Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400003
मुंबई पुलिस ने 5 दिन के मराठा आंदोलन पर दर्ज की 5 FIR!
APAshwini Pandey
Sept 03, 2025 07:00:55
Mumbai, Maharashtra
मुंबई पुलिस ने 5 दिन तक चले मराठा प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को लेकर जो FIR दर्ज किया उसकी जानकारी अवैध रूप से एकत्र होने और जबरदस्ती करने ,हंगामा करने,सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने ,मारपीट करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.... Marien ड्राइव में 2 FIR, Azad maidan मार्ग में 3 FIR Colaba,JJ,Dongri and MRA 1 FIR each
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAVINASH PATEL
Sept 03, 2025 08:51:32
Sakti, Chhattisgarh:
इस वक्त की बड़ी खबर सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से,, यूरिया की मांग को लेकर किसान उतरे सड़क पर,, किसानों ने एक दिन पूर्व डभरा एसडीएम को दी थी लिखित सूचना ,, समय पर यूरिया नहीं मिला तो किया चक्का जाम,, डभरा खरसिया मार्ग का आवागमन बंद ,,, किसान बैठे सड़क पर डभरा खरसिया मार्ग पर ट्रैकों की लगी लाइन ,, डभरा खरसिया मुख्य मार्ग हुआ बाधित,, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा चुरतेला फरसवानी का मामला,, मौके पर पर डभरा पुलिस बल तैनात,,, बाइट कुंजबिहारी साहु,कृषक
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Sept 03, 2025 08:51:24
Vidisha, Madhya Pradesh:
गंजबासौदा में एक 5 वर्षीय बालिका से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म। एंकर - विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील से एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो चालक है जो बच्ची को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। घटना सोमवार की है जब आरोपी ने स्कूल की छुट्टी के बाद अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ा, लेकिन पीड़िता को घर नहीं छोड़ा और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को धमका कर घर छोड़ दिया। जब परिजनों ने उसकी तबियत बिगड़ते देखा तो उसे एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। मंगलवार को परिजन बच्ची को लेकर शहर थाना पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि नाबालिक बच्ची की काउंसलिंग कराई गई है, साथ ही आरोपी से भी पूछताछ जारी है। बाइट - रोहित काशवानी, SP विदिशा।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Sept 03, 2025 08:50:56
Bhagalpur, Bihar:
एंकर - नवगछिया स्टेशन पर तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस और कैपिटल एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर लंबे समय से लोगों के द्वारा मांग की जा रही थी। जिसे रेल मंत्रालय ने पूरा कर दिया है। आज से तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस और कैपिटल एक्सप्रेस का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर किया जाएगा। जिसको लेकर आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद अजय कुमार मंडल और रेलवे के अधिकारियों के द्वारा तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में आम लोग भी मौजूद थे। वहीं सांसद ने कहा कि नवगछिया में 12 करोड़ की लागत से नई यार्ड का भी निर्माण किया जाना है। जिसका अभी काम जल्द शुरू किया जाएगा। वही अमृत भारत स्टेशन के तहत नवगछिया स्टेशन का सौंदर्य करणकर भी जल्द ही चालू किया जाएगा। कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण काम रुका हुआ था। जिसे जल्द शुरू कर स्टेशन को सुंदर बना दिया जाएगा। वही आम लोगों की जो भी समस्या होगी उसका निराकरण जल्द से जल्द सरकार करने के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लगातार बिहार के विकास के लिए काम किया जा रहा है। byte- अजय मंडल, सांसद भागलपुर
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Sept 03, 2025 08:50:42
Noida, Uttar Pradesh:
DELHI: SHAZIA ILMI (BJP) ON PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ ELECTION COMMISSION ISSUES NOTICE TO CONGRESS LEADER PAWAN KHERA FOR ALLEGED DUAL VOTER REGISTRATION IN DELHI
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Sept 03, 2025 08:50:32
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर करेगी पुलिस कार्यवाही भोपाल में धारा 163 की पुलिस कमिश्नर ने लागू त्योहार के सीजन में वैमनस्यता फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही साइबर कैफे संचालकों को भी कैफे में आने वाले लोगों की एंट्री
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Sept 03, 2025 08:50:27
Delhi, Delhi:
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, वासुदेव घाट के सभी गेट पर सैंडबैग लगाए गए, लेकिन पानी सड़क पर आना शुरू हो गया है।
0
comment0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
Sept 03, 2025 08:50:23
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:
ब्रेकिंग जशपुर - पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी समेत 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, जुआरियों से 54 हजार रुपए नकद, 14 मोबाइल, दो बाइक और एक कार पुलिस ने किया जप्त, सिटी कोतवाली पुलिस की कारवाई। बाइट - शशि मोहन सिंह, एसपी जशपुर।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Sept 03, 2025 08:50:08
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले के भैंसदेही वनपरिक्षेत्र में मजदूरी न मिलने से आदिवासी परिवार परेशान हैं। चार माह पहले पौधारोपण और तार फेंसिंग का काम पूरा करने के बाद भी मजदूरों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है। नेवरा और लोंडू ग्राम पंचायत धामन्या के 130 मजदूरों की करीब 6 लाख रुपए की मजदूरी चार माह से बकाया है। मजदूरों का कहना है कि नाकेदार शांतिलाल कासदे ने उन्हें काम के तुरंत बाद नगद भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक राशि नहीं मिलने से ग्रामीण आर्थिक और मानसिक संकट झेल रहे हैं। मजदूरों ने विधायक के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और जल्द भुगतान की मांग की है। लइधर अधिकारियों का कहना है कि मजदूरी मनरेगा योजना से जुड़ी है,तकनीकी कारणों से भुगतान में देरी हुई है और जल्द ही मजदूरों को उनकी राशि दे दी जाएगी। बाइट -1- भीलिया कास्देकर,मजदूर बाइट -2- करण चढ़ोकार आदिवासी युवा नेता बाइट -3- लक्ष्मण वासनिक,डीएफओ दक्षिण वन मंडल बैतूल
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 03, 2025 08:49:56
Puri, Odisha:
Chhatisha Nijog Meeting () ଛତିଶା ନିଯୋଗ ବୈଠକରେ ଅନେକ ଗୁରୁତ୍ଵପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସଙ୍ଗରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ଏନେ ବୈଠକ ପରେ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ା ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ୭ ତାରିଖ ଚନ୍ଦ୍ରଗ୍ରହଣ ନୀତି ନିର୍ଘଣ୍ଟକୁ ଛତିଶା ନିଯୋଗ ବୈଠକରେ ଅନୁମୋଦନ କରାଯାଇଛି। ରାତ୍ର ୨ ଟାରୁ ଫିଟିବ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଦ୍ବାର। ୨ଟା ୪୦ ରେ ମଙ୍ଗଳ ଆଳତି ବଢି ଅନ୍ୟାନ୍ଯ ନୀତି କାନ୍ତି ହେବ। ଦିନ ୧୨ ଟା ୩୦ ସୁଦ୍ଧା ସମସ୍ତ ନୀତି କାନ୍ତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ। ଗ୍ରହଣ ସ୍ପର୍ଶ ମାତ୍ରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ମହାସ୍ନାନ ହେବ। ତତପରେ ଖଇକୋରା ଭୋଗ ହୋଇ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ନିତିକାନ୍ତି ଆଗକୁ ବଢିବ। ସେପଟେ ଆସନ୍ତା ୧୫ତାରିଖରୁ ଧାଡ଼ି ଦର୍ଶନ ଆରମ୍ଭ ହେବ ବୋଲି ଆଇନମନ୍ତ୍ରୀ ସୂଚନା ଦେଇଥିଲେ। ଏଥିପାଇଁ କିଭଳି ପ୍ରସ୍ତୁତି ହେବାକୁ ପଡିବ ସେନେଇ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ବିଶେଷକରି ନାଟମଣ୍ଡପରୁ ହୁଣ୍ଡି ସ୍ଥାନାନ୍ତର ଉପରେ ମଧ୍ୟ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ପରୀକ୍ଷାମୂଳକ ଭାବେ ପ୍ରଥମେ ଧାଡ଼ି ଦର୍ଶନ ହେବ। ସମସ୍ତ ନିଯୋଗ ସହିତ ଏନେଇ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ପରିଚାଳନା କମିଟି ବୈଠକରେ ଏନେଇ ବିସ୍ତୃତ ଆଲୋଚନା କରାଯିବ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ପୂଜା ଓ ଦର୍ଶନ ନାଁ ରେ ଅନଲାଇନରେ ଫେକ୍ ଓ୍ବେବସାଇଟ ଖୋଲିଥିବା ସଂସ୍ଥା ବିରୋଧରେ ଦୃଢ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ନିଆଯିବ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଏନେଇ ପୋଲିସ ସହ ଆଲୋଚନା କରାଯାଇଛି। ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ାଙ୍କ ସୂଚନା। ସେପଟେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ କିଭଳି ଭକ୍ତ ଓ ସେବକ ସୁରକ୍ଷିତ ରହିବେ ସେନେଇ ସେବାୟତ ନିଯୋଗ ପ୍ରଶ୍ନ କରିଥିଲେ। ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ ଅପରାଧି ମାନେ ଯାତ୍ରୀ ଗୁମାସ୍ତା ଆଳରେ ସେବାୟତ ଓ ଭକ୍ତ ମାନଙ୍କୁ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର କରିବା ଧମକ ଦେବା ଭଳି ଅଭିଯୋଗ ଉପରେ ଏସପି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଛନ୍ତି। ବିଭିନ୍ନ ନିଯୋଗ ସହ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି।ଏଥିପାଇଁ ସିଂହଦ୍ଵାର ଥାନା ଓ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ବାଟାଲିୟନଙ୍କୁ ନେଇ ଏକ କମିଟି ଗଠନ କରାଯାଇଛି। ଏସବୁ ଦିଗରେ ତଦନ୍ତ ଚାଲିଛି। ଆଗକୁ କିଭଳି ଏଭଳି ଘଟଣାର ପୁନରାବୃତ୍ତି ନହୁଏ ତାହା ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ୱ ଦିଆଯାଉଛି ବୋଲି ଏସପି କହିଛନ୍ତି। ବାଇଟ୍- ହଜୁରୀ କୃଷ୍ଣଚନ୍ଦ୍ର ଖୁଣ୍ଟିଆ,ବରିଷ୍ଠ ସେବାୟତ ବାଇଟ- ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ା, ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପୁରୀ ବାଇଟ- ଗୌରହରି ପ୍ରଧାନ, ବରିଷ୍ଠ ସେବାୟତ ବାଇଟ- ମଧୁସୂଦନ ସିଂହାରୀ, ପରିଚାଳନା କମିଟି ସଦସ୍ୟ ବାଇଟ- ପ୍ରତୀକ ସିଂ, ଏସପି, ପୁରୀ
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Sept 03, 2025 08:49:48
Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर ड्रग्स क्वीन नव्या की गिरफ्तारी के बाद हो रहे खुलासे पर भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज.. भाजपा वीडियो पोस्ट कर कहा- नव्या ने ड्रग्स सप्लाई में कांग्रेस नेताओं के लिए नाम.. अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के साथ कनेक्शनों की बात नव्या ने स्वीकारी.. नव्या मलिक के खुलासे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज की चुप्पी पर उठाए सवाल.. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला..
1
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Sept 03, 2025 08:49:40
Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ओर हथिनिकुंड बैराज से छोड़े जा रहे लगातार पानी के चले बागपत में यमुना नदी उफान पर है | ओर यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ओर यमुना किनारे बसे गाँवो में कटान हो रहा है ओर किसानो की सेंकड़ो बीघा जमीन नष्ट हो गई है | वॉक थ्रू रिपोर्टर कुलदीप चौहान, बागपत
1
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Sept 03, 2025 08:49:24
Panna, Madhya Pradesh:
अपडेट पन्ना जिले के तहसील स्तर पर होने वाले खाद वितरण में काफी परेशानियां देखने को मिल रही हैं। आज देवेंद्रनगर में खाद की कमी और टोकन न देने के कारण किसानों और महिलाओं ने सलेहा सड़क पर जाम कर दिया । जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर समझाइश देकर घंटे भर में जाम को खुलवाया बाइट ए आर सोनकर टी आई देवेंद्रनगर वाइस ओवर -- वही लाइन में दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए दिखाई दी , महिला ने बताया कि वह खाद लेने आई थी , टोकन मिल गया है लेकिन अभी खाद नहीं मिली है बाइट -- लाइन में लगी महिला वाइस ओवर -- वहीं खाद गोदाम के प्रभारी ने बताया कि खाद की आवक कम है , जिसके कारण वितरण में परेशानी आ रही है । सोमवार को जिन्होंने टोकन लिया उनको आज खाद दी जा रही है। आज सिर्फ महिलाओं को टोकन दिया जा रहा है बाइट -- विजय शंकर पांडे खाद गोदाम प्रभारी देवेंद्रनगर बड़ी खबर पन्ना खाद का वितरण सही न होने से नाराज किसानों ने देवेंद्रनगर सलेहा रोड पर चक्का जाम कर दिया है । सड़क पर बुजुर्ग महिलाओं सहित किसान धरना देकर बैठे है । जमकर नारेबाजी हो रही है । मौके पर पुलिस पहुंची है और समझाने का प्रयास कर रही है। देवेंद्रनगर थाना कस्बे में लगा है जाम । किसानों का आरोप है कि खाद किसानों को नहीं मिल रही है । नेताओं को और बाजार में ब्लैक की जा रही है
3
comment0
Report
SNShashi Nair
Sept 03, 2025 08:48:58
Hisar, Haryana:
एंकर - हिसार जिले के बिठमड़ा गाँव में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है। लगातार बारिश के कारण गाँव में चारों तरफ पानी भर गया है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों के सामने एक और बड़ी चुनौती बिजली सप्लाई को बचाना है। गाँव के बिजली घर में पानी घुसने लगा है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा पैदा हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, ग्रामीण एकजुट होकर काम कर रहे हैं। वे मिट्टी और रेत के बोरे लगाकर पानी को बिजली घर तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि गाँव की बिजली सप्लाई बंद न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।
0
comment0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
Sept 03, 2025 08:48:50
Delhi, Delhi:
पहाड़ों में लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राजधानी में बाद की आशंका बनी हुई है यमुना खादर और निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है यमुना का जलस्तर लगातार अभी भी बढ़ रहा है आशंका जताई जा रही है कि 2023 के बाद जैसी स्थिति हो सकती है उस समय जल स्तर 208 को पार कर गया था पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 में यमुना का पानी पेस्ट के बेहद नजदीक पहुंच गया जिससे यमुना खादर में रहने वाले सैकड़ों परिवार और बेजुबान जानवर बेघर हो गए है और फ्लाईओवर के नीचे रहने को मजबूर है हालाकि यहां पर प्रशासन द्वारा टैंट शौचालय ओर खाने की व्यवस्था की गई है लेकिन लोगो का कहना है मयूर विहार यमुना खादर में ढाई हजार के लगभग लोग रहते है और टेंट सिर्फ 150 ही लगाए गए है जिसकी वजह से उन्हें फ्लाईओवर के नीचे शरण लेनी पड़ रही है खाना दोपहर में आ रहा है जब्त बच्चे और बूढ़े भूखे ही रहना पद रहा है
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Sept 03, 2025 08:48:33
Ghaziabad, Uttar Pradesh:
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह इलाका सबसे पहले यमुना की चपेट में आता है और अब नदी किनारे बसे गांवों में पानी घुसना शुरू हो गया है। प्रशासन ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दी है। वहीं, कई ग्रामीण अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से उनकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। खेत पानी में डूब जाने से भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण खतरा और बढ़ गया है। हालात को देखते हुए जिले के स्कूलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। लोनी तहसीलदार ने जानकारी दी कि लगातार लोगों से स्थान खाली करने की अपील की जा रही है, लेकिन कई लोग अभी भी पानी का स्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर राहत कैंप बनाए हैं, जहां एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें तैनात हैं। इन कैंपों में प्रभावित परिवारों को ठहरने की सुविधा के साथ सुबह, दोपहर और शाम भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे लापरवाही न बरतें और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। वहीं, जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं। बाइट स्थानीय निवासी बाइट तहसीलदार लोनी शॉट्स
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top