Back
प्रयागराज में भू माफियाओं ने अस्पताल जमीन फर्जी दस्तावेज़ से हड़पने की कोशिश
MGMohd Gufran
Sept 22, 2025 12:21:45
Prayagraj, Uttar Pradesh
संगम नगरी प्रयागराज में भू माफियाओं के हौसले बुलंद,
सरकारी अस्पताल के लिए चिन्हित जमीन कब्जाने का प्रयास,
करोड़ों की सरकारी जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में भू माफिया ने अपने नाम कराया दर्ज,
मामले की जानकारी हुई तो मच गया हड़कंप, राजस्व रिकॉर्ड में वापस सरकारी खाते में दर्ज कराई गई जमीन।
एंकर --
संगम नगरी प्रयागराज में भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यहां सोरांव तहसील की डेढ़ बीघे सरकारी अस्पताल के लिए चिन्हित जमीन को फर्जी तरीके से भू माफियाओं ने राजस्व दस्तावेजों में अपने नाम दर्ज करा लिया। मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने सोरांव तहसील में अस्पताल के लिए चिन्हित जमीन को वापस ग्राम सभा बंजर खाते में दर्ज करा दी है। यह कार्रवाई सोरांव तहसील के एसडीएम ने पार्षद आरती मौर्य व प्रमोद मौर्य से मिली शिकायत पर हुई जांच के आधार पर की है। वार्ड नंबर 39 की पार्षद आरती मौर्य के पति प्रमोद मौर्य ने बताया कि ग्राम सभा की यह जमीन 50 बेड के अस्पताल के लिए चिह्नित की गई थी, लेकिन भूमाफिया ने इस जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने का प्रयास किया। लेकिन जब उन्हें जानकारी हुई तो संबंधित तहसील में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद डीएम के आदेश पर जमीन को दुबारा सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अस्पताल के नाम पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी।
पार्षद आरती मौर्य व प्रमोद मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर निगम सीमा में तहसील सोरांव के ग्राम महरूडीह में (गाटा संख्या 425, क्षेत्रफल 3060 हेक्टेयर) प्रयागराज-लखनऊ मार्ग से लगी ग्राम सभा बंजर खाते की जमीन है। जमीन को भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अपने और पत्नी के नाम दर्ज करा लिया है।इसकी जांच नायब तहसीलदार मध्यवर्ती से कराए जाने पर महरूडीह निवासी हीरालाल यादव और कुसुम देवी का फर्जी दस्तावेज के आधार पर नाम दर्ज होने की शिकायत सही पाई गई। उपजिलाधिकारी सोरांव ने जमीन ग्राम सभा में वापस दर्ज करने के आदेश के साथ भूमाफियों के विरुद्ध जांचकर कराकर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। दरअसल जमीन प्रयागराज - लखनऊ राजमार्ग से जुड़े होने के चलते करोड़ों की कीमत है, इसी के चलते भू माफियाओं ने इसे कब्जाने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय पार्षद और अधिकारियों की सतर्कता के चलते वे कब्जाने में असफल रहे।
वॉक थ्रू...
बाइट -- प्रमोद मौर्य, शिकायतकर्ता
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 23, 2025 03:22:330
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 23, 2025 03:22:230
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 23, 2025 03:22:150
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 23, 2025 03:22:080
Report
MSManish Sharma
FollowSept 23, 2025 03:21:100
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 23, 2025 03:20:44Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI MINISTER ASHISH SOOD PARTICIPATES IN CLEANLINESS DRIVE AT RAJA GARDEN/ VISUALS/ ASHISH SOOD (DELHI MINISTER) S/B
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 23, 2025 03:20:19Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI MINISTER PANKAJ KUMAR SINGH PARTICIPATES IN CLEANLINESS DRIVE AT RING ROAD, ARSD COLLEGE DHAULA KUAN/ VISUALS/ PANKAJ KUMAR SINGH (DELHI MINISTER) S/B
0
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 23, 2025 03:20:120
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 23, 2025 03:20:030
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowSept 23, 2025 03:19:330
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 23, 2025 03:19:230
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 23, 2025 03:19:120
Report
ANAbhishek Nirla
FollowSept 23, 2025 03:19:040
Report

0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 23, 2025 03:18:52Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI MINISTER ASHISH SOOD PARTICIPATES IN CLEANLINESS DRIVE AT RAJA GARDEN/ VISUALS
0
Report