Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehabad125050

फतेहाबाद में धान रोपाई का नया रिकॉर्ड, जानें क्यों है यह खास!

Ajay Mehta
Jun 28, 2025 09:07:27
Fatehabad, Haryana
फतेहाबाद ( हरियाणा)। एंकर रीड - बरसात के साथ ही धान रोपाई में आई तेजी, जिले में इस बार टारगेट से दो गुना अधिक क्षेत्र धान बिजाई का अनुमान, 85 हज़ार हेक्टेयर का लक्ष्य ,करीब 1 लाख 70 हज़ार हेक्टेयर एरिया में धान की बिजाई का अनुमान, शासन और प्रशासन का धान की सीधी बिजाई पर जोर, धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य पीछे वर्ष की तुलना में 3 गुणा बढ़ाया, धान की सीधी बिजाई से होती है पानी की बचत वॉयस - बरसात का सीजन यानी मॉनसून शुरू होते ही धान रोपाई में भी तेजी आ गई है। पहली बरसात के बाद किसानों ने धान की रोपाई बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है। एक मोटे अनुमान के अनुसार फतेहाबाद जिले में इस बार 1 लाख 70 हज़ार हेक्टेयर भूमि पर धान रोपाई का अनुमान है। वैसे तो धान रोपाई का काम आधिकारिक रूप से 15 जून से शुरू हो जाता है, मगर पानी की कमी के चलते किसान बरसात का इंतज़ार करते है और बरसत का दौर शुरू होते ही धान रोपाई भी तेज हो जाती है। पिछले वर्ष भी जिले में करीब 1 लाख 60 हज़ार हेक्टेयर में धान की बिजाई की गई थी। धान की फसल में पानी का बेतहाशा इस्तेमाल होने के क कारण सरकार और प्रशासन किसानों से धान की सीधी बिजाई करने की अपील कर रहा है। इस विधि से धान लगाने से पानी की खपत बहुत कम हो जाती है और इसके लिए सरकार किसानों को।4500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। पिछले वर्ष जिले में धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य 25 हज़ार एकड़ था, जोकि इस बार बढ़ाकर 75 हज़ार एकड़ कर दिया गया है। कृषि विभाग के उपनिदेशक राजेश सिहाग ने बताया कि विभाग किसानों से लगातार अपील कर रहा है कि वे धान की फसल डीएसआर विधि से लगाये ताकि पानी की बचत हो सके। बाइट - राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement