icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BMBiswajit Mitra31 Jul 2025, 07:00 am

চাকদাহ বনগাঁ রোডে নৌকা নিয়ে বামফ্রন্টের অভিনব প্রতিবাদ!

Ranaghat, West Bengal:চাকদাহ বনগাঁ রোডে জলযন্ত্রণা—নৌকা নামিয়ে বামফ্রন্টের অভিনব প্রতিবাদ চাকদাহ, ৩১ জুলাই: দীর্ঘ এক মাসেরও বেশি সময় ধরে জল জমে রয়েছে চাকদাহ বনগাঁ রোডের একটি বিস্তীর্ণ অংশে। স্থানীয় বাস স্ট্যান্ড থেকে শুরু করে ১২ নম্বর জাতীয় সড়ক পর্যন্ত রাজ্য সড়কের অবস্থা এতটাই শোচনীয় যে, প্রতিদিন কয়েকশো যাত্রীকে হাঁটুজল পেরিয়ে ট্রেন বা বাস ধরতে হচ্ছে। ব্যাহত হচ্ছে স্থানীয় ব্যবসাও। নিকাশী ব্যবস্থার বেহাল দশার জন্য দায়ী করছেন স্থানীয় বাসিন্দারা। এই অব্যবস্থার বিরুদ্ধে আজ অভিনব প্রতিবাদে নামলেন বামফ্রন্টের কর্মী-সমর্থকরা। রাস্তায় নামিয়ে দিলেন নৌকা, ছুঁড়লেন জাল—পুরো সড়ক পরিণত হল যেন একখণ্ড জলাশয়ে। বামফ্রন্টের তরফে জানানো হয়েছে, এই কর্মসূচির মাধ্যমে প্রশাসনের উদাসীনতার বিরুদ্ধে তারা প্রতিবাদ জানাচ্ছেন। প্রশাসনের কোনও হেলদোল নেই। আজ বামফ্রন্ট অন্তত আমাদের সমস্যাটা চোখে আঙুল দিয়ে দেখিয়ে দিল।”আমাদের প্রতিবাদ চলবে যতদিন না স্থায়ী সমাধান হয়।” প্রশাসনের পক্ষ থেকে এখনও পর্যন্ত কোনও প্রতিক্রিয়া মেলেনি। তবে স্থানীয়রা দাবি করছেন, অবিলম্বে নিকাশী ব্যবস্থার সংস্কার না হলে বৃহত্তর আন্দোলনের পথে হাঁটবেন তাঁরা।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेहंदी पर सुसाइड नोट के साथ विवाहिता की मौत, चौरई में गहन जांच

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा (MP) - हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा अनोखा सुसाइड नोट,जहर पीकर विवाहिता ने दी जान,पुलिस ने शुरू की गहन जांच - एमपी के छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने अपने हाथ और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा, - जिसे पुलिस मामले का महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर जांच कर रही है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। - जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने हाथ-पैरों पर लिखे संदेश में अपने जीवन की पीड़ा और परिस्थितियों का उल्लेख किया था। चौरई टीआई मोहन मर्सकोले ने बताया कि चन्हियाखुर्द निवासी 32 वर्षीय प्रीति पति लखन वर्मा ने शुक्रवार को जहर का सेवन कर लिया था।पुलिस ने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए मेहंदी से लिखे संदेशों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है, ताकि जांच में उनका उपयोग किया जा सके। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और कुछ समय पूर्व बेटे की मृत्यु के बाद वह गहरे सदमे में थी। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा गया संदेश महत्वपूर्ण साक्ष्य है और इसकी बारीकी से जांच की जाएगी। मामलों के सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

Arman from Jhajjar wins bronze in Thailand, brings glory to village and family

Jhajjar, Haryana:किसान के बेटे अरमान ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। झज्जर जिले के गांव सिलानी के रहने वाले युवा पहलवान अरमान ने कांस्य पदक जीतकर रविवार को गांव लौटते ही ग्रामीणों के फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया। अरमान के साथ उनके कोच का भी ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। सम्मान समारोह के दौरान अरमान ने कहा कि उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना था, लेकिन इस बार कांस्य पदक मिला है; जहां कमी रही है, उसे दूर कर अगली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। भावुक पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और उम्मीद है कि अरमान भविष्य में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करेगा। घर पहुंचने पर दादी और पोते की भावुक मुलाकात ने सभी की आंखें नम कर दीं। अरमान के कोच ने कहा कि खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और छोटी-छोटी कमियां दूर करने के लिए और अधिक मेहनत की जाएगी; उनका अगला लक्ष्य गोल्ड मेडल है। अरमान ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे और गांव, जिले व देश का नाम दुनिया में रोशन करेंगे; माता ने कहा कि यह अरमान की पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है और उन्हें पूरा विश्वास है कि एक दिन उनका बेटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा और देश के लिए पदक जीतकर पिता का सपना साकार करेगा। पूरे परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में बीजेपी ने 55 करोड़ रुपये का फर्जी बैंक गारंटी का आरोप लगाया

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में स्किल डेवलपमेंट योजना को लेकर बीजेपी ने हेमंत सरकार पर बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बीजेपी का दावा है कि फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोप में ब्लैकलिस्ट की गई कंपनियों को नियमों के विपरीत 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पार्टी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट विभाग ने अगस्त 2024 में फर्जी बैंक गारंटी के आरोप में कई कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया था। बीजेपी के अनुसार, इन कंपनियों से भुगतान की गई राशि की वसूली का भी आदेश दिया गया था। बीजेपी का आरोप है कि इसके कुछ ही समय बाद नए मिशन निदेशक के कार्यभार संभालने के बाद इन कंपनियों को ब्लैकलिस्ट से हटाकर करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। पार्टी ने दावा किया कि बाद में इन्हीं कंपनियों को फिर से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। अजय शाह ने आरोप लगाया कि जब फर्जी बैंक गारंटी के मामले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, तो स्किल डेवलपमेंट विभाग के तत्कालीन और वर्तमान जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की हाई लेवल न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि अगस्त 2026 से इन कंपनियों को फिर से भुगतान की तैयारी की जा रही है और सरकार को तत्काल इस प्रक्रिया पर रोक लगानी चाहिए। बाइट: अजय शाह, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झारखंड
0
0
Report

दंतेवाड़ा: आत्मसमर्पित माओवादियों के सहयोग से बरामद डंप, सोना-हथियार सहित बड़ी बरामदगी

Dantewada, Chhattisgarh:दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल-पहाड़ से माओवादियों का बड़ा डंप बरामद किया गया है। बरामद सामग्री में लाखों रुपये का सोना और नकदी के साथ भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक शामिल हैं। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत हाल ही में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों की सटीक सूचना पर सुरक्षा बलों ने तोड़मा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जमीन के नीचे अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया माओवादी डंप बरामद किया गया। बरामद सामग्री में 116 ग्राम सोने का बिस्कुट, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है, 2 लाख रुपये नकद, इंसास राइफल, बीजीएल लांचर, 12 बोर बंदूकें, एके-47 और एसएलआर की मैग्जीन व कारतूस, टिफिन बम, पाइप बम, तीर बम, हैंड ग्रेनेड, मोर्टार, डेटोनेटर, जिलेटिन और अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आत्मसमर्पित माओवादियों के सहयोग से संभव हुई है, जो इस बात का संकेत है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर अब विकास और शांति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की माओवादी की एक बड़ी साजिश समय रहते विफल कर दी गई है。
0
0
Report

वित्त मंत्री ने मां के नाम से पेड़ लगाकर पौधरोपण शुरू किया

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पहुंचे। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम से वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पेड़ लगाने को एक पेड़ मां के नाम से संदेश दिया जा रहा है। पूरे जनपद में 52 लाख 55 हजार पेड़ लगाने इस बार लक्ष्य है। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पेड़ आज की जरूरत है क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी का भविष्य खतरे में है। ऐसे में हर किसी को एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाना चाहिए और उसे संरक्षित भी करना चाहिए। कार्यक्रम नगर विधानसभा के ककरा जैव विविधता पार्क में हुआ, जहां उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वित्त मंत्री ने यहां एक पेड़ मां के नाम से लगाया। इसके अलावा तमाम अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम से लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में पेड़ आज की जरूरत है। हाल ही में ग्लोबल वार्मिंग ने भारी नुकसान किया है। ऐसे में सिर्फ पेड़ ही हमारे जीवन को बचा सकते हैं। उनके अनुरोध थे कि लोग अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाए और उसकी तरह उसकी देखभाल करें ताकि वह सुरक्षित रहे।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा मेडिकल कॉलेज में आवारा कुत्ते वार्डों तक पहुँचे, सुरक्षा खतरे की चर्चा

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले का जिला मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से सुर्खियों में है क्योंकि गोंडा मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग आवारा कुत्तों का अंबारा बन गया है। सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि इस बार यहां पर आवारा कुत्ते मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में महिला वार्ड से लेकर के पूरे मेडिकल कॉलेज में खुले आम घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीरें और वायरल हो रहा वीडियो रविवार रात्रि 11:00 से 12:00 के बीच का बताया जा रहा है। जब एक के बाद एक कई आवारा कुत्ते महिला वार्ड से लेकर के पूरे मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग वार्डों में जाते हुए और घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मरीज और तीमारदारी की सुरक्षा को लेकर के एक बार फिर से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। साथ ही साथ इन आवारा कुत्तों के घूमने से मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने आ रहे हैं मरीज और इमानदारो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह कुत्ते केवल पुरानी बिल्डिंग के अंदर नहीं घूम रहे हैं बल्कि जिन वार्ड में महिलाएं और पुरुष और अन्य लोग भर्ती हैं उन वार्डों में जाकर के कुत्ते घूम रहे हैं जिससे मरीजों को भी डर सता रहा है और मरीजों को लेकर के भी खतरा बना हुआ इतना ही नहीं मरीज के बेड के नीचे भी यह आवारा कुत्ते चले जाते हैं और वार्डों में कुछ समय तक के कुत्ते बैठे भी रहते हैं। मरीज और तीमारदारों के भागने के बावजूद भी है नहीं भागते हैं और कड़ी मशक्कत करने के बाद जब भगाया जाता है तब यह भागते हैं। गोंडा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर अनिल तिवारी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
0
0
Report

अमरावती में नकली बीज मुद्दे पर कांग्रेस-भ भाजपा आमने-सामने

Amravati, Maharashtra:अमरावतीत बोगस बियाण्यांच्या मुद्द्यावरून काँग्रेस आणि भाजप आमनेसामने; एकमेकांवर आरोप प्रत्यारोप अमरावतीत बोगस बियाण्यांच्या मुद्द्यावरून काँग्रेस आणि भाजप आमनेसामने आले आहेत. जिल्ह्यात बोगस बियाण्यांच्या तक्रारी वाढत आहे. अनेक ठिकाणी बियाणे उगवले नसल्याने शेतकऱ्यांनी पोलिसांत धाव घेतली आहे. या पार्श्वभूमीवर काँग्रेस नेत्या यशोमती ठाकूर यांनी राज्य सरकारवर जोरदार टीका केली. सरकार शेतकऱ्यांसोबत लबाडी करत असल्याचा आरोप केला. तसेच अधिवेशनात अमरावती जिल्ह्यातील एकाही आमदाराने हा गंभीर प्रश्न प्रभावीपणे मांडला नसल्याचे सांगत सरकारच्या इच्छाशक्तीवरही प्रश्नचिन्ह उपस्थित केले. याला प्रत्युत्तर देताना भाजपचे आमदार तथा अमरावती जिल्हाध्यक्ष प्रताप अडसळ यांनी काँग्रेसचे आरोप फेटाळून लावले. बोगस बियाण्यांचा मुद्दा अधिवेशनात अनेक आमदारांनी उपस्थित केला होता. तसेच महसूल आणि कृषिमंत्र्यांनी तातडीने पंचनामे करून नुकसानग्रस्त शेतकऱ्यांना मदत करण्याच्या सूचना दिल्याचे त्यांनी सांगितले. काँग्रेस केवळ संभ्रम निर्माण करण्याचा प्रयत्न करत आहे. महायुती सरकार शेतकऱ्यांच्या पाठीशी ठामपणे उभे असल्याचा दावा प्रताप अडसळ यांनी केला.
0
0
Report
Advertisement

औरैया:दरोगा ने मंचासीन नेताओं और अधिकारियों को चाय सर्व की

Gaurav Shrivastava Gaurav Shrivastava Follow14m ago
Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर: औरैया में आज 'वृक्षारोपण महा अभियान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं आलाधिकारी मंच पर मौजूद थे। लेकिन इस दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वन विभाग का एक दरोगा वर्दी और टोपी में मंच पर बैठे अतिथियों को चाय और नाश्ता सर्व कर रहा है। ये औरैया वन विभाग में तैनात दरोगा बीटू सिंह है जिन्होंने सरकारी सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है।वन विभाग के दरोगा महोदय बीटू सिंह कई बार मंच पर आए और नेताओं और अधिकारियों को चाय नाश्ता परोसते रहे। सवाल ये उठ रहा है कि क्या ड्यूटी पर तैनात अधिकारी का काम व्यवस्था देखना है या मेहमाननवाजी? वन विभाग के नियमों के अनुसार वर्दीधारी अधिकारी से इस तरह का काम कराना उचित नहीं माना जाता। अब देखना होगा कि विभाग इस पर क्या सफाई देता है।
0
0
Report

श्रेयांश श्रीवास्तव ने नेपाल में फुटबॉल स्वर्ण जीतकर छत्तीसगढ़ की शान बढ़ाई

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के छुईखदान का एक होनहार खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पहचान बन गया है। नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26 में श्रेयांश श्रीवास्तव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल में स्वर्ण पदक जीत लिया। खास बात यह रही कि भारतीय टीम के लिए पूरे देश से सिर्फ 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें छत्तीसगढ़ से श्रेयांश अकेले खिलाड़ी रहे। कठिन ट्रायल, लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर मिली इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है।
0
0
Report

पुरुलिया के स्वास्थ्य केंद्र के टॉयलेट से नवजात शिशु का शव बरामद, पुलिस जांच

Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : স্বাস্থ্যকেন্দ্রের শৌচালয় থেকে সদ্যজাত শিশু পুত্রের দেহ উদ্ধার ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়ায় পুরুলিয়ার বলরামপুর বাঁশগড় স্বাস্থ্যকেন্দ্রে । হাসপাতালে আসা রোগী এবং তাঁদের পরিজনরা শৌচালয়ের ভিতরে শিশুটিকে দেখতে পেয়ে সঙ্গে সঙ্গে হাসপাতাল কর্তৃপক্ষকে খবর দেন। খবর পেয়ে হাসপাতালের কর্মীরা দ্রুত শিশুটিকে উদ্ধার করে চিকিৎসকদের কাছে নিয়ে গেলে শিশুটিকে মৃত বলে ঘোষণা করেন। ঘটনার খবর পেয়ে বলরামপুর থানার পুলিশ হাসপাতালে গিয়ে তদন্ত শুরু করে। প্রাথমিকভাবে হাসপাতাল কর্তৃপক্ষ ও পুলিশের অনুমান, কেউ হাসপাতালের টয়লেটে সন্তানের জন্ম দিয়ে সেখানেই রেখে পালিয়ে যায়। গোটা ঘটনায় হাসপাতালের সিসি ক্যামেরার ফুটেজ দেখে তদন্তে নেমেছে পুলিশ । বাইট : ১) পরেশ কর্মকার (প্রত্যক্ষদর্শী) ২) ডাঃ সৌমেন মন্ডল (BMOH, বলরামপুর)
0
0
Report
Advertisement

हिंग्लंज-Sandellbil में मुफ्त मोबाइल चिकित्सा शिविर, दूर-दराज के लोग लाभान्वित

Basirhat, West Bengal:প্রত্যন্ত সুন্দরবন এলাকার হিঙ্গলগঞ্জের সাণ্ডেলবিল এলাকায় দুঃস্থ্য মানুষের চিকিৎসায় দিতে ভ্রাম্যমান চিকিৎসালয় এই চিকিৎসালয় থেকে সম্পূর্ণ বিনামূল্যে চিকিৎসা পেয়ে খুশি এলাকার গ্রামবাসী সুন্দরবনের নদী-নালা পরিবেষ্টিত দুর্গম এলাকার মানুষ, বিশেষ করে বয়স্ক, নারী এবং শিশুদের চিকিৎসার কথা ভেবে হিঙ্গলগঞ্জ স্বাস্থ্য কেন্দ্রের উদ্যোগে হিঙ্গলগঞ্জ সাণ্ডেল বিল এলাকায় ভ্রাম্যমাণ চিকিৎসা শিবিরের আয়োজন করা হয়। এই ভ্রাম্যমাণ গাড়ির মধ্যে রুগী দেখার পাশাপাশি তাদের বিনামূল্যে ওষুধ দেওয়া হয়। এলাকার দুঃস্থ্য মানুষের কথা ভেবে এই ভ্রাম্যমাণ চিকিৎসা শিবিরের উদ্যোগে খুশি এলাকার মানুষ।
0
0
Report

शाहजहांपुर में CM सामूहिक विवाह: 229 जोड़े और 40 निकाह

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर विधान सभा से 229 जोड़ों की शादी की गई और 40 मुस्लिम कन्याओं का निकाह भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पहुंचे जहां उन्होंने बेटियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुस्लिम कन्याओं ने गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री योगी को शुक्रिया कहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन खिरनी बाग रामलीला मैदान में किया गया जहां 229 जोड़ों का विवाह करवाया गया और 40 मुस्लिम कन्याओं का निकाह करवाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पहुंचे जहां उन्होंने कन्याओं को आशीर्वाद दिया और अपने हाथों से उपहार भी दिए। निकाह होने के बाद मुस्लिम कन्याओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गरीब कन्याओं के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। मुस्लिम कन्याओं ने योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा है। नहीं कन्याओं के परिवार वालों ने भी मुख्यमंत्री की योजना की सराहना की उनका कहना है कि सरकार आज गरीब बेटियों के साथ खड़ी है और जन्म से लेकर शादी पैसा खर्च कर रही है जिसका लाभ सीधे गरीब कन्याओं को मिल रहा है.
0
0
Report

प्रयागराज में 82 लाख पौधों के साथ महा वृक्षारोपण अभियान शुरू

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में वृक्षारोपण महा अभियान का हुआ आगाज़ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वृक्षारोपण कर अभियान का किया उद्घाटन, प्रदेशवासियों से वृक्षारोपण के महायज्ञ में शामिल होने की अपील की, प्रयागराज में आज 82 लाख 68 हजार से अधिक पौधे रोपे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बहुत बड़ा इतिहास रचा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में एक पेड़ माँ के नाम महा-अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत आज संगम नगरी प्रयागराज सहित पूरे राज्य में 35 करोड़ पौधे रोपे जाने का एक विशाल लक्ष्य रखा गया है। संगम नगरी में भी इस महाअभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यहाँ ऐतिहासिक शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क से मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पेड़ लगाकर इस अभियान का आगाज़ किया है। प्रयागराज ज़िले में आज साढ़े 82 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज वृक्षारोपण अभियान एक जन आंदोलन और त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। उन्होंने आम जनमानस से भावुक अपील करते हुए कहा कि पेड़ हमारी आने वाली तीन से चार पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य के गवाह बनते हैं। ज़िला प्रशासन और स्थानीय विधायकों की अगुवाई में हज़ारों-हज़ार कार्यकर्ता और आम जनता इस पावन अभियान से जुड़कर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। यह अभियान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक त्योहार का रूप ले चुका है। जिला प्रशासन, डीएम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता और आम जनता अपने घरों से एक पौधा लगाकर ही बाहर निकल रहे है। ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने के लिए यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा हस्ताक्षर साबित होगा। वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में मचे घमासान के बीच अब बयानों के तीर सीधे उत्तर प्रदेश तक पहुँच चुके हैं। उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सीधे तौर पर कहा है कि महाराष्ट्र की जनता ने उन लोगों को नकार दिया है। जिन्होंने अपने निजी स्वार्थ के लिए बालासाहेब ठाकरे के विचारों के साथ समझौता किया। नंदी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग आज भी इस तरह की बयानबाज़ी कर रहे हैं। नंदी ने बालासाहेब ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि बालासाहेब ने जिस हिंदुत्व की अलख जगाई थी, उनके ही लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उसे छोड़ दिया और उन्हीं लोगों की गोद में जाकर बैठ गए जो आज हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र की जनता ने इन्हें पूरी तरह से खदेड़ दिया है। नंदी' ने यह भी कहा कि खुद को बालासाहेब का असली वारिस या वंशज साबित करने के लिए अब इन्हें कई तरह के हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का यह साफ़ तौर पर मानना है कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और जनता विकास की राजनीति को चुन रही है, जबकि स्वार्थ की राजनीति करने वालों को जनता खुद ही दरकिनार कर देती है। बाइट -- नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top