Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

बानसूर में दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

Amit Yadav
Jun 30, 2025 14:06:48
Jaipur, Rajasthan
खबर:--TV+HYPER KHABAR... जिला:--KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:--बानसूर जिला रिपोर्टर:--Amit_Yadav इन्फॉर्मर:--Amit_yadav लोकेशन:--बानसूर Mob:--9694131304 Twitter:--@amitktp888,@AmitYad28215022 अपडेट:--खबर.... इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़)......बानसूर के अलवर रोड पर युवक की दिनदहाड़े हुई हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की देर रात पुलिस सर्च अभियान को लेकर हमीरपुर के जंगल में गई जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की वही जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा आज बानसूर पुलिस ने इन आरोपियों को हरसोरा थाना सुपुर्दगी के लिए ले जाया गया। वहीं उसके बाद कस्बे के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बनाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन चारों आरोपियों ने कुछ दिन पहले अलवर बाई पास रोड पर एक युवक पर एक दर्जन राउंड से अधिक फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पुलिस और कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी थी, जिससे इलाके में रोष और डर का माहौल फैल गया था। मुख्य आरोपी अब भी फरार... इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता कृष्ण पहलवान अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। व्रत अधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि कस्बे में अपराधियों की परेड निकलने से अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का स्लोगन दिखाया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी। बाइट:–दशरथ सिंह, व्रत अधिकारी बानसूर....
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement