274405
दहेज उत्पीड़न के मामले वांछित आरोपी गिरफ्तार।
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह देवरिया। महुआडीह पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत महुआडीह पुलिस टीम ने पांच सितंबर की शाम करीब 530 बजे रामपुर बनहर पुलिया के पास से अभय पांडेय पुत्र गोविंद पांडेय निवासी रामपुर बनहर, थाना महुआडीह को गिरफ्तार कर लिया। महुआडीह पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं०-0210/2026 में धारा 80(2), 85, 74 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनि प्रभात सिंह,कांस्टेबल राम प्रदीप बिंद, रिजर्व पुलिसकर्मी देवव्रत राय और महिला रिजर्व पुलिसकर्मी तृप्ति वर्मा शामिल रहीं।0
0
Report
274405
महुआडीह पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह(देवरिया)पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना महुआडीह पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अन्तर्गत धारा 65(1), 351(3),137(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जिसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। दिनांक 02.09.2026 को लखनऊ एयरपोर्ट के इमिग्रेशन विभाग द्वारा अभियुक्त के एयरपोर्ट पर पहुंचने की सूचना प्राप्त होने पर थाना महुआडीह पुलिस टीम यथाशीघ्र चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ पहुंची, जहां थाना महुआडीह पुलिस द्वारा इमिग्रेशन विभाग से अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के पास से 01 अदद नोकिया कीपैड मोबाइल, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, एचडीएफसी बैंक रुपे कार्ड, कपड़े एवं अन्य सामान तथा ₹2,130/- नगद ,मस्कट से लखनऊ का टिकट व बोर्डिंग टिकट व पासपोर्ट सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दिग्विजय सिंह का0 सुरज कुशवाहा का0 राम प्रदीप बिन्द का0 नीरज उपाध्याय शामिल रहे0
0
Report
274405
महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर जिओ पंप के बगल बगीचे में स्थित कुएं में डूबने से एक युवक की मौत।
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह देवरिया।महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर जिओ पंप के बगल बगीचे में स्थित कुएं में डूबने से एक युवक की मौत। सोने के दौरान करवट लेते समय कुएं में गिरा युवक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसका पहचान सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से युवक की फोटो साझा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
274405
ग्राम पंचायत रामपुर दुबे पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन के तहत डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ अनावरण।
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह (देवरिया)ग्रामीण विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और गांवों में शिक्षा के बेहतर माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को विकास खंड बैतालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर दुबे पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान हरी लाल यादव ने प्रतिभाशाली छात्रों को माला पहनकर उत्साह बढ़ाया। ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद्र राम द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का मुख्य आधार है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण से ग्राम पंचायत साक्षरता और डिजिटल क्रांति की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएगी। ग्राम प्रधान हरी लाल यादव ने गर्व के साथ कहा कि उनके मौजूदा कार्यकाल में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार बड़े कार्य कराए गए हैं। जिसमें आधारभूत ढांचे को मजबूत करना प्रमुख प्राथमिकता रहा है।अंत में, उन्होंने इस विकास यात्रा में निरंतर साथ देने और अटूट विश्वास बनाए रखने के लिए समस्त ग्राम वासियों को धन्यवाद किया। इस अवसर पर ग्राम सचिव संजय यादव,पंचायत सहायक अभिषेक द्विवेदी प्रतियोगी छात्र आशुतोष द्विवेदी आशीष द्विवेदी गौरव द्विवेदी प्रियांशु द्विवेदी,अभय,रौनक पंकज द्विवेदी,रामधारी यादव,अरविंद द्विवेदी, विनोद मिश्रा,आनंद द्विवेदी,तारकेश्वर चौरसिया अनिल चौरसिया अंकित पासवान व अन्य पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।0
0
Report
274405
महुआडीह पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण, किया।
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह (देवरिया) महुआडीह पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण,करते हुए चोरी के माल सहित 01 अभियुक्त व 02 विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 9,000/- रुपये (10-10 व 20-20 की गड्डी ) व उनकी निशानदेही पर हरैया बसंतपुर में झाड़ियों में छिपाकर कर रखे गये 25 देशी शराब बंटी बबली बरामद की गयी। तलाशी के दौरान चाकू मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमें में आर्मस एक्ट की बढ़ोतरी किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।महुआडीह थाने में दर्ज मुकदमा संख्या178/2026 धारा 331(4), 305(a), 317(2),3(5) बी0एन0एस0 से संबंधित 02 विधि विरुद्ध बालक सहित 01 अभियुक्त मुकेश गुप्ता पुत्र श्याम बरन गुप्ता निवासी ग्राम गोठा रसूलपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया, उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 24/25.07.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोठा रसूलपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के कुल 9,000/- रुपये (10-10 व 20-20 की गड्डी ) व उनकी निशानदेही पर हरैया बसंतपुर में झाड़ियों में छिपाकर कर रखे गये 25 पाउच देशी शराब बंटी बबली बरामद की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश गुप्ता उपरोक्त के पास से 01 अवैध चाकू भी बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अमित कुमार राय उ0 नि0 प्रभात सिंह.उ0 नि0 शिव प्रकाश सिंह.का0 सुभाष यादव.रि0 का0 गणेश .रि0 का0 नीरज उपाध्याय .रि0म0का0 गोल्डी रि0म0का0 ज्योति मौर्य शामिल रही ।0
0
Report
