Back
बेगूसराय में प्रेम कहानी का रहस्य: युवती की हत्या का आरोप!
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय मे अजब प्रेम की गजब कहानी मे एक युबती की मौत अब तक रहस्य बना हुआ है। इस घटना मे युवती का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है वही उसके हाथ पर जगह जगह कटे हुए का निशान मौजूद है। इस मामले मे लड़की के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों द्वारा लड़की की हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है की मृतक युवती का गावं के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहाँ प्रेमी के बुलाने पर लड़की लड़का के घर पर पहुंची थी जहाँ लड़के के परिजनों द्वारा उसे रखने से इंकार कर दिया और उसे अपने एक रिश्तेदार के यहाँ भेज दिया है। बाद मे लड़की का शव उसके खुद के घर मे फंदे से लटका हुआ पाया गया। लड़की पूर्व से शादी शुदा थी जिसने अपने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया था। घटना बलिया थाना क्षेत्र के जाफरनगर सनहा गावं की है। मृतक युवती की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जाफरनगर के रहने वाले मुकेश कुमार के बीस वर्षीय पुत्री हिना कुमारी के रूप मे हुई। इस घटना के संबंध मे भाई छोटू कुमार ने आरोप लगाया है की उसकी एक साल पहले उसकी बहन की शादी घर वालो की रजामंदी से हुई। पर गावं के ही अपने प्रेमी के लिए उसने एक साल पुराने पति से छह महीना पहले अपना रिश्ता तोड़ लिया था। इस घटना के बाद लड़की के माँ पिता गावं छोड़कर पटना मे जा कर रहने लगे। लड़की भी पटना मे ही रहने लगी पर उसका प्रेम प्रसंग गावं के प्रेमी के संग चलता रहा। आरोप है की प्रेमी कही बाहर रहकर काम करता था। इसी बीच प्रेमी द्वारा उसकी बहन को प्रेमी के घर पर जाकर रहने को कहाँ गया जिसके बाद उसकी बहन पटना से भाग कर अपने प्रेमी के घर पहुंची। जहाँ प्रेमी के परिजनों ने उसे घर मे रखने के बजाय अपने रिश्तेदार के यहाँ भेज दिया। जिसके बाद उसकी बहन का शव उसके ही बंद पड़े घर से फंदे से लटका हुआ पाया गया।जिसके हाथ पर जगह जगह कटे का निशान भी है। भाई छोटू कुमार का आरोप है की उसकी बहन की किसी के द्वारा हत्या कर फंदे से लटका दिया गया है।फिलहाल इस मामले मे पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप कर पुलिस मामले की पड़ताल मे जुट गई है। युबती की प्रेम प्रसंग मे रहस्यमय मौत लोगो के बीच चाचा का बिषय बना हुआ है।
बाइट - छोटू कुमार - फुफेरा भाई
बाइट - सुरेन्द्र सिंह - मामू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement