Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambala134005

मोहन लाल बड़ौली का अंबाला में जोरदार स्वागत, धमकियों पर दी प्रतिक्रिया!

AKAMAN KAPOOR
Jul 17, 2025 08:34:01
Ambala, Haryana
एंकर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली आज अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा,पूर्व मंत्री असीम गोयल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को मिली धमकी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा,ये जो बाहर बैठकर धमकियां देते हैं इनपर शिंकजा कसा जाएगा। बाईट- मोहन लाल बड़ौली, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी वीओ- SYL के मुद्दे को लेकर हाल ही में हुई हरियाणा पंजाब की बैठक एक बार फिर से बेनतीजा रही। ऐसे में यह मसला कब हल होगा, इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ौली ने कहा कि इस मुद्दे को जानबूझकर राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। पानी कम न होने के बावजूद भी कम दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में सरकार बदलेगी तब इस मुद्दे का हल होगा। बाईट- मोहन लाल बड़ौली, प्रदेशाध्यक्ष वीओ- भाजपा संगठन चुनावों को लेकर मीडिया से बात करते हुए बड़ौली ने कहा कि हमारी जिलों तक की इकाइयां बन चुकी हैं। अन्य कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को 100% बूथों पर सुनना सुनिश्चित किया जाएगा। बाईट- मोहन लाल बड़ौली, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top