाम पर वोट दिया, सिलिंडर मिला भी, लेकिन रोज़गार के नाम पर वोट कभी नहीं दिया। आपने मोदी को वोट किया गुजरात का विकास देखकर और मोदी ने गुजरात में फैक्ट्री लगाई । और आपके बच्चे गुजरात में जाकर मजदूरी करते है पीके ने साफ कहा कि हम वोट माँगने नहीं आए हैं। तीन साल से घर-परिवार छोड़कर केवल यही बताने निकले हैं कि अगर आप अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं करेंगे, तो नीतीश, लालू, मोदी या प्रशांत किशोर आपकी चिंता क्यों करेंगे? आपसे अच्छे तो लालू जी है जिनका बच्चा मैट्रिक पास न्ही किया है फिर भी वो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है । लेकिन आपको अपने बच्चों की चिंता नहीं है ।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Sept 18, 2025 10:01:31
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने रणनीतिक कदम तेज़ कर दिये हैं और पार्टी ने अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में  पटना में कांग्रेस की प्रदेश इलेक्शन कमिटी की पहली बैठक बुलाई हो रही है यह बैठक पार्टी की आगामी रणनीति, संभावित उम्मीदवारों के चयन और स्क्रीनिंग प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है बैठक में कमिटी के 39 सदस्य साथ ही सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, कांग्रेस के बिहार सचिव, कार्यसमिति के सदस्य और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के प्रमुख भी शामिल है  बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह, शकील अहमद और शकील अहमद खान, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल है कांग्रेस के बैठक का जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता रूपेंद्र श्रीवास्तव ने
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top