Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

ओमप्रकाश राजभर का विवादित बयान: 'विपक्ष ने पाकिस्तान का पानी पी लिया है'

ATALOK TRIPATHI
Jul 09, 2025 09:39:57
Gazipur, Dhaka Division
गाजीपुर उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान विपक्ष ने पाकिस्तान का पानी पी लिया है। राम मंदिर बना था तब भी विरोध किया।  एक्सप्रेसवे बना तब भी विरोध किया। बिहार चुनाव पर बोले बिहार में एनडीए के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव। पंचायत चुनाव पर बोले पंचायत चुनाव सिंबल पर नहीं लड़े जाते। हम लोग बैठकर बात कर लेंगे। महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर बोले- ये हिन्दी का राग नहीं अलाप रहे हैं अपने वोट के लिए राग अलाप रहे हैं। सरकार चली गयी है। पांच साल केवल राग अलापेंगे। भारत की राष्ट्र भाषा हिन्दी है। उत्तर भारतीय महाराष्ट्र छोड़ दें तब उनको दाना नहीं मिलेगा। राहुल गांधी के पटना पहुंचने पर बोले विपक्ष के पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। वो पटना में जाकर बोल देंगे। विदेश जाएंगे तो भारत को कठघरे में खड़ा कर देंगे। कांग्रेस को कोई वोट नहीं देना चाहते। पूरे देश पर उंगली उठा रहे हैं। चुनाव आयोग पर उठा रहे हैं तब कौन बड़ी बात है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में शामिल होने गाजीपुर के नवीन स्टेडियम पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि "विपक्ष ने तो पाकिस्तान का पानी पी लिया है, राम मंदिर बना तो विरोध किया, एक्सप्रेसवे बना तो भी विरोध किया।" बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने साफ किया कि एनडीए के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, जबकि पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि "सिंबल पर नहीं लड़ा जाता, हम लोग बैठकर बात कर लेंगे।" महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर भी राजभर ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, "ये हिन्दी का राग नहीं अलाप रहे, ये तो अपने वोट के लिए राग अलाप रहे हैं। सरकार गिर गई है, अब पांच साल तक बस राग ही अलापेंगे। भारत की राष्ट्र भाषा हिन्दी है। उत्तर भारतीय महाराष्ट्र छोड़ दें, तब उन्हें दाना भी नसीब नहीं होगा।" वहीं राहुल गांधी के पटना पहुंचने पर मंत्री ने तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। वो पटना में जाकर बोलते हैं और विदेश जाकर भारत को ही कठघरे में खड़ा करते हैं। कांग्रेस को अब कोई वोट नहीं देना चाहता। ये लोग पूरे देश और चुनाव आयोग तक पर सवाल उठाते हैं।" इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विधायक बेदी राम और वाराणसी मंडल के कमिश्नर एस. राजलिंगम समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजभर ने एक पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। बाइट- ओमप्रकाश राजभर- कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top