305001
किशनगढ़ में दिनदहाड़े विवाहिता की हत्या, क्या है पुलिस की लापरवाही?
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा किशनगढ़ स्थानीय रिपोर्टर - पदम् कोठारी,9829070420 जिला रिपोर्टर- अभिजीत दवे 9829102621 एंकर - अजमेर जिले के किशनगढ़ में रविवार को दिनदहाड़े लूट के इरादे से एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब बाइक पर सवार दंपति घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से 35 वर्षीय संजू माली का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल संजू को बचाने का प्रयास विफल रहा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पति रोहित माली घायल अवस्था में राजकीय वाई एन अस्पताल में भर्ती है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। इस जघन्य अपराध के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में माली समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतका का शव मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं घायल पति का उपचार जारी है। हालात को देखते हुए अस्पताल परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ ग्रामीण उमेश गौतम, सर्किल थानों का जाब्ता मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किशनगढ़ शहर पुलिस उपाधीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है और सीओ ग्रामीण के पास अतिरिक्त चार्ज होने से कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। माली समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और मुआवजा घोषित नहीं होता, धरना जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर के अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़। तीन शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार। हरियाणा निर्मित 223 लीटर अंग्रेजी शराब सहित कार बरामद। हरियाणा से बिहार ले जाइ जा रही थी शराब। कार के अंदर सीट के नीचे और सीएनजी सिलेंडर में छिपाकर ले जा रहे थे शराब। पकड़े गए शातिर शराब तस्कर बिहार के रहने वाले। महमूदाबाद कोतवाली पुलिस और SOG टीम को मिली बड़ी सफलता।0
0
Report
किशनगढ़ में पानी की मोटर प्लग लगाते समय करंट से महिला मौत
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में पानी की मोटर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद महिला अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजकीय वाईएन अस्पताल रेफर कर दिया। वाईएन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सिटी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर निवासी 38 वर्षीय रेणुका जैन के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद सुशील अजमेरा भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मदनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ के चारों निकायों में उपसभापति चुनाव: कांग्रेस ने कब्जा, भाजपा तीन पालिकाओं में जीत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के चारों नगरीय निकायों में मंगलवार को उपसभापति पद के चुनाव संपन्न हुए। प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस की रेखा जैन ने भाजपा के विजय जटिया को 24-16 के अंतर से हराकर उपसभापति पद अपने नाम किया। खास बात यह रही कि कांग्रेस के पास 20 पार्षद और दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन था, जबकि भाजपा के पास 16 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद था। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को 24 वोट मिले। ऐसे में भाजपा खेमे से क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई है। इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस की ज्योति सोनी सभापति निर्वाचित हुई थीं। इस तरह प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति और उपसभापति दोनों पद कांग्रेस के खाते में चले गए हैं। वहीं जिले की तीन नगर पालिकाओं में भाजपा के प्रत्याशियों ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अरनोद में भाजपा के ईश्वर चौधरी ने कांग्रेस की पिंकी मीणा को नौ वोट से हराया। ईश्वर चौधरी को 14 वोट मिले, जबकि पिंकी मीणा को पांच वोट मिले और एक मत खारिज हुआ। 20 वार्ड वाली अरनोद नगर पालिका में भाजपा के 14, कांग्रेस के चार और दो निर्दलीय पार्षद हैं। इससे पहले अध्यक्ष पद पर भी भाजपा के राहुल मीणा निर्वाचित हुए थे। छोटीसादड़ी नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। भाजपा के प्रदीप उपाध्याय ने कांग्रेस के भरत खटीक को महज एक वोट से मात दी। प्रदीप उपाध्याय को 13 और भरत खटीक को 12 वोट मिले, जबकि भाजपा के दूसरे प्रत्याशी रामचंद्र माली को एक भी वोट नहीं मिला। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदीप उपाध्याय को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। धरियावद नगर पालिका में भाजपा के भुवन प्रताप सिंह राणावत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के अनिल वक्तावत से था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुवन प्रताप सिंह राणावत को विजयी घोषित किया गया। परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों ने स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। चारों निकायों के उपसभापति चुनाव के नतीजों के बाद जिले की नगरीय राजनीति में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस ने सभापति के बाद उपसभापति पद भी अपने नाम कर लिया, जबकि अरनोद, छोटीसादड़ी और धरियावद में भाजपा ने अध्यक्ष पद के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा बरकरार रखा। प्रतापगढ़ में उपसभापति चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पहुंचे अतिरिक्त चार वोट अब स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा का प्रमुख विषय बने हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में जमुई घटना पर कांग्रेस का मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना में जमुई की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पटना महानगर कांग्रेस कमिटी की ओर से मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर घटना के विरोध में आवाज़ बुलंद की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान जमुई की बेटी को न्याय दिलाने और घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में बिहार की किसी भी बेटी को ऐसी घटना का सामना न करना पड़े। वहीं, पटना जिला कांग्रेस कमिटी ने घटना की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर डालते हुए बिहार के मुख्यमंत्री से तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रकाश गुप्ता पुजारी, शमीम अख्तर, राजेश यादव, मनोज मंडल समेत प्रखंड अध्यक्ष रिजवान ख़लीफ़ा, समीम उद्दीन, सुभास यादव, अभय जायसवाल, अताउर रहमान और चंदन चंद्रवंशी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए पीड़िता को न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।0
0
Report
केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स: कार्तिक आर्यन, मनोज मुंतशिर विजेता
Noida, Uttar Pradesh:KEVADIA (GUJARAT) 72ND NATIONAL FILM AWARDS CEREMONY HELD AT STATUE OF UNITY, KARTIK AARYAN AND MANOJ MUNTASHIR AMONG AWARD RECIPIENTS / VISUALS / KARTIK AARYAN (ACTOR), MANOJ MUNTASHIR (LYRICIST) S/B & REAX प्रसार भारती के चेयरपर्सन प्रसून जोशी कहते हैं, "मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। यह एक शानदार पहल है कि यह समारोह दिल्ली से बाहर, ठीक यहाँ 'स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी' के पास आयोजित किया गया, जो हमारे देश की एकता के प्रतीक के तौर पर शान से खड़ा है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी देश भर में दूसरी जगहों पर इसका आयोजन किया जाएगा। सभी विजेताओं को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।" 'मैदान' फ़िल्म के लिए 'बेस्ट लिरिक्स' का अवॉर्ड जीतने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर कहते हैं, "मेरे लिए यह दोहरी खुशी और दोहरे गर्व की बात है कि आज हमें यह अवॉर्ड 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल के साये में मिला है; हम सभी को यहाँ यह सम्मान प्राप्त हुआ। और यह जगह—मैं पूरे भारत देश से अपील करता हूँ—यह एक अद्भुत जगह है। हम सभी को अपने 'लौह पुरुष' को श्रद्धांजलि देने के लिए कम से कम एक बार केवड़िया ज़रूर जाना चाहिए..." 72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स समारोह के बाद, 'चंदू चैंपियन' के लिए 'बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल' का अवॉर्ड जीतने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा, "...उन्होंने (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) बहुत ही सुंदर ढंग से बात रखी... मेरे पास शब्द नहीं हैं..." 'मारन' के लिए बेस्ट गुजराती फ़िल्म का अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर अभिषेक जैन कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि एक गुजराती फ़िल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला है, और वह भी गुजरात में ही, एकता नगर में। अगर आप नेशनल अवॉर्ड्स को देखें, तो यह सिर्फ़ एक इंडस्ट्री या सिर्फ़ बॉलीवुड का मामला नहीं है—यहाँ पूरा भारतीय सिनेमा जगत इकट्ठा होता है। एकता नगर में 'स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी' की मौजूदगी में इसका आयोजन पूरे देश के लिए एकता का सबसे बड़ा प्रतीक और संदेश है..."0
0
Report
असम घटना पर CM विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तंज: 'बांटो और राज करो' नीति के चलते जनता ने नकारा
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम दौरे के दौरान उनके काफिले पर हुए कथित हमले की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम साय ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लगातार 'बांटो और राज करो' की विभाजनकारी रणनीति अपना रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधूरे वादों और जनविरोधी नीतियों की वजह से ही देश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है।0
0
Report
Advertisement
मौलाना सज्जाद नोमानी की तबीयत खराब, कांग्रेस नेता आसिम वकार मिलने पहुँचे
Lucknow, Uttar Pradesh:मौलाना सज्जाद नोमानी की तबीयत खराब, मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता आसिम वकार 22 सितंबर 2026 लखनऊ: विश्व विख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना सज्जाद नोमानी इलाज के सिलसिले में लखनऊ आए हुए हैं। उनके बीमार होने की खबर सुनकर, कांग्रेस नेता आसिम वकार मौलाना सज्जाद नोमानी से मिलने मुंशी पुलिया स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने मौलाना का हालचाल जाना और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की। आसिम वकार ने मौलाना के परिवार वालों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, "मौलाना साहब हमारे देश और समाज के लिए एक अनमोल धरोहर हैं, वह हम सबके लिए बेहद सम्माननीय हैं। शिक्षा, महिला कल्याण, समाज सुधार और अन्य जरूरी क्षेत्रों में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। अल्लाह उन्हें जल्द सेहतमंद करे, हम सब यही दुआ कर रहे हैं." मौलाना के बीमार होने की खबर से उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।0
0
Report
इंदौर में नाइजीरियाई ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 1.19 करोड़ के ड्रग्स जब्त
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग - डीआरआई ने इंदौर में एक नाइजीरियाई ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। - 1.4 किलो ड्रग्स (एम्फेटामाइन, एमडीएमए/एक्स्टसी और कैनाबिस) जब्त किए गए, जिनकी कीमत 1.19 करोड़ रुपये है। - इंदौर से पुणे जा रही महिला यात्री को बस एजेंसी पर रोका गया। - नेवी-ब्लू डफल बैग से सफेद पदार्थ और रंगीन गोलियां बरामद हुईं। - पदार्थ एम्फेटामाइन, एमडीएमए और कैनाबिस के रूप में पॉजिटिव पाए गए। - जब्ती में 1120 ग्राम एम्फेटामाइन पाउडर, 296 ग्राम गोलियां और 10 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड शामिल हैं। - एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तारी की गई। - आगे की जांच जारी है。0
0
Report
चंदौली की शराब दुकान में बड़ी चोरी, 2 लाख नुकसान के साथ CCTV फुटेज
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - शराब की दुकान में बड़ी चोरी, 1.20 लाख कैश समेत 2 लाख का माल पार... - देसी शराब की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना... - सोमवार रात छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुए अज्ञात चोर... - करीब 1.20 लाख रुपये की नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ... - टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर भी ले गए चोर... - नगदी और सामान समेत करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान... - मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को मिली चोरी की जानकारी... - मौके पर पहुंची पुलिस, जांच - पड़ताल जारी... - लगातार चोरी की घटनाओं से दहला क्षेत्र... - बढ़ती चोरी की घटनाओं से रात्रि गश्त पर उठे सवाल... - सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी किदवई नगर का पूरा मामला...0
0
Report
Advertisement
इकरा हसन के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, गठबंधन पर बहस तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:सपा सांसद इकरा हसन और कांग्रेस नेता आसिम वकार के बीच जुबानी जंग हुई तेज़, इकरा हसन के बयान पर कांग्रेस नेता आसिम वकार ने किया पलटवार, विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच तल्खियों का दौर शुरू, इकरा हसन ने कहा था कि कांग्रेस को सपा की जरूरत है, समाजवादी पार्टी को कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं, इकरा हसन के इसी जवाब से कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है, कांग्रेस ने अब इकरा हसन के बयान पर पलटवार शुरू कर दिया है, आसिम वकार ने कहा है कि इकरा हसन सियासत में नई नई आई हैं, इकरा हसन अपना बयान देने से पहले भूल गईं कि वह जो एमपी बनी हैं वह कांग्रेस की देन है, आसिम वकार ने कहा कि कांग्रेस अगर सपा के साथ न होती तो वह भी सांसद न बन पातीं, आसिम वकार ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव भी अगर मुख्यमंत्री बन सकतें हैं तो सिर्फ कांग्रेस के सहयोग से ही बन सकतें हैं, आसिम वकार ने कहा कि इकरा हसन जी आपने इतना ताकत नहीं है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना पाएं, कांग्रेस और राहुल गांधी में ही यह ताकत है कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना सकतें हैं, आसिम वकार ने इकरा को लेकर कहा कि अगली बार जब बोलिएगा तो यह जरूर सोच लीजिएगा कि आपका जो पद है वह कांग्रेस की देन है, कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा था कि कांग्रेस अपने दम पर कुछ नहीं कर सकती है, सपा और अखिलेश यादव ही भाजपा को उत्तर प्रदेश में हरा सकतें हैं, इकरा हसन ने साफ कहा कि कांग्रेस अपने दम पर कुछ नहीं कर पाएगी, इकरा हसन ने यह भी कहा कि गठबंधन रहा तो ठीक वरना इसका नुकसान कांग्रेस को ही होगा, इकरा हसन के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी भी तीखा पलटवार कर रही है。0
0
Report
SH-90 पर ट्रक की रफ्तार से देवर-भाभी समेत चार कुचले; नवविवाहिता की मौत
Chapra, Bihar:CHHAPRAANCHOR: एसएच-90 पर रफ्तार का कहर, देवर-भाभी समेत चार को कुचला, नवविवाहिता रीना देवी की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल; ट्रक चालक गिरफ्तार, गौरा थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर खालिसपुर मठिया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार देवर-भाभी और स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में नवविवाहिता रीना देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके देवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बिशनपुरा गांव निवासी रीना देवी अपने देवर रणवीर कुमार सिंह उर्फ मिट्ठू के साथ बुलेट से छपरा से बीए की परीक्षा देकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान खालिसपुर मठिया के पास उनकी बुलेट की एक स्कूटी से टक्कर हो गई। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से रीना देवी गंभीर रूप से कुचल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रणवीर कुमार सिंह समेत स्कूटी सवार राजेश कुमार और जहांगीर घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी इसुआपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। स्थानीय युवकों ने ट्रक का पीछा किया और बावन के रास्ते अगहरा की ओर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर गौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रीना देवी की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रीना की सास बहू की मौत की खबर सुनकर दहाड़ मारकर रोती रहीं। घटना के बाद गौरा और नगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में टूटा स्ट्रेचर बना मुसीबत, घायल मरीजों को उठाकर ले जाना पड़ा। हादसे में घायल तीनों लोगों को आनन-फानन में सीएचसी इसुआपुर पहुंचाया गया, लेकिन यहां इलाज के साथ अस्पताल की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई। बताया गया कि अस्पताल का स्ट्रेचर टूटा हुआ था, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल मरीजों को आपात स्थिति में अंदर ले जाने में काफी परेशानी हुई। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को घायलों को उठाकर अस्पताल के अंदर पहुंचाना पड़ा। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि सड़क हादसे जैसे आपातकालीन मामलों के लिए जिम्मेदार अस्पताल में अगर स्ट्रेचर तक दुरुस्त नहीं हो, तो गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा कैसे मिलेगी0
0
Report
सीवान के रघुनाथपुर में 70 हजार वर्गफुट वुड इंडस्ट्री से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
Siwan, Bihar:सीवान जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहारा में आरिश प्लाई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का विधिवत उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर इस औद्योगिक इकाई का उद्घाटन किया।इस मौके पर सिकटा विधायक सर्वेश वर्मा, रघुनाथपुर के पूर्व विधायक हरिशंकर यादव, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। करीब 70 हजार वर्गफुट क्षेत्र में स्थापित इस वुड बेस्ड इंडस्ट्री में प्लाईवुड, दरवाजे और बोर्ड समेत कमर्शियल और मरीन उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। उद्योग के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई है। रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहारा में अब औद्योगिक गतिविधियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। करीब 70 हजार वर्गफुट के विशाल क्षेत्र में स्थापित इस वुड बेस्ड इंडस्ट्री में उच्च गुणवत्ता वाले प्लाईवुड, दरवाजे और बोर्ड समेत कई तरह के कमर्शियल और मरीन उत्पाद तैयार किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस औद्योगिक इकाई में करीब 6 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक के पूंजी निवेश का प्रावधान है। वहीं, उद्योग में 24 घंटे उत्पादन गतिविधियां संचालित करने की योजना है। इस उद्योग के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार यहां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 100 से 300 लोगों को रोजगार मिल सकता है। उद्योग के संचालन से स्थानीय बाजार और इससे जुड़े दूसरे छोटे व्यवसायों को भी फायदा मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन की ओर से भी जिले में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है। आरिश प्लाई इंडस्ट्रीज की शुरुआत के साथ अब सीवान के रघुनाथपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
SC-ST के समान OBC एक्ट से कांग्रेस की मजबूती, बीजेपी वोटबैंक पर असर?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- मुद्दा- अति पिछड़ी जातियों के लिए कांग्रेस की तरफ से SC-ST एक्ट की तर्ज पर OBC एक्ट लाने की संभावना है, अगर ऐसा होता है तो अति पिछड़ी जातियों के बीच कांग्रेस मजबूती से खड़ी हो सकती है, इससे बीजेपी के वोटबैंक पर फर्क पड़ेगा0
0
Report
दिल्ली मंत्री के आरोप: पंजाब में ड्रग्स रोक नहीं पाए; फरवरी में बदलेगा राजनीतिक तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:मोहाली, पंजाब: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद कहते हैं, "वादे करने के बावजूद, ड्रग्स की समस्या को रोकने में नाकामी मिली है। ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली में यमुना की सफाई, रोज़गार देने और दूसरे वादे पूरे करने के लिए बार-बार डेडलाइन तय की गईं और उन्हें पूरा नहीं किया गया, वैसे ही पंजाब के लोगों को भी ड्रग्स की समस्या खत्म करने के लिए एक के बाद एक डेडलाइन दी गईं। हालांकि, आने वाला फरवरी का महीना वह समय होगा जब पंजाब के लोग खुद ड्रग-फ्री राज्य के लिए वोट करेंगे।"0
0
Report
मैनपुरी रेलवे के आदेश के बिना विरोध, मोहल्लावासियों का यार्ड निर्माण के खिलाफ
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में रेलवे के खिलाफ लोगो का विरोध प्रदर्शन Yard बनाये जाने के नाम पर रेलवे प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप रेलवे पर 60 से 70 फ़ीट घरों के अंदर चिन्ह लगाने का भी आरोप बीते 50 वर्षो से रास्ता उपयोग और घरों में निवास कर रहे मोहल्लावासी Yard बनाने को लेकर रेलवे नहीं दिखा रहा कोई लिखित आदेश बिना नोटिस मौके पर आकर मनमानी नापतोल कर रहा रेलवे बैनामा शुदा घरों में बीते 50 वर्षो के निवास कर रहे मोहल्लावासी Yard बनाने के लिए वैकल्पिक रास्ता निकालने की रखी मांग मैनपुरी के रेलवे स्टेशन के निकट मलिक मील का मामला0
0
Report
Advertisement
