Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांदरबल में मिशन यूवा महिला उद्यमिता SHG मेला आयोजित
WMWaqar Manzoor
Mar 08, 2026 10:48:57
On the occasion of International Women’s Day, the District Administration Ganderbal organized Mission YUVA Women Entrepreneurship & Self Help Group (SHG) Mela at the Mini Secretariat Lawns, Ganderbal on Sunday. Deputy Commissioner (DC) Ganderbal visited the mela and inspected various stalls set up by women entrepreneurs and Self Help Groups showcasing locally produced items, handicrafts, food products and other innovative ventures promoted under Mission YUVA. During the event, the Deputy Commissioner also distributed kits among adolescent girls, nursing mothers and several successful women entrepreneurs as a gesture of encouragement and support towards women empowerment and livelihood promotion. While interacting with participants, the DC highlighted the significance of International Women’s Day, emphasizing the vital role women play in social and economic development. He appreciated the efforts of women entrepreneurs and SHGs for contributing towards self-reliance and local economic growth. The DC further reiterated the administration’s commitment to promote women-led initiatives under Mission YUVA and other government schemes aimed at strengthening entrepreneurship and livelihood opportunities for women. Several officers and speakers present on the occasion also spoke about the importance of empowering women through skill development, entrepreneurship and financial independence. A large number of women entrepreneurs, SHG members and local residents attended the mela and appreciated the initiative aimed at encouraging women-led enterprises in the district.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AJAvinash Jagnawat
Mar 09, 2026 17:46:22
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के बाहुबली हिल क्षेत्र में सोमवार को अचानक आग लगने से फैले घने धुएं के कारण एक युवक का दम घुट गया और वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे समय पर चिकित्सालय पहुंचाया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बाहुबली हिल क्षेत्र में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक धुएं की चपेट में आ गया, जिससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी तुरंत नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में निगम की फायर टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का आकलन किया और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए धुएं से प्रभावित युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। समय रहते किए गए रेस्क्यू के कारण युवक की स्थिति को नियंत्रण में रखने में मदद मिली। आपात स्थिति में नहीं लेवे रिस्क, प्रशासन को करे सूचित। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कई स्थानों पर आगजनी की घटना घटित हो रही है ऐसी आपात स्थिति में बिना संसाधन के आग में प्रवेश नहीं करे। आग लगने की सूचना तुरंत शहर प्रशासन, नजदीकी पुलिस स्टेशन, 100 नंबर, 101 नंबर, 0 294 241 4111 पर देवे जिससे आग को काबू में किया जा सके। आग जलने से वातावरण में चारों तरफ दम घुट गैस कार्बन डाइऑक्साइड बनती है जिससे व्यक्ति बेहोश हो जाता है एवं जानमाल की नुकसान होने की संभावनाएं रहती है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 09, 2026 17:45:51
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 17:45:18
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)- राजगढ़-महुआ सड़क मार्ग के मध्य स्थित पिनान गांव के तुषार पेट्रोल पंप के समीप दो बाइको में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं दो जने घायल हो गए। हेड़ कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि पिनान गांव के समीप तुषार पेट्रोल पंप के पास दो बाईकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार मंडावर निवासी ओमप्रकाश व दिनेश को पिनान के सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। शवो को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शवो का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मोनू जांगिड़ ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश व दिनेश ढिगावड़ा गांव से अपने रिश्तेदारी में से आ रहे थे। जिनका पिनान के पास एक्सीडेंट हो गया। दोनों की मौत हो गई। यह दोनों बाइक पर सवार थे।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 09, 2026 17:33:13
Jaipur, Rajasthan:मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में राजस्थान प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 232.18 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने कैम्पा के कार्यों का बेहतर दस्तावेजीकरण करने, कार्यों में तकनीकी नवाचार शामिल करने और समय-समय पर फील्ड विजिट कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने उल्लेखनीय कार्यों की सक्सेस स्टोरी तैयार करने पर भी जोर दिया, ताकि अच्छे कार्यों को व्यापक स्तर पर साझा किया जा सके। बैठक के दौरान कैम्पा की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 का भी विमोचन किया गया, जिसमें राज्य में कैम्पा के तहत किए गए प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। गौरतलब है कि कैम्पा का उद्देश्य गैर-वन और अवनत वन भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण, वनों और वन्यजीवों का संरक्षण तथा फील्ड स्टाफ के लिए आधारभूत ढांचे का विकास करना है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीएडी कुंजीलाल मीणा, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक पी.के. उपाध्याय सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 09, 2026 17:32:49
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को जन सहभागिता के साथ भव्य और गौरवमय बनाया जाए। बैठक में बताया गया कि 15 से 19 मार्च तक प्रदेशभर में विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, रोजगार मेले और विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 मार्च को राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह जालौर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन को फ्लैग ऑफ करेंगे। वहीं 18 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाआरती कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की जाएगी। इस दिन किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस भी मनाया जाएगा और भरतपुर में किसान-पशुपालक जनसभा होगी। समारोह की शुरुआत 15 मार्च को ‘राजस्थान को जाने’ क्विज से होगी। इसके साथ विश्वविद्यालय और कॉलेजों में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जयपुर सहित सभी जिलों में ओडीओपी मेले और प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। 16 मार्च को बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम में जनजातीय गौरव दिवस, जबकि 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन, रोजगार मेले और उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी होंगे। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किए जाएंगे और सभी जिलों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। समारोह का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Mar 09, 2026 17:32:30
Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता टीएन शर्मा की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में करोड़ों रुपए के घोटाले से जुडे मामले में तीन दिन में बताने को कहा है कि टेंडर प्रक्रिया में कौन-कौन से अधिकारी रहे थे। जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने यह आदेश टीएन शर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने समस्त दस्तावेजों के साथ एसीबी में करीब 27 शिकायत दे रखी हैं। वहीं एसीबी अधिकारियों ने पूर्व में अदालत को आश्वस्त किया था कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है और एक बार फिर समय मांगा जा रहा है। इस पर अदालत ने एएजी भुवनेश शर्मा को कहा कि यदि एकलपीठ के आदेश से विभाग संतुष्ठ नहीं है तो उसकी अपील की जा सकती है, लेकिन हम भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे। अदालत ने कहा कि जब दस्तावेजों के साथ शिकायत दी गई हैं तो दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। यहां तक कि दोषी अफसरों के नामों की जानकारी तक नहीं दी गई है। इसके साथ ही अदालत ने कोर्ट में उपस्थित डीआईजी आनंद शर्मा को कहा कि वे टेंडर प्रक्रिया में शामिल रहे अफसरों के नाम बताए और प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण बनाकर भी अदालत में पेश करें। याचिका में अधिवक्ता पीसी भंडारी ने बताया कि याचिकाकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर विभाग की 27 शिकायत रिकॉर्ड सहित एसीबी में दी हैं, लेकिन अभी तक किसी में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक की अधिकांश मामलों में परिवादी के बयान तक नहीं लिए गए। जबकि दस्तावेजों से साफ है कि टेंडरों में करोडों का भ्रष्टाचार हुआ है। जयपुर।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 09, 2026 17:31:54
Jaipur, Rajasthan:कौशल, उद्यमिता एवं रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर विभाग से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कुछ परिवादियों से सीधे संवाद कर उनके प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली और अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। वर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल एक अहम मंच है और इसके माध्यम से दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 09, 2026 17:31:41
Jaipur, Rajasthan:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से शुरू किए गए महिला जनसुनवाई अभियान के तहत जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। रहाटकर ने बताया कि आयोग की ओर से 9 से 14 मार्च तक देशभर में महिला जनसुनवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगभग 500 जिलों में महिलाओं की समस्याएं सुनकर समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के माध्यम से करीब 15 हजार महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। जयपुर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 22 पंजीकृत और 31 अपंजीकृत मामलों सहित कुल 53 मामलों पर सुनवाई की गई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि महिला जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी बात रखने का प्रभावी मंच देते हैं और इससे उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलती है। कार्यक्रम में जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और जयपुर ग्रामीण एसपी राशी डोगरा डुडी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी मौजूद रहकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए。
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Mar 09, 2026 17:31:17
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया के पुराना बस स्टैंड परिसर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आदिवासी किसान मजदूर अधिकार रैली का आयोजन किया गया जिसमे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने हिस्सा लिया इस दौरान विधायक निशीथ पटेल एवं फुंदेलाल मार्को के अलावा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, आयोजन के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान की केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है, उमंग सिंगार ने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार है, आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है, सदन में सरकार के मंत्री झूठे आकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं कांग्रेस सरकार जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रही है। आयोजन के दौरान भाजपा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कोल अपने समर्थकों के कांग्रेस की सदस्यता ली है।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 17:31:05
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में 14 और 15 मार्च को होने वाली यूपीएसआई भर्ती परीक्षा की तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एडीएम सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top