Back
बयाना में पूर्व विधायक के परिवार पर भीड़ का हमला, तीन घायल
DSDevendra Singh
Sept 11, 2025 13:09:10
Bharatpur, Rajasthan
एंकर--भरतपुर जिले के बयाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे बच्चू बंसीवाल के घर पर करीब 50 लोगों ने एकराय होकर हमला कर दिया। घटना में पूर्व विधायक के भाई, चचेरा लड़का और चाचा घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बाद तनाव को देखते हुए पूरे गांव में पुलिस तैनात की गई है। पूरा विवाद लड़का-लड़की भगाने का है। हालांकि पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सुपर्द कर दिया फिर भी घटना से ग़ुस्साये लोगों ने वर्ग विशेष और पूर्व विधायक के परिवार पर हमला कर दिया और घर मे घुसकर मारपीट की। लड़की को भगाने वाला लड़का पूर्व विधायक के परिवार का बताया जा रहा है।
बयाना के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के छोटे भाई कमल सिंह निवासी बसई ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे एक समाज के करीब 50 युवक इकट्ठे होकर हमारे घर पर आये। वह घर के बाहर गालियां दे रहे थे। युवकों के हाथ में लाठी डंडे, सरिया, पत्थर थे। उसने अपनी मां से कहा कि मां किसी में झगड़ा हो रहा है। जैसे ही मेरी मां बाहर देखने आई तो, सभी लोग मेरे घर में घुस गए। उस समय वह खाना खा रहा था। घर में घुसते ही उन्होंने मेरे ऊपर लाठी, सरिया और डंडों से हमला कर दिया।
घायल ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव के एक लड़का और लड़की भाग गए थे। दोनों अलग-अलग जाति के थे। मेरे भाई पूर्व विधायक रहे हैं। इसलिए एक समाज के लोग सोच रहे थे कि लड़का पूर्व विधायक के समाज का है इसलिए वह लड़के का साथ दे रहे हैं। जिसको लेकर आज हमारे घर पर हमला हुआ है। घटना में मेरे परिवार में 3 लोगों के चोट आई है। एक मेरे चाचा का लड़का है सुनील और मेरे चाचा चंपा लाल के चोटें आई हैं।
एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के छोटे भाई कमल सिंह घर पर बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान करीब 50 लोग इनके घर आये। उनमें से करीब 5 लोगों ने लाठी डंडों से कंचन सिंह के साथ मारपीट की, कमल सिंह को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कमल सिंह के पर्चा बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
आरोपी पक्ष फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस कमल सिंह द्वारा दिए गए पर्चा बयान के आधार पर FIR दर्ज कर रही है।
बाइट : हरिराम कुमावत ASP बयाना
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DRDamodar Raigar
FollowSept 11, 2025 15:47:570
Report
AAASHISH AMBADE
FollowSept 11, 2025 15:47:030
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 11, 2025 15:46:300
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 11, 2025 15:45:350
Report
SNSWATI NAIK
FollowSept 11, 2025 15:45:090
Report
VMVimlesh Mishra
FollowSept 11, 2025 15:33:030
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 11, 2025 15:32:220
Report
VPVinay Pant
FollowSept 11, 2025 15:31:580
Report
RKRohit Kumar
FollowSept 11, 2025 15:31:360
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 11, 2025 15:31:140
Report
RKRohit Kumar
FollowSept 11, 2025 15:31:040
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 11, 2025 15:30:440
Report
4
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 11, 2025 15:19:446
Report
KKKamal Kumar
FollowSept 11, 2025 15:19:31Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर -- नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़। पंद्रह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़। पासको एक्ट के तहत मामला दर्ज।छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार।पखांजूर थाना क्षेत्र का मामला।
7
Report