icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
312605
HUHITESH UPADHYAY17 Jul 2025, 08:08 am

प्रतापगढ़ में मानसून ने बांधों में भर दिया जीवन का संचार!

Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 1707ZRJ_PRTP_BARISH_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : समय पर मानसून की दस्तक से बांधों में जीवन का संचार, बारिश ने जिले को दी राहत की सौगात एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में इस बार मानसून ने समय पर और प्रभावशाली आगमन किया है। बारिश ने जहां ग्रामीण इलाकों की सूखती उम्मीदों को फिर से सींचा है, वहीं बांधों, नदियों और जल स्रोतों में बहाव ने जिले को जल संकट से उबारने की दिशा में महत्वपूर्ण राहत दी है। इस मानसूनी मेहरबानी ने जल भंडारण, सिंचाई और पेयजल के मोर्चे पर उम्मीद की नई किरणें जगाई हैं। गौरतलब है कि जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश ने प्रतापगढ़ जिले में जुलाई के पहले पखवाड़े तक लगातार असर दिखाया है। चार दौर की अच्छी बारिश के चलते बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है और कई जल स्रोतों में उल्लेखनीय आवक दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई मध्य तक जिले के 16 प्रमुख बांधों में से 6 बांध 60 प्रतिशत से अधिक भर चुके हैं। पिछले सालों की बात करें तो वर्ष 2022 में मानसून के इस स्तर तक पहुंचने पर 11 बांधों में जल संग्रह हुआ था, 2023 में यह संख्या 7 रही और 2024 में महज 3 बांधों में उल्लेखनीय आवक हुई थी। वहीं 2025 में अब तक 6 बांध 60 प्रतिशत से अधिक भर चुके हैं, और यदि वर्षा इसी तरह जारी रही तो शेष बांध भी जल्दी ही अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकते हैं। वहीं जिले का सबसे बड़ा जाखम बांध, जो गर्मियों में सूखकर 14.80 मीटर पर पहुंच गया था, अब 16.20 मीटर की ऊंचाई तक भर चुका है। यह जल स्तर जिले की पेयजल और सिंचाई व्यवस्था के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इसी तरह बोरिया बांध पूरी क्षमता 9.20 मीटर तक भर चुका है। मेल बांध की कुल क्षमता 10.50 मीटर है, जिसमें फिलहाल 8.70 मीटर पानी दर्ज किया गया है। भंवरसेमला बांध में 5.20 मीटर तक जल भराव हो चुका है, जिसकी पूरी क्षमता 14.70 मीटर है। इसके अलावा बख्तोड़ और वोरि वाणगढ़ी जैसे अन्य बांधों में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जिला मुख्यालय पर अब तक 329 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी और सामान्य औसत से 33 प्रतिशत अधिक है। यह पानी सिर्फ शहरी सड़कों और खेतों में नहीं बहा, बल्कि इससे नदियों, नालों और जलप्रपातों में भी बहाव लौटा है। जाखम नदी, सीतामाता अभयारण्य के झरने और घाटों में फिर से जीवन का संचार हुआ है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन और पारिस्थितिकी को भी ऊर्जा मिली है। यदि वर्ष 2019 की तुलना करें, तो उस वर्ष जुलाई में 8 बांध 70 प्रतिशत से अधिक भर चुके थे, लेकिन उसके बाद लगातार वर्षों में यह संख्या घटती रही। 2025 में मानसून की निरंतरता और तीव्रता ने एक बार फिर उम्मीद जगाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जुलाई के शेष दिनों में भी इसी तरह वर्षा होती रही, तो जिले के लगभग सभी बांधों में पूर्ण जल भराव संभव है। बाईट- प्रतीक राठौर, एईएन, जल संसाधन विभाग
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर के खेत में करंट से किसान की मौत, घटना की जांच शुरू

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में खेत में मोटर जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसा बेलिएपार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में हुआ। किसान खेत में सिंचाई के लिए केबल बिछाकर मोटर कनेक्ट कर रहा था, तभी बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर के बेलिएपार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में उस समय बड़ा हादसा हो गया। गांव के निवासी 35 वर्षीय किसान विनोद मौर्या पुत्र उमाशंकर मौर्या खेत में पानी चलाने के लिए केबल तार बिछाकर बिजली का मोटर कनेक्ट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बिजली के बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। करंट लगने से विनोद बोर्ड से चिपक गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में विनोद को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर बेलिएपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया है।
0
0
Report

कैंट में चाय चर्चा: योगी सरकार की वापसी और शिक्षा-रोजगार पर बहस तेज

JPJai Pal9m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी की सबसे बड़ी विधानसभा कैंट में चाय की अड़ी पर विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय युवाओं के बीच चुनावी मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली。 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को अब तक का सबसे बेहतर कार्यकाल बताया。 चर्चा के दौरान युवाओं ने कानून व्यवस्था में सुधार को सराहा और अपराधियों पर पुलिस की कड़ाई तथा त्वरित कार्रवाई के तरीके को खासा पसंद किया。 स्थानीय निवासियों और युवाओं का दावा है कि विकास और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के दम पर राज्य में एक बार फिर योगी सरकार की वापसी होगी。 चौपाल में जब कुछ छात्रों ने सरकारी नीतियों पर सवाल उठाए, तो युवा नेताओं ने सरकार के आंकड़े और उपलब्धियां गिनाकर उन्हें तगड़ा जवाब दिया。 कैंट विधानसभा क्षेत्र पिछले 7 चुनावों से लगातार भारतीय जनता पार्टी का अजेय गढ़ बना हुआ है。 स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि राज्य सरकार शानदार काम कर रही है, लेकिन इस बार प्रत्याशी बदलने का सुझाव दिया。 चाय पर चर्चा के दौरान युवाओं ने सरकार का ध्यान उच्च शिक्षा, रोजगार और शैक्षणिक संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने की ओर खींचा。 बनारसी अड़ी पर युवाओं का जोश देखने लायक था, जहां चाय की चुस्कियों के साथ विकास बनाम स्थानीय मुद्दों पर जमकर गरमा-गरम बहस हुई। जनता ने कहा आगामी चुनाव में राष्ट्रीय और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिनिधियों का प्रदर्शन भी वोटिंग का मुख्य आधार बनेगा。
0
0
Report

48 घंटे में काशीपुर हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

Jaspur, Uttarakhand:48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का खुलासा स्थान: काशीपुर पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली कुण्डा पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे रुपयों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। आरोपियों की निशांदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार भी बरामद की गई है। 13 सितंबर को गुलजारपुर कुण्डेश्वरी निवासी हरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन, संदिग्धों से पूछताछ तथा वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों ने जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य अभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सोना और उसकी पत्नी संदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, संदीप सिंह पर हरदीप सिंह को गोली मारने का आरोप है, जबकि संदीप कौर की भूमिका हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के षडयंत्र में सामने आई है। पुलिस ने अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की ओर से मामले की आगे की विवेचना जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गौतमबुद्ध नगर बार कार्यालय में चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं में भारी विरोध

Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में मंगलवार को चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। नए चैंबर बनाए जाने के विरोध में एक गुट के अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया।विरोध के दौरान निर्माण कार्य से संबंधित शिलापट तोड़ दिया गया और चेंबर के लिए लाई गई निर्माण सामग्री को भी उठाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बार कार्यालय परिसर में नए चैंबर बनाए जाने का काम चल रहा था,अधिवक्ताओं के गुट ने इस निर्माण पर आपत्ति जताई उनका कहना था कि चैंबर निर्माण को लेकर पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई है और इसी के चलते उन्होंने निर्माण का विरोध किया। जानकारी के मुताबिक चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं के बीच पहले से ही मतभेद चल आ रहे हैं ,ऐसे में मंगलवार की घटना ने पुराने विवाद को फिर से सामने ला दिया हालांकि विरोध और तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद अब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी ने बताया कि लाइब्रेरी हॉल में वर्तमान अध्यक्ष और सचिव द्वारा अवैध रूप से बिना किसी अनुमति के चैंबर निर्माण का कार्य कर दी गया,जिसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष था, आज अधिवक्ता चौक पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता इकट्ठा हुए और आम सहमति से निर्णय हुआ कि इस अवैध निर्माण को किसी अभी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,सभी नें एक राय होकर इस अवैध निर्माण तोड़ने का काम किया। वहीं बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि आज न्यायालय में इस घटना का क्रम के बाद आम सभा की बैठक बुलाई गई है। उसमें यह निर्णय लिया गया है। आने वाले समय में बार के चुनाव में इन लोगों में से कोई भी चुनाव लड़ेगा तो उससे पहले अनुशासन कमेटी इन लोगों से इस तोड़ फोड़ की भरपाई करेगी। वही ,सूरजपुर थाना प्रभारी ने कहा कि हमारे पास किसी भी तरह की कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है,यह वकीलों के बीच का मामला था जो आपस में बातचीत करके सुलझा लिया गया है।
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान से हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहल

Rewari, Haryana:हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने zee दिल्ली एनसीआर से बातचीत कर सेवा संकल्प अभियान के बारे में दी जानकारी. प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान. 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी के साथ होंगे कार्यक्रम. ब्रिक्स का देश को मिलेगा लाभ. देश की नीतियों को प्रमोट करने के लिए उठाए गए अच्छे कदम. रेवाड़ी ऐम्स मे जल्द शुरू होंगी क्लास. रेवाड़ी में बनने वाले 300 बेड के अस्पताल का नक्शा हुआ तैयार. जल्द फाइनेंस से बजट अलॉट करवा कर छोड़ा जाएगा टेंडर. डेंगू और मलेरिआ को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क. नगर पालिका और परिषद में पहुंचाई फॉगिंग वाली दवाइयां. कहा : जिला प्रशासन भी इसको लेकर रहें सतर्क
0
0
Report

फरीदाबाद: विपुल गोयल के गणेश उत्सव में कई भाजपा नेता पहुँचे

Faridabad, Haryana:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के गणेश उत्सव समारोह में पहुंचे राज्यपाल असीम गोयल फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव समारोह में आज दूसरे दिन बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और श्रद्धालु पहुंचे। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल असीम गोयल ने शिरकत कर भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी गणपति के दर्शन और आशीर्वाद लेने समारोह में पहुंचे। इसके अलावा मंत्री गौरव गौतम, डॉ. अनिल जैन, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। गणेश उत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। आयोजकों के अनुसार कल दोपहर बाद गणपति विसर्जन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

प्रेम विवाह के बाद परिवार ने बेटी को समाज से ‘मृत’ घोषित कर दिया

Purnia, Bihar:पूर्णिया के केनगर में प्रेम विवाह से नाराजगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। 18 साल की बेटी ने अपनी पसंद से शादी क्या की, परिवार ने उसे जिंदा रहते ही समाज और परिवार के लिए ‘मृत’ घोषित कर दिया। मामला मरंगा थाना क्षेत्र की गंगेली पंचायत के चपय गंगेली वार्ड नंबर-1 का है। यहां मनोज कुमार गोस्वामी की बेटी रिया कुमारी ने अपने ही गांव के मिलन कुमार से कोर्ट मैरिज कर ली। बताया जा रहा है कि मिलन रिया के भाई का दोस्त था और उसका घर भी रिया के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिवार को मिली तो विरोध शुरू हो गया। दोनों के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने खोजबीन की और पंचायत भी बैठी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो रिया का धारा 164 के तहत बयान दर्ज हुआ। इसमें युवती ने अपनी मर्जी से मिलन के साथ रहने की बात कही। इसके बाद परिवार की नाराजगी और बढ़ गई। 6 लाख में तय की थी बेटी की शादी, लेकिन उसने कर ली अपनी पसंद से शादी। रिया की मां नीतू देवी के मुताबिक, बेटी 12वीं पास थी। परिवार ने उसकी शादी भागलपुर के एक सरकारी शिक्षक से करीब 6 लाख रुपए में तय की थी। लेकिन रिया ने परिवार की पसंद के बजाय अपनी पसंद से शादी कर ली। यही बात परिवार को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। कुश से बनाया पुतला, अर्थी पर रखकर निकाली ‘अंतिम यात्रा’। परिजनों और ग्रामीणों ने कुश से रिया का पुतला बनाया। उसे अर्थी पर रखा गया और ढोल-नगाड़े बजाते हुए पूरे चपय बस्ती में शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान ‘राम नाम सत्य है’ के नारे भी लगाए गए। शव यात्रा नहर किनारे खेत तक पहुंची, जहां रिया के पिता मनोज कुमार गोस्वामी ने पुतले को मुखाग्नि दी। परिवार बोला- अब बेटी से कोई रिश्ता नहीं। परिवार की ओर से आगे की रस्में निभाने और दसवें से 13वें दिन तक श्राद्ध-पिंडदान करने की बात भी कही गई है। रिया के चाचा शशिधर गिरी ने कहा, “सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है। अगर पढ़ाई का मतलब यही है तो कौन अपनी बेटी को पढ़ाएगा?” वहीं समाजसेवी डब्लू यादव ने कहा कि शव यात्रा के जरिए समाज को संदेश देने की कोशिश की गई है। जिंदा बेटी की शव यात्रा और पुतले के अंतिम संस्कार का यह मामला अब पूरे केनगर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

सिमडेगा में लाह उत्पादन के लिए मंत्री नेहा तिर्की का दौरा, परियोजनाओं पर चर्चा

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को सिमडेगा दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने जलडेगा और ठेठईटांगर क्षेत्र में लाह उत्पादन का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री ने कहा कि सरकार सिमडेगा को लाह उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में लाह की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि स्थानीय स्तर पर लाह की प्रोसेसिंग के साथ कीटों के पालन और भ्रूण तैयार करने की व्यवस्था भी विकसित की जायेगी। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
0
0
Report

मुंगेर सहयोग शिविर में अव्यवस्था, भगदड़ के बीच आवेदन न मिलने पर बवाल

Munger, Bihar:सहयोग शिविर में पदाधिकारी रहे गायब, अव्यवस्था पर भड़के लोग।आवेदन देने पहुंचे सैकड़ों लोग, भगदड़ के बीच कई बिना आवेदन लौटे; लाभुकों के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल,जमालपुर सहयोग शिविर में अव्यवस्था मुंगेर: वार्ड संख्या 12 और 18 की आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से मंगलवार को मारवाड़ी धर्मशाला में लगाए गए संयुक्त सहयोग शिविर में अव्यवस्था का मामला सामने आया। शिविर में कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद नहीं रहे। निर्धारित समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक शिविर लगाया जाना था, लेकिन इसकी शुरुआत करीब 11:50 बजे हुई और 12:40 बजे ही समाप्त कर दी गई। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लाभुकों के बीच नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिविर में नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सैकड़ों लोग आवेदन देने पहुंचे थे। भीड़ और कुव्यवस्था के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग बिना आवेदन दिए ही वापस लौट गए। लोगों ने आरोप लगाया कि सहयोग शिविर के नाम पर जनसमस्याओं के समाधान की महज खानापूर्ति की जा रही है। शिविर में लोगों ने पेयजल, शौचालय, बाजार में जाम, आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं, सड़क-गली और नाली की सफाई, बाजार में सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ निर्माण, बंद स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने तथा सब्जी मंडी में मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण समेत कई समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। डीह जमालपुर निवासी मास्टर प्रेम, राजन यादव, राजेश कुमार और बादल कुमार ने कहा कि डीह जमालपुर की सड़कों की अब तक तीन बार मापी हो चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा से पहले सड़क निर्माण नहीं हुआ तो नगर परिषद कार्यालय के गेट पर तालाबंदी की जाएगी। मौके पर नगर परिषद चेयरमैन पार्वती देवी, उपाध्यक्ष अंजली कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सोनम राज, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य दीपा सिन्हा और वार्ड पार्षद साईं शंकर मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top