Back
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब!
ASAshok Singh Shekhawat
Jun 27, 2025 07:34:59
Sikar, Rajasthan
लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर
रिपोर्टर लक्की अग्रवाल
9784203178
@ lakkyagarwal78
नगर आराध्य गोपीनाथ मंदिर में धार्मिक उल्लास,भगवान जगन्नाथ की परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब,भगवान को रथ में विराजमान कर करवाई मंदिर परिक्रमा,
मंदिर परिसर व चारों ओर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण,जगह जगह हुइ भक्तों की मान मनुहार, रथयात्रा पर की पुष्प वर्षा, मंदिर महंत मनोहर शरण दास महाराज के सानिध्य में आयोजन
एंकरःसीकर जिले के श्रीमाधोपुर शहर में आज नगर के आराध्य श्री गोपीनाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के अभिषेक के साथ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत हुई। कार्यक्रम के पहले दिन भगवान जगन्नाथ को रथ में विराजमान कर मंदिर परिक्रमा करवाई गई। मंदिर परिसर व चारों ओर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भगवान की परिक्रमा में शामिल होने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बना। जयकारों के साथ नाचते-झूमते भक्तों ने पूरे उल्लास से परिक्रमा में भाग लिया। परिक्रमा मार्ग को आकर्षक सजावट से सजाया गया, वहीं मंदिर समिति व भक्तों द्वारा जगह-जगह जल सेवा व प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। मंदिर मंहत मनोहर शरण दास ने बताया कि 28 जून से 4 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक भक्तमाल रस कथा का आयोजन होगा, जिसमें श्री राधा रमन दास महाराज रसपान कराएंगे। श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल पर विशेष बैठक व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 5 जुलाई को होने वाला भगवान जगन्नाथ जी का नगर भ्रमण रहेगा, जिसमें पूरी (उड़ीसा) की तर्ज पर भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान शहर की प्रमुख गलियों से भगवान का रथ गुजरेगा और श्रद्धालु रसभरी भक्ति में सराबोर होकर भाग लेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAJAY NATH
FollowAug 03, 2025 10:35:32Sambalpur, Odisha:
ଆସନ୍ତା ୯ ତାରିଖ ସୁଦ୍ଧା ଦଶ ଦଫା ଦାବୀ ପୂରଣ ନ ହେଲେ ୧୧ ତାରିଖ ରୁ କାର୍ଯ୍ୟବନ୍ଦ କରିବ ଓଡିଶା ରାଜସ୍ବ ଅମଲା ସଙ୍ଘ | ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ବୀମା ୨୦ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା, କର୍ମଚାରୀ ଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ହେଲେ ପରିବାର ସଦସ୍ୟ ଙ୍କୁ ଚାକିରୀ ଇତ୍ୟାଦି ୧୦ ଦଫା ଦାବୀ ନେଇ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଯାଇଥିଲା| କିନ୍ତୁ ସରକାର କୌଣସି ଦାବୀ ପୂରଣ କରି ନ ଥିବାରୁ ଅଗଷ୍ଟ ନ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସମୟ ଦେଇଛି ଓଡିଶା ରାଜସ୍ବ ଅମଲା ସଙ୍ଘ| ଯଦି ନ ତାରିଖ ସୁଦ୍ଧା ତାଙ୍କର ଦାବୀ ପୂରଣ ନ ହୁଏ ତା ହେଲେ ୧୧ ତାରିଖ ରୁ କାର୍ଯ୍ୟବନ୍ଦ ଆନ୍ଦୋଳନ କରିବ ବୋଲି ଚେତାବନୀ ଦେଇଛି ଓଡିଶା ରାଜସ୍ବ ଅମଲା ସଙ୍ଘ |
Byte - କୃଷଚନ୍ଦ୍ର ପରିଡା, ସମ୍ପାଦକ,ଜିଲ୍ଲା ରାଜସ୍ବ ଅମଲା ସଙ୍ଘ,ସମ୍ବଲପୁର ଶାଖା
Byte - ମନମୋହନ ସାହୁ,ସଭାପତି,ଜିଲ୍ଲା ରାଜସ୍ବ ଅମଲା ସଙ୍ଘ,ସମ୍ବଲପୁର ଶାଖା
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowAug 03, 2025 10:34:53Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर
विधानसभा डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन डूंगरपुर
हेडलाइन - जिला अकाउंटेंट्स एसोसिएशन का स्नेह मिलन कार्यक्रम, प्रतीक जैन बने जिला अध्यक्ष
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में जिला लेखा सेवा एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आज शहर के अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित हुआ। जिला कोषाधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। सम्मलेन में सहायक लेखाधिकारी प्रतीक जैन को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
बॉडी - लेखा सेवा एसोसिएशन के वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम में जिलेभर से सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अकाउंटेंट शामिल हुए । कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी एन आर विश्नोई ने एसोसिएशन की ओर से नए कनिष्ठ लेखाकारों का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त कनिष्ठ लेखाकारों ने अपना परिचय दिया। वही इस मौके पर जिला कोषाधिकारी एन आर विश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित किया और उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार की मंशानुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आव्हान किया। इधर कार्यक्रम में जिला लेखा सेवा एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुए। जिसमें सर्व सम्मति से सहायक लेखाधिकारी द्वितीय प्रतीक जैन को जिला अध्यक्ष चुना गया। वही रज़नीश प्रकाश चौबीसा, किशोर डिंडोर, जयेश कलाल, खुशवीर सिंह चौहान , निर्भय पाटीदार और जयेश हडात को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया।
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowAug 03, 2025 10:34:07Sri Ganganagar, Rajasthan:
श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर से खबर
श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर इलाके में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम की सयुंक्त रूप से छापेमारी
फुसेवाला गांव में मनन एक्यूप्रेशर पर विभाग की टीम ने की छापेमारी
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है जांच
स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम की छापेमारी के बाद मेडिकल संचालको में मचा हड़कम्प
स्वास्थ विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर व केसरीसिंहपुर CI बलवंत राम मौके पर मौजूद
@ Pradeepsuthar01
0
Report
Sagar Churaman, Bihar:
कोटवा प्रखंड के गोपीछपरा पंचायत के सागर चूरामन वार्ड नंबर 11 गांव में नाली की समस्या से लोग परेशान हैं। सागर चूरामन चौक से बेलवा जाने वाली रोड़ में नाली का पानी मुख्य सड़क में बह रहा है। इससे सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है।स्कूली बच्चे और महिलाएं गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। नाली जाम होने से गांव की सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। मुख्य मार्ग पर गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों के अनुसार नाली की समस्या यहां नासूर बन गई है।
0
Report
PCPartha Chowdhury
FollowAug 03, 2025 10:33:04Bardhaman, West Bengal:
এ রাজ্য থেকে দক্ষিণ ভারতে চিকিৎসা করাতে যাওয়া একটা কমন ট্রেন্ড৷ নিদেনপক্ষে কলকাতা ছাড়া জটিল অস্ত্রোপচার হয় না, এতদিন এটাই ধারণা ছিল।
কিন্তু গত কয়েক বছরে বর্ধমানের মত মফস্বল শহরেও চিকিৎসা বিজ্ঞানের সুফল এসে গেছে। এসেছে কার্ডিও,নিউরো চিকিৎসা সহ নানা অত্যাধুনিক সেট আপ। যেসভ অপারেশন আগে বর্ধমানে ভাবাই যেত না তা এখন বর্ধমানেই হচ্ছে।
বর্ধমানের জাতীয় সড়কের পাশে থাকা একটি বেসরকারি হাসপাতালে একটি জটিল অপারেশন হয়ে গেল। কিডনি সংক্রান্ত রোগীদের জন্য এই অপারেশন খুব কার্যকরী।
অপারেশনটির নাম হল; ফিসচুলোপ্লাস্টি। বন্ধ হয়ে যাওয়া
ডায়ালেসিস পুনরায় চালু করতে এই পদ্ধতি কাজে আসবে। আগামীদিনে এর সুফল পাবেন জটিল। কিডনি রোগের রোগীরা।
কিন্তু কী এই অপারেশন? এর গুরুত্বই বা কোথায়?
রোগীর নাম শ্রীকান্ত বড়াল। বয়স ৪৭ বছর৷ অপারেশনে ছিলেন ডাক্তারদের একটি টিম। কার্ডিওলজিস্ট ডা: সৌমিত্র ঘোষ, নেফ্রোলজিস্ট ডা: বি এন ঘোষ, ডা: অরিন্দম ঘোষ।
তারা জানাচ্ছেন এই অপারেশনে কেন বিশেষ ধরণের।
এই অপারেশন এর আগে কখনো বর্ধমানে হয়নি। ক্রনিক ডায়ালেসিস রোগীদের জন্য এই অপারেশন ভাল কাজে দেয়।
দীর্ঘদিন ডায়ালেসিস করতে করতে একসময় হাতের ফিসচুলায় ব্লক তৈরি হয়। একসময় ডায়ালেসিস করতে অসুবিধা হয়। তখন অন্য হাতে ফিসচুলা করতে হয়। অথবা মাইক্রো সার্জারি করে বেলুন দিয়ে অপারেশন করা হয়।
এই রোগীর ক্ষেত্রে এক বছর ধরে প্রক্রিয়া চলতে চলতে বন্ধ হয়ে যায়৷ রোগী ও পরিবার আধুনিক চিকিসায় রাজি হন।
ডাক্তারবাবুর জানান, এই রোগীর ভেইনে ৯০ শতাংশ ব্লক ছিল। প্রথমে ফিসচুলোগ্রাম করে ফিসচুলোপ্লাস্টি অপারেশন করা দরকার ছিল।
এই প্রক্রিয়ায়( ৪*২০ সি এম) বেলুন দিয়ে ব্লক ক্লিয়ার করা হয়। এরপর আবার যাতে ব্লক না হতে পারে সেজন্য একটি ড্রাগ ইলুইডিং বেলুন( ৬*৩০ সি.এম) দিয়ে কিছুক্ষণ রাখা হয়।
এই রোগী এখন পুরোপুরি সুস্থ। স্বাস্থ্যবীমার মাধ্যমে চিকিৎসা হয়েছে। কলকাতার চেয়েও অনেক কম খরচে।
বাইট : ডা: সৌমিত্র ঘোষ। ( কার্ডিওলজিস্ট)
ডা: বি. এন ঘোষ ( নেফ্রোলজিস্ট)
ডা: অরিন্দম বিশ্বাস ( মেডিসিন বিভাগ )
ক্যামেরায় সদন সিনহার সঙ্গে পার্থ চৌধুরী।
020825ZG_BWN_RARE
0
Report
DCDilip Chouhan
FollowAug 03, 2025 10:32:38Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। शहर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल मार्ग पर शनि मंदिर के सामने मुखय सडक़ पर गहरा खड्डा हो जाने के कारण खड्डें में पान भर गया है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले राहगिरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग पर पाइप लाइन डालने के बाद सही तरह से मरममत नहीं होने के कारण एक बडी सी नाली बन गई। उक्त नाली यहां से गुजरने वालों के लिए परेशानी का कारण बन गई। नाली में पानी भरने के कारण वाहन चालक इसमें फंस कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि चार माह पहले ही अस्पताल मार्ग वाली सडक़ का निर्माण करवाया गया है लेकिन सडक़ पर पाइप लाइन लिकेज से बहते पानी के कारण सारी सडक़ क्षतिग्रस्त हो गई है। सडक़ में जदग-जगह खड्डे हो गए है। मालूम हो कि राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय आने-जाने वाले रोगियों तथा एबुलैंस का यह एक मात्र मार्ग है। जिसके क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण एंबुलैंस के साथ-साथ आटो रिक्शा चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
BITE_प्रितम विनोदिया
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowAug 03, 2025 10:31:52Jodhpur, Rajasthan:
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल का जोधपुर दौरा
संसदीय कार्य मंत्री ने केरियानाडा में 51.58 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया लोकार्पण
आधुनिक और उन्नत शैक्षणिक ढांचे से विकसित राजस्थान का स्वप्न होगा साकार– पटेल
जोधपुर
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा क्षेत्र लूणी के ग्राम पंचायत लोरड़ी देजगरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय केरियानाडा में 51.58 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
पटेल ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा और विद्यालयों के अवसंरचनात्मक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने पिछले दो बजट में शैक्षणिक भवनों के लिए 625 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। उन्होंने कहा आधुनिक और उन्नत शैक्षणिक ढांचे से विकसित राजस्थान का स्वप्न साकार होगा।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार संपूर्ण राजस्थान में समुचित जलापूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा पूर्वी राजस्थान के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना, शेखावाटी के लिए यमुना जल समझौता, पश्चिमी राजस्थान के लिए जवाई बांध का पुनर्भरण और लिफ्ट कैनाल फेज तृतीय के कार्य प्रगतिरत है। इन परियोजनाओं का काम पूरा होने पर पेयजल, कृषि और उद्योग के लिए आवश्यकता के अनुरूप पानी उपलब्ध होगा।
पटेल ने कहा प्रवासी राजस्थानियों को उनके गांवों से जोड़कर परंपरागत जल-स्रोतों की संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा इस अभियान के तहत प्रवासी राजस्थानियों द्वारा रिचार्ज और जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण में आर्थिक और तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है और अगले चार वर्षों में 45 हजार जल संरचनाएं निर्मित की जाएगी।
पटेल ने कहा राज्य सरकार किसानों को संबल देने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं चला रही है। उन्होंने कहा खरीफ संवत् 2080 का लूणी विधानसभा का लंबित आदान-अनुदान का 62 करोड़ 17 लाख रूपये किसानों के बैंक खातों में जमा हो गया है और शेष 6 करोड़ 87 लाख रूपये शीघ्र किसानों के खातों में जमा होंगे।
*
0
Report
DCDilip Chouhan
FollowAug 03, 2025 10:31:38Ajmer, Rajasthan:
\BSUPERFAST\B
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के एमसीएच विंग स्थित आंचल मदर मिल्क बैंक में मनाये जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मदर मिल्क बैंक प्रभारी डॉ एमएस चांदावत, नर्सिंग अधीक्षक डेजी माग्रेट, ओटी इंचार्ज भगवती देवल आदि ने भगवान गणपति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रजनी बाकोलिया ने बताया कि स्तनपान शिशु का अधिकारी है साथ ही हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिशु को मां का दूध उपलब्ध होना चाहिए। रविवार को मदर मिल्क बैंक मैनेजर नितिशा भाटी, पार्वती, सोना कुमारी सीएलएमसी स्टाफ ने न्यू बोर्न केयर यूनिट में कंगारू केयर करवा कर उपस्थित नर्सिंग छात्राओं को इसके बारे में जानकारी दी साथ ही पीएनसी वार्ड में जाकर उन्होंने धात्री माताओं को बताया कि रक्तदान के समान ही स्तनपान की भी महत्वता होती है। नितिशा भाटी ने सोमवार को आयोजित होने वाली कार्यशाला के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आशा सहयोगिनियों, यशोदाओं, नर्सिग छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया जाएगा।
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowAug 03, 2025 10:31:08Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर, ट्रक खलासी की मौत, ड्राइवर घायल, पुलिस कार्यवाही में जुटी।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र रानीपुर रजमो के समीप ट्रक में टेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें ट्रक के खलासी की मृत्यु हो गई वहीं ड्राइवर को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
V.O. :- आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो बाईपास पर रोड के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमें ट्रक के खलासी अवधेश पटेल की मृत्यु हो गई। वहीं ड्राइवर को हल्की-फुल्की चोटे आई। बताया गया कि ट्रक बरहज से सोनभद्र गिट्टी के लिए जा रहा था, जिसका ड्राइवर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो पाईपास पर गाड़ी खड़ी करके आराम करने लगा। वहीं आजमगढ़ से वाराणसी जा रही एक ट्रेलर ने रोड के किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रक ड्राइवर दिनेश चौबे निवासी भाटपार रानी देवरिया व खलासी अवधेश निवासी चकतकिया नारायणपुर मिर्जापुर घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पीआरबी दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गये। जहां डॉक्टरों ने खलासी अवधेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गंभीरपुर थाने की पुलिस पहुंची शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowAug 03, 2025 10:30:51Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग
5 रुपए को लेकर दो युवकों में जमकर मारपीट
एक दूसरे को लात घूंसे से जमकर पीट रहे दोनों पक्ष
पुलिस की मौजूदगी में होती रही मारपीट
मामला बढ़ता देख पुलिस ने कराया बीच बचाव
दोनों युवकों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आगरा के जिला मुख्यालय का बताया जा रहा वायरल वीडियो
कपिल अग्रवाल
आगरा
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowAug 03, 2025 10:30:43Agra, Uttar Pradesh:
आगरा
सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पहुंचे गांव लड़ामदा
आगरा के गांव लड़ामदा में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया गया था क्षतिग्रस्त
डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगो का था भारी आक्रोश
स्थानीय लोगो से मिलने पहुंचे सपा सांसद रामजी लाल सुमन
सपा सांसद बोले उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है
बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वालों पर नहीं हो रही है प्रभावी कार्यवाही
प्रदेश सरकार से समाज के एक बड़े वर्ग का भरोसा उठ रहा है
प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने का प्रदेश में सिलसिला चल रहा है ।
बाइट रामजी लाल सुमन/सपा सांसद
कपिल अग्रवाल
आगरा
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowAug 03, 2025 10:30:34Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग ,
चम्बल नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ प्रभावित गावो का केबिनेट मंत्री व जनपद प्रभारी जयवीर सिंह ने किया दौरा .
बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर भी रही मौजूद , बाढ पीड़ितों केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह एवं विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह ने बाढ पीड़ितों की राहत सामग्री वितरण
पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई, जरूरतमंदों से सीधा संवाद हुआ। डीएम आगरा भी रहे मौजूद .
राहत कार्यों की समीक्षा कर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश।ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बाह के गांव भगवानपुरा का मामला .
बाइट जयवीर सिंह/पर्यटन एवं प्रभारी मंत्री
कपिल अग्रवाल
आगरा
0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowAug 03, 2025 10:30:12Auraiya, Uttar Pradesh:
name gaurav Shrivastava
location auraiya
anchor उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बड़ा है ऐसे में प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज औरैया के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंचे साथ ही वह बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को राहत सामग्री भी वितरित करेंगे
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowAug 03, 2025 10:20:38Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date....3.8.2025
Name ... Neena jain
location.... saharanpur
anchor.....राजस्थान के बागड़ के बाद बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज का सहारनपुर में देश का दूसरा सबसे बड़ा मेला आयोजित होता है। यह मेला लगभग 850 वर्षों से निरंतर लग रहा है।ऐसा कहा जाता है कि मुगल काल में जब मंदिरों को खंडित कर पूजा-पाठ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, तब बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज ने झंडा पूजन की परंपरा शुरू की थी। नीले झंडे के माध्यम से उन्होंने सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार किया, जो आज तक निरंतर जारी है।अंग्रेजी शासनकाल में भी इस मेले को बंद कराने का प्रयास किया गया था। मान्यता है कि तब बाबा ने अपनी शक्ति से अंग्रेजों के घरों में साँप भेज दिए थे, जिससे डरकर अंग्रेजों ने एक दिन के मेले को तीन दिन का कर दिया। तब से यह मेला तीन दिवसीय हो गया। इस मेले में हर साल करीब 10 से 15 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार, बाबा जाहरवीर महाराज स्नान के लिए सहारनपुर से हरिद्वार जाया करते थे और गंगोह मार्ग पर अपनी सेना के साथ पड़ाव डालते थे। करीब 850 वर्ष पूर्व, उन्होंने वहाँ कबली भगत को मछली पकड़ते देखा और उन्हें यह कार्य छोड़ने को कहा। कबली भगत ने जीविका चलाने की मजबूरी बताई, जिस पर बाबा ने उन्हें धर्म के प्रचार के लिए झंडा सौंपा और आशीर्वाद दिया कि उनकी सभी परेशानियाँ दूर हो जाएंगी।इसके बाद कबली भगत ने उसी स्थान पर म्हाड़ी की स्थापना की। बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज ने उन्हें चाँदी का नेजा (भाला) भेंट किया था।हर वर्ष हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड सहित देशभर से 10 से 15 लाख श्रद्धालु नीला नि
शान लेकर और प्रसाद चढ़ाने के लिए यहां आते हैं।यह पवित्र म्हाड़ी सहारनपुर शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर, गंगोह रोड पर स्थित है। यहां बाबा श्री गोरखनाथ के शिष्य श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की भव्य महिमा आज भी श्रद्धा और आस्था के साथ जीवंत है। यहां पर लोग नेहा चने की दाल प्याज आदि प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं और मन्नत मांगते हैं कहा जाता है यहां पर जो भी मांगा जाता है वह पूरा होता है कई लोग अपने घरों में भी गोगा वीर के छापे लगाते हैं। गोगा वीर का मेला भाद्र पक्ष की दशमी को प्रारंभ होता है।
बाइट... अनिल प्रकाश कश्यप पुजारी
बाइट...अनिल प्रताप सैनी
2
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowAug 03, 2025 10:20:29Mirzapur, Hathazari, Uttar Pradesh:
Slug - बाढ़ क्षेत्र में पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
Place - मीरजापुर
Date - 03.08.25
Report -राजेश मिश्र
Anchor - गंगा ने पकड़ी रफ्तार तेजी से बढ़ कर पार किया खतरे का निशान, खतरनाक बिंदु 77. 724 मीटर को पार कर 77.980 मीटर पर बह रही गंगा । लगभग 3 सेमी प्रति घंटे से बढ़ रहा है जलस्तर । केंद्रीय राज्य मंत्री और मीरजापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा। चुनार तहसील के नारायन पुर ब्लाक में देखा बाढ़ और उससे प्रभावित गांव, खेत और मकान । केंद्रीय मंत्री दौरा किया। कई गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना है और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया है । एक रिपोर्ट
Vo - गंगा के किनारे बसे सदर और चुनार तहसील के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है । बाढ़ से सैकड़ों हेक्टेयर फसल डूब कर बर्बाद हो रही है । मवेशियों को भी रहने के लिए ग्रामीण स्थान ढूंढ रहे है । मीरजापुर में खतरनाक बिंदु को पार कर बेताब गंगा के तेजी से बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के फसलों को काफी नुकसान हुआ है, मवेशियों को रखने वाली जगहों में पानी घुस गया है। ग्रामीण मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। वर्ष 2013 के बाद गंगा का यह रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सदर तहसील के कोन ब्लॉक में हरसिंग़पुर, जगदीशपुर, मल्लेपुर, लखनपुर सहित एक दर्जन तटवर्ती गांव के तेजी से बढ़ रहा है पानी । खतरनाक बिंदु 77. 724 मीटर को पार कर 77.980 मीटर पर बह रही है गंगा । पिछले 24 घंटे में 6 से 7 लाठ्ठा पानी बढ़ रहा है । कुछ ही घंटों में सुबह तेजी से रफ्तार पकड़ बढ़ा है जलस्तर खतरनाक बिंदु को पार कर गया है। ग्रामीणों में बढ़ते जलस्तर को लेकर दहशत है।
सदर और चुनार तहसील में 37 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए बाढ़ चौकियों पर जाने की सलाह दिया जा रहा है।
बाढ़ की विभीषिका से दहशत में ग्रामीण भयभीत हैं, शासन और प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे हैं । बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील चुनार के नारायणपुर ब्लॉक पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री ने कई गांवों का निरीक्षण किया । ग्रामीणों से बात कर शासन स्तर से किया जा रहे प्रबंधन और सुविधाओं का हाल जाना आवागमन के लिए चुनाव का क्या प्रबंध है बाढ़ राहत चौकिया पर खाने-पीने की क्या सुविधा है आदि तमाम देवताओं को जानने के बाद उन्होंने और प्राथमिक अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया -
ptc राजेश मिश्र
3
Report