Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

मुलताई में मां ताप्ती का जन्मोत्सव: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़!

Rupesh Kumar
Jul 02, 2025 15:32:47
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - बैतूल जिले की धार्मिक नगरी मुलताई में मां ताप्ती जन्मोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। शाम को ताप्ती तट पर ताप्ती जी की महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ताप्ती सेवा मंडल और नगर प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजन को दिव्य रूप दिया गया। सुबह से ही परिक्रमा क्षेत्र में पूजन, स्नान और जयकारों की गूंज सुनाई दी। सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती के दर्शन किए। इस अवसर पर मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य आकर्षण रही। सप्त ऋषि टापू पर सप्ताहभर चली ताप्ती कथा का समापन हवन और पूर्ण आहुति के साथ हुआ। जन्मोत्सव के दौरान नगर के मध्य भाग में यातायात बंद कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement