271003
लखनऊ हाईकोर्ट ने बीएसए को दी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक!
Kanpur, Uttar Pradesh:गोंडा- गोंडा बीएसए समेत चार लोगों को लखनऊ हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक चारों लोगों की गिरफ्तारी पर लखनऊ हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 21 सितंबर तक उत्तर प्रदेश सरकार गोंडा पुलिस और वादी मुकदमा से कोर्ट ने मांगा जवाब, 21 सितंबर को चारों लोगों की आज गांव पर लखनऊ हाईकोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई, बीएसए समेत 8 लोगों पर दर्ज मुकदमे का मामला, एफआईआर रद्द किए जाने की मांग को लेकर लखनऊ हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका, जस्टिस राजेश सिंह चौहान ने सुनवाई करते हुए बीएसए,तत्कालीन वित्त एवं लेखा अधिकारी और दोनों पटल लिपिकों को दी बड़ी राहत।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सिख संगत का प्रदर्शन तेज
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर सिख संगत का प्रदर्शन, निहंग सिंह भी पहुंचे कुरुक्षेत्र,1 अक्टूबर को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन कुरुक्षेत्र:- ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही के समक्ष नीली-पीली चौक पर बंदी सिंहों की रिहाई की मांग के लिए सिख समाज की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से उन बंदी सिंहों को रिहा करने की मांग की, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। संगत ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद संबंधित बंदियों की रिहाई नहीं हुई है। कमेटी सदस्य मोहनजीत सिंह ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है। सिख समाज के लोग अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 1 अक्टूबर तक लगातार प्रदर्शन किया जाएगा और उस दिन संगत एकत्र होकर प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि भाई जगतार सिंह हवारा को उनकी माता से मिलने की अनुमति दिए जाने की मांग भी उठाई जा रही है। कमेटी सदस्य हरमनजीत सिंह विर्क ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर किए गए आश्वासन पर भी अमल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की रणनीति कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से तय की जाएगी और संगत उसके कार्यक्रमों में शामिल होगी।0
0
Report
भोपाल: शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2-3 अभ्यर्थियों का धरना जारी, देर रात तक डटे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2-3 अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी लोकशिक्षण संचालनालय पर जारी अभ्यर्थियों का धरना करीब एक महीने से जारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन पदवृद्धि की मांग पर अड़े अभ्यार्थी DPI के बाहर भरी बारिश में भी देर रात तक डटे रहे अभ्यर्थी0
0
Report
अजमेर नगर निगम मामले में कांग्रेस का विरोध, फाइलें ले जाने के आरोप CCTV जाँच
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम से कथित रूप से फाइलें ले जाने का आरोप लगाकर बुधवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम की पुरानी बिल्डिंग के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के शहर जिला उपाध्यक्ष विवेक पाराशर और फखरे मोइन ने आरोप लगाया कि 2–3 गाड़ियों में भाजपा नेता निगम के अधिकारियों के साथ पुराने कार्यालय पंहुचे और फाइलें लेकर चले गए, कांग्रेस नेताओं ने सीसीटीवी फुटेज से जांच करवाने की माँग की है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में जवाहर नगर के युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की जांच शुरू
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR: हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में बुधवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 28-29 वर्षीय अमन ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि अमन ठाकुर क्षेत्र में एक महिला के घर पर रह रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को युवक की मौत की सूचना मिली थी, प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर तार से चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है और हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल की जा रही है। अवैध संबंधों के शक समेत कई पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस घर में मौजूद लोगों और महिला के दामाद समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी。0
0
Report
NSUI पर हमला, ABVP कार्यालय के पास भिड़ंत; दिल्ली पुलिस केस दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित कार्यालय के पास NSUI के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है और उनके साथ मारपीट की है दिल्ली पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक़ NSUI के कार्यकर्ताओं में विद्यार्थी परिषद के लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा वीडियो में मारपीट और एक दूसरे को दौड़ाते हुए देखा जा सकता है0
0
Report
खरसावां में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी, 5,000 किग्रा जावा महुआ बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर खरसावां थाना क्षेत्र के मधुसाई गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक अवैध चुलाई शराब अड्डे को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 5,000 किलो जावा महुआ और 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विभाग ने विधिवत जब्त कर लिया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध चुलाई अड्डे के संचालन से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध शराब के खिलाफ लगातार चलेगा अभियान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से निर्मित शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे अवैध शराब का सेवन न करें और न ही इसके निर्माण एवं बिक्री को किसी प्रकार का बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों का सहयोग भी बेहद重要 है। गुप्त सूचना देने की अपील उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए प्राप्त जानकारी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासาน का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
रथयात्रा में पुलिस की बड़ी छापेमारी: जुआ अड्डा ध्वस्त, 47 गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के रथयात्रा इलाके में बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा. पुलिस और SOG-2 की संयुक्त टीम ने मारा छापा. छापेमारी में 47 जुआरी गिरफ्तार किए गए. मौके से करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद. बड़ी संख्या में मोबाइल फोन भी पुलिस ने किए बरामद. जुआरियों के वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया. मकान के अंदर लंबे समय से जुए संचालित होने की सूचना थी. पुलिस टीम ने कार्रवाई से पहले तीन-चार दिन निगरानी की. निगरानी के बाद पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी. पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में मचा हड़कंप. मौके से बड़ी संख्या में जुआरी पकड़े गए. पुलिस के मुताबिक मकान विशाल सिंह ने लीज पर लिया था. इसी मकान में जुए का अड्डा संचालित किए जाने का आरोप है. पुलिस ने मौके से नकदी और अन्य सामान कब्जे में लिया. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू. जुए के अड्डे से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी. पुलिस गैंग से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी. रथयात्रा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से जुआ कारोबारियों में हड़कंप0
0
Report
गढ़वा में मुआवजे के विवाद में रैयतों व विधायक के बीच मांगें तेज
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में सड़क निर्माण के लिए रैयतों की जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद बढ़ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ जगहों पर रैयतों के विरोध के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। रैयतों का आरोप है कि उनकी जमीन की कीमत लाखों रुपये होने के बावजूद भू-अर्जन विभाग महज कुछ हजार रुपये प्रति डिसमिल की दर से मुआवजा तय कर रहा है। मामले को लेकर रैयतों ने गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से शिकायत की, जिसके बाद विधायक के साथ रैयतों ने डीसी से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर आवेदन सौंपा। गढ़वा सदर प्रखंड के फरठिया मोड़ से नावाडीह तक करीब 24 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। लेकिन मध्या पंचायत के पास कुछ हिस्से में निर्माण कार्य रैयतों के विरोध के कारण अधूरा पड़ा है। रैयतों का कहना है कि उनकी जमीन की बाजार कीमत लाखों रुपये है, लेकिन विभाग की ओर से महज आठ हजार रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से मुआवजा तय किया जा रहा है। रैयतों का कहना है कि जमीन चली जाएगी तो खेती का साधन भी खत्म हो जाएगा और उचित मुआवजा नहीं मिला तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इसी मामला को लेकर रैयतों ने गढ़वा विधायक से शिकायत की। इसके बाद रैयतों ने विधायक के साथ डीसी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की और उचित मुआवजे की मांग की। महावीर राम, रैयत राकेश चौबे, रैयत वहीं, गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के मामले में रैयतों को उचित मुआवजा देने का प्रावधान है। उनका आरोप है कि मध्या गांव में सड़क निर्माण के लिए जमीन लिए जाने के बावजूद रैयतों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। विधायक का दावा है कि जिस जमीन की कीमत चार से पांच लाख रुपये है, उसका मूल्य महज आठ हजार रुपये तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी गांव में सड़क निर्माण के दौरान कुछ रैयतों को एक लाख 20 हजार रुपये की दर से मुआवजा दिया गया है। विधायक ने मामले में डीसी से मुलाकात कर आवेदन सौंपते हुए रैयतों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। सत्येंद्रनाथ तिवारी, भाजपा विधायक, गढ़वा0
0
Report
चिरा चास थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर छापा, 01 ट्रैक्टर जप्त
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिला खनन विभाग ने चिरा चास थाना अंतर्गत छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें चिरा चास से तलगड़िया जाने वाले पथ पर भलसुंधा के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे विधिवत जप्त कर चिरा चास थाना को सुपुर्द किया गया । उक्त अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
रामायण नगर में हथौड़ा वार: दुकानदार दीपक कुमार घायल, अस्पताल रिफर
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के रामायण नगर मोहल्ले में घर के आगे सोना चांदी की दुकान चला रहे दुकानदार दीपक कुमार पर अज्ञात लोगों ने हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से घायल दुकानदार को पटना रेफर कर दिया गया है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकान में ग्राहक बनकर आए दो बदमाशों ने जेवर दिखाने को कहा। जेवर पसंद करने के बाद पैसा ऑनलाइन देने की बात कही। दोनों ग्राहक दुकान के टेबल पर बैठ गए। इस दौरान दुकानदार अपने दुकान में जैसे ही सामान निकालने के लिए झुका, तभी बदमाश अपने कमर से भारी हथौड़ा निकालकर दुकानदार के माथे पर लगातार वार कर दिया। बुरी तरह से घायल दुकानदार के चिल्लाने के बाद परिवार बाहर निकला, तब तक अपराधी भाग चुके थे। परिजन घायल दीपक को उठाकर बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।0
0
Report
झारखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तारीख 30 सितम्बर 2026 तक बढ़ी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और उसमें सुधार कराने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब पात्र नागरिक 30 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दावा-आपत्ति की अवधि का दूसरी और अंतिम बार विस्तार किया गया है। ऐसे में जिन पात्र नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, उनके पास आवेदन करने का यह अंतिम मौका है। नाम जोड़ने के लिए पात्र नागरिक फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, जबकि नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार और स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, बीएलए, बीएलओ और निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की है कि वे पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने में हरसंभव सहयोग करें। निर्वाचन विभाग का जोर इस बात पर है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। 30 सितंबर की समय सीमा के बाद दावा-आपत्ति के लिए यह अवसर दोबारा नहीं बढ़ाया जाएगा, इसलिए पात्र नागरिकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है。0
0
Report
लखनऊ के स्वच्छता अभियान में मंत्री खन्ना और महापौर खरकवाल शामिल
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Minister Suresh Khanna and Mayor Sushma Kharakwal participated in a cleanliness drive organized by Lucknow Municipal Corporation under Seva Sankalp Abhiyan. मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा खरकवाल ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लखनऊ नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। लखनऊ जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम मोदी के जन्मदिन पर वृहद सफाई अभियान नगर निगम ने कराया वृहद सफाई अभियान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना नें अभियान की शुरुआत.0
0
Report
Advertisement
युवाओं के साथ लहंगी नृत्य ने मुहाल में लोक परंपरा फिर जीवंत की
Baran, Rajasthan:युवाओं ने बुजुर्गों के साथ गोल घेरे में किया पारंपरिक नृत्य, मुहाल में जीवंत हुई लहंगी की परंपरा बारां जिले के आदिवासी अंचल में हाथों में लकड़ी के डंडे, कान्हा जी के लोकगीतों की गूंज और ताल पर थिरकते कदम... ग्रामीण जैसे ही गोल घेरे में नृत्य शुरू करते हैं, पूरा माहौल लोक रंग में रंग जाता है। ऐसी ही मनमोहक तस्वीर मुहाल गांव में देखने को मिली, जहां वर्षों पुरानी लोक परंपरा फिर से जीवंत हो उठी। खास बात यह रही कि इस बार लहंगी नृत्य की कमान सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही। युवाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया। आधुनिकता की दौड़ और मोबाइल के बढ़ते चलन के बीच ग्रामीण अंचल का पारंपरिक लहंगी नृत्य अब लगभग गुम होता जा रहा है। एक समय था जब गांवों में लहंगी के आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं होते थे। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक हर कोई इसमें शामिल होता था। लेकिन समय के साथ मनोरंजन के बदलते साधनों ने इन आयोजनों की जगह ले ली और यह लोक नृत्य धीरे-धीरे गांवों की गलियों से ओझल होने लगा। इसी परंपरा को फिर से जीवंत रखने के लिए गुरुवार को मुहाल गांव में ग्रामीणों ने लहंगी नृत्य का आयोजन किया। आयोजन में बुजुर्गों के साथ युवाओं की भागीदारी ने माहौल को खास बना दिया। युवा पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते नजर आए तो बुजुर्ग उन्हें लहंगी की बारीकियां बताते दिखाई दिए। लहंगी नृत्य की अपनी अलग पहचान है। ग्रामीण गोल घेरा बनाकर एक साथ नृत्य करते हैं। कान्हा जी के लोकगीतों की तान के बीच कदम कभी आगे तो कभी पीछे बढ़ते हैं और पूरा समूह गोल-गोल घूमता है। हाथों में मौजूद डंडों को लय के साथ आपस में टकराने से निकलने वाली खनक नृत्य में और रंग भर देती है। यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि ग्रामीणों को एक सूत्र में बांधने वाली परंपरा भी है। इसमें अलग-अलग उम्र के लोग एक साथ शामिल होते हैं, जिससे आपसी मेलजोल और भाईचारा मजबूत होता है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक संस्कृति तभी जीवित रह सकती है, जब नई पीढ़ी उसे अपनाए। मुहाल में युवाओं की भागीदारी ने यह उम्मीद जगाई है कि मोबाइल और आधुनिकता के दौर में भी गांवों की पुरानी परंपराएं पूरी तरह खत्म नहीं होंगी.0
0
Report
बंदर ने आदमी की मदद की: प्रेरक घटना वायरल
Noida, Uttar Pradesh:MONKEY HELPED THE MAN0
0
Report
एक व्यक्ति ने पेड़ को कसकर बंधी रस्सी से आजाद किया
Noida, Uttar Pradesh:Man frees tree from tight rope0
0
Report
Advertisement
