Back
छिंदवाड़ा के ट्रेनी डॉक्टर ने कहा: बनो माफिया, चरस-गांजा बेचो—वीडियो वायरल
RKRupesh Kumar
Sept 23, 2025 03:19:23
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन ऐसे ही एक भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के विचार आने वाली पीढ़ी की जिंदगी बर्बाद कर सकते हैं। छिंदवाड़ा जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात एक ट्रेनी डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है,जिसमें उन्होंने मेडिकल छात्रों से विवादित और आपत्तिजनक तरीके से कहा कि डॉक्टर बनकर क्या करोगे,माफिया बनो,चरस-गांजा बेचो और राजनीति कर लो। अस्पताल में उपस्थित कुछ छात्रों ने एमएलसी करानी थी। उन्हीं छात्रों के बीच बातचीत के दौरान ट्रेनी डॉक्टर सानिध्य दुबे ने छात्रों से पूछा पढ़-लिखकर क्या बनोगे? जब एक छात्र ने डॉक्टर बनने की इच्छा बताई तो डॉक्टर ने विवादित टिप्पणी की और कहा इतने डॉक्टर बनकर करोगे क्या? इससे अच्छा है तुम बनो माफिया,चरस-गांजा बेचो,पैसा कमाओ और चुनाव लड़ो। यह पूरी बातचीत वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली,जिसका कट-कर वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में डॉक्टर सानिध्य दुबे आगे कहते दिख रहे हैं थोड़ा पैसा खर्च कर नेता बन जाओ,6 महीने-8 महीने चरस-गांजा बेचो 30-40 करोड़ रुपए कमाओ और फिर चुनाव लड़ो। आगे पैसा ही पैसा। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय छात्रों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। कई लोग इसे मेडिकल संस्थान की गरिमा और युवाओं की भावी दिशा के प्रति गलत संदेश मान रहे हैं।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 23, 2025 05:19:210
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 23, 2025 05:19:100
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 23, 2025 05:18:590
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 23, 2025 05:18:440
Report
NSNARENDER SHARMA
FollowSept 23, 2025 05:18:300
Report
ASABDUL SATTAR
FollowSept 23, 2025 05:18:110
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 23, 2025 05:17:580
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 23, 2025 05:17:440
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 23, 2025 05:17:230
Report
OTOP TIWARI
FollowSept 23, 2025 05:17:150
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 23, 2025 05:17:050
Report
MSManish Sharma
FollowSept 23, 2025 05:16:540
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 23, 2025 05:16:29Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर जेल के बाहर ड्रोन कैमरा लाया गया ड्रोन से की जा रही है निगरानी
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 23, 2025 05:16:170
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 23, 2025 05:16:020
Report