Back
सोनभद्र में नवजात शिशु मिट्टी में दफन, लोग हुए हैरान—महिला पर आरोप
ADArvind Dubey
Sept 20, 2025 16:01:37
Obra, Uttar Pradesh
Anchor: सोनभद्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में एक महिला पर आरोप है कि उसने नवजात शिशु को जन्म देने के तुरंत बाद जिंदा ही मिट्टी में दफना दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है और हर कोई महिला के इस अमानवीय कृत्य को कोस रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला बोलेरो से आई थी और मौके से फरार हो गई।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
VO: सोनभद्र का यह मामला सुनकर हर कोई स्तब्ध है।
दरअसल जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में एक बोलेरो गाड़ी आई।
गाड़ी से उतरी महिला ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद उसे मिट्टी में दबा दिया।
यह सब देखकर लोग पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए।
लेकिन जब चरवाहे ने पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि मासूम मिट्टी में दबा था।
लोगों ने तुरंत शिशु को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम ने दम तोड़ दिया था।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला और बोलेरो में सवार अन्य लोग तुरंत मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।
सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने पुष्टि करते हुए कहा कि नवजात का शव बरामद हुआ है।
चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
byte: घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowSept 20, 2025 18:01:350
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 20, 2025 18:01:250
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 20, 2025 18:01:100
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 20, 2025 18:01:020
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 20, 2025 18:00:550
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 20, 2025 18:00:440
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowSept 20, 2025 18:00:350
Report
PPPrakash Pandey
FollowSept 20, 2025 17:45:430
Report
AMAnkit Mittal
FollowSept 20, 2025 17:45:354
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 20, 2025 17:45:240
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 20, 2025 17:45:110
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 20, 2025 17:33:103
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 20, 2025 17:32:151
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowSept 20, 2025 17:32:050
Report