Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

बर्डोद में किसान सेवा केन्द्र: लाखों की लागत, फिर भी बंद!

AYAmit Yadav
Jul 12, 2025 05:01:10
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन : - बर्डोद रिपोर्टर : - अमित यादव जिला : - कोटपूतली बहरोड़ विधानसभा :- बहरोड़ ट्विटर :-@amitktp888 इंट्रो:--बर्डोद(कोटपूतली-बहरोड).....बर्डोद कस्बे के मुख्य बाजार मार्ग नगर पालिका कार्यालय के पास हजारो रुपयों की लागत से बनाया गया किसान सेवा केन्द्र भवन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। जिसके रहते भवन की हालट जर्जर होती जा रही है। दरवाजे खिड़कियों को दीपक खा रही है। लोहे के पार्ट्स जंग में तब्दील हो चुके हैं। भवन परिसर के कचरा जमा हुआ पड़ा है। लंबे समय से जमा कचरे के कारण आसपास दुर्गन्ध उठती रहती है जो हवाओ के झोकों के साथ वातावरण को दूषित करती है जिससे रास्ते से गुजरने वाले लोगो के सहित आसपास के लोगों के लिये समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द विभागीय अधिकारियों से इस समस्या से निजात पाने की मांग की है।
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top