Back
14 घंटे के हाईटेक रेस्क्यू में गौ माता को मिली नई जिंदगी!
GPGYAN PRAKASH
Aug 22, 2025 09:15:41
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
14 घंटे के हाईटेक रेस्क्यू से गौ माता सुरक्षित, जयकारों से गूंजी श्री रेणुका जी घाटी
एंकर -श्री रेणुका जी क्षेत्र के खराटुवा कुंड के पास ढांग में पिछले सात दिन से भूखी-प्यासी फंसी गौ माता को 14 घंटे चले हाईटेक रेस्क्यू हुआ। विगत दिन हुए इस साहसिक रेस्क्यू में गाय को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया। यह राहत कार्य इंसानियत और आस्था की अद्भुत मिसाल बन गया।
वीओ - मामला खराटुवा कुंड गांव के समीप नदी के किनारे पेश आया। यहाँ जंगल में चरने गई एक गाय गिरी नदी की तरफ ढंगार में फिसल गई। गनीमत यह रही कि गाय नदी के गहरे कुंड में नहीं गिरी। एक तरफ गहरी नदी और दूसरी तरफ खड़ी ढांग। ऐसे में गाय के लिए दोनों तरफ से निकलना नामुमकिन था। मजबूर बेजुबान गए यहां लगभग एक सप्ताह तक फंसी रही है। तंग खड़ी ढलान में भूखी प्यासी फंसी गाय के बारे में मां रेणुका जी सेवा समिति को पता चला। समिति के सदस्यों मौके पर आकर समस्या का जायजा लिया। जिस स्थान पर गाय फंसी थी वहां पर रस्सियों को पहुंचना भी बेहद कठिन कार्य था। सदस्यों ने निर्णय लिया कि यहां ड्रोन की मदद से मजबूत रस्सियां दूसरी तरफ भेजी जाएंगी। कुछ नवयुवक राशियों के सहारे उसे स्थान पर उतरे जहां गाय फंसी थी और दूसरी तरफ से ड्रोन की मदद से रस्सियां भेजी गई। जोखिम भरे इस अभियान में पतली रस्सी के सहारे मोटी रस्सी बांधकर नदी के दूसरे छोर से जोड़ी गई। समिति के नवयुवकों ने बेहद कठिन रेस्क्यू के दौरान गाय को नदी में उतारा और दूसरी तरफ पहुंचाया। इस कार्य मे गृह रक्षा कंपनी श्री रेणुका जी के कंपनी कमांडर सुरेश कुमार ने अपनी टीम और जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए। करीब 14 घंटे चले इस रेस्क्यू के सफल होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने “गौ माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए और घाटी गूंज उठी।
ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowAug 22, 2025 10:35:24Kanpur, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ापुर में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़ापुर गांव निवासी प्रेम कुमार शिल्पकार आज सुबह बकरी के लिए टायरा (पकड़ की पत्ती) काटने के उद्देश्य से गांव के पास स्थित पहाड़ापुर बाजार में गए थे। इसी दौरान वह एक पेड़ के पास पहुंचे जहां से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही थी। अनजाने में प्रेम कुमार विद्युत करंट की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रेम कुमार शिल्पकार अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और पांच बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
0
Report
NSNavdeep Singh
FollowAug 22, 2025 10:35:00Moga, Punjab:
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਾਧੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ।
ਕਿਹਾ ਆਹ ਜਿਹੜੇ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਲੁਟੇਰੇ ਆਏ ਸੀ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਜਮੀਨ ਖੋਹਣ ਪਾਸੇ ਆਏ ਸੀ ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸ਼ਕਤੀ ਸਾਹਮਣੇ ਉਹ ਖੜ ਨਹੀਂ ਸਕੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਦਮ ਵਾਪਸ ਲੈਣੇ ਪਏ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਵਧਾਈ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸਮੂਚੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਡੱਟ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਖੜੇ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਜਾਣਾ ਪਿਆ।
ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਮੋਗੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਫਤਿਹ ਰੈਲੀ ਅਸੀਂ 31 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਮੋਗਾ ਵਿਚ ਕਰਾਂਗੇ ਅਤੇ ਨਾਲੇ ਅਸੀਂ ਪਲਾਨ ਦੱਸਾਂਗੇ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣਾ ਅਤੇ ਅਗਲੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਚ ਕਿਉਂਕਿ ਜਿੰਨੀ ਦੇਰ ਆ ਰਹਿਣਗੇ ਜਿੰਨੇ ਦਿਨ ਇੱਥੇ ਰਾਜ ਕਰਨਗੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਰਬਾਦ ਕਰਨਾ ।
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਡਿਟੇਨ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਬੋਲੇ ਡੈਮੋਕਰੇਸੀ ਵਿੱਚ ਹਰ ਬੰਦੇ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਣ ਦਾ ਪਰ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਲੁਟੇਰੇ ਡੈਮੋਕਰੇਸੀ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਆ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹੈ ।
0
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowAug 22, 2025 10:33:13Fazilka, Punjab:
ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕਾਵਾਂਵਾਲੀ, ਮੁਹਾਰ ਜਮਸ਼ੇਰ ਤੇ ਹੋਰ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਓਵਰਫਲੋ ਹੋ ਕੇ ਆਏ ਪਾਣੀ ਨੇ ਤਬਾਹੀ ਮਚਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ । ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਫਸਲਾਂ ਤਬਾਹ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨੇ । ਤਾਂ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜਲ ਸਰੋਤ ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਪਹੁੰਚੇ । ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਵਣਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸਰਹਦੀ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਦੌਰਾਨ ਕਰ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowAug 22, 2025 10:32:51Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल नगर पालिका परिषद के 150 से अधिक नियमित कर्मचारियों का इस महीने का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है। आज कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर नपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और जल्द तनख्वाह करने की मांग कलेक्टर से की है। कर्मचारियों का आरोप है कि परिषद के सीएमओ ने उनकी तनख्वाह रोककर ठेकेदारों को भुगतान कर दिया है। नगर पालिका सीएमओ ने बजट नहीं होने का दिया हवाला।कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदारों के बिल समय पर पास कर भारी भरकम पेमेंट कर दिया गया, लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इसकी वजह से उनके घरों में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। लोन की किस्तों और त्योहारों में परेशानी बढ़ गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उनका कहना है कि बिना वेतन परिवार चलाना असंभव है और प्रशासन की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ केवल अपने कमीशन और ठेकेदारों की परवाह कर रहे हैं,कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों के आरोप को लेकर बैतूल नपा सीएमओ ने कहा कि जो बजट था उसमें कम तनख्वाह वाले कर्मचारियों का रक्षाबंधन के पहले पेमेंट कर दिया गया है। बजट खत्म होने के कारण बाकी कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं हो पाई है,बजट की व्यवस्था की जा रही है और जल्दी कर्मचारियों को तनख्वाह कर दी जाएंगी।
बाइट -1- मदन लाल विन्नोदकर,अध्यक्ष नपा कर्मचारी संघ बैतूल
बाइट -2- सतीश मत्सेनिया,सीएमओ नपा बैतूल
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowAug 22, 2025 10:32:39Keonjhar, Odisha:
ଆଙ୍କର _କେନ୍ଦୁଝର ଅଞ୍ଜର ସରକାରୀ ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଜଣେ ଦ୍ଵିତୀୟ ଶ୍ରେଣୀ ଛାତ୍ରୀ କୁ ଗତକାଲି ସ୍କୁଲ ଛୁଟି ସମୟ ରେ ସ୍କୁଲ୍ ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହରେ ତାଲା ପକାଇ ପଳାଇ ପଳାଇ ଥିଲେ ସ୍କୁଲ କର୍ତୁପକ୍ଷ | ଛାତ୍ରୀ ଟି ନାଁ ଯୋଛନା ଦେହୁରୀ | ତାକୁ ଆଜି ସକାଳେ ପରିବାର ଓ ଗାଁ ଲୋକେ ଉଦ୍ଧାର କରି ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟ କୁ ନେଇଛନ୍ତି । ପ୍ରକାଶ ଯେ ଗତକାଲି ସ୍କୁଲ ଛୁଟି ପରେ ଅପରାହ୍ନ 4 ଟା ସମୟରେ ସ୍କୁଲ କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷ ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହ ଏବଂ ସ୍କୁଲ ରେ ତାଲା ଦେଇ ପଳାଇଥିଲେ l କିନ୍ତୁ ଟୁନା ଦେହୁରି ଙ୍କ ଦିତୀୟ ଶ୍ରେଣି ଝିଅଟି ସ୍କୁଲ ଗୃହରେ ରହିଯାଇଥିଲା l ସ୍କୁଲରୁ ନଫେରିବା ପରେ ଘର ଲୋକ ବହୁତ ଖୋଜାଖୋଜି କରି ପାଇନଥିଲେ l ପରେ ଆଜି ସ୍କୁଲ ରୋଷେୟା ଆସି ସକାଳ 9 ଟା ରେ ସ୍କୁଲ ଖୋଲିବା ପରେ ଝିଅଟି ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହର ଝରକା ରେଲିଂରେ ଝୁଲି ରହିଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା l ଝିଅଟି ବାହାରିବାକୁ ଚେଷ୍ଟା କରି ନିଜର ସମଗ୍ର ବଳ ଖଟାଇ ଲୁହା ରେଲିଂକୁ ବଙ୍କା କରିଥିଲେବି ଗୋଡ ଦୁଇଟି ବାହାରି ଥିବା ବେଳେ ଅଣ୍ଟାରୁ ମୁଣ୍ଡ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଲଟକି ରହି ରାତି ସାରା କଷ୍ଟ ପାଇଥିଲା l ପରେ ପରିବାର ଲୋକ ଏବଂ ଗ୍ରାମବାସୀ ଝିଅଟିକୁ ଏପରି ଅବସ୍ଥା ରେ ଦେଖିବା ପରେ ଗାଁ ରେ ରହୁଥିବା ରୋଷେୟା ଠାରୁ ଚାବି ଆଣି ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହ ର କବାଟ ଖୋଲି
ଝରକାର ଲୁହାକୁ ବଙ୍କା କରି ଝିଅ କୁ ଉଦ୍ଧାର କରିଥିଲେ । ପରେ ଝିଅର ବାପା ଓ ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ ଝିଅ କୁ ନେଇ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟରେ ଚିକିତ୍ସିତ କରାଇ ସ୍କୁଲ କୁ ଫେରାଇ ଆଣିଛନ୍ତି । ବର୍ତମାନ ଝିଅ ଟି ସୁସ୍ଥ ଥିବା ସ୍କୁଲ ଓ ଗଣଶିକ୍ଷା ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି ।
ବାଇଟ-(୧)-ଝୁନୁ ଦେହୂରୀ -( ଛାତ୍ରୀ ର ମା )
ବାଇଟ-(୨)- ରୀନା ଖାଁ -( ଅଞ୍ଜର ଗ୍ରାମବାସୀ )
ବାଇଟ-(୩)-ଭୁବନେଶ୍ୱରୀ ପାତ୍ର -( ଅଞ୍ଜର ଗ୍ରାମବାସୀ )
ବାଇଟ-(୪)- ସୀତା ପାତ୍ର -( ରୋଷେଇୟା )
ବାଇଟ-(୫)- ସଞ୍ଜିତା ଦାଶ -( ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ )
ବାଇଟ-(୬)- ନିରଞ୍ଜନ ନାଏକ -( ବିଆରସିସି )
0
Report
RSRavikant Sahu
FollowAug 22, 2025 10:32:34Simdega, Jharkhand:
location-simdega
ravikant
सिमडेगा- जिला पुलिस और जीएसटी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पिछले तीन दिनों से लगातार जुटाई गई सूचना और प्लानिंग के बाद टीम ने बीते दो दिनों में 2 ट्रकों को पकड़ा है, जिनमें अवैध पान मसाला समेत अन्य सामान लदा हुआ था।
जब्त माल की कीमत लगभग 47 लाख रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि यह अवैध सामान ओड़िशा की ओर से परिवहन किया जा रहा था।
पकड़े गए सभी सामानों को जीएसटी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
SSsubhash saheb
FollowAug 22, 2025 10:32:25Dhamtari, Chhattisgarh:
स्लग – कर्मचारी संघ का धरना, विभागों का कामकाज ठप
एंकर..... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को धमतरी जिले के सैकड़ों कर्मचारी गांधी मैदान के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठे…संगठन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को घेरा..धरना स्थल पर जुटे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 2% महंगाई भत्ता दिए जाने, वेतन विसंगति दूर करने और पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने जैसी अहम बातें शामिल हैं…धरने का असर जिले के विभिन्न विभागों पर साफ देखने को मिला…स्कूल, कालेज कलेक्ट्रेट,तहसील, निगम ,एसडीएम कार्यालय और कई अन्य शासकीय दफ्तरों में ताले लटक गए, जिससे आम जनता को कार्य कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा….बहरहाल कर्मचारियों ने सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी है…अगर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन को और उग्र करने की बात की है।
बाईट - चंदू लाल चंद्राकर संयोजक कर्मचारी यूनियन
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 22, 2025 10:32:17Noida, Uttar Pradesh:
नौकर ने रचा था लाखों की चोरी का खेल, पुलिस ने किया खुलासा
थाना सेक्टर-142 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक ऐसे नौकर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही मालिक के घर में बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने चोरी हुए करीब 800 ग्राम सोना और करीब पौने 6 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सोने और नकदी की कुल कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नौकर काफी समय से घर में काम कर रहा था और उसने घर के अंदर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया। इसके बाद उसने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गया।
पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद करवा दिया।
बाइट डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 22, 2025 10:32:07Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में बीती रात उस समय भारी हंगामा हो गया जब इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला को प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराया गया था जबकि दूसरी नसबंदी ऑपरेशन के लिए आई थी। इलाज के दौरान दोनों की हालत बिगड़ी और ICU में दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि मृत महिलाओं के कुछ परिजन नशे की हालत में थे और पहले से ही स्टाफ से बहस कर रहे थे। आईसीयू से बाहर जाने कहने पर विवाद और बढ़ गया। गार्डों ने स्थिति संभालते हुए उन्हें बाहर निकाला और रात में सिटी कोतवाली भेजा गया, हालांकि उस समय चौकी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, सिर्फ नगर सेना का एक आरक्षक वहां तैनात था। हंगामे के दौरान आईसीयू का कांच, दीवारें और टाइल्स तोड़ दी गईं। सिम्स में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अस्पताल चौकी की सुरक्षा व्यवस्था अब भी कमजोर बनी हुई है। हंगामा करने वाले परिजनों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा जा सकता है।
बाइट– लाखन सिंह (अधीक्षक सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर)
0
Report
DSDeepesh shah
FollowAug 22, 2025 10:31:34Vidisha, Madhya Pradesh:
एंकर - विदिशा जिले की लटेरी तहसील से बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सगे भाई और भतीजे ने मिलकर अपने ही चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावरों की मार से चाचा बेसुध होकर गिर पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना में मुख्य आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइट – डॉ. प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा।
0
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 22, 2025 10:31:18Bhilwara, Rajasthan:
जहाजपुर-
Reporter - Dilshad khan
Informer -
ANJANI KUMAR PARASHAR
9928206174
@ vijaypa85829215
तालाब में पानी के उपर 11 हजार केवी से मंडरा रहा है खतरा ग्रामीणों की कही बार शिकायत नहीं हुई सुनवाई।
जहाजपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलेठा में 11000 केवी बिजली लाइन के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाईटेंशन लाइन तालाब में गिरने की संभावना बनी हुई है, लेकिन इसकी ओर न तो पंचायत प्रशासन, न ही बिजली विभाग और न ही स्थानीय लाइनमैन ध्यान दे रहे हैं।
वही ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आज भी खतरा जस का तस बना हुआ है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि जब तक कोई और बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक प्रशासन और बिजली विभाग की आंखें नहीं खुलेंगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसे से पहले ही 11000 केवी लाइन को सुरक्षित करने की कार्यवाही की जाए, ताकि गांव में फिर किसी परिवार का चिराग न बुझे।
0
Report
RSR.B. Singh
FollowAug 22, 2025 10:31:06Tikamgarh, Madhya Pradesh:
एंकर- टीकमगढ़ शहर के ढोंगा गल्ला मंडी के सामने एक वाईक सवार युवक आया ट्रक के नीचे, घायल युवक की कमर पर चढ़ा ट्रक का पहिया, युवक ने बताया की वह वाईक से फिसल कर ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक का टायर उसकी कमर पर निकल गया जिससे वह घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास की घटना।
0
Report
TKTushar Kanchhal
FollowAug 22, 2025 10:30:59Indore, Madhya Pradesh:
एंकर - इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां व्यक्ति की चिता पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तांत्रिक क्रिया किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि चिता पर अंडे, शराब और सिगरेट रखी मिलीं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि मृतक की खोपड़ी और कई अस्थियां भी गायब पाई गईं। इस घटना से परिजन बेहद आक्रोशित हैं।
वी ओ - दरअसल रानी सती गेट निवासी हुकुमचंद सुहाना की वृद्धावस्था के चलते मौत हो गई थी जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रामबाग मुक्तिधाम पर किया गया। देर रात किसी अज्ञात शख्स ने चिता पर तांत्रिक क्रिया की और चिता पर अंडे, शराब सिगरेट के अलावा हल्दी कुमकुम और कई अन्य सामग्री चढ़ाते हुए तंत्र क्रिया की। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुक्तिधाम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे, जिससे इस पूरी घटना की कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई। उनका कहना है कि यदि कैमरे चालू होते तो आरोपियों की पहचान हो सकती थी। परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। घटना के बाद जैन समाज के लोगों में सनसनी फैल गई है। लोग मुक्तिधाम जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की कुप्रथा और तांत्रिक कृत्य किए जाने को लेकर चिंतित हैं। वहीं, जैन समाज के लोगों ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए सुरक्षा इंतजाम कड़े करने की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू करने की बात कही है। यह मामला अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बाइट - संजू जैन, परिजन
0
Report
Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर 4 ककवा रोड पर ओवरब्रिज के नीचे रिहायशी इलाकों में बारिश का पानी भरने से बढ़ रहा है संक्रमण का खतरा पानी भरने से डेंगू चिकनगुनिया आदि जैसी बीमारियों को दे रही है दावत नगर पंचायत से बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं लिया कोई संज्ञान
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowAug 22, 2025 10:30:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
भगवान श्री कृष्ण को माखन चोर कहने पर मध्य प्रदेश सरकार को आपत्ति
माखन चोर टैग के खिलाफ अभियान चलाएगी सरकार
आम लोगों के बीच चलाया जाएगा जन जागरण अभियान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि पाठ्यक्रम में इस विषय को शामिल करने से लेकर मीडिया और अन्य सभी माध्यमों से जागरूक किया जाएगा।
हमारे देवी देवताओं को हिंसक, आक्रमक बताया जाता है यह सभी धारणाएं गलत।
हम लोगों ने रामायण गीता को भी पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
बाइट श्रीराम तिवारी, सांस्कृतिक सलाहकार सीएम एमपी
0
Report