Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bundi323001

बूंदी में बाढ़ में बहा मुकेश स्वामी, शव बरामद होने में लगे चार दिन!

BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 21, 2025 12:33:57
Bundi, Rajasthan
एंकर...बूंदी जिले के दुगारी में आई बाढ़ के तेज बहाव में बड़े मुकेश स्वामी का आज चौथे दिन शव बरामद हो गया । लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर आज चौथे दिन सिविल डिफेंस एसडीआरएफ द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन पर, शव बरामद हुआ । आपको बता दे की चार दिन पूर्व दुगरी का कनक सागर बांध औवरफ्लो होने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए थे । इस तेज पानी के बहाव को पार करते समय मुकेश स्वामी बह गया था, जिसका आज चार दिन बाद शव बरामद हुआ है। जहां नैनवा थाना पुलिस द्वारा परिजनों की मौजूदगी में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMManoj Mondal
Jul 21, 2025 17:01:03
Kolkata, West Bengal:
চঞ্চল্যকর এই ঘটনাটি ঘটে হাবরা রাজ্য সাধারন হাসপাতালে।পরিবার সূত্রে জানা যায়, গোবরডাঙ্গা থানার শানপুকুর প্রতাপনগর এলাকার জানাফুল স্কুলের অষ্টম শ্রেণীর পড়ুয়া গোপাল কুন্ডু নামে ১৪ বছরের এই কিশোরের গত দুদিন আগে জ্বর হয়েছিল। গতকাল রাতে হঠাৎ বুকে ব্যথার কথা বলতেই পরিবারের সদস্যরা রাত সাড়ে এগারোটা নাগাদ হাবরা রাজ্য সাধারন হাসপাতালে নিয়ে এলে ডাক্তার এই কিশোরকে ভর্তি নিয়ে নেয়। তবে হাসপাতালে ভর্তি হওয়ার পরেও এই কিশোর বুকে ব্যথায় ছটফট করছিল। কিশোরের মা নুপুর কুণ্ডু বারবার ডাক্তারকে ডাকছিলেন - নার্সকে ডাকছিলেন। কিন্তু কোন সাড়া মেলেনি - নুপুর দেবী বারবার বলেছিলেন ছেলেকে অক্সিজেন দিতে। কিন্তু সেই অক্সিজেন দিয়ে দিলেন তবে কিশোরের মৃত্যুর ৫ মিনিট আগে। সোমবার বিকেল নাগাদ কিশোরের মৃত্যু হয়। কান্নায় ভেঙে পড়েন গোটা পরিবার।ছেলেকে হারিয়ে হাবরা হাসপাতাল চত্বরে বারবার কান্নায় ভেঙে পড়তে দেখা গেল অসহায় মাকে। সংবাদ মাধ্যমের ক্যামেরার সামনে ক্ষোভ উগ্রে দিয়ে মৃত কিশোরের মা নুপুর কুন্ডু বলেন আমার ছেলে বিনা চিকিৎসায় মারা গেল। যদিও এই ঘটনা নিয়ে হাবরা হাসপাতালের সুপার বিবেকানন্দ বিশ্বাস আমাদের ক্যামেরার সামনে কিছু বলতে রাজি না হলেও তিনি জানিয়েছেন ছেলেটির চিকিৎসা চলছিল ডেঙ্গু টেস্ট করা হয়েছে কিন্তু ডেঙ্গু ধরা পড়েনি হয়তোবা কোন ইনফেকশন থেকে এই মৃত্যুর ঘটনা ঘটেছে। প্রশ্ন উঠছে তরতাজা এই কিশোরের মৃত্যুর দায় কে নেবে?
0
Report
PKPrashant Kumar
Jul 21, 2025 17:00:25
Munger, Bihar:
प्रसव के दौरान महिला की मौत, डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों के हंगामा के बाद डाक्टर सहित नर्स स्टाफ अस्पताल से फरार   मुंगेर : डाक्टरों की लापरवाही से एक महिला की जान  चली गई। सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों  अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं। छोटी  फुल्का निवासी पीयूष कुमार  की पत्नी  संध्या कुमारी  को सुबह नौ बजे   प्रसव पीड़ा हुआ थी। इसके बाद वे डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल  ले आया। शाम सात बजे  के करीब पत्नी ने लड़की को जन्म दिया। पहला  डिलीवरी था। लड़की ने जन्म लिया पास एक लड़का है। बेटी के जन्म से परिजन काफी खुश थे। परिवार व रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी दी तो सभी ने खुशी जताई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही जब पत्नी ने पेट दर्द होने की शिकायत बताई तो उसने डाक्टर व स्टाफ सदस्यों को कहा, लेकिन कई बार कहने के बाद किसी ने नहीं देखा। इसके बाद सांस की समस्या होने लगी। स्टाफ नर्स ने एक आक्सीजन सिलेंडर लाकर मरीज को लगाया। व खाली था। जिसके कारण द महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि  प्रसव के बाद डाक्टर आराम करने चली गई।  कई बार डॉक्टर व नर्स को मरीज की स्थिति से अवगत कराया लेकिन किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके कारण महिला की मौत हो गई। बाइट  राजकुमार मृतिका का मामा  पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले __________________________________ महिलाओं की डिलीवरी को लेकर बरती जा रही लापरवाही के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है। इस कारण आए दिन डिलीवरी के दौरान महिला तो कभी नवजात बच्चों की मौत हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों को देखते हुए सरकार व प्रशासन को ध्यान दिया जाना चाहिए। अभी जुलाई माह में ही ऑक्सीजन नही मिलने के कारण आइसीयू में एक महिला मरीज की मौत हो गई थी। उस समय अस्पताल प्रशासन के द्वारा खानापूर्ति के लिए बोर्ड का गठन किया। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 21, 2025 17:00:14
Bundi, Rajasthan:
बून्दी सावन के दूसरे सोमवार पर लगा कोट के गणेश जी का मेला एंकर।बून्दी । शहर के लाइन पुलिस रोड़ स्थित गणेश बाग में बिना सूंड वाले कोट के गणेश जी का सोमवार को मेले का आयोजन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में दूर दराज लोग पहुंचे और भगवान गजानंद के दर्शन किए। सवेरे से ही बिना सूंड वाले गणेश जी के दरबार में सजे धजे महिला पुरुष व युवक युवतियों का आना प्रारंभ हो गया था। मेले में तरह-तरह के झूले, खाने पीने की दुकाने लगी वहीं रोमांचित करने वाले करतब दिखाने वाले कलाकारो ने भी करतब दिखाए। यह पारंपरिक एवं ऐतिहासिक मेला रियासत काल से ही सावन मास के दूसरे सोमवार को लगता है। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष भरत शर्मा, , देवराज गोचर रहे मोजूद।
0
Report
Jul 21, 2025 16:58:23
Colonelganj, Uttar Pradesh:
पर्यावरण के संरक्षण को लेकर शासन के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें हर व्यक्ति अपने मां के नाम एक पेड़ को लगाकर उनकी देखभाल कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना अहम योगदान देें।जिसको लेकर करनैलगंज नगर के पौराणिक सकरौरा घाट स्थल पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय सिंह ने त्रिवेणी संगम पौधों का पौधारोपण कर क्षेत्र वासियों और कार्यकर्ताओं से अपील की, उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उनकी तब तक देखभाल करें जब तक वह बड़े ना हो जाए।
1
Report
HNHarendra Nath Thakur
Jul 21, 2025 16:54:50
Khandwa, Madhya Pradesh:
खंडवा की भवानी शंकर मंदिर में भगवान शंकर की आरती की गई इस महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
3
Report
APAvaj PANCHAL
Jul 21, 2025 16:35:03
Jaipur, Rajasthan:
पैकेज के लिए Note - एडिशनल कमिश्नर की धरना समाप्त वाली बाइट लगाए। Note - डीसीपी ईस्ट की बाइट tvu 76 सर्वर 51 से उठाए, Feed -ofc , or बाकी photo विजुअल अटैच है एवज पांचाल  जयपुर विपिन नायक हत्याकांड पर धरना समाप्त धरनास्थल पर परिजनों, पुलिस और जनप्रतिनिधियों में बनी सहमति MLA कैलाश वर्मा व रवि नैय्यर की मौजूदगी में बनी सहमति परिजनों को संविदा नौकरी, उचित मुआवजा, एक डेयरी बूथ का आवंटन नियमानुसार दिया जाएगा, FIR में निष्पक्ष व त्वरित जांच का भरोसा। परिजनों के घर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित पोस्टमार्टम के बाद होगा ससम्मान अंतिम संस्कार।  एंकर जामडोली हत्या कांड में समझौता | आरोपी घायल | परिवार को मुआवजे का आश्वासन। "जयपुर के जामडोली इलाके में युवक विपिन की बेरहमी से हत्या के बाद मचे हंगामे और विरोध के बीच आखिरकार 18 घंटे बाद प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बन गई है। इस पूरे घटनाक्रम में जहां पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई रही, वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान फिल्मी अंदाज में ड्रामा भी देखने को मिला। आईए आपको दिखाते हैं इस हाई वोल्टेज केस की पूरी कहानी ग्राउंड रिपोर्ट के ज़रिए।"  VIVO  "रविवार देर रात जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र के मीणा पालड़ी में युवक विपिन की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को दो बार आगरा रोड हाईवे को जाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान QRT का एक जवान घायल हुआ, जिसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।" "विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में रह रहे असामाजिक तत्वों और बाहरी लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।" बाइट - कैलाश वर्मा, स्थानीय विधायक   VIVO  "एडिशनल कमिश्नर रामेश्वर सिंह और डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम की निगरानी में पुलिस ने कार्रवाई तेज की और 14 घंटे के भीतर कुल सात आरोपियों को पकड़ लिया गया। चार आरोपियों को रविवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन सोमवार को मुख्य आरोपी अनस उर्फ शूटर और शादाब को पकड़कर जब भट्टा बस्ती से जामडोली थाने लाया जा रहा था, तभी एक चौंकाने वाला मोड़ आया।" "अनस ने कांस्टेबल की गन छीनकर भागने की कोशिश की, तभी रिवॉल्वर का बटन दब गया और गोली उसी के पैर में लग गई। शादाब भी गाड़ी से कूदकर भागने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैरों में गंभीर चोटें आईं। दोनों आरोपी इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं।" बाइट - तेजस्विनी गौतम डीसीपी   VIVO  "इधर धरनास्थल पर मृतक की बहन की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन परिजन डटे रहे। हालात को संभालने पहुंचे ADM साउथ संतोष कुमार, DCP ईस्ट तेजस्विनी गौतम, करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और भाजपा नेता रवि नैयर ने परिजनों से लंबी वार्ता की।" VIVO "बातचीत के बाद परिजनों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी। बगरू विधायक कैलाश वर्मा और रवि नैयर की मौजूदगी में परिजनों को संविदा नौकरी, नियमानुसार मुआवजा और डेयरी बूथ आवंटन का आश्वासन दिया गया। एफआईआर में निष्पक्ष व त्वरित जांच और मृतक के घर पर सुरक्षा का वादा भी किया गया।" "मृतक के पिता और छोटे भाई ने समझौते पर सहमति जताई। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया।" बाइट - मृतक के पिता,  बाइट - छोटा भाई  VIVO Close "जामडोली मर्डर केस प्रशासन और परिजनों के बीच संवाद से खत्म तो हो गया, लेकिन इसने कई सवाल भी खड़े कर दिए। कानून का खौफ क्या अब भी बना हुआ है? और क्या जयपुर की शांति को कोई चुनौती नहीं देगा? इस पर नज़र रखना ज़रूरी है।  एवज पांचाल जी मीडिया जयपुर 
1
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 21, 2025 16:34:55
Bundi, Rajasthan:
बून्दी DST टीम पर हमला करने के आरोपी बजरी माफिया नरेश को किया गिरफ्तार एंकर।बून्दी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नाकेबंदी कर रही DST टीम पर बजरी माफियाओ द्वारा अपने एस्कॉर्टिंग वाहनों से हमला करके घायल करने के मामले में फरार चल रहे बजरी माफिया नरेश को हिंडोली थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल हासिल कर ली है, अब हिंडोली थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी नरेश से पूछताछ कर रही है। एसपी राजेंद्र मीणा ने बताया कि जीएसटी टीम पर हमले की रिपोर्ट 14 5 2025 को पुलिस निरीक्षक रामलाल मीणा ने हिंडोली थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि डीएसटी टीम अवैध बजरी परिवहन और भंडारण की धर पकड़ के विरुद्ध नाके बंदी करके बजरी माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर रही थी। पुलिस को अवैध बजरी से भरे डंपर के आने की सूचना मिली थी जिसे डीएसटी टीम ने रुकवाने का प्रयास किया इस दौरान बजरी माफियाओ की तेज गति से आ रही है एस्कॉर्ट गाड़ी और डंपर पुलिस की गाड़ी के टक्कर मार दी थी जिससे मौके पर ही कुछ कांस्टेबलो के चोट आई थी जिन्हें घायल अवस्था में बून्दी के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था उक्त मामले में हिंडोली थाना अधिकारी सहदेव मीणा ने कार्रवाई करते हुए मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेश मीणा को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व भी हिंडोली थाना पुलिस द्वारा टीम पर हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
2
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 21, 2025 16:34:48
Bundi, Rajasthan:
लोकेशन बूंदी संवाददाता राम फूल मेहरा मोबाइल नंबर 94 142 56725 @ramphool_mehra एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा 2 किलो 145 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त । दो आरोपी राहुल नायक व कुलदीप को किया गिरफ्तार । परिवहन मे प्रयुक्त बलेनो कार जप्त । दो आरोपी रात्री का फायदा उटाकर मोके से हुये फरार जिनकी तलाश जारी है ।
0
Report
SKSwadesh Kapil
Jul 21, 2025 16:34:42
Alwar, Rajasthan:
एंकर, विजुअल ,बाइट अलवर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने अनजान लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर धमकी देने कर रुपए ठगने के मामले में शातिर महिला को गिरफ्तार किया है. यह महिला महंगी गाड़ी में सवार लोगों से लिफ्ट मांग कर उनके साथ रुपए ऐंठती थी. अलवर में प्रारंभिक पूछताछ में करीब 15 लोगों से अब तक इस महिला ने अब तक ठगी की है. थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बताया कि परिवादी ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जून 2025 को रात 10: बजे अपनी दुकान से अपनी कार द्वारा अपना घर शालीमार जा रहा था. तो मंगलम सिटी के सामने 200 फीट रोड पर परिवादी की कार के आगे एक महिला आई. जिसने अपने आप को डॉक्टर बता कर लिफ्ट मांगी. जिसको परिवादी द्वारा अंसल टाउन अलवर छोड़ दिया गया. कार में लिफ्ट के दौरान उसने बात करने के लिए अपने नंबर एक्सचेंज कर लिए .उसके बाद परिवादी की कॉल व मैसेज पर बातें होती रहती थी .तो महिला ने बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की. जो करीब 20 दिन पहले परिवादी से 45000 रुपए मांगे. उसके बाद उक्त महिला द्वारा मोबाइल से बार-बार कॉल करके रुपयों की मांग कर रही थी. परिवादी ने 25000 पहले दे दिए. इस बात की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद परिवादी से 500 के 40 नोट कुल 20 हजार रुपए प्राप्त कर 20 जुलाई 2025 को बीएसआर (बाबू शोभा राम )कॉलेज के पास मुताबिक मांग महिला को बुलाकर परिवादी को 20000 नंबर के नोट दिए जाकर. सादा कपड़ों में महिला पुलिस व पुरुष पुलिसकर्मियों को भेजा गया. उक्त महिला मौजूद मिली परिवादी द्वारा 20000 के नंबर नोट दिए गए. जिस पर महिला को नंबरी नोट मिलते हुए पकड़ा गया .आरोपियां से मौके पर मिले 20000 जप्त किए गए .इत्यादि पर मुकदमा दर्ज अनुसंधान किया गया .आरोपियों के बाद पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया . यह महिला पूर्व में भी अरावली विहार थाना पुलिस, वैशाली नगर व सदर थाना में भी वारदात को अंजाम दे चुकी है. इस महिला के खिलाफ जयपुर के बनी पार्क, झोटवाड़ा ,मानसरोवर ,मालवीय नगर ,अशोक नगर ,जवाहर नगर, सांगानेर, आजाद नगर, जोबनेर और वैशाली नगर में भी 14 मुकदमे दर्ज हैं. महिला के खिलाफ 2003 से मुकदमे दर्ज हैं. थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बताया कि यह महिला मध्य प्रदेश के उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित एकता नगर कॉलोनी की रहने वाली है. जो अलग-अलग नाम से लोगों को ठगती है. कभी किसी को तृषा खान और तृषा राठौड़ उर्फ डॉक्टर तृषा राठौर बताती है. यह महिला कार में लिफ्ट लेने के बाद बताती है कि वह सरिस्का घूमने आई है. और अपनी बातों से कार सवार को प्रभावित करती है. 20 साल से यह महिला इसी काम में लगी हुई है.अलवर में भी 15 लोगों को ठग चुकी है.कार में सवार होने के बाद यह महिला कार सवार से नंबर लेती है. फिर बातें करना शुरू करती है. की धमकी देकर कहती है कि मैं तुम्हारे खिलाफ सबूत इकट्ठा कर ली है .अब मैं बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराऊंगी. उसके बाद परिवादी घबराकर इसको पैसे दे देता है. बाइट__विनोद सांवरिया ,थाना अधिकारी शिवाजी पार्क
0
Report
RMRAJESH MISHRA
Jul 21, 2025 16:34:21
Mirzapur, Uttar Pradesh:
Slug : गाँव में मगरमच्छ Place : मीरजापुर Date : 21.7.2025 Report : राजेश मिश्र Anchor : मीरजापुर जिले में संतनगर थाना क्षेत्र के पियूरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक नहीं बल्कि दो मगरमच्छों को खेतों में घूमते हुए देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए एक मगरमच्छ को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। जबकि दूसरा मगरमच्छ पानी में जा घुसा। एक रिपोर्ट Vo 1: मगरमच्छ की सूचना मिलने पर सिरसी वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची । पकड़े गए मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सिरसी डैम में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वहीं, दूसरे मगरमच्छ की तलाश में ग्रामीणों की मदद से वन विभाग जुटा रहा। बताते चलें कि जिले में बीते कुछ दिनों से मगरमच्छों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन कहीं न कहीं मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। नदी और जलाशयों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ अब गांवों के नजदीक खेतों में पहुंच रहे हैं। पियूरी के अलावा ककरद गांव में भी विशालकाय मगरमच्छ देखे गए हैं। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की सक्रियता के कारण अब तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन डर का माहौल बना हुआ है।
0
Report
MSManish Sharma
Jul 21, 2025 16:34:11
Aligarh, Uttar Pradesh:
अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ के थाना अकराबाद और हरदुआगंज क्षेत्र के जलाली चौकी क्षेत्र के ओसाफा की नगरिया हुआ भीषण सड़क हादसा कई घायलों की हालत गंभीर प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई टक्कर, मोके पर ही 1 की मौत, 20 से अधिक घायल, मौके पर कई थानों का फोर्स मौजूद घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा,
0
Report
SKSwadesh Kapil
Jul 21, 2025 16:34:05
Alwar, Rajasthan:
एंकर, विजुअल ,बाइट अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई 2025 की सुबह करीब 6 बजे जब वह घर पर सो रहे थी. तभी आरोपी के परिवारजन जबरन घर में घुस आये और उन्होंने लात-घूंसे से मारपीट की. और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये. पीड़िता ने किसी तरह साहस जुटाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. NEB थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न गंभीर धाराओं व BNS की धारा 115(2), 126(2), 64(1), 333 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है .और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. बाइट_पीड़िता
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Jul 21, 2025 16:33:52
Bihar:
समस्तीपुर में शादी समारोह में हुई विवाद, भाग रहे डीजे पिकअप ने युवक को रौंदा, युवक का हुआ मौत। मौत के बाद 10 घंटा तक दूल्हा-बाराती को बनाया बंधक । एंकर :समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर सकरा पंचायत के वार्ड 11 में एक शादी समारोह में रविवार रात एक मामूली कहासुनी के बाद भाग रहे डीजे लदे पिकअप ने शादी समारोह के समीप ही मुस्तफापुर मिश्रोलिया के मुख्य पथ पर पानी टंकी के पास गांव के ही मोहम्मद मोफिल के 29 वर्षीय एकलौता पुत्र मोहम्मद शहजाद को रौंद दिया। जिसे इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर दूल्हा और बारातियों को 10 घंटे तक बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आपसी समझौते के बाद बंधक बने दुलहा और बराती को मुक्त कराया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि महम्मदपुर सकरा पंचायत के वार्ड 11 निवासी कलामउद्दीन की पुत्री रुकसार खातून की शादी रविवार रात को सरारंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर इशूफ वार्ड 14 निवासी मोहम्मद सगीर के पुत्र मोहम्मद जमशेद के साथ हो रही थी। बारात डीजे साउंड के साथ आई थी। शादी समारोह के दौरान पटाखा छोड़ने को लेकर बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख डीजे साउंड लदे पिकअप का चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। इसी दौरान मोहम्मद शहजाद पिकअप की चपेट में आ गया जिसे रौंदते हुए चालक फरार हो गया। घायल अवस्था में सड़क पर पड़े शहजाद को देखकर सहायक कैमरा मैन मणि भूषण कुमार ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और शहजाद को इलाज के लिए दलसिंहसराय ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मणि भूषण ने बताया कि जख्मी हालत में शहजाद ने पिकअप द्वारा रौंदे जाने की बात बताई थी। शहजाद की मौत होने की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने तुरंत दूल्हा, उसके परिजनों और बारातियों को बंधक बना लिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि, दुल्हन के परिजनों की विनती के बाद किसी तरह शादी संपन्न कराई गई। शादी के बाद भी दूल्हा और बाराती बंधक बने रहे। कुछ बाराती भागने में सफल रहे। वहीं घटनास्थल पर मृतक के परिजनों ने दुलहा के भाई के आदेश पर पिकअप चालक द्वारा यह घटना करने का आरोप लगा रहे थे। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंच गई । आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दोनों पक्षों के बीच बनी आपसी समझौता होने के बाद करीब 10 घंटे बाद दूल्हा और बारातियों को बंधक मुक्त किया गया। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर गया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक छह बहनों में इकलौता भाई था। पत्नी शबरूण खातून अपने चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद सुफियान आलम और दो वर्षीय पुत्री शाहीन परवीन को लेकर बार-बार बेहोश हो रही थी। इस संबंध में विभूतिपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार कश्यप ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वाइट: मणिभूषण कुमार,बंधक बाराती वाइट : मृतक का परिवार वाइट : स्थानीय
0
Report
AYAmit Yadav
Jul 21, 2025 16:32:35
Jaipur, Rajasthan:
खबर...TV व हाइपर खबर ... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा-VIRATNAGAR... रिपोर्टर-AMIT YADAV इनफार्मेर- Vivek Sharma Tiwet:--@amitktp888, @viveksharma829 लोकेशन......VIRATNAGAR.... इंट्रो:--विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़)....विराटनगर थाना पुलिस ने एक सुने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी किया बरामद गिरफ्तार आरोपियों में दो व्यक्ति मकान में चोरी करने वाले तथा दो व्यक्ति चोरी का सामान खरीदने वाले शामिल हैं। थानाधिकारी सोहनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब दस दिन पूर्व वार्ड नंबर 08 निवासी जोगेश अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और गैस सिलेंडर आदि चोरी कर लिए थे। जिस पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण, स्थानीय सूचना तंत्र और साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों अजय हरिजन और भूपेन्द्र कुमार उर्फ मनोज सैनी को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा चोरी का सामान खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों बाबूलाल माली और महेश कुमार खटीक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
0
Report
ASAVNISH SINGH
Jul 21, 2025 16:32:29
Fatehpur, Uttar Pradesh:
स्लग- दिव्यांग दलित के मकान को गिरवाने के मामले ने तूल पकड़ा, डीएम ने विठाई मामले में जांच एंकर- फतेहपुर जिले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की करतूत ने एक दिव्यांग के आशियाने को एक पल में जमीदोंज कर दिया है, जिला प्रशासन को एक विकलांग दलित के मकान को अवैध निर्माण बताकर जेसीबी के जरिए गिरवा देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जहां एकजुटता दिखाई पड़ रही है वहीं क्षेत्रीय विधायक ने भी पूरे मामले को शासन तक पहुंचा दिया है और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि उन्हें उनका घर वापस दिलवाया जाएगा। सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरमतपुर गांव में 16 जुलाई को राजस्व की टीम पहुंची थी और बिना किसी नोटिस के गांव के अनिल कुमार जो कि दलित बिरादरी से आते हैं के मकान को अवैध बात कर गिरा दिया अनिल कुमार व उनकी पत्नी दोनों विकलांग है दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अपने मकान पर 40 वर्षों से रह रहे हैं और अपनी भूमिधरी जमीन पर उन्होंने मकान बनवा रखा था मकान बनवाने का पैसा भी सरकार ने दिया था लेकिन सरकारी तंत्र ने कोई नहीं सुनी और बिना किसी पूर्व के नोटिस दिए ही मकान को गिरवा दिया, पीड़ित ने बताया कि मामले में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की भूमिका को संदिग्ध बताया है। वीओ- इस मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी आ गई पार्टी के जिला अध्यक्ष मुक्लाल पाल ने बाकायदा जिलाधिकारी से मुलाकात करके इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषी कर्मचारियों को तत्काल कार्रवाई किये जाने का भरोसा जिलाधिकारी ने दिया है और उन्हें मकान भी पुन वापस दिया जाएगा उधर इस मामले को लेकर बिंदकी विधानसभा के विधायक जयकुमार जैकी ने भी शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार को पूरे मामले से अवगत करा दिया क्षेत्रीय विधायक जयकुमार जैकी की माने तो यह कार्य प्रशासन के द्वारा गलत किया गया है मुख्य सचिव ने भरोसा दिया है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल करवा के कड़ी कार्रवाई की जाएगी । बाइट- जय कुमार जैकी, बिंदकी विधायक बाइट- मुखलाल पाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष बाइट- पीड़ित
0
Report
Advertisement
Back to top