Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
लद्दाख प्रतिनिधिमंडल ने आघम हाइड्रो प्रोजेक्ट पर चर्चा की; सीएसई मुद्दे भी उठे
WMWaqar Manzoor
Feb 07, 2026 08:02:19
A delegation from the Union Territory of Ladakh, led by former Chairman and Chief Executive Councillor of the Ladakh Autonomous Hill Development Council, Tashi Gyalson, met Union Minister of State (Independent Charge) for Science and Technology; Earth Sciences and Minister of State for PMO, Department of Atomic Energy, Department of Space, Personnel, Public Grievances and Pensions, Dr. Jitendra Singh to discuss key development and administrative issues concerning the region. During the meeting, the delegation drew attention to the progress and preparatory work related to the Agham Hydroelectric Project, a proposed hydropower initiative on the Shyok River in Ladakh. The delegation outlined the background of the project and the technical groundwork already undertaken, including earlier studies and preparatory exercises, and underscored its importance for strengthening local power infrastructure and supporting the region’s development needs. They conveyed that the project had reached an important stage and emphasised the need for coordinated follow-up to enable its advancement. Dr. Jitendra Singh listened to the delegation’s submissions on the project and acknowledged the significance of hydropower development for Ladakh’s unique geographical and climatic conditions. The Minister noted the inputs shared by the delegation and indicated that the issues raised would be examined in the appropriate institutional framework, keeping in view technical and procedural requirements. The delegation also raised certain concerns relating to aspirants from Ladakh appearing in the Civil Services Examination, including matters discussed with the Department of Personnel and Training and the Union Public Service Commission. The Minister took note of the representation and the broader issues flagged during the interaction. The meeting reflected the continued engagement between Ladakh’s representatives and the Union Government on development priorities and region-specific challenges. Discussions on projects such as the Agham Hydroelectric Project were seen as part of wider efforts to address infrastructure gaps and promote sustainable growth in the high-altitude Union Territory.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Feb 07, 2026 09:20:21
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 07, 2026 09:20:04
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा ने फार्म–7 के कथित दुरुपयोग को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और गंभीर आरोप लगाए। कौशांबी जिले के चायल तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फार्म–7 के दुरुपयोग को लेकर प्रदर्शन किया। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवार खान ने एसडीएम चायल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि फार्म–7 का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। अनवार खान का कहना है कि चायल तहसील क्षेत्र के पुरखास गांव में भाजपा नेता आशीष त्रिपाठी द्वारा करीब सौ फार्मों पर हस्ताक्षर कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वे लोग मौजूद हैं। सपा अल्पसंख्यक सभा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 07, 2026 09:19:52
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जिसने विभाग के दावों की पोल खोल दी है। कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बानाबेल संकुल की शासकीय प्राथमिक शाला पंडरा पथरा में गुरुजी की बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, स्कूल समय के दौरान सुबह करीब 11:15 बजे, जब बच्चों को कक्षाओं में पढ़ाई करनी चाहिए थी, तब उनसे स्कूल परिसर की सफाई कराई जा रही थी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच मासूम बच्चे बाल्टियों में कचरा भरकर बाहर फेंक रहे हैं, वहीं दो अन्य बच्चे कमरों में झाड़ू लगा रहे हैं।​नियमों के मुताबिक, स्कूल परिसर में बच्चों से किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम या साफ-सफाई कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन यहाँ के शिक्षकों ने इन नियमों को ताक पर रख दिया। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में बच्चों के साथ हो रहे इस व्यवहार ने अब गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे जिले में हड़कंप मच गया और अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने शिक्षकों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। अब सबकी नजरें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि क्या इन लापरवाह शिक्षकों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Feb 07, 2026 09:18:48
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 07, 2026 09:17:53
Ranchi, Jharkhand:बوكरो जिले के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक जारी है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की देर शाम हाथी ने दो लोगों की जान ले ली। यह घटना महुआटांड़ पंचायत के गंगपुर गांव की है, जहां हाथी ने 50 वर्षीय सोमर साव और उनके 9 वर्षीय पोते आयुष कुमार को कुचल दिया। हाथियों के हमले से चार अन्य घायल हैं जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है। 12 वर्षीय राशि कुमारी और 8 वर्षीय राहुल कुमार समेत मृतक सोमर साव की 52 वर्षीय समधन महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों का हाल जानने के लिए गोमिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक और मंत्री योगेंद्र प्रसाद के साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिम्स पहुंचे। डॉक्टर इरफान अंसारी ने उनके परिवार वालों से बातचीत की और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए दिशा‑निर्देश दिए। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतकों और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा; मृतकों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये दिये जा रहे हैं। हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश कर ग्रामीणों पर हमला किया और पांच लोग घायल हुए। QRT टीम बनाकर हाथी को इंजेक्शन देकर बेहोश किया जाएगा और उसे दाल्मा के जंगलों में ले जाया जाएगा। ग्रामीणों को हाथी से बचने के लिए टॉर्च/ मशाल और सोलर लाइट मुहैया कराई जा रही है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 07, 2026 09:16:12
Siwan, Bihar:एंकारसीवान में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक को लोगों ने अर्धनग्न और कालिख पोत कर सरेआम घुमाया है। लोगों ने सरकारी विद्यालय के शिक्षक पर तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव की है।जहां हरियामा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र साह पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाया की शिक्षक ने तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।बताया जा रहा है कि शिक्षक ने अपनी निजी कोचिंग में पढ़ने वाली बच्ची का हाथ पकड़कर बिस्तर पर जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया। बच्ची ने घर लौटकर माता-पिता को पूरी घटना बताई। इससे आक्रोशित परिजनों ने आसपास के लोगों और स्थानीय मुखिया को सूचना दी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शिक्षक को पकड़कर उसका बाल मुंडवा कर, मुंह में कालिख पोतकर और गले में जूते की माला पहनाकर गांव और सड़क पर घुमाया। इसके बाद आरोपी शिक्षक को बसंतपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शिक्षा व्यवस्था और गुरु-शिष्य संबंध पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 07, 2026 09:15:37
Haldwani, Uttarakhand:जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. डीएम के पहुँचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए. जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए. साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए, जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है. उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए.
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 07, 2026 09:15:21
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में नाबालिग युवती का ओवा एक्सट्रैक्शन (अंडाणु) निकाले जाने का मामला, पुलिस की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य आए सामने, आईवीएफ सेंटर पर एजेंट के जरिए कराया जाता था ओवा एक्सट्रैक्शन, गरीब और असहाय परिवार की महिलाओं को किया जाता था टार्गेट, पैसे का लालच देकर एजेंट गरीब महिलाओं का ओवा एक्सट्रैक्शन के लिए प्रेरित करते थे, एजेंट को एक ग्राहक लाने पर करीब 30 हजार रुपए तक कमीशन मिलता था। प्रयागराज में नाबालिग युवती का ओवा एक्सट्रैक्शन (अंडाणु) निकाले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में है। फाफामऊ थाने में पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 4 महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शहर के एक आईवीएफ सेंटर की एजेंट के जरिए नाबालिग युवती को पैसों का लालच देकर ओवा एक्सट्रैक्शन कराया गया है। जांच में पता चला है कि इस गोरखधंधे में एक बड़ा गिरोह है, जोकि गरीब और असहाय परिवार की महिलाओं को टार्गेट करके उन्हें पैसों का लालच देकर आईवीएफ सेंटर के एजेंट के जरिए गरीब ओवा एक्सट्रैक्शन यानी अंडाणु निकलवाने के लिए प्रेरित करता है। जांच में यह भी पता चला है कि इसके लिए बाकायदा रेट भी तय है। एजेंट को एक ग्राहक लाने पर करीब 30 हजार रुपए तक कमीशन मिलता है।हालांकि अंडाणु बेचने के लिए कितने पैसे लिए जाते थे इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस को आशंका है कि अंडाणु निकालकर बेचने के पीछे बड़ा गिरोह हो सकता है। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करके पलक हेला, रिंकी हेला, सीमा, कल्पना भारती और हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है, आगे साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top