Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
महिषबाथान के मुखा कला ने वैश्विक बाजार में जगह बनाई
STSrikanta Thakur
Sept 19, 2025 06:17:09
Dinajpur, Rangpur Division
বিশ্ব বাংলার হাত ধরে কুষমণ্ডির মহিষবাথানের মুখা শিল্প এখন বিশ্ব বাজারে স্থান পেয়েছে। এককালের গ্রামীণ শিল্প এখন বিশ্ববাজারে স্থান পেয়ে ভাগ্য বদলেছে শিল্পীদের। দক্ষিণ দিনাজপুর জেলার কুশমন্ডি ব্লকের মহিষবাথান এলাকায় মুখাশিল্প দিন দিন রাজ্য ছাড়িয়ে দেশ-বিদেশে জনপ্রিয় হয়ে উঠছে। প্রাচীনকাল থেকেই রাজবংশী সম্প্রদায়ের মানুষ ধান কাটার সময় বিশেষ পূজা ও গম্ভীরা নৃত্যে দেবদেবীর মুখোশ ব্যবহার করতেন। সেই রীতি আজও ধরে রেখেছেন মহিষবাথানের মানুষ, যা এখন রূপ নিয়েছে শিল্পে ও জীবিকার মূল ভিত্তিতে।বর্তমানে কুশমন্ডি ব্লকের ৫ নম্বর দেউল গ্রাম পঞ্চায়েতের এই এলাকা মুখাশিল্পে আত্মনির্ভরশীল হয়ে উঠেছে। রাজ্য সরকারের উদ্যোগে মহিষবাথান গ্রামীণ হস্তশিল্প কেন্দ্র স্থাপন করা হয়েছে, যেখানে প্রশিক্ষণ থেকে শুরু করে সারা বছরের উৎপাদন ও বিক্রিতে সহায়তা পান শিল্পীরা। মুখ্যমন্ত্রীর উদ্যোগে ওই হস্তশিল্প ভবন ইতিমধ্যেই দোতলা করা হয়েছে। শিল্পীরা জানিয়েছেন, দুর্গাপূজার আগে যদি সরকারি সাহায্য মেলে, তবে আরও বেশি শ্রমিক মুখা তৈরিতে এগিয়ে আসতে পারবেন। তবে অভিযোগ রয়েছে, দুর্গাপূজার বরাত পেলেও পরবর্তীতে অর্থ পেতে সমস্যার মুখে পড়তে হয়। সেই কারণে এ বছর অনেক অর্ডার বাতিল করেছেন তাঁরা। তবুও স্থানীয় শিল্পীরা কলকাতা, দুই দিনাজপুরসহ বিভিন্ন জেলায় এবং রাজ্যের বাইরে মুখা পাঠাচ্ছেন। উল্লেখ্য, ২০১৫ ও ২০১৬ সালে মুখাশিল্পী শঙ্কর দাস লন্ডন ও ফ্রান্সে মুখোশ নিয়ে প্রদর্শনী করেন, যেখানে এর চাহিদা ছিল ব্যাপক। বর্তমানে মহিষবাথানের মুখাশিল্প আন্তর্জাতিক মানচিত্রেও নিজের জায়গা করে নিচ্ছে। বাইট ১/ শংকর দাস শিল্পী ২/ জগদীশ সরকার শিল্পী ৩/ পরেশ পাল ( মহিষবাথ ান মুখা শিল্পের কর্ণধার) 1909ZG_SDIN_MUKHA_ARTIST
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEVENDRA BISHT
Sept 19, 2025 08:15:36
Almora, Uttarakhand: Devendra Singh Almora Anchor - सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का न्यूड वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी इंस्टाग्राम पर ककड़ाई निवासी हरीश नयाल से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। एक सितम्बर को आरोपी नौकरी के सिलसिले में रुद्रपुर चला गया, लेकिन दोनों की बातचीत व्हाट्सएप और कॉल पर जारी रही। महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने उससे न्यूड वीडियो मांगा, जिस पर उसने आरोपी के कहने पर वीडियो भेज दिया। 14 सितम्बर को आरोपी ने ही उसे जानकारी दी कि उसका न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब महिला ने युवक से इस बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हरीश नयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Sept 19, 2025 08:15:23
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है । क्षेत्र में आयी भारी आपदा में सड़के टूट जाने के कारण नंदानगर के आपदा प्रभावित गांव धुर्मा में 200 फूड पैकेट और 23 राशन किट हेली से एसडीआरएफ की टीम द्वारा भेजी गई। आज रेस्क्यू टीम ने आपदा में लापता दो शवों को बरामद किया है । जिसके बाद आपदा में मिसिंग लोगो की संख्या घटकर अब 5 रह गयी है। उन्हें भी सर्च किया जा रहा है । बीओ 1 / कुन्तरी में राहत बचाव टीम द्वारा आज दो लोगों के शव बरामत कर लिए गए हैं शेष 5 लापता लोगों की खोजबीन की जा रहीं हैं। तहसीलदार दीप्तिशिखा ने जानकारी दी कि आज श्रीमती देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह उम्र 65 वर्ष का शव बरामद किया गया है,श्रीमती भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी सरपाणी लगा कुंतरी के शव को बरामद कर लिया गया है ।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Sept 19, 2025 08:15:11
Chowk, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- महाराजगंज में तीन सरकारी बसों में आपस में भिड़ंत 40 से अधिक यात्री घायल घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज स्टोरी फीड स्लग-1909ZUP_MGHJ_bus_acci_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के महराजगंज - गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के अगया पुल के पास तीन सरकारी रोडवेज बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई । हादसे में बसों में सवार लगभग 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक महाराजगंज में बारिश जबरदस्त हो रही है वहीं महाराजगंज से गोरखपुर जा रही है एक सरकारी बस सामने से आ रही दूसरी सरकारी बस से टकरा गई इसी दौरान पीछे से आ रही है तीसरी बस भी दुर्घटना का शिकार हो गई बताया जा रहा है कि दो बसें तेज रफ्तार में एक दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी जिसके कारण आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों में सवारी यात्रियों में चीख पुकार मच गई और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया । घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी संतोष शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 26 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है जिसमें से गंभीर पांच घायलों को भर्ती कर बेहतर इलाज किया जा रहा है। बाईट- संतोष शर्मा जिलाधिकारी, महराजगंज
0
comment0
Report
Sept 19, 2025 08:13:16
Khajani, Uttar Pradesh:खजनी इलाके में बीते कुछ दिनों से रूक रूक कर हो रही लगातार बारिश ने किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई है। धान की फसल को सूखने से बचाने के लिए किसान फसल की सिंचाई में लग चुके थे। बीते जुलाई और अगस्त महीने में कम बारिश होने के कारण किसानों की फसलें सूखने लगी थीं, उन्हें सूखे का भय सताने लगा था, किंतु सितंबर महीने में मौसम का रूख बदला और हर हफ्ते बारिश हुई। बीते 3/4 दिनों से ठंडी हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने स्थानीय लोगों और किसानों को बेतहाशा गर्मी से राहत पहुंचाई ही साथ ही फसलों को भी सूखने से बचा लिया जिससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।सूरज की तेज तपिश भीषण गर्मी के कारण 37° तक पहुंच चुका पारा ठंडी हवाओं के कारण लुढ़क कर 26°से. तक जा पहुंचा जिससे उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल हो चुके लोगों को राहत मिली।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Sept 19, 2025 08:05:07
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन झालावाड़ जिले में भी किया जा रहा है। यह परीक्षा आज से तीन दिनों 19, 20 व 21 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पारियो में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हो रहा। झालावाड़ जिले में इस परीक्षा के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 35712 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन के द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शुक्रवार को पहली पारी में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों की फेस रीडिंग किए जाने के बाद ही उन्हें अधिकृत प्रवेश दिया गया वहीं परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड भी पूरी तरह से लागू रहा जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय पर 20 केदो पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पर्याप्त मात्रा में कोऑर्डिनेटर लगाए गए हैं, वहीं सतर्कता दल के द्वारा परीक्षा केदो पर जाकर निगरानी रखी जाएगी। इधर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ दिखाई दी। सुबह समय से पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुचे। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Sept 19, 2025 08:03:44
Ambala, Haryana:एंकर :-- अंबाला की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। हालांकि अभी खरीद शुरू नही हुई है लेकीन किसान मंडी में फसल काट कर लाना शुरू कर चुके हैं। किसानों का कहना है मंडी में अभी व्यवस्था ठीक है लेकिन समय पर सरकार खरीद शुरू कर दे क्योंकि वो मौसम से डरे हुए हैं उनकी बची हुई फसल भी खराब न हो जाये। वीओ :-- अंबाला की मंडियों में धान की फसल पहुंचना शुरू हो गई है। हालांकि फसल की सरकारी खरीद अंबाला की किसी भी मंडी में शुरू नही है। लेकिन किसान मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंचना शुरू हो गए हैं। अंबाला शहर अनाज मंडी में 12 हजार क्विंटल से ज्यादा फसल मंडी में आ गयी है और किसानों ने फसल सुखाने के लिए रख दी है। किसानों का कहना है इस बार बरसात ने उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है जिसकी वजह से इस बार धान की पैदावार कम हुई है। जो फसल खेतों में खड़ी है उसमें भी बीमारी लग गयी है। इसलिए वे सरकार से चाहते हैं जल्द से जल्द फसल की खरीद शुरू करें ताकि उनकी चिंता खत्म हो सके क्योंकि मौसम का उन्हें लगातार सता रहा है। बाईट :-- 1 से 3 किसान। वीओ :-- अंबाला शहर अनाज मंडी में अभी तक प्राइवेट खरीद भी अभी शुरु नही हुई है। वहीं किसान सरकारी खरीद के जल्द शुरु होने के इंतजार में है। मंडी प्रशासन का कहना है उनके द्वारा मंडी में खरीद के लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी है। किसानो को किसी तरीके की दिक्कत नही आने दी जाएगी। किसानों की फसल मंडी में आना शुरु हो गई है। इस बार किसानो को नुकसान ज्यादा है तो आवक कम रहने की उम्मीद है। बाईट :-- दलेल सिंह - सचिव - मार्किट कमेटी। वॉक थ्रू रिपोर्टर अमन कपूर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top