221305
वाराणसी में स्वर्गीय भगवत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा
Narasana, Uttar Pradesh:वाराणसी के देल्हन भदवर गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान श्वेता राय की अध्यक्षता में स्वर्गीय भगवत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता, काशी कबड्डी चैंपियन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के सैकड़ों बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी में ड्रग तस्कर परवेज अली हत्या: चार आरोपी गिरफ्तार, कुल 12 जेल भेजे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला ड्रग्स तस्कर परवेज अली की पीट-पीटकर 13 सितंबर को हत्या कर दी गई थी, इस हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम गुप्ता, फरहान, अफाक और अभिषेक को कोर्ट के सामने पेश किया है, यहां से चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस हत्याकांड से जुड़े आठ आरोपियों को पहले ही अरेस्ट करके जेल भेज चुके है। इस घटना से जुड़े अबतक 12 आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजा जा चुका है।0
0
Report
अर्जेंटीना के कॉर्डोबा के ला फ्रांसिया में भारी ओलावृष्टि, बड़े ओले गिरे
Noida, Uttar Pradesh:अर्जेंटीनाकॉर्डोबा प्रांत के ला फ्रांसिया शहर में ज़बरदस्त ओलावृष्टि हुई। यहाँ बहुत बड़े-बड़े ओले गिरे।0
0
Report
महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग पर मार्ग जाम किया, हिंसा की घटना
Jagdalpur, Chhattisgarh:शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित सरकारी शराब दुकान को हटाने की मांग करते हुए सोमवार को स्थानीय वार्ड की महिलाओं ने मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया, दरअसल रविवार शाम को शराब दुकान के पास ही दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी इस दौरान चाकू बाजी में एक युवक की जान चली गई, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जाहिर किया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के चलते यहां पर आए दिन विवाद होता रहता है जिससे पहले भी हत्या का एक मामला सामने आ चुका है और शराब दुकान के चलते मुख्य मार्ग में सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं, शांति नगर वार्ड के लोगों ने शराब दुकान को यहां से हटाने की मांग की साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में10 लाख रुपए देने की मांग करते हुए मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा । बाइट जोस्टिन भवानी स्थानीय पार्षद बाइट डोमन लाल नायब तहसीलदार जगदलपुर0
0
Report
Advertisement
अल्जीरिया के मशहद शहर में तूफान के बाद भारी बारिश और बाढ़
Noida, Uttar Pradesh:Algeria अल्जीरियाअल-बयाध प्रांत के दक्षिण में स्थित मशहद शहर में ज़बरदस्त तूफ़ान के बाद भारी बारिश और बाढ़ आ गई।0
0
Report
खजान दास के दरवाजे पर बीजेपी में घमासान: 60 बागी ज्वाइनिंग रोककर लौटे
Dehradun, Uttarakhand: BJP के अंदर घमासान! पटके सज गए, मिठाई आ गई, 60 नए चेहरे जौनसार से कमल थामने पहुंच गए... लेकिन तभी सीन में कैबिनेट मंत्री खजान दास की आ और पूरी ज्वाइनिंग पर ब्रेक लग गया। 60 लोग बिना पटका पहने ही बीजेपी दफ्तर से बैरंग लौट गए। बीजेपी प्रदेश कार्यालय का नजारा देखिए। टेबल पर भगवा पटके, सामने मिठाई के डिब्बे और कुर्सियों पर बैठे 26 परिवारों के 60 लोग जो कांग्रेस छोड़ कमल पकड़ने का मन बना चुके थे। जौनसार की सियासत में इसे मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा था, लेकिन तभी दरवाजा खुला और कैबिनेट मंत्री खजान दास अंदर आए और आते ही माहौल में सन्नाटा छा गया। मंत्री की एक इशारे पर ज्वाइनिंग रोक दी गई और दफ्तर के अंदर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आगे की लाइनें संवादात्मक रूप से जारी रहीं और मुख्य वार्ता के बिंदु इसी घटनाक्रम के चारों ओर घूमते रहे।0
0
Report
ब्राज़ील के पेलोटास में भयावह तूफ़ान, हवा 100 किमी/घंटा से तेज
Noida, Uttar Pradesh:ब्राज़ील आज रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के पेलोटास शहर में एक ज़बरदस्त तूफ़ान आया, जिसमें हवा की रफ़्तार 100 किमी/घंटा से ज़्यादा थी।0
0
Report
Advertisement
जापान के टाइफून से कानागावा में भारी बाढ़ जैसे हालात, समुद्र में तेज बहाव
Noida, Uttar Pradesh:जापान टाइफून के असर से आज भी हो रही भारी बारिश के कारण, कानागावा प्रान्त में सावा श्र Shrine के सामने मियुरा बीच के पास समुद्र में पानी का बहाव तेज़ है और बाढ़ जैसी स्थिति है।0
0
Report
पखांजूर माइंस में रोक से रोजगार संकट, मजदूरों ने संचालन शुरू कराने की मांग
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर, महाराष्ट्र की सूरजगढ़ माइंस से जुड़े भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के बाद अब रोजगार का मुद्दा सामने आ गया है। माइंस में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों ने सोमवार को पखांजूर नया बाजार से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर वाहनों का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की। रैली के बाद कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि माइंस के भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से माइंस से जुड़े लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे सड़कों को नुकसान से बचाते हुए माइंस के वाहनों का संचालन शुरू किया जा सके और बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार मिलता रहे। गौरतलब है कि माइंस के भारी वाहनों से सड़क खराब होने का आरोप लगाते हुए पूर्व में विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। परलकोट सुरक्षा समिति ने भी सड़क की स्थिति और भारी वाहनों के आवागमन को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा माइंस के भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने की बात सामने आई है। वाहनों के संचालन पर रोक के बाद माइंस में कार्यरत कर्मचारियों ने रोजगार प्रभावित होने की बात कहते हुए सोमवार को रैली निकाली। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और माइंस की गाड़ियों का संचालन शुरू कराने की मांग की है। रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी मौजूद रहीं। कर्मचारियों ने कहा कि रोजगार बंद होने की स्थिति में उनके परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।0
0
Report
गुरुग्राम में थार चालक ने कैब में टक्कर मारी, गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में कैब को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार खेड़की दौला थाना पुलिस ने आरोपी मनजीत रावत को दबोचा वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी भी पुलिस ने की बरामद सती चौक के पास कैब में मारी थी लापरवाही से टक्कर शराब पीने के बाद दोस्तों से हुआ था आरोपी का विवाद दोस्त कैब से जाने लगे तो आरोपी ने कैब में मारी टक्कर 18 सितंबर की वारदात, 20 सितंबर को आरोपी गिरफ्तार गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में कैब को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को एक कैब चालक ने थाना खेड़की दौला में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है और 18 सितंबर को सती चौक के पास अचानक एक थार गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कैब में टक्कर मार दी। शिकायत के आधार पर थाना खेड़की दौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना खेड़की दौला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को आरोपी थार चालक को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मनजीत रावत, निवासी भरथल, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी थार गाड़ी में गांव के कुछ अन्य साथियों के साथ सोहना जा रहा था। इसी दौरान सभी ने शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने को लेकर आरोपी और उसके साथियों के बीच कहासुनी हो गई और आपस में मारपीट भी हुई। इसके बाद आरोपी के दोस्त एक कैब बुक करके वहां से जाने लगे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने अपनी थार से उस कैब में टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी बरामद कर ली है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
द्वारका पुलिस ने ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला पेडलर व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक महिला ड्रग पेडलर और उसके मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 61.78 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 43.24 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों से 17 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक रणवीर मलिक के खिलाफ पहले से जुआ और अवैध शराब से जुड़े 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ भी एनडीपीएस के मामले दर्ज पाए गए हैं। द्वारका पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर स्मैक की सप्लाई के मुख्य स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
सामाजिक बहिष्कार के आरोप: प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के साजा तहसील के ग्राम काचरी में कथित सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसपी बेमेतरा से शिकायत कर गांव के कुछ पदाधिकारियों और ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि चोरी की घटना की रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया और रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर बैठक बुलाकर सामाजिक बहिष्कार जैसी स्थिति पैदा की गई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने एसपी और एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी त्रिलोक बंसल ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं。0
0
Report
सिवनी में तेज बारिश से गर्मी खत्म, किसान चिंतित: मक्का फसल को नुकसान की आशंका
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी मौसम ने लिया करवट शाम को लगभग 1 घंटे हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत मौसम में घुली ठंडक वहीं मक्के की फसल को लेकर किसान हुए चिंतित फसल को हो सकता है नुकसान0
0
Report
Advertisement
SC के फैसले से पटियाला नगर निगम चुनाव दोबारा, लोकतंत्र की जीत: जय इंदर
Chandigarh, Chandigarh:पटियाला नगर निगम चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: जय इंदर कौर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'आप' सरकार की धक्केशाही के खिलाफ पटियाला निगम चुनाव दोबारा कराने के निर्देश राज्य चुनाव आयोग और चीफ सेक्रेटरी से 28 सितंबर तक मांगा जवाब पटियाला, 21 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने पटियाला नगर निगम चुनावों से संबंधित माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को लोकतंत्र और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत करार दिया। जय इंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला कॉर्पोरेशन चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा की गई धक्केशाही और सरेआम गुंडागर्दी से पूरा पंजाब भली-भांति वाकिफ है। उन्होंने कहा कि 'आप' के शह-प्राप्त असामाजिक तत्वों द्वारा विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फाड़े गए, उन्हें कागज भरने से रोका गया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने बताया कि इस धक्केशाही के खिलाफ पहले हाई कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाई कोर्ट की पूर्व जस्टिस निर्मलजीत कौर की अध्यक्षता में एक 'फैक्ट फाइंडिंग कमेटी' का गठन किया गया था। आज कमेटी द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपे जाने के बाद अदालत ने चुनाव दोबारा कराने के आदेश जारी किए हैं और पंजाब राज्य चुनाव आयोग तथा पंजाब चीफ सेक्रेटरी से 28 सितंबर तक जवाब तलब किया है। जय इंदर कौर ने कहा, "यह फैसला पटियाला के हर उस जागरूक नागरिक की जीत है, जो अपने वोट के अधिकार और निष्पक्ष लोकतंत्र की बहाली के लिए डटकर खड़ा रहा। अब पटियाला के लोग बिना किसी डर या दबाव के अपने वोट का इस्तेमाल करके अपनी पसंद की नगर निगम और मेयर का चुनाव करेंगे।" अंत में, जय इंदर कौर ने 'आप' सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों की निंदा की और दिन-रात गुंडागर्दी के खिलाफ संघर्ष करने वाले भारतीय जनता पार्टी के हर एक नेता और कार्यकर्ता का धन्यवाद किया।0
0
Report
सिमडेगा में लूट: दो गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में, मोबाइल-नकद बरामদ
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र में हुई सड़क लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को बानो इलाके में दो लोगों से करीब 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटे गए थे। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच और मिले हुलिए के आधार पर पुलिस टीम ने खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के पंचघाघ गांव में छापेमारी कर तीनों को पकड़ा। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लोहे की चेन और हैंडपंच बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।0
0
Report
IIT बॉम्बे फैकल्टी ने प्रोफेसर के सपोर्ट में रैली निकाली, कैंपस मार्च तय
Noida, Uttar Pradesh:IIT Bombay में अब से थोड़ी देर पहले IIT के faculties ने प्रोफेसर सूर्यनारायण के सपोर्ट में रैली निकाली हैl IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामले में आरोपी बनाये गए प्रोफेसर के समर्थन में IIT की फैकल्टी उतरे है, IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने आज शाम 5 बजे नंदन नीलेकणी मेन बिल्डिंग से कैंपस मार्च निकालने का आह्वान किया था l0
0
Report
Advertisement
