Back
जमुई में जमीन विवाद: पुलिस पर हुआ भयानक हमला!
ANAbhishek Nirla
Aug 14, 2025 14:15:44
Jamui, Bihar
जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के चांय गांव में जमीन विवाद को लेकर पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पीसीसी सड़क पर अवैध घेराबंदी की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गश्त पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी रामराज प्रसाद को सरकारी टैब पर सूचना मिली थी। जब टीम चांय गांव पहुंची, तो मोहम्मद एकराम मियां, नासिर अंसारी, मोहम्मद कमरुद्दीन मियां, सहाना खातून, एहसान मियां, शमशेर मियां समेत लगभग 12 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से निकले। हमले के बाद झाझा थाना में 6 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
मारपीट करते वीडियो
10
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NGNakibUddin gazi
FollowAug 14, 2025 16:18:02Jalabaria, West Bengal:
কাকদ্বীপে রাত দখল
নকিব উদ্দিন গাজী
140825ZG_DH_RATDOKHOL
আর জি কর মেডিক্যাল কলেজে অভয়া হত্যাকাণ্ডের প্রতিবাদে এবং রাতে মহিলাদের নিরাপত্তার দাবিতে স্বাধীনতা দিবসের প্রাক্কালে কাকদ্বীপে আয়োজিত হল ‘আবার রাত দখল’ মিছিল। ১৪ আগস্ট রাতে স্থানীয় সংগঠনের উদ্যোগে বাজার এলাকায় মিছিলে অংশ নেন বহু মহিলা ও পুরুষ। হাতে প্ল্যাকার্ড ও ব্যানার, তাতে স্পষ্ট বার্তা— “স্বাধীনতার মধ্যরাতে নারীর স্বাধীনতার জন্য, আবার রাত দখল”।
আয়োজকদের দাবি, এই মিছিল শুধু এক ডাক্তার পড়ুয়া ছাত্রীর নৃশংস হত্যার প্রতিবাদ নয়, বরং সেই প্রেক্ষিতেই রাতের শহর ও জনপদে মহিলাদের অবাধ চলাচলের অধিকার প্রতিষ্ঠার লড়াই। অংশগ্রহণকারীরা জানান, নারীদের জন্য রাস্তাঘাট, পরিবহন, কর্মক্ষেত্র—সব জায়গাই ২৪ ঘণ্টা নিরাপদ হওয়া জরুরি।
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowAug 14, 2025 16:17:26Mandla, Madhya Pradesh:
मण्डला - एनएच 30 पर हुआ भीषण सड़क हादसा ।
पेड़ से टकराया ट्रक, लोहे के एंगल से भरा था ट्रक ।
कालपी गांव में हुआ हादसा ।
ट्रक के स्टेयरिंग में फंसा चालक तो परिचालक फंसा केबिन में ।
केबिन काटकर निकाले गए दोनो घायल ।
करीब 3 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाले गए, चालक - परिचालक ।
स्थानीय जनों ओर हाइड्रा की मदद से निकाले गए दोनो ।
दोनो को पहुंचाया गया अस्पताल, हालात गंभीर ।
पुलिस मामले की जांच में जुटी ।
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowAug 14, 2025 16:17:07Chhattisgarh:
ब्रेकिंग जांजगीर चांपा,,
अकलतरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन चालक कि सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया,,
युवक अचानक यात्री ट्रेन लोकमान्य तिलक के सामने आ गया,,
समय रहते ट्रेन रोक दी गई, जिससे युवक की जान बच गई,,
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी,,
युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया,,
युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है,,
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों की तलाश कर रही है,,
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowAug 14, 2025 16:17:00Katni, Madhya Pradesh:
कटनी - शादी के 6 महीने बाद पति प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा।
एंकर - कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र बस स्टैंड के पास इंडिया होटल के सामने उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग बंद कमरे में रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। जहां पत्नी शिवानी को पहले से शक था कि पति किसी और महिला से संबंध रखता है।
Vo 01 - सूचना मिलने पर शिवानी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और जबरन कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। पति योगेश बंशकार प्रेमिका के साथ मौजूद था।घटना की खबर मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी से पूछताछ जारी है।
बाइट - संतोष डेहरिया एडिशन एसपी कटनी
0
Report
Kanpur, Uttar Pradesh:
उन्नाव । पुरवा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है, बता दे कि उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की के साथ गांव के ही रहने वाले युवक शमीम ने बलात्कार कर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। और युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी कि अगर किसी को ये बात बताया तो ये अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद से पीड़ित युवती और उसकी मां कार्यवाही के लिए थाना पुलिस के चक्कर लगा रही है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित युवती ने इस मामले में उन्नाव पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस मामले में जांच कर क्या कार्यवाही करती है।
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowAug 14, 2025 16:16:49Sonbarsa, Uttar Pradesh:
कुशीनगर के कोटवा बाजार में मौजूद न्यू लाइफ केयर अस्पताल में इलाज के नाम पर एक किसान की किडनी निकाल ली गई। अब सवाल सिर्फ एक इंसान के अंग का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की जवाबदेही का है
CLOSENG PTC
अब देखना ये है कि क्या सिस्टम पीड़ित को इंसाफ दिला पाएगा, या फिर ये मामला भी बाकी खबरों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा
0
Report

Narmadapuram, Madhya Pradesh:
नर्मदापुरम। स्वतंत्रता दिवस के चलते शहर में तिरंगा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान सहित स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे। तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं । इसी के चलते गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड से भाजपा नर्मदापुर मंडल के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,जगह जगह लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष रुपेश राजपूत ने बताया
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowAug 14, 2025 16:16:34Jaipur, Rajasthan:
जयपुर
रविवार को होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा से कर्मचारी चयन बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं,,, कर्मचारी चयन बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर बदलाव करते हुए अब परीक्षा में अभ्यर्थियों की एयरपोर्ट की तरह सख्ती से जांच करने की तैयारी कर ली है,,, कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने बताया कि संदिग्ध अभ्यर्थी होने पर अभ्यर्थी को इनरवियर उतार के भी चेक करवाया जाएगा,,, बोर्ड अध्यक्ष में बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में कड़ा कृपाण में पगड़ी अलाव किए जाएंगे धार्मिक चिन्ह को लेकर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं की जाएगी,,, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार कई सारी सख़्तीया देखने को मिलेगी,, यह बदलाव रविवार को आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा से देखने को मिलेंगे।
0
Report

Narmadapuram, Madhya Pradesh:
भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने 79 स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों एवं जिले वासियों एवं ग्रामीण वासियों को हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं दिए वहीं उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी की है
0
Report
MGMohd Gufran
FollowAug 14, 2025 16:15:21Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर,
कुंभ मेला क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका,
याचिका में मेला क्षेत्र में स्थाई अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग,
हाईकोर्ट ने विकास प्राधिकरण और नगर निगम से मांगा जवाब,
याची ने कहा कि मेला क्षेत्र को विस्तार दिया गया है,
मास्टर प्लान में कहा गया है कि मेला क्षेत्र में कोई भी स्थाई निर्माण बगैर अनुमति के नहीं होगा,
याची ने फोटोग्राफ पेश कर कहा रोक के बावजूद मेला क्षेत्र में बहुत से स्थाई निर्माण कराए जा रहे हैं,
अधिकांश अवैध निर्माण झूंसी इलाके में कराए जा रहे हैं,
11 सितंबर को हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई करेगा।
0
Report
MSManish Sharma
FollowAug 14, 2025 16:15:13Aligarh, Uttar Pradesh:
OPENING PTC
अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र से सामने आई एक शर्मनाक घटना, जहां दबंगों ने एक युवक को एक ढाबे पर जमकर पीटा
CLOSENIG PTC
अलीगढ़ के गंगीरी इलाके में हुई इस निंदनीय घटना ने एक बार फिर से यह दिखा दिया कि कहीं न कहीं हमारी कानून व्यवस्था को चुनौती मिल रही है।
0
Report
Kanpur, Uttar Pradesh:
उन्नाव । थाना गंगाघाट एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक बड़े वाहन घोटाले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो किराए पर गाड़ियां लेकर उन्हें बेच देता था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 2 करोड़ रुपए की 13 गाड़ियां, 6 मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। एसपी दीपक भूकर के अनुसार, यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowAug 14, 2025 16:06:24Jamshedpur, Jharkhand:
जमशेदपुर 14 अगस्त को भारत देश का विभाजन हुआ था, जिसको लेकर बीजेपी ने मौन जुलुस निकाल कर हाथों पर काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया, इस मौक़े पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्त्ता इस जुलुस मे शामिक हुए बीजेपी ने साकची बीजेपी कार्यालय से साकची शहीद चौक तक मौन जुलुस निकाला, वंही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के विभाजन मे ब्रिटिश हुकूमत की देन थी, जिसमे ब्रिटिश सरकार सफल हुई, देश के विभाजन मे कई ट्राशादी हुई, जिसका खामियाजा दोनों ही देश के लोगों को भुगतना पड़ा, जिसके विरोध मे आज मौन जुलुस निकाला गया।
बाईट..... अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड।
3
Report
SPSohan Pramanik
FollowAug 14, 2025 16:06:10Pakur, Jharkhand:
सलग - केंडल / 14 AUG
एरिया - पाकुड़
रिपोर्टर - सोहन प्रमाणिक
फॉर्मेट - VBT
एंकर इंट्रो--पाकुड़ ज़िला कांग्रेस कार्यालय से बिरसा चौक तक ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की अगुवाई में पाकुड़ कांग्रेस द्वारा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकला गया...जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पाकुड़ विधायक निसात आलम, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए...कांग्रेस ने कैंडल मार्च में वोट चोरी का आरोप लगाकर भाजपा सरकार को गद्दी छोड़ने के नारे लगाया... मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए देश को कमजोर करने की बात कही...वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जाने का भी आरोप लगाते हुए कहा लोकतंत्र के पहरेदार लोकतंत्र के हत्या कर रहे हैं...उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र की नींव है, जिस पर बीजेपी और निर्वाचन आयोग मिलकर हमला कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा कर रही है और ऐसा करती रहेगी...संसद भवन में हमारे नेता आवाज उठा रहें हैं हमलोग सड़क पर
बाइट-1-दीपिका पाण्डेय सिंह,मंत्री,ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार
बाईट-2-राजेश ठाकुर,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,झारखण्ड
1
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowAug 14, 2025 16:05:59Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के आह्वान पर कन्हैया कुमार के नेतृत्व मे आज हजारों की संख्या मे कार्यकरताओ ने मशाल जुलुस निकाला। उस दौरान कार्यकरताओ ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। यह मशाल जुलुस श्रीकृष्ण मार्केट से शुरू होकर शहीद स्थल पर जाकर ख़त्म हुआ। जहाँ कन्हैया कुमार सहित सैकड़ो कार्यकरतावो ने शहीदो को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। वही केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा वही सुप्रीम कोर्ट के फैशले को कांग्रेस की जीत करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट पर अपनी आस्था जाहिर की।इस मौके पर कन्हैया कुमार ने बताया की आज हम देश के सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद ज्ञापन करते हैं कि आज सर्वोच्च न्यायालय ने कांगेस पार्टी की मांग पर जिला अध्यक्ष ने जो मांग पत्र बेगूसराय जिलाधिकारी को सौंपा था उसमे से दो जो प्रमुख मांग है उसे सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैशले मे कहा की जिसका भी आप नाम काट रहे है उसका इसकी जानकारी देनी पड़ेगी और कोई भी व्यक्ति अपना सर्चेबल डाटा ढूंढ सके, ये डाटा उपलब्ध कराना पड़ेगा। उस मांग को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया है। साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है की पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड को स्वीकार करना पड़ेगा।इसके लिए हम सबसे पहले कांग्रेस पार्टी को जिला अध्यक्ष सहित बेगूसराय के काजू कत्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हैं कि उन्होंने जो काम किया है जो मांग पत्र दिया है उसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया है। इसके लिए हम कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी जी को बधाई देना चाहते हैं। कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि अभी तो ये अंगराई है बाकी आगे अभी लड़ाई है हम मताधिकार पर हमला होने नहीं देंगे और वोट की चोरी नहीं होने देंगे। हम लोक तंत्र को बचा कर रखेंगे। कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि इसलिए आज हम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेगूसराय सहित पूरे देश में यह मसाल जुलूस हो रहा है। आने वाले दिनों मे जब तक हम वोट चोरो को गद्दी से नहीं उतारेंगे, हमारा कार्यक्रम चलता रहेगा। आजादी की पूर्व संध्या पर आज हम यही संकल्प लेते हैं की आजादी का आधार है लोकतंत्र और लोक तंत्र का आधार है मताधिकार हम इसकी रक्षा करेंगे। वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ यह लड़ाई जारी रहेगी।
बाइट - कन्हैया कुमार - कांग्रेस नेता
बाइट रत्नेश कुमार टुल्लू
3
Report