Back
खूंटी में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 18 IED बरामद!
BKBRAJESH KUMAR
FollowJul 09, 2025 15:30:18
Khunti, Jharkhand
*खूंटी।
एंकर - जंगलों में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद, बम निरोधक दस्ता ने किया डिफ्यूज।
एंकर - खूँटी जिले से नक्सली गतिविधियों को उनके मंसूबों को नाकाम कर देने का मामला सामने आया है। जो कि अड़की थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोचांग पिकेट क्षेत्र में बनमगड़ा जंगल में नक्सलियों ने एक बड़े घटना को अंजाम देने के लिए 18 आईडी बम लगाया था। जिनके मंसूबे पर अड़की के घने जंगलों में एक करोड़ की इनामी भाकपा नक्सली के शीर्ष नेता निशिर बेसरा के दस्ते के भ्रमणशील होने की सूचना पर चाईबासा पुलिस सीआरपीएफ जैगुआर एवं खूंटी पुलिस की संयुक्त टीम ने अड़की के बनमगड़ा जंगल में छापामारी कर नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 18 आईडी बरामद करने में सफलता हासिल किया और उसके बाद बमनिरोधक दस्त के सहयोग से सभी आईडी को डिफ्यूज किया गया। घटना की पुष्टि एसपी मनीष टोप्पो ने की।
उन्होंने कहा कि चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 60 बटालियन जगुआर के सहयोग से बड़ी घटना को अंजाम देने से रोकने में सफलता हासिल किया। जो की सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आई बम लगाया गया था। जिस समय रहते बरामद कर सभी को डिफ्यूज किया गया।
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को कल ही गुप्त आसूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला एवं खूँटी जिला के सीमावर्ती जंगली पहाडी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा एवं खूँटी पुलिस), झारखण्ड जगुआर, एवं सी०आर०पी०एफ० के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए आज पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला एवं खूँटी जिला के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया।
संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला एवं खूँटी जिला के सीमावर्ती के जंगली पहाड़ी के क्षेत्र (अड़की थाना के कोचांग के पास) में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 18 L.E.D (प्रत्येक का वजन लगभग-03-03 कि०लो० ग्राम) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संबंध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं। इस अभियान दल में चाईबासा पुलिस, खूँटी पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी०आर०पी०एफ०
ने पानी फेर दिया है। खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र स्थित बनमगड़ा जंगल से सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान 18 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए। हर बम का वजन लगभग तीन किलोग्राम बताया जा रहा है। बरामद आईईडी को मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया।
यह कार्रवाई सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन, झारखंड जगुआर, खूंटी और चाईबासा पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह इलाका माओवादी गतिविधियों का पुराना ठिकाना रहा है और बीते कुछ महीनों से यहां नक्सली दोबारा सक्रिय होने की कोशिश में लगे थे।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने जानकारी दी कि पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को आठ जुलाई को सूचना मिली थी कि नक्सली इलाके में आईईडी प्लांट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद 9 जुलाई को संयुक्त बलों ने बनमगड़ा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली।
*पुराना नक्सली गढ़ रहा है बनमगड़ा*
बनमगड़ा जंगल कभी नक्सलियों का सुरक्षित अड्डा माना जाता था। यहां से वे रेसुद, कुडुम्दा, जटुआ और आसपास के इलाकों में बेरोकटोक मूवमेंट करते थे। लेकिन इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने एक बार फिर यह साफ संदेश दिया है कि राज्य में नक्सलियों के लिए अब कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं बची है।
पुलिस का कहना है कि सघन सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी रहेगा ताकि इस तरह की किसी और साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। बरामद आईईडी की संख्या और उसकी ताकत को देखते हुए यह स्पष्ट है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
बाईट - मनीष टोप्पो, एसपी खूँटी।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement