Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
NDA VP उम्मीदवार पर Manoj Jha का बड़ा बयान वायरल
ATAnuj Tomar
Sept 10, 2025 06:33:29
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: MANOJ KUMAR JHA (RJD) ON NDA VICE PRESIDENTIAL CANDIDATE & MAHARASHTRA GOVERNOR CP RADHAKRISHNAN ELECTED AS INDIA’S 15TH VICE PRESIDENT /NEPAL PROTEST/ UDDHAV THACKERAY FACTION SANJAY RAUT’S STATEMENT/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT DELHI: MANOJ KUMAR JHA (RJD) ON union MINISTER G KISHAN REDDY’S STATEMENT/ NDA VICE PRESIDENTIAL CANDIDATE & MAHARASHTRA GOVERNOR CP RADHAKRISHNAN ELECTED AS INDIA’S 15TH VICE PRESIDENT/ FORMER VICE PRESIDENT OF INDIA JAGDEEP DHANKHAR’S STATEMENT/ US PRESIDENT DONALD J. TRUMP’S STATEMENT/ UDDHAV THACKERAY FACTION LEADER SANJAY RAUT’S STATEMENT/ NEPAL PROTEST
12
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Sept 10, 2025 12:18:26
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস *নদিয়ার কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের শিবনিবাস জিএসএফ প্রাথমিক বিদ্যালয় মিড ডে মিলে আজ ছাত্র-ছাত্রীদের খাওয়ানো হলো বিরিয়ানি,ভীষণ খুশি ছাত্রছাত্রীরা।* চারিদিকেই বর্তমানে বিরিয়ানির রব উঠেছে। সোশ্যাল মিডিয়া খুললেই বিরিয়ানির হাড়ি খোলার ভিডিও দেখা যায় নিত্যদিন। সেই কারণে অনেকেরই বিরিয়ানি খাওয়ার লোভ হলেও অনেক গরীব ছেলেমেয়েরা আছে যারা ইচ্ছে করল পারেনা। আর সেই কারণেই পাঁচই সেপ্টেম্বর শিক্ষক দিবস চলে গিয়েছে আর সেই উপলক্ষেই শিক্ষকদের উদ্যোগে স্কুলে খাওয়ানো হলো মিড ডে মিলে বাচ্চাদেরকে বিরিয়ানি। এমনকি সেই বিরিয়ানি টেস্ট করে দেখলেন শিক্ষকরা নিজেরাও।ছাত্রছাত্রীরা স্কুলে বিরিয়ানি পেয়ে খুবই খুশি।অভিভাবকেরাও শিক্ষকদের এই উদ্যোগে খুবই খুশি হয়েছেন বলে জানাচ্ছেন তারা। মিড ডে মিলের কোনো রকম সহযোগিতা ছাড়াই বাচ্চাদেরকে আনন্দ দেওয়ার জন্য শিক্ষকদের উদ্যোগেই এই চিকেন বিরিয়ানি খাওয়ানো হলো বিদ্যালয়ের ছাত্র-ছাত্রীদের। বিদ্যালয়ে ১৬১ জন ছাত্রছাত্রী রয়েছে বর্তমানে। শিক্ষক রয়েছে মোট পাঁচজন। বাচ্চাদের আনন্দ দেখে শিক্ষকেরাও খুবই খুশি হয়েছেন। বাইট ছাত্র, অভিভাবক,শিক্ষক। ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 100925ZG_NAD_BIRYANI নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Sept 10, 2025 12:18:19
Hathras, Uttar Pradesh:
हाथरस में आज भी हुआ हंगामा डॉक्टर की हत्या के मामले में बवाल परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया मना कुछ लोगों ने फेंके ईंट पत्थर शव के साथ भी की गई अभद्रता पुलिस ने भीड़ को खेतों में खदेड़ा 7 लोगों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार 4 घंटे की कशमकश के बाद हुआ अंतिम संस्कार हाथरस में पशु चिकित्सक की मौत के मामले में आज जमकर हंगामा हुआ... पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा... तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई... परिजनों और समर्थकों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से मना कर दिया... इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई... कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वहां भगदड़ मच गई... शव को लेकर भी खींचतान की स्थिति बनी...कई थानों की पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए... पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ लोगों को खदेड़ दिया.... स्थिति को देखते हुए एसडीएम सदर ने चेतावनी दी कि.... उपद्रव फैलाने या शव के साथ बदसलूकी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.... पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है... जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है... अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब 4 घंटे की कशमकश के बाद गांव के पोखर के निकट मृतक का अंतिम संस्कार किया गया... बाइट- चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Sept 10, 2025 12:18:06
Gonda, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों पर हाल ही में फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसको लेकर गोंडा में आज कई शिक्षक संगठन के लोगों ने एकत्रित होकर के गोंडा के कलेक्ट्रेट में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए एडीएम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। शिक्षक संगठन के लोगों की और अध्यापकों की मांग है कि जो यह टीईटी अनिवार्यता की गई है इसे हम लोगों पर न लागू किया जाए क्योंकि कई ऐसे शिक्षक हैं जो मृतक आश्रित पर नियुक्त है और अब 2 साल में वह कैसे स्नातक करके इस परीक्षा को पास कर पाएंगे यह बड़ा सवाल है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है और शिक्षक संगठन इस फैसले को पूरी तरह अव्यावहारिक बता रहे हैं। वहीं इस फैसले के खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शरद सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है वह पूरी तरह से अव्यावहारिक है और सरकार को इस पर पहल करते हुए शिक्षक हित में इस फैसले को निरस्त कराना चाहिए। वहीं शिक्षक अरुण मिश्रा ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पहले जो शिक्षक भर्ती हुए थे उस समय उन्होने जो भी मानक था उसे पूरा किया था। अब नए सिरे से उनपर टीईटी की बाध्यता लागू करना न्यायसंगत नहीं है। सरकार को इस फैसले को लागू करने से बचना चाहिए। वहीं एक महिला शिक्षिका ने इस फैसले पर कहा कि जो इंटर पास कर शिक्षक बने हैं वह दो साल में कैसे स्नातक और टीईटी कैसे पास करेंगे। बाइट- शरद सिंह, जिलाध्यक्ष बाइट- अरुण मिश्रा, शिक्षक Visual
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Sept 10, 2025 12:17:44
Naugarh, Uttar Pradesh:
ATTEN - INPUT DESK NAME - Salman Aamir LOCATION- Siddharthnagar Date-10-09-2025 सर, इसमें पकड़े गए कैदियों के फोटोग्राफ्स है। एंकर ,,,नेपाल में हिंसा के दौरान जेल तोड़कर भागे सजायाफ्ता 8 कैदियों को भारतीय सीमा पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे सिद्धार्थनगर जिले से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इन आठो अपराधियों के गिरफ्तारी आज सुबह करीब 10 बजे उसे वक्त हुई जब वे सिद्धार्थनगर जिले के भारत नेपाल सीमा के खूनवा बॉर्डर से भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे। नेपाल की जेल तोड़कर भागे अपराधियों में , 1, हीरालाल पत्थरकट(उम्र लगभग 30 वर्ष)निवासी ग्राम जहदी थाना पिपरा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल छेड़खानी के अपराध में विगत 3 माह से कारागार तौलिहवा नेपाल राष्ट्र में बंद था, 2,, हशमत अली(उम्र लगभग 25 वर्ष) पुत्र वारिस अली निवासी वार्ड नंबर 8 नगर पंचायत शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर मादक पदार्थ अधिनियम में विगत तीन माह से कारागार तौलिहवा नेपाल राष्ट्र में बंद था। 3,, गोरखनाथ यादव उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र राम शंकर यादव निवासी मदरहना उर्फ रामनगर मटियारिया थाना कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर एन डी पी एस के अभियोग में कारागार तौलिहवा नेपाल राष्ट्र में बंद था। 4,, सोनू चौधरी उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र बैजनाथ पटेल निवासी अहिरौली नौका टोला थाना खड्डा जनपद कुशीनगर विगत 03 माह से चोरी के अभियोग में कारागार तौलिहवा नेपाल राष्ट्र में बंद था। 5,, सूरज चौधरी उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र रामचन्द्र कुर्मी निवासी जहदी वार्ड संख्या 11 थाना पिपरा जनपद कपिलवस्तु नेपाल विगत 19 माह से मादक पदार्थ के अभियोग में कारागार तौलिहवा नेपाल राष्ट्र में बंद था। 6,, शकील दर्जी उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र स्व0 हैदर अली निवासी नीबी दोहनी थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ब्राउन शुगर के अभियोग में विगत 56 माह से कारागार तौलिहवा नेपाल राष्ट्र में बंद था। 7,, सलाहुद्दीन उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र मगरे मुसलमान निवासी चरिगांवा थाना गौरसिंघिया जनपद कपिलवस्तु नेपाल विगत 54 माह से दुष्कर्म के अभियोग में कारागार तौलिहवा नेपाल राष्ट्र में बंद था। 8,, धेरेन्द्र शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा तौलिहवा नेपाल,,, बाइक एक्सीडेंट के मामले में बंद था। इन सभी नेपाल से भागे कैदियों को सिद्धार्थ नगर की सीमा में खूनुवा के पास पगडंडी रास्ते से गुप्त तरीके से प्रवेश करते हुए एसएसबी व पुलिस चौकी खुनुआ की संयुक्त रूप से तत्परता से पकड़कर स्थानीय थाने शोहरतगढ़ लाया गया है। जहां विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Sept 10, 2025 12:17:36
Raebareli, Uttar Pradesh:
reporter.. syed husain akhtar location.. raebareli एंकर.. रायबरेली में मंत्री दिनेश सिंह ने आज अपनी ही सरकार की पुलिस पर ढेरों आरोप जड़ दिये है। उनका कहना है कि राहुल के दौरे को लेकर जहाँ ट्रैफिक व्यवस्था अकारण ही डाईवर्ट कर आम लोगों को तकलीफ दी वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दोहरा व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और झंडे फाड़े। इस तरह राहुल के दौरे का विरोध करते करते प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने रायबरेली पुलिस के विरुद्ध भी मोर्चा खोल दिया। अपने आवास पर प्रेस कन्फ्रेस करते हुए राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने रायबरेली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गाँधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं की पिटाई की। राहुल गाँधी के रायबरेली दौरे के दौरान पुलिस ने दो दिन का ट्रैफिक डाइवर्जन किया और और छोटे व पटरी दुकानदारों की दुकानें बंद करवा दी। राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई और राहुल गाँधी ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की इस लिए सभी लोगों में आक्रोश है जिसके चलते आज राहुल गाँधी का विरोध किया गया। पीएम मोदी की मां के सम्मान की लड़ाई लड़ते लड़ते राज्यमंत्री दिनेश सिंह प्रेस वार्ता के दौरान खुद पर नियंत्रण खो बैठे और वायनाड सांसद प्रियंका गाँधी को शूर्पणखा कह दिया। बाइट - दिनेश सिंह, राज्य मंत्री
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Sept 10, 2025 12:17:18
Churu, Rajasthan:
चूरू विधानसभा सुजानगढ़ लोकेशन सुजानगढ़ स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया मोबाइल 9214650451 सुजानगढ़। एनडीपीएस के सात साल पुराने मामले में एडीजे महेंद्र प्रताप भाटी ने आरोपी शाहनवाज और शौकत अली को 20/20 साल के कठोर कारावास और दो दो लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक एड श्याम सुंदर खंडेलवाल ने बताया कि 14/11/2018 को मेगा हाइवे पर छापर तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रूकवा कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में लहसुन के कट्टों के नीचे 13 प्लास्टिक के कट्टों में 262.600 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर जप्त किया तथा ट्रक चालक शाहनवाज और शौकत अली निवासी गण पंजाब को गिरफ्तार किया गया। अपर लोक अभियोजक एड श्याम सुंदर खंडेलवाल ने बताया कि 7 साल तक न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान 12 गवाहों के बयान करवाए गए तथा 33 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। सजा सुनाने के पश्चात हैड कांस्टेबल नंदकिशोर शर्मा ने दोनों मुलजिमों के फिंगर प्रिंट लिए। बाइट एड श्याम सुंदर खंडेलवाल, अपर लोक अभियोजक
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Sept 10, 2025 12:17:08
Jaipur, Rajasthan:
District- jaipur Reporter- mahesh pareek 9829793993 Location - jaipur हाइकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील माधव मित्र की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने खराब कार की मार्केटिंग करने के मामले में भरतपुर के मथुरा गेट थाने में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है। जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह आदेश शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित अन्य की ओर से दायर आपराधिक याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता माधव मित्र ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता ने कार खरीदने के बाद उसे तीन साल तक करीब 67 हजार किलोमीटर चलाया और उसके बाद एफआईआर दर्ज कराई। मामले में फिल्म अभिनेता याचिकाकर्ताओं पर कोई स्पष्ट आरोप नहीं है। उन्होंने सिर्फ कार का विज्ञापन किया था। इसके अलावा हर वाहन की परफॉर्मेंस उसके चलाने के तरीके पर निर्भर करती है। यदि शिकायतकर्ता को कार की परफॉर्मेंस को लेकर कोई शिकायत भी थी तो इसमें कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है। शिकायतकर्ता इसे उपभोक्ता अदालत में परिवाद दायर कर चुनौती दे सकता था। इसके बावजूद भी उसने थाने में आपराधिक मामला दर्ज करा दिया। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आगामी कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि भरतपुर के वकील कीर्ति सिंह ने मथुरा गेट थाने में गत दिनों एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कंपनी के एमडी अनसो किम, निदेषक और सीईओ तरुण गर्ग, शाहरुख खान व दीपिका पादूकोण सहित अन्य को आरोपी बनाते हुए कहा गया था कि उसने जून, 2022 में 23 लाख 97 हजार रुपए में एक कंपनी की कार खरीदी थी। हाईवे पर कार चलाने के दौरान ओवरटेक करते समय कार पिकअप नहीं लेती और सिर्फ उसका आरपीएम ही बढ़ता है। वहीं कार के ओडोमीटर में माल फंक्शन लिखा आने का साइन नजर आता है। वहीं तेज चलाने पर कार वाइब्रेट होने लगती है। एफआईआर में यह भी कहा गया कि जब शिकायत दी गई तो कार एजेंसी संचालक ने इसे कार निर्माण में दोष बताया। अपराध में कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ दोनों फिल्मी कलाकार भी बराबर के आरोपी हैं। BYTE- माधव मित्र, अधिवक्ता दीपिका पादुकोण। महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Sept 10, 2025 12:16:47
Barh, Bihar:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ अनुमंडल में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर मरीन ड्राइव और बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर का दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के अलावा डीएम डॉ त्यागराजन और डॉ चंद्रशेखर भी मौजूद थे। उन्होंने सीढ़ी घाट पर गंगा के बढ़े जलस्तर का भी मुआयना किया। इस दौरान आम जनता ने गंगा पुत्र जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। उन्होंने भी जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने अधिकारियों को सीढ़ी घाट के जीर्णोद्धार के लिए बचे हुए निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया। वे करीब 15 मिनट तक मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वॉकिंग ट्रैक पर पैदल चलकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने सीढ़ी घाट स्थित प्राचीन शिव पार्वती मंदिर का भी दर्शन किया। स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी के निवास पर लोगों से मिलने के बाद वे थोड़ी देर विश्राम के लिए अपने पुराने घर पर पहुंचे। वहां से शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का काफिला बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने बाबा उमानाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में पूरे उमानाथ मंदिर परिसर को फूलों से सजा दिया गया है। यहां उन्होंने बाबा उमानाथ मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने उमानाथ घाट पर थोड़ी देर तक उत्तरायणी मां गंगा का दर्शन भी किया। उमानाथ मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण के लिए मल्टीपर्पस हॉल, पार्किंग, बाउंड्रीवॉल, कॉरिडोर निर्माण, इलेक्ट्रिक शवदाह गृह और मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना है। उन्होंने अपनी पिछली प्रगति यात्रा के दौरान ही प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। माघी पूर्णिमा और गंगा दशहरा पर यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जीविका दीदी को सम्मानित भी किया।
0
comment0
Report
Sept 10, 2025 12:16:18
Balrampur, Uttar Pradesh:
भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभम अग्रहरि ने यह जानकारी दी कि युवा मोर्चा द्वारा 21 सितंबर को नमो मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, 29 अगस्त से 25 सितंबर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
0
comment0
Report
TKTushar Kanchhal
Sept 10, 2025 12:15:30
Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है दरअसल सोमवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक पूजन सामग्री की दुकान से सामान खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति ने देखा कि सामान धार्मिक ग्रंथ भगवत गीता के पन्नों में लपेटकर दिया जा रहा है। इस पर उसने आपत्ति जताई और थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। फरियाद के आधार पर पुलिस ने जांच की और मामले को गंभीर मानते हुए दो दुकानदारों और एक गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। संयोगितागंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी बताया जा रहा है कि जिस दुकान पर की है सामग्री बिक रही थी वह जाकिर खान की है जाकिर खान कई सालों से पूजन सामग्री छावनी क्षेत्र में बेच रहा है वहीं जाकर खान का कहना है कि जी पूजन सामग्री पर लगाते हुए कागज को लेकर विवाद शुरू हुआ दरअसल वह सामग्री वह अन्य दुकान चलाया था पुलिस पूछताछ के दौरान उसके द्वारा दुकानदार और गोदाम मालिक की सूचना दी गई थी जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है उसके द्वारा किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया गया है बाइट जाकिर खान दुकान मालिक बाइट प्रेम गोयल
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Sept 10, 2025 12:15:17
Barabanki, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग बाराबंकी बाराबंकी जिले में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर ई-रिक्शा में चालक समेत सवार थे पांच लोग, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल टक्कर के बाद सड़क पर मची चीख-पुकार, मौके पर इकट्ठा हुए दर्जनों राहगीर राहगीरों ने तुरंत स्थानीय फतेहपुर पुलिस को दी हादसे की सूचना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल हादसे के बाद डंपर चालक फरार, वाहन की तलाश में जुटी पुलिस फतेहपुर थाना क्षेत्र के भदनेवा मोड़ के पास हुआ हादसा।
0
comment0
Report
Sept 10, 2025 12:12:14
Balrampur, Uttar Pradesh:
भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। अटल भवन जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभम अग्रहरि ने यह जानकारी दी। ​उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती, 2 अक्टूबर तक पार्टी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। भाजयुमो कार्यकर्ता 17 सितंबर को रक्तदान शिविर और हेल्थ कैंप का आयोजन करेंगे। रक्तदान शिविर दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 17 सितंबर को कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। दूसरा चरण 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले से बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार भाजयुमो कार्यकर्ताओं को 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य दिया गया है।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Sept 10, 2025 12:08:56
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
एंकर। गणेश विसर्जन के दौरान शहर के नवागांव क्षेत्र में हुई आपसी विवाद की घटना खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। शनिवार (8 सितंबर) की रात हुई इस वारदात में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, नवागांव क्षेत्र में गणेश झांकी विसर्जन के दौरान दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते चाकूबाजी शुरू हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना में घायल दो अन्य युवकों में से एक ने इलाज के दौरान रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद नवागांव में तनाव की स्थिति बन गई। मृतकों के परिजन और वार्ड के लोगों ने देर रात हंगामा कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय एक्शन नहीं लिया जिससे विवाद ने विकराल रूप ले लिया। दर असल क्षेत्र के बदमाश पृथ्वी भट्ट ने अजय राजपूत को जान से मारने की धमकी दी थी अजय ने उसकी लिखित शिकायत संबंधित चिखली पुलिस चौकी में की थी लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया उसी रात पृथ्वी भट्ट ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय राजपूत के घर के भीतर पहुंच कर खूनी खेल खेला। यही वजह है कि लोगों का पुलिस के खिलाफ सबसे ज्यादा आक्रोश देखने मिल रहा है। लोगों के गुस्से और माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि घटना में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर लोगों को समझाइश दी जा रही है। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग कर रहे है।हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस भी निकाला उन्हें कोर्ट तक पैदल ले जाया गया। बाइट। पुष्पेंद्र नायक CSP किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
4
comment0
Report
PSPreeti Srivastava
Sept 10, 2025 12:08:45
Lucknow, Uttar Pradesh:
_bch _IG_tt Exclusive ज़ी न्यूज़ के कैमरा पर बोले आईजी अमित पाठक:बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है नेपाल के है लोग जो भारत आ रहे है उनकी जाँच की जा रही है कहीं कोई अराजक तत्व भारत में प्रवेश ना कर ले इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है जो भारतीय नेपाल में है उनको सही सलामत वापस लाया जा रहा है पुलिस की अतिरिक्त टीम गठित की गई हैं जो बॉर्डर की सुरक्षा कर रही है
1
comment0
Report
MGMohd Gufran
Sept 10, 2025 12:08:31
Prayagraj, Uttar Pradesh:
सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बहुचर्चित डूंगरपुर मामले में हाईकोर्ट ने आजम खान को दी जमानत, जमानत के बाद भी आजम खान अभी जेल में ही रहेंगे, अभी एक और मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है। एंकर -- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। डूंगरपुर के बहुचर्चित मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। सीतापुर जेल में बंद आजम खान ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी, उनकी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में 12 अगस्त को सुनवाई पूरी हो गई थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने आज अपना फैसला सुनाते हुए आजम खान को जमानत दे दी है। आजम खान समेत अन्य के खिलाफ साल 2019 में रामपुर के गंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता अबरार हुसैन ने आरोप लगाया था कि आजम खान 2016 में कैबिनेट मंत्री थे, उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कई लोगों के साथ उसके डूंगरपुर घर पर पहुंचे, उसे जान से मारने की धमकी दी, जबरन मकान में तोड़फोड़ कर ध्वस्त करके कब्जा कर लिया। 2019 में एफआईआर दर्ज होने के बाद साल 2024 में रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल की सजा सुना दी। इसी मामले में आजम खान इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचे थे, आजम खान ने हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी। आजम खान की तरफ से पूर्व अपर महाधिवक्ता इमरान उल्लाह और मोहम्मद खालिद ने पक्ष रखा था, जिसमें उनकी लंबी उम्र और बीमारी का हवाला दिया गया था। 12 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसले को रिजर्व किया था। आज हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खान को इस मामले में जमानत दे दी है। हालांकि आजम खान अभी सलाखों के भीतर ही रहेंगे। क्योंकि एक और मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में अभी लंबित है, जिसमें अभी हाई कोर्ट का फैसला नहीं आया है। उस मामले में अगर आजम खान को राहत मिलती है तो उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा। वॉक थ्रू... हाईकोर्ट के बाहर से
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top