icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
TTTRIPURESH TRIPATHI1 Aug 2025, 02:02 pm

देवरिया में लव जेहाद का मामला: पुलिस ने नाबालिकों को किया बरामद!

Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट.. त्रिपुरेश त्रिपाठी लोकेशन...देवरिया एंकर...देवरिया जनपद में जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है । जिसमें पुलिस ने पीड़िता को बरामद करने के साथ ही पास्को एक्ट के अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। ज़ी मीडिया ने कल प्रमुखता से खबर दिखाई थी कि देवरिया जनपद के गोरीबाजार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान से दो नाबालिक बच्चियों को मुस्लिम युवक बहला कर अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। पूरे मामले में भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी को पत्र भी लिखा था । जिसमें पूरी घटना को लव जेहाद से जोड़ते हुए कहा गया था कि एक सुनियोजित तरीके से हिंदू लड़कियों को फसाया जा रहा है । खबर दिखाई जाने के बाद देवरिया की जो पुलिस अब तक सो रही थी वह नीद से जाग गई और गोरीबाजार थाना के कस्बे से जो पीड़िता घर से गई थी । पुलिस ने उसे बरामद कर लिया साथी आरोपी समीर अली को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आपको बता दें पुलिस सूत्रों के मानो तो इन दोनों को नेपाल से पकड़ा गया है। पर जो पुलिस ने आधिकारिक बयान दिया है उसके मुताबिक इन्हें गौरी बाजार क्षेत्र से ही बरामद किया गया है। फिलहाल दूसरे आरोपी सेनुल की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना हो चुकी हैं। सूत्रों के माने तो इनका लोकेशन मुंबई में मिल रहा है। बाइट....सुनील सिंह..अपर पुलिस अधीक्षक...देवरिया
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

कोटा बूंदी में अवैध खनन के खिलाफ विजिलेंस की कड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई

Kota, Rajasthan:कोटा माइनिंग विजिलेंस टीम की बूंदी में लगातार कार्यवाही ! अवैध खनन एव परिवहन अभियान के तहत एडीएम कोटा के निर्देशन में माइन्स फोरमैन गोविंद शर्मा द्वारा अवैध खनन एव परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण किया गया ! इस दौरान ग्राम हट्टीपुरा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बजरी से भरा हुआ पकडा ! वाहन चालक को वैध रॉयल्टी दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वाहन चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण उक्त वाहन को पुलिस थाना बूंदी सदर में सुपुर्दगी में दिया गया ! माइनिंग टीम की सूचना मिलने पर अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया ! उक्त कार्यवाही मे नरेंद्र सिंह मय बॉर्डर होमगार्ड कल्याण सिंह, चंपाराम साथ रहे ! एडीएम कोटा अविनाश कुलदीप ने बताया की अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी !
0
0
Report

आस्था कौशिक ने पिंडदान से बेटियों के अधिकार की मिसाल कायम की

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नगोई निवासी कृषक स्वर्गीय देवनारायण कौशिक के निधन के पश्चात उनकी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली मेधावी पुत्री आस्था कौशिक द्वारा प्रयागराज में विधि-विधान से पिंडदान संपन्न किया जाना श्रेष्ठी कुर्मी समाज के इतिहास में एक क्रांतिकारी और साहसिक कदम है। समाज और पुरोहित वर्ग की तमाम आपत्तियों तथा सामाजिक आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए आस्था ने अपने पिता के उन विश्वास को जीवंत किया, जिसमें वे अक्सर अपनी बेटियों को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत और सर्वस्व मानते थे। परिवार के चुनिंदा सदस्यों के संबल और अपने फौजी चाचा के प्रेरणादायी सहकार से पोषित इस निर्णय ने यह साबित कर दिया है कि अंतिम संस्कार और पिंडदान जैसे उत्तरदायित्व केवल पुत्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बेटियां भी समान रूप से अपने माता-पिता के प्रति अंतिम धर्म का निर्वहन कर सकती हैं। यह एक ऐसी प्रेरणास्पद पहल है जो न केवल पितृ ऋण से उऋण होने के पारंपरिक दृष्टिकोण को नया आयाम देती है, बल्कि बेटा-बेटी के भेद को मिटाकर समाज में एक अत्यंत सकारात्मक और प्रगतिशील सोच का मार्ग भी प्रशस्त करती है।
0
0
Report

गो सम्मान आह्वान: मोदी के नाम स्मरण पत्र सौंपे, केंद्रीय कानून की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:बूंदी, 27 जुलाई। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोभक्तों एवं संत समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से स्मरण पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में अखिल वेदलक्षणा देशी गोवंश की सेवा, सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान के लिए केंद्रीय कानून बनाने तथा गो पालन मंत्रालय की स्थापना की मांग दोहराई गई। अभियानकर्ताओं ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को देशभर की 5100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन भेजा गया था। अब तक कार्रवाई नहीं होने पर अनुस्मरण पत्र के साथ हस्ताक्षर सूची और दस्तावेज भी प्रशासन को सौंपे गए।
0
0
Report
Advertisement

संसद में पेपर लीक विरोधी बिल के कड़े कानून बनने का संकेत

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | संसद में आज पेपर लीक विरोधी बिल पर बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने कहा, "2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन मुद्दों को बहुत गंभीरता से लिया गया है और कड़े कानून बनाने के लिए काम किया गया है। प्रधानमंत्री ने अब इन क्षेत्रों के विशेषज्ञों की एक बड़ी टास्क फोर्स बनाई है - ऐसे लोग जिन पर देश को भरोसा है और जिन पर देश को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी का पक्का इरादा और संकल्प है कि एक ऐसा कड़ा कानून बनाया जाए जिसमें कड़ी सज़ा का प्रावधान हो, ताकि कोई भी देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सके; किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा दी जाएगी।
0
0
Report

मो अली जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा अल्पसंख्यक सभा ने उपजिलाधिकारी कालपी को सौंपा

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:कालपी : मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा अल्पसंख्यक सभा ने उपजिलाधिकारी कालपी को सौंपा ज्ञापन कालपी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, जिला जालौन ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के अड़तीस भवनों को तोड़े जाने के आदेश के विरोध में एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण के दौरान ग्राम सींगनखेड़ा आराजी एक्ट उन्नीस सौ अठावन के अंतर्गत रेगुलेटेड एरिया में शामिल नहीं था। साथ ही यह भी दावा किया गया कि बाद में क्षेत्र को विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया, जबकि विश्वविद्यालय का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका था। सपा अल्पसंख्यक सभा ने आरोप लगाया कि भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। संगठन का कहना है कि इस फैसले से गरीब और कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अड़तीस भवनों को तोड़ने के आदेश को निरस्त किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष और वैधानिक समीक्षा कर उचित निर्णय लिया जाए। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश सहित,वरिष्ठ समाजवादी नेता अमर सिंह चंदेल,शिव बालक यादव,नगर अध्यक्ष अजीत यादव,रामखिलावन यादव,प्रशांत शुक्ला, दर्जनो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा उन्होंने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ नगर परिषद एईएन की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; ठेकेदार समेत परिवार घायल

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh, Rajasthan – Hanumangarh Nagar Parishad AE N Rakesh Kumar की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना रविवार देर रात लगभग 2 बजे की है, जब AE N Rakesh Kumar, ठेकेदार साहिल और उसका परिवार रात्रि भोजन के लिए जा रहे थे। कार सवारों को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल पहुँचाने के लिए टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुँची। AE N ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के समय शराब के नशे में होने की बात से उन्होंने इनकार किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू किया.
0
0
Report

वासुदेव देवनानी ने आनासागर संरक्षण के लिए 22.6 करोड़ का ट्रेमपिंग सिस्टम लोकार्पण किया

Ajmer, Rajasthan:विधानसभा अध्यक्ष डॉ वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर की आनासागर झील संरक्षण को लेकर 22.6करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले नालों के ट्रेमपिंग सिस्टम का लोकार्पण किया... एक समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों सहित अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई..ऐतिहासिक आनासागर झील के पुनरुद्धार के साथ इसके गौरव को पुनः स्थापित किए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि कुछ लोग इस झील को लेकर राजनीति कर रहे हैं... उन्होंने आमलोगों को भी आव्हान किया कि आनासागर के विकास को लेकर सकारात्मक विचारों के लिए आने वालों का स्वागत है.. उन्होंने कहा कि अजमेर को झीलों की नगरी की तरह विकसित किया जाएगा...इस मौके पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया मीना बाजार में अतिक्रमण विरोधी प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई, 71 मकान हटे

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. अतिक्रमण के खिलाफ सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बेतिया के मीना बजार में 85 दुकानदारों के दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों को नोटिस भेजा था आज प्रशासन ने जेसीबी से दुकानों और मकानों को तोड़ अतिक्रमण हटाने का काम किया है. बता दे की जिला प्रशासन पथरी घाट से बारवत सेना तक फोर लेन सड़क के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है बेतिया जीएमसीएच जाने के लिए फोर लेन सड़क के चौड़ीकरण नाला निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने आज अभियान चलाया है. हालांकी इस कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन को व्यवसायियों का विरोध झेलना पड़ा है व्यवसाई वर्ग का कहना है कि हमलोग हाईकोर्ट गए है सात अगस्त को सुनवाई है उसके पहले जिला प्रशासन आनन फानन में अतिक्रमण के नाम बुलडोजर कार्रवाई की है व्यवसायियों का कहना है कि हमलोग 1961 से नियमित लगान दे रहे है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि फोर लेन सड़क के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण पर प्रशासन बुलडोजर चला रही है शहर में चौड़ी सड़क हो नाला हो जाम से मुक्ति मिले उसके लिए जिला प्रशासन कार्रवाई कर रही है. बेतिया मीना बजार ने एसडीएम विकास कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर थी लेकिन इस कार्रवाई से व्यवसायियों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है. एसडीएम विकास कुमार ने बताया है कि 85 दुकानों में से 14 दुकानदारों ने हाईकोर्ट से स्टे लिए है बाकी 71 मकान दुकान हटाए जा रहे है.
0
0
Report

किरण रिजिजू के अनुसार पेपर लीक रोकने के लिए सख्त विधेयक जल्द पास

Noida, Uttar Pradesh:संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा: देशभर के छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार परीक्षा में पेपर लीक और उससे जुड़े मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण विधेयक ला रही है। लेकिन कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल इस पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। वे नारेबाज़ी, काले कार्ड दिखाकर और अन्य तरीकों से सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। मैं कांग्रेस से अपील करता हूं कि वह देश के छात्रों की भावनाओं को समझे। प्रधानमंत्री ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह ऐतिहासिक विधेयक पेपर लीक रोकने के लिए सख्त, समयबद्ध प्रावधान और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करता है। अगर विपक्ष इस मुद्दे पर भी चर्चा नहीं होने देगा, तो देश में गलत संदेश जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top