Back
पलवल की मस्जिद में मौलवी पर छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन की कोशिश से हड़कंप
AKAshok Kumar1
Sept 26, 2025 13:06:50
Noida, Uttar Pradesh
मस्जिद में मौलवी ने लड़की से छेड़छाड़ की:पलवल में धर्म परिवर्तन की कोशिश की, कलावा काटा, तिलक मिटाया; गांव में तनाव, पुलिस तैनात
हरियाणा के पलवल में मौलवी ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बंधक बना लिया। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उसके धर्म परिवर्तन की तैयारी करने लगा। उसने लड़की के हाथ से कलावा-राखी काट दी और माथे पर लगा तिलक भी मिटा दिया।
हालांकि एन वक्त पर लड़की के पिता उसे ढूंढते हुए मस्जिद तक पहुंच गए, जिसके बाद वह उसे किसी तरह छुड़ाकर घर ले आए। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मस्जिद के बाहर पुलिसबल बाहर तैनात किया गया है।
पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मौलवी सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौलवी को पकड़ लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
DSP नरेंद्र खटाना के मुताबिक लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी कई महीनों से उनकी लड़की को धमका रहा था। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद मांगी है।
अब पढ़िए क्या था पूरा मामला...
मस्जिद में बेटी से झगड़े की आवाज आई : पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता के बताया कि बीती शाम 6 बजे जब वो घर पहुंचा तो घर पर बेटी नहीं थी। इधर उधर तलाश करने पर भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो वो परेशान हो गया लेकिन इसी बीच गांव में बनी मस्जिद के पास से जब वो गुजरे तो उन्हें किसी के चिल्लाने की आवास आई। मस्जिद के अंदर जाकर देखा तो बेटी वहीं पर खड़ी थी, उसे बंधक बनाया हुआ था।
बेटी के हाथ से कलावा काटा, तिलक मिटाया : पिता बताते हैं कि बेटी से मौलवी के अलावा अन्य व्यक्ति झगड़ रहे थे, वहां पर दो महिलाएं भी खड़ी थी जिन्होंने हाथों में धार्मिक पुस्तक पकड़ी हुई थी और वो बेटी का धर्म परिवर्तन करवाने की प्रक्रिया कर रहे थे। लड़की के हाथ से कलावा व राखियों को काट दिया गया था और उसके माथे से तिलक भी मिटा दिया गया था। उन्होंने वहां पहुंचकर फौरन लड़की को छुड़वाया, इस दौरान उनकी वहां मौजूद आरोपियों से बहस भी हुई लेकिन, वो किसी तरह बेटी को बाहर ले आए।
बाहर आते ही लोगों ने रास्ता रोका : जब वे मस्जिद से बाहर निकले तो उन्हें रास्ते में फिर 6-7 अन्य लोगों ने घेर लिया, उनके हाथ में लाठी डंडे थे। वो लगातार धमकी देते रहे कि अगर मामला बढ़ाया तो अंजाम बुरा होगा। वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे ते, हालांकि वहां से भी जैसे तैसे व्यक्ति अपनी बेटी को वहां से घर लेकर पहुंचा।
बेटी बोली- मस्जिद में हुई छेड़छाड़ : घर आकर बेटी ने पिता को पूरी आप बीती बताई साथ ही उसने बताया कि उसके साथ मस्जिद में छेड़छाड़ की गई। फिर धर्म बदलने की कोशिश कर रहे थे। मौलवी के पास दो महिलाएं भी खड़ी थी। वह भी धर्म बदलने के लिए कुछ बोल रही थी।
मौलवी ने लड़के के हाथों भेजा बुलावा लड़की के पिता ने बताया कि वह टीवी ठीक कराने पलवल गए थे, जबकि मां दूध लेने गई थी। तभी घर में एक मुस्लिम लड़का आता है। वो लड़की को कहता है कि मस्जिद में मौलवी बुला रहे हैं। इसके बाद लड़की उसके साथ मस्जिद में चली गई। मस्जिद में गांव की दो महिलाएं पहले से ही मौजूद थीं। इनमें से एक महिला उस लड़के की मां थी, जो बच्ची को मस्जिद में बुलाकर ले गया था। जबकि दूसरी उसकी पड़ोसन है। मौलवी कई वर्षों से इस मस्जिद में रहा है।
रोजाना यज्ञ करती है लड़की लड़की के पिता का कहना है कि उनके बेटी करीब 10 वर्ष से रोजाना यज्ञ करती है। पूजा-पाठ के बाद तिलक लगाती है। अपने घर के साथ दूसरे के घरों में 100 से अधिक यज्ञ कर चुकी है। बताया कि वह स्वयं गांव की चौपाल पर रोजाना बच्चों से यज्ञ कराते हैं। उनका कहना है कि इसी कारण मौलवी ने उनकी बेटी को निशाना बनाया है।
इनके खिलाफ दर्ज किया केस डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि इस संबंध में नाबालिग के पिता की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि रात को ही नाबालिग और मौलवी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने में ले आई थी। गांव में भी पुलिस निगरानी रख रही है।
स्थानीय लोगों के बयान
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 26, 2025 15:15:440
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 26, 2025 15:15:300
Report
0
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 26, 2025 15:01:514
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 26, 2025 15:01:370
Report
VMVimlesh Mishra
FollowSept 26, 2025 15:01:180
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 26, 2025 15:01:020
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 26, 2025 15:00:410
Report
RKRaj Kishore
FollowSept 26, 2025 15:00:280
Report
PKPankaj Kumar
FollowSept 26, 2025 15:00:200
Report
2
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowSept 26, 2025 14:48:413
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 26, 2025 14:48:320
Report
APAmbarish Pandey
FollowSept 26, 2025 14:48:240
Report
APAmbarish Pandey
FollowSept 26, 2025 14:48:160
Report