Back
कोटपूतली के कलाकारों को मिली मुफ्त मशीनों की सौगात, 2000 तक बढ़ी सब्सिडी
AYAmit Yadav
Sept 12, 2025 13:03:31
Jaipur, Rajasthan
खबर...TV व हाइपर खबर.......
जिला-KOTPUTLI_BAHROR
विधानसभा -KOTPUTLI
रिपोर्टर - AMIT YADAV
@amitktp888
लोकेशन.......KOTPUTLI....
इंट्रो:--- कोटपूतली.....श्रीयादे माटीकला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां माटीकला कौशल विकास एवं जागरूकता शिविर में शिरकत की। प्रहलाद राय टाक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समावेशी और संवेदनशील शासन की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य पारंपरिक कला एवं शिल्प को बढ़ावा देना और प्रत्येक हितधारक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि बजट में माटीकला कामगारों के लिए नि:शुल्क मशीन वितरण की घोषणा की गई है। पहले यह संख्या 1000 थी जिसे अब बढ़ाकर 2000 कर दिया गया है। मशीनें शत-प्रतिशत सब्सिडी पर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि माटीकला केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। ब्लू पॉटरी, पोकरण पॉटरी और मोलेला टेराकोटा जैसी पारंपरिक कलाओं को आधुनिक नवाचारों के साथ जोड़कर वैश्विक स्तर तक पहुँचाया जा सकता है। टाक ने दस्तकारों से मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने और आर्टिजन कार्ड बनवाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्युत चाकों का वितरण लॉटरी सिस्टम से किया गया। कुल 406 आवेदनों में से विधानसभावार 10-10 लाभार्थियों के नाम निकाले गए, वहीं दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। शिविर में रिटायर्ड आरएएस बी.एल. बासनीवाल, श्रीयादे विकास समिति के महासचिव महावीर प्रजापति, प्रवीण बंसल, पूरणमल कुम्हार, गुलाबचंद प्रजापत, टिंकू प्रजापत, बस्ती राम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAbhishek Gour
FollowSept 12, 2025 15:18:320
Report
ADArjun Devda
FollowSept 12, 2025 15:18:200
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 12, 2025 15:18:090
Report
RSR.B. Singh
FollowSept 12, 2025 15:17:490
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 12, 2025 15:17:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 12, 2025 15:17:260
Report
MGManoj Goswami
FollowSept 12, 2025 15:17:110
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowSept 12, 2025 15:17:000
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 12, 2025 15:16:310
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 12, 2025 15:16:230
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 12, 2025 15:16:090
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 15:15:410
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 12, 2025 15:15:330
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 12, 2025 15:15:160
Report