icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
124103
STSumit Tharan2 Sept 2025, 08:00 am

लिव इन रिलेशन: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की गंभीरता पर चर्चा!

Jhajjar, Haryana:लिव इन रिलेशन महिलाओं के खिलाफ सबसे बढ़ता हुआ अपराध। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा बहादुरगढ में। हर कॉलेज में आई सी सी कमेटी बनाना जरूरी है। अगर नही होगी तो 3 साल की सजा और जुर्माना होगा। जिला प्रसाशन से आईसीसी कमेटी को लेकर ली जाएगी जानकारी। हरियाणा कलाकार अंजली राघव मामले में कहा मेरे पास अभी नही आई है इसकी शिकायत।  हर लड़की को अपनी बात रखनी चाहिए। हमारे पास आई तो उज़की शिकायत सुनी जाएगी। भिवानी की मनीषा मौत मामले में कहा मैं परिवार से मिलने गई लेकिन बाहर के लोगों ने बैरियर लगा दिए। आत्महत्या की बात और जो सबूत सामने आए उससे लगता है समाज को बच्चों को समझाने की जरूरत और ज्यादा है। हत्या या आत्महत्या के पीछे जो भी हो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। महिला कॉलेज में साइबर क्राइम, पॉक्सो और कानूनी जागरुकता पर सेमिनार में की शिरकत। महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला आयोग की पहल। रेणु भाटिया ने कहा - महिला अपराध घटता बढ़ता रहा है। जागरूकता के कारण महिलाओं के विरुद्ध अपराध अब रिपोर्ट होने लगे हैं। एंकर:- लाइव इन रिलेशनशिप महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा बढ़ता हुआ अपराध है। लिविंग रिलेशनशिप अपराध आज के दौर में 95% का आंकड़ा पार कर चुका है। इसे लेकर महिलाओं में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है। यह कहना है हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का। रेनू भाटिया बहादुरगढ़ के कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करने के लिए आयोजित एक सेमिनार में शिरकत करने पहुंची थी। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणवी कलाकार अंजलि राघव के साथ बिहार के कलाकार पवन सिंह द्वारा जबरदस्ती टच करने की घटना को लेकर भी अपना बयान दिया। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का कहना है कि लाइव इन रिलेशनशिप महिलाओं के खिलाफ आज के दौर में सबसे ज्यादा बढ़ता हुआ अपराध है। यह अब 95% तक पहुंच गया है। इसे लेकर महिलाओं में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है। रेनू भाटिया ने हरियाणवी कलाकार अंजलि राघव के साथ बिहार के कलाकार पवन सिंह द्वारा मंच पर जबरदस्ती टच करने की घटना को लेकर भी टिप्पणी की। उनका कहना है कि इस तरह की घटना बेहद गलत है। उनका कहना है कि अगर हरियाणवी कलाकार अंजलि राघव उनके पास आएंगी तो वह इस संबंध में जरूर कार्रवाई करेंगी। हालांकि उनके पास अभी तक अंजलि राघव की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने साथ हुए अपराध के बारे में मुखरता से बोलना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ भिवानी की टीचर मनीषा की मौत के मामले को लेकर रेनू भाटिया ने कहा कि यह घटना चाहे हत्या हो या फिर आत्महत्या, इसके पीछे के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह मनीषा के परिवार से मुलाकात करने भी गई थी लेकिन वहां कुछ ग्रामीणों ने उन्हें मनीषा के परिवार से नहीं मिलने दिया। इसके बावजूद महिला आयोग पीड़ित परिवार का सहयोग करने के लिए तैयार है।  रेनू भाटिया ने छात्राओं को महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के ताजा उदाहरण देकर जागरूक किया। इतना ही नहीं छात्राओं को पोक्सो एक्ट और साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया गया। रेनू भाटिया का कहना है कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महिलाओं के प्रति अपराध घटते बढ़ते रहते हैं। इन दिनों महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक है इसलिए अब शिकायतें भी ज्यादा सामने आने लगी है। उन्होंने कॉलेज की छात्राओं से अपराध के बारे में रिपोर्ट करने की सलाह भी दी। रेणु भाटिया ने बताया कि प्रदेश भर के सभी कॉलेज और संस्थानों मे इंटरनल कंप्लेंट कमेटी होना बेहद जरूरी है। अगर किसी कॉलेज अथवा संस्थान में यह कमेटी एक्टिव रूप से काम नहीं कर रही तो जुर्माने के साथ-साथ सजा का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने बताया कि वह झज्जर जिला प्रशासन से भी जानकारी लेगी कि इस तरह की कमेटी झज्जर जिले में सही ढंग से कम कर रही है या फिर नहीं। बाइट:- रेनू भाटिया चेयरपर्सन हरियाणा महिला आयोग। झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

हल्द्वानी गोदाम आग: फायर सेफ्टी मानकों की पूरी जाँच का सवाल

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में एक बार फिर आग ने दो जिंदगियां निगल लीं। देर रात करीब 11:50 बजे अमेज़ॉन के एक गोदाम में लगी भीषण आग में दो कर्मचारियों की ज़िंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या गोदाम में फायर सेफ्टी के सभी मानकों का पालन किया जा रहा था? और क्या दिल्ली समेत देश में हुए बड़े अग्निकांडों से प्रशासन और संबंधित संस्थानों ने कोई सबक लिया है? सबसे बड़ा सवाल — क्या गोदाम में फायर सेफ्टी के सभी मानकों का पालन किया जा रहा था? दिल्ली के हालिया अग्निकांड के बाद भी क्या प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया? प्रदेश भर में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे गोदाम, होटल, कोचिंग सेंटर, मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कब होगी?
0
0
Report

नाबालिग से दुष्कर्म: गादीरास थाना क्षेत्र के दो आरोपी गिरफ्तार

Sukma, Chhattisgarh:जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 जून को एक महिला ने अपनी बेटी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दो युवकों ने शादी और प्रेम संबंध का झांसा देकर अलग-अलग समय पर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। शिकायत के आधार पर गादीरास थाना में धारा 64(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मड़कम हिंगा उर्फ मड़कम अर्जुन निवासी जग्गावरम तथा राहुल सोड़ी उर्फ रुपेश सोड़ी निवासी सुकमा के रूप में हुई है।
0
0
Report

इंदौर के गांधी नगर थाने के पास नाबालिग से दुष्कर्म, भारी आक्रोश

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया जहां गुस्साए लोग विरोध कर नाराजगी जताए और गांधी नगर थाने पर भी पहुँच गए और कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल नाबालिक से दुष्कर्म का मामला बीते दिनों का बताया जा रहा है लेकिन गुस्साए लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही जिससे गांधी नगर क्षेत्र में आक्रोश और नाराजगी जताई। भीड़ और लोगों का आक्रोश कई देर तक चले हंगामे के बाद शांत हुआ। वहीं थाना प्रभारी अनिल यादव के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और उचित से उचित कार्रवाई भी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

महोबा रोड दुर्घटना के बाद दो पक्षों में विवाद, कांग्रेस नेता समेत चार गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर में एक्सीडेंट के बाद हुए बवाल का एक वीडियो अब सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें दिख रहे दृश्य विचलित करने वाले हैं. ये वीडियो उसी रात का है जब महोबा रोड पर सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ था. वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि काग्रेंस नेता निसार खान और उनके परिवार के लोग ने हमला किया. सबसे दुखद बात ये है कि उस वक्त पति-पत्नी के साथ उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी मौके पर मौजूद बताई जा रही है. काग्रेस नेता और उनके परिवार मासूम बच्ची सहित पति पत्नी के साथ जमकर मारपीट लाठी डंडों से की थी और मासूम बच्ची को छुड़ाकर नीचे पटक दिया था. इसी घटना के बाद जब पुलिस कांग्रेस नेता के घर पहुंची थी तो उनके परिवार ने पुलिस पर पथराव करते हुए हवाई फायरिंग की थी जिससे पुलिस ने तीन अलग-अलग धाराओं सहित मामला दर्ज कर कांग्रेस नेता सहित चार को गिरफ्तार किया है और बाकी की तलाश हो रही है. बाइट- पीड़ित महिला बाइट- रजत सखलेचा - एसपी
0
0
Report

लखनऊ मेट्रो में महिलाओं के लिए माय दीदी ई-बाइक सेवा: 5 किमी तक ₹15

Lucknow, Uttar Pradesh:UPMRC की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा और उनके बेहतर आवागमन के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है लखनऊ मेट्रो के चार स्टेशन लखनऊ विश्विद्यालय, आईटी, कृष्णा नगर और भूतनाथ पर माय दीदी ई बाइक सेवा की शुरुआत की गई जिसके जरिए महज ₹15 में 5 किलोमीटर तक का सफर ई बाइक के जरिए किया जा सकता है। स्टेशन के एग्जिट पर बाइक मौजूद रहेगी यहां मौजूद स्कैनर के जरिए ऐप को डाउनलोड कर राइड बुक करनी होगी। फिलहाल 13 जून तक यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है उसके बाद 5 किलोमीटर के दायरे के लिए ₹15 और उससे अधिक दूरी के लिए एक्स्ट्रा पैसा देना होगा यह सुविधा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 8:30 तक लागू रहेगी। इन गाड़ियों को सिर्फ महिलाएं ही चलाएंगी जिससे उनके रोजगार को भी बढ़ावा मिला है ई बाइक चालक महिला ने बताया कि इस सुविधा से हमें रोजगार मिला है और हम अपने घर का काम भी कर सकते हैं हमें स्कूटी चलाना पसंद है इसके जरिए हम शहर का भ्रमण भी करेंगे और महिलाओं को सुरक्षित घर छोड़ेंगे और हमारी आमदनी भी होगी। मेट्रो में सफर करने वाली लड़कियों ने बताया कि यह काफी अच्छी शुरुआत है आमतौर पर उन्हें टैक्सी का इंतजार करना पड़ता है जिसमें पुरुष भी मौजूद रहते हैं इस सुविधा के जरिए एक महिला के साथ हम सुरक्षित महसूस करेंगे और समय पर अपने घर पहुंचेंगे।
0
0
Report

सीवान में जमीनी विवाद से दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष; चार घायल

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुई है।इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।घायलों में एक युवती और महिलाएं भी शामिल है।सभी घायलों को बसंतपुर रेफरल अस्पताल से सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है।एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसुरी गांव की है।घायलों में बांके प्रसाद,दिलीप महतो,अनिशा कुमारी और आरती देवी शामिल है।बताया जा रहा है कि दो पक्षों में कई महीनों से जमीनी को लेकर विवाद चल रहा था।इसी बीच आज दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।पीड़ित पक्ष के एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए है।घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बसंतपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।इधर जमीनी विवाद को लेकर हुई इस हिंसक घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

उदयपुर के गोगुंदा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण कार्यक्रम शुरू

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुंदा से खबर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत पहुंचे गोगुंदा, राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत उपकरण वितरण के कार्यक्रम में कर रहे शिरकत, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती के नेतृत्व में हुआ स्वागत, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक फूल सिंह मीणा, प्रधान सुंदर देवी गमेती मौजूद, महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर स्थित शिव मंदिर में की पूजा, प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, कार्यक्रम में 1000 वरिष्ठ नागरिकों को अंग उपकरण किए जाएंगे वितरण, कार्यक्रम के दौरान जनसभा को भी करेंगे संबोधित, कार्यक्रम में गोगुंदा SDM शुभम भैसारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top