विधायक दिनेश मोहनिया का अनोखा चुनाव प्रचार, जनता को दे रहे अपना रिपोर्ट कार्ड
आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया ने 2025 चुनाव की तैयारी में अपनी विधानसभा में अनोखा चुनाव प्रचार शुरू किया है। वे अपने क्षेत्र की जनता को अपना कामकाज रिपोर्ट कार्ड के रूप में पेश कर रहे हैं और उनसे फीडबैक ले रहे हैं। विधायक का यह प्रयास है कि जनता को अपने कार्यों की जानकारी देकर उनके सुझावों को आगामी चुनाव की रणनीति में शामिल किया जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लेकाटन में मेसी की मूर्ति हिलना: गिरने पर बड़ा हादसा, क्या हटाई जाएगी?
Noida, Uttar Pradesh:लेकटाउन चौराहे पर लगी मेसी की मूर्ति हिल रही है। मेसी की मूर्ति हटाई जा सकती है। VIP रोड पर लेकटाउन घड़ी चौराहे के पास लियोनेल मेसी की मूर्ति हवा में हिल रही है। अगर यह गिर गई तो बड़े हादसे का डर है। ऐसी शिकायत लेकटाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। सोमवार को VIP रोड पर लगी मेसी की मूर्ति के हवा में हिलने का वीडियो के साथ लेकटाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद लेकटाउन पुलिस स्टेशन जल्दी से मौके पर पहुंचा। लेकटाउन पुलिस स्टेशन ने SDO बिधाननगर, बिधाननगर पुलिस कमिश्नर, बिधाननगर कॉर्पोरेशन CEO, नॉर्थ 24 परगना डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और साउथ दमदम म्युनिसिपैलिटी CEO को मामले की जानकारी दी। इसके बाद PWD की तरफ से इंजीनियरों की एक टीम मौके का मुआयना करने के लिए भेजी गई। PWD जांच कर रहा है कि मूर्ति क्यों हिल रही है। अगर ज़रूरत पड़ी तो मेसी की मूर्ति हटाई जा सकती है। 13 दिसंबर, 2025 को, लेकटाउन चौराहे पर महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रिमोट कंट्रोल के ज़रिए उनकी मूर्ति का अनावरण किया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब मूर्ति बनाई गई थी, तो फाइबर की मूर्ति को कई हिस्सों में बांटा गया था और फिर जब मूर्ति को लगाया जा रहा था, तो उसके नीचे एक स्प्रिंग लगाया गया था ताकि तूफान आने पर वह गिर न जाए।0
0
Report
NIA की जांच ने लखनऊ में आतंकी हमला साजिश का खुलासा किया
Lucknow, Uttar Pradesh:NIA की जांच में लखनऊ में बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट केस की जांच के दौरान एजेंसी को ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनसे पता चला कि आतंकियों के निशाने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा, बापू भवन, सचिवालय, बड़ा इमामबाड़ा और राजधानी के कई अहम व भीड़भाड़ वाले इलाके थे एनआईए की दाखिल 7500 पेज की चार्जशीट के अनुसार, आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद अगस्त 2025 में फरीदाबाद से लखनऊ पहुंचे थे। दोनों ने यहां कई संवेदनशील स्थानों की रेकी की। आरोपियों ने विधानसभा, बापू भवन, बड़ा इमामबाड़ा, लालबाग और अमीनाबाद सहित कई प्रमुख इलाकों का दौरा किया था। एजेंसी को आशंका है कि इन स्थानों को कार बम हमले के जरिए निशाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने ट्राईएसिटोन ट्रिपेरॉक्साइड (टीएटीपी) जैसे खतरनाक विस्फोटक तैयार करने के लिए लखनऊ में रसायनों की दुकानों की तलाश की थी। सूत्रों के मुताबिक मुजम्मिल के कहने पर शाहीन ने उन दुकानों के नाम हाथ से लिखे थे जो उनके फ़ोन से एनआईए ने बरामद किया है। टीएटीपी विस्फोटक का ही इस्तेमाल 10 नवंबर को दिल्ली लाल किला विस्फोट में हुआ था। टीएटीपी बहुत ही घातक रसायन है। इसे “मदर ऑफ़ सैटन” कहा जाता है। आरोपियों के मोबाइल फोन से कुछ दुकानों की जानकारी और अन्य अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं।0
0
Report
झाबर खर्रा ने जालपाली धाम में 108 कुंड श्रीराम महायज्ञ का आशीर्वाद दिया
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जालपाली धाम पहुंच लिया यज्ञ में आशीर्वाद,108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में गूंजे वैदिक मंत्र, लाखों आहुतियां अर्पित मूंड़रु के जालपाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी,रामलीला और अलौकिक झांकियों ने मोहा मन,राममय बना मंदिर परिसर,देसी घी व दुर्लभ हवन सामग्री से हो रहा महायज्ञ, वातावरण हुआ भक्तिमय संतों के सानिध्य में जारी श्रीराम महायज्ञ, प्रधान कुंड में दी विशेष आहुतियां एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के मूंडरू क्षेत्र में जालपाली धाम में चल रहे नव दिवसीय 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महायज्ञ में अब तक करीब 12 लाख से अधिक आहुतियां दी गईं। संत सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि गाय के शुद्ध देसी घी, तिल, चावल, जौ, जटा, मानसी, नागरमोथा, कपूर, अगर-तगर, देवदास, बिल्व गिट्टी, भोग पत्र एवं देशी चीनी से विशेष हवन सामग्री तैयार कर यज्ञ में उपयोग की जा रही है। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पहुंचकर यज्ञशाला की परिक्रमा की तथा धूणी माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान संत सुदर्शन दास महाराज ने मंत्री का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। संत हरिचरण दास महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में रामार्चन एवं शिवार्चन का आयोजन हुआ, जिसमें पंडित विष्णु शर्मा और राकेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। महायज्ञ के तहत आयोजित विशाल भंडारे में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने पंगत-प्रसादी ग्रहण की।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में अवैध खनन के आरोप, दबंगों ने ट्रैक्टर छुड़ाए, FIR दर्ज
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय। इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। या यूं कहें खनन माफिया पूरी तरह से बेखौफ और बेलगाम हो गया है। ऐसा ही मामला देर रात लखीसराय में देखने को मिला। जब खनन विभाग की टीम अवैध खनन की सूचना पर छاپेमारी के लिए बालगुदर गांव के समीप पहुंची तो बेखौफ और बेलगाम खनन माफियाओं ने खनन विभाग के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अवैध मिट्टी लोड तीन ट्रैक्टर को छुड़ा ले गया। इस दौरान खनन विभाग के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और नोंक-झोंक भी किया गया। तस्वीरों में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि बालगुदर निवासी गौतम कुमार उर्फ भोंपू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिट्टी लोड तीन ट्रैक्टर को जबरन छुड़ा ले रहा है। इस दौरान गौतम कुमार उर्फ भोंपू सिंह अपने दबंगई दिखाते हैं खनन विभाग के अधिकारी से दुर्व्यवहार भी कर रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड था, लेकिन मिट्टी का अवैध खनन भी गैर-कानूनी है। उपर से रात के अंधेरे में खनन करना संदेह उत्पन्न करता है। खनन निरीक्षण ने बताया कि बालगुदर निवासी गौतम कुमार उर्फ भोंपू सिंह के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा ले गया है। मामले में गौतम कुमार उर्फ भोंपू सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बाइट- खान निरीक्षक, लखीसराय। बाइट-: ग्रामीण। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
रायपुर में आदर्श शहर समृद्धि योजना शुरू, 32 नगर पालिका चयनित
Begun, Rajasthan:रायपुर CM साय की पहल पर शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ पहले चरण में 32 नगर पालिका और नगर पंचायतों का चयन किया गया छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल का लाभ योजना के लिए 2026-27 बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान संबंधित निकायों से 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना मांगी गई सड़क, जलापूर्ति और ड्रेनेज सुविधाओं का होगा विस्तार स्मार्ट ट्रैफिक, पार्क और ई-गवर्नेंस सुविधाएं भी होंगी विकसित संभाग स्तरीय समितियों का गठन, नोडल अधिकारी किए जाएंगे नियुक्त गुणवत्ता और समयबद्ध विकास कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस छोटे और मध्यम शहरों को मिलेगा सुव्यवस्थित विकास का नया आधार0
0
Report
5 जून से भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान प्रदेशभर में शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर 5 जून से भाजपा करेगी महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलेगा अभियान 5 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में चलेगा बीजेपी का जनसंपर्क अभियान मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और बीजेपी नेता सीधे जनता के बीच उतरेंगे 5 जून को महाजनसंपर्क अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी प्रोफेशनल मीट कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं आयोजित होंगी 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर तक चौपाल लगेंगी चौपाल कार्यक्रमों में नेताओं का प्रवास भी रहेगा 17 से 20 जून तक योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी 21 जून को बड़े पैमाने पर योग दिवस का आयोजन होगा0
0
Report
Advertisement
नलखेड़ा मां बगलामुखी धाम आस्था का बड़ा शक्तिपीठ बना
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- मां के भक्तों की आस्था का ऐसा दिव्य धाम… जहां दर्शन मात्र से कष्ट दूर होने की मान्यता है… जहां भक्त अपनी हर मनोकामना लेकर पहुंचते हैं… और मां के आशीर्वाद से निराशा विश्वास में बदल जाती है। तंत्र साधना के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक श्रद्धा का बड़ा केंद्र बन चुका है। मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों को इसी स्थान से विजयश्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। नवरात्रि हो या सामान्य दिन… यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। मां बगलामुखी धाम पर हमारी यह विशेष रिपोर्ट… विओ- नमो नमो पीताम्बरा भवानी… बगलामुखी नमो कल्याणी… उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से करीब सौ किलोमीटर दूर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में लखुंदर नदी के तट पर विराजमान है मां बगलामुखी का पावन धाम। देशभर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि मां बगलामुखी की प्रतिमा विश्व में केवल तीन स्थानों पर विराजित है… नेपाल, दतिया और नलखेड़ा। मान्यता है कि नलखेड़ा में मां स्वयंभू रूप में विराजमान हैं。 मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा को त्रिशक्ति स्वरूप माना जाता है… जिसमें मध्य में मां बगलामुखी, दाईं ओर मां लक्ष्मी और बाईं ओर मां सरस्वती विराजित हैं। भक्तों का विश्वास है कि यहां शक्ति, धन और विद्या तीनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां बगलामुखी को महारुद्र की शक्ति माना जाता है और उनकी साधना से शत्रु बाधा, भय और संकट दूर होते हैं। बाइट - मनोहर जी, मुख्य पुजारी माँ बगलामुखी मन्दिर वीओ- किवदंती है कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को इस स्थान पर मां की आराधना करने के लिए कहा था। पांडवों ने यहां साधना कर विपत्तियों से मुक्ति पाई और अपना खोया हुआ राज्य वापस प्राप्त किया। इसी कारण यह स्थान विजय और कार्यसिद्धि का केंद्र माना जाता है。 प्राण तोषिणी नामक तंत्र ग्रंथ में भी मां बगलामुखी की उत्पत्ति का उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि सतयुग में एक विनाशकारी तूफान से संसार संकट में आ गया था। तब भगवान विष्णु की तपस्या से प्रसन्न होकर मां बगलामुखी प्रकट हुईं और उन्होंने संसार की रक्षा की。 बाइट - मनोज जी, पंडित वीओ- मां बगलामुखी को पीताम्बरा देवी भी कहा जाता है… इसलिए यहां पीले रंग का विशेष महत्व है। भक्त पीली चुनरी, हल्दी, पीले फूल और पीला प्रसाद चढ़ाकर मां की आराधना करते हैं। मंदिर परिसर में होने वाले हवन और तांत्रिक अनुष्ठानों की विशेष मान्यता है। मान्यता है कि यहां हवन करने से कार्य सिद्ध होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। मंदिर परिसर में साधु-संतों की समाधियां, भैरव स्थल, हनुमान मंदिर और प्राचीन धार्मिक संरचनाएं इस स्थान की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ाती हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि मां के दरबार में पहुंचते ही उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। देश के कई बड़े नेता, मंत्री, अभिनेता और प्रसिद्ध हस्तियां भी मां बगलामुखी के दरबार में माथा टेक चुकी हैं। चुनावों के दौरान यहां विशेष अनुष्ठानों और हवन की चर्चा भी होती रही है। भक्तों के विश्वास है कि मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं और उन्हें भय व संकट से मुक्ति प्रदान करती हैं। बाइट - श्रद्धालु वीओ- आज भी नलखेड़ा का यह शक्तिपीठ लाखों लोगों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है… जहां हर भक्त की बस एक ही प्रार्थना होती है… शक्ति की देवी तुम… मुझे शक्तिमान कर दो… बुद्धि की देवी तुम… मुझे बुद्धिमान कर दो… हे धनदायिनी माता… सुख समृद्धि प्रदान कर दो… हे बगलामुखी माता… मेरा जीवन पावन कर दो… रिपोर्टर - कनीराम यादव आगर मालवा0
0
Report
बुलंदशहर - मामूली विवाद में जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो वायरल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - अरनिया क्षेत्र के बादौली में, एक ही परिवार के लोगों में जमकर चले लाठी डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से की शिकायत।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा दादरी मुठभेड़: लुटेरा गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा थाना दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते दिनों सादे कपड़ों में घर लौट रहे एक पुलिसकर्मी को ही लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाकर लूट लिया था। जानकारी के अनुसार, बीती बुधवार की रात को आरोपियों ने इस लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे, इन बदमाशों ने सादे कपड़ों में घर जा रहे पुलिसकर्मी को सवारी के बहाने अपनी वैगनआर कार में बैठाया और फिर रास्ते में हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की थीं। वही दादरी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में किसी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो पेरीफेरल अंडरपास के पास चिटहरा नहर के नजदीक बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश रंजीत कुमार निवासी एटा घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ दादरी थाने में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
शक्तीपीठ महामार्ग के विरोध में वाळवा के 11 गांवों के किसानों ने 989 शिकायतें दर्ज कराईं
Sangli, Maharashtra:शक्तीपीठ महामार्गाविरोधात वाळवा तालुक्यातल्या 11 गावांतून 989 शेतकऱ्यांनी हरकती दाखल केल्या आहेत. सांगली जिल्ह्यातून जाणाऱ्या शक्तीपीठ महामार्गाला वाळवा तालुक्यातून जोरदार विरोध होत आहे. 11 गावांतून विरोध दाखल झाला असून 989 शेतकऱ्यांनी जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे हरकती नोंदवल्या आहेत. वाळवा तालुक्यातून जाणाऱ्या शक्तीपीठामुळे शेतकऱ्यांच्या सुपीक जमिनी उध्वस्त होण्याचा धोका असल्यामुळे शक्तीपीठाला आक्षेप असल्याच्या हरकती जिल्हाधिकाऱ्यांकडे सुपूर्द केल्या आहेत.0
0
Report
कुपवाड़ की उमेद सायज़र्स टेक्सटाइल को ग्रे कापड निर्यात पुरस्कार; निर्मला सीतारामन ने सम्मानित किया
Sangli, Maharashtra:कुपवाड़ के उमेद सायज़र्स टेक्सटाइल को ग्रे कापड़ निर्यात पुरस्कार का सम्मान; केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उनके हाथों सम्मान प्रदान किया गया. सांगली के मिरज तहसील में कुपवाड़ स्थित उमेद सायज़र्स टेक्स्टाइल कंपनी उद्योग क्षेत्र में निर्यात के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित हो गई है. भारत सरकार के उपक्रम टेक्सप्रोसील के तहत 2023-24 का यह ग्रे कापड निर्यात पुरस्कार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के हस्ते मुंबई में प्रदान किया गया. इस पुरस्कार से सांगली के उद्योग क्षेत्र में मान बढ़ा है.0
0
Report
पंचायत समिति सदस्य मतदान अधिकार दें, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी
Sangli, Maharashtra:पंचायत समिति सदस्यांना ही स्थानिक स्वराज्य संस्थेच्या निवडणुकीत मतदानाचा अधिकार द्या अन्यथा आंदोलन - पंचायत समिती सदस्य संघटनेचा इशारा विधान परिषदेच्या स्थानिक स्वराज्य संस्थेच्या निवडणुकीमध्ये मतदाराचा अधिकार द्यावा, अशी मागणी पंचायत समिती सदस्यांकडून करण्यात आली आहे. सांगलीच्या पंचायत समिती सदस्य संघटनांकडून याबाबतची मागणी सांगली जिल्हाधिकाऱ्यांकडे निवेदनाद्वारे करण्यात आली आहे. सध्या सांगली, सातारा स्थानिक स्वराज्य संस्थेची निवडणूक पार पडत असून या निवडणुकीमध्ये पंचायत समिती सदस्यांना देखील निवडणूक आयोगाने समाविष्ट करून मतदानाचा अधिकार दिला पाहिजे, अन्यथा लोकशाही मार्गाने आंदोलन छेडण्यात येईल, असा इशारा देण्यात आला आहे.0
0
Report
Advertisement
कडेश्वर धाम के तीन ठगों पर नाबालिग के यौन शोषण व धोखाधड़ी मामला दर्ज
Sangli, Maharashtra:भोंदूंकडून अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार केल्याचं उघडकीस,तिघा बाबांवर पोक्सो अंतर्गत गुन्हा दाखल. महापुरुषांचा संचार असल्याचं सांगत शरीरिक व आर्थिक फसवणूक करणाऱ्या सांगलीच्या विटा येथील तिघा भोंदूकडुन एका अल्पवयीन मुलीवर लैंगिक अत्याचार करण्यात आल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला.या प्रकरणी तिघांवर विटा पोलीस ठाण्यामध्ये पोक्सो अंतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आला.धक्कादायक म्हणजे पीडित मुलीला,तू मागच्या जन्मी नागिन होतीस,आणि संकेतबाबा नाग होता, त्यामुळे जन्मी लग्न व्हावं म्हणून तुझा जन्म झाला असं सांगत,तिघांनी अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार करत व्हिडिओ देखील काढल्याचं पोलीस तपासात समोर आले आहे,तसेच पीडित मुलीला व्हिडिओ व्हायरल करण्याची धमकी देऊन अत्याचार केल्याचाही समोर आले आहे.त्याचबरोबर पीडित मुलीच्या वडिलांकडून पूजा व हवन करण्यासाठी सुमारे साडेचार लाख रुपये घेऊन फसवणूक केल्याचाही प्रकार उघडकीस आला आहे.या प्रकरणी अटकेत असणाऱ्या भोंदू महेश मोहन बाबर, संकेत संदीप निकमआणि सूरज उपाध्ये या तिघांविरुद्ध पोक्सो अंतर्गत आणि आर्थिक फसवणूक प्रकरणी गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.0
0
Report
रीवा-कटनी में जैन समाज ने सड़क हादसे की दुखद मौत के विरोध में प्रदर्शन किया
Katni, Madhya Pradesh:रीवा में पिछले दिन हुए जैन समाज की दो आर्यिकाओं की सड़क हादसे में हुई दुखद मृत्यु के विरोध में देर रात कटनी में जैन समाज का आक्रोश सड़क पर उतरे. रीवा जिले में कुछ दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में जैन समाज की दो आर्यिकाओं की दुखद मृत्यु हो गई थी जिसके विरोध में देर रात कटनी में जैन समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया बड़ी संख्या में जैन समुदाय पैदल जुलूस निकालते हुए थाना तिराहा पहुंचे, जहां प्रदर्शन किया. जैन समाज के विरोध में पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं और मुख्य सड़क पर सभी इक्ट्ठे हुए और सड़क पर जाम लग गया उसके बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और जैन समाज के लोग नाराज हो गए और उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन नहीं दिया और इस मुद्दे पर कलेक्टर को ज्ञापन को सौंपने की मांग करने लगे. जिला प्रशासन के माध्यम से शासन तक अपनी भावनाएं एवं मांगें पहुंचाना था. हालांकि जब ज्ञापन लेने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे, तो समाज के लोग नाराज हो गए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इतने संवेदनशील मामले में स्वयं कलेक्टर को उपस्थित होकर ज्ञापन लेना चाहिए था. कलेक्टर के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज जैन समाज के लोगों ने थाना तिराहे पर सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया.0
0
Report
दिल्ली के दयालपुर में चाकूबाजी: युवक गंभीर घायल, चार-पाँच बदमाश फरार
New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुस्तफाबाद के 25 फुटा रोड पर 4 से 5 बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए。 घायल युवक की पहचान फैजान के रूप में हुई है, जो इलाके का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने फैजान की गर्दन, पेट और कमर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल फैजान को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए उसे गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि फैजान की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि फैजान की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी, बावजूद इसके 4 से 5 युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
