Back
केजरीवाल का राजनीतिक भ्रमण: पंजाब की बर्बादी पर संवेदनहीनता का सबूत!
HBHemang Barua
Sept 07, 2025 01:30:24
Noida, Uttar Pradesh
केजरीवाल एक संवेदनहीन इंसान, पंजाब हो या दिल्ली लोगों से सुख दुख में साथ देने वादा कर धोखा देना उनकी फितरत का भाग -- वीरेन्द्र सचदेवा
पंजाब में आज चारो ओर बर्बादी है, मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान अस्वस्थ हैं उस वक्त केजरीवाल जिन पंजाबियों ने उन्हे अभूतपूर्व समर्थन दिया को भाग्य पर छोड़ कर गुजरात में राजनीतिक भ्रमण कर रहे हैं -- वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली 6 सितम्बर : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा से माना ही नहीं कहा भी है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल एक संवेदनहीन इंसान है जिन्हे जनता के दुख सुख से कोई संबंध नहीं वह केवल अपने राजनीतिक लाभ हानि का हिसाब रखते हैं और आज उन्होंने यह साबित भी कर दिया है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी यानि अरविंद केजरीवाल शासित पंजाब बाढ़ ग्रस्त है, पंजाब में आज चारो ओर बर्बादी है, मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान अस्वस्थ हैं उस वक्त केजरीवाल पंजाब के जिन पंजाबियों ने उन्हे अभूतपूर्व समर्थन दिया को भाग्य पर छोड़ कर गुजरात में राजनीतिक भ्रमण कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में भी जमुना किनारे बाढ़ का संकट है और चांदनी चौक एवं ओखला जिन दो विधानसभा क्षेत्रों में थोड़ा ज्यादा संकट है वहां से आज भी "आप" विधायक पर अरविंद केजरीवाल को उनकी भी चिंता नहीं है।
श्री सचदेवा ने कहा है कि यह अत्यंत खेदपूर्ण है कि एक ऐसे वक्त जब केजरीवाल का धर्म था पंजाब के साथ खड़े होना वह अपने चिरपरिचित अंदाज में राजनीतिक भ्रमण में मस्त हैं।
-- मीडिया विभाग
9811040330
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowSept 08, 2025 01:30:37Noida, Uttar Pradesh:
PLAYOUT ALERT: CHARKHI DADRI (HARYANA-07/09/2025): FLOOD-LIKE SITUATION IN CITY/ HOUSES DEVELOP CRACKS & WALLS BEGIN TO SINK/ VISUALS/ REAX
0
Report
HBHemang Barua
FollowSept 08, 2025 01:30:24Noida, Uttar Pradesh:
PLAYOUT ALERT: DELHI: WATER LEVEL OF YAMUNA RIVER DECREASES/ DRONE VISUALS FROM OLD IRON BRIDGE
0
Report
HBHemang Barua
FollowSept 08, 2025 01:30:15Noida, Uttar Pradesh:
Kapil Mishra @ KapilMishra_IND
·
9h
पंजाब में CM छिपकर अस्पताल में जाकर लेट गए हैं, पंजाब के सुपर CM बनकर घूमने वाले दिल्ली भाग कर आ गए और यहां आकर ट्विटर ट्विटर खेल रहें है
दिल्ली के सरकार जनता के बीच है
बाढ़ राहत का कार्य मुस्तैदी से जारी है
आपके इन्हीं झूठों के कारण AAP की पूरी लीडरशिप चुनाव हार कर बैठी है
0
Report
HBHemang Barua
FollowSept 08, 2025 01:30:090
Report
HBHemang Barua
FollowSept 08, 2025 01:30:04Noida, Uttar Pradesh:
दिल्ली सरकार बनी फुलेरा पंचायत
जैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह काम करते थे , आज दिल्ली में CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठ रहे हैं ।
हमने पहले भी बताया था कि CM आले पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं , अधिकारियों के साथ मीटिंग और इंस्पेक्शन करते हैं।
ये पूरी तरह से असंवैधानिक है।
देश की राजधानी में प्रजातंत्र और संविधानिक व्यवस्था का इस तरह मज़ाक़ बनाया जा रहा है।
परिवारवाद पर पानी पी-पी कर कांग्रेस को गालियों देने वाली भाजपा बयाये- ये परिवारवाद नहीं है तो क्या है ?
क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की मुख्यमंत्री के पास कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा है जिसपर वो भरोसा कर सकें ?
ऐसा क्या काम है जो सिर्फ परिवार वाला ही कर सकता है ?
ऐसे क्या कारण हैं कि CM अपने पति की अथॉरिटी स्थापित करना चाहती हैं ?
क्यों इस तरह से अपने पति को सरकारी प्रशासनिक सिस्टम का हिस्सा बनाया जा रहा है ?
ये फोटो CM रेखा गुप्ता के इंस्टाग्राम से ली गई हैं । CMO के आधिकारिक Instagram अकाउंट पर भी यही फोटो डाली हुई हैं ।
0
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 08, 2025 01:15:30Agar, Madhya Pradesh:
एंकर- आगर मालवा जिले में भी आज आसमान पर चंद्रग्रहण का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। जैसे-जैसे ग्रहण आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे चाँद की खूबसूरती बदलती रही। कहीं आधा चाँद दिखाई दिया तो कहीं लालिमा लिए मनमोहक दृश्य नजर आया। वैज्ञानिक दृष्टि से खास इस घटना को लेकर आमजन में भी खासा उत्साह रहा। वहीं धार्मिक मान्यता के चलते ग्रहण काल में मंदिरों के पट बंद कर दिए और घरों में पूजा-पाठ का माहौल बना रहा।
7
Report
TSTushar Srivastava
FollowSept 08, 2025 01:15:23Lucknow, Uttar Pradesh:
लखनऊ
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पासपोर्ट बनवाया था
इमीग्रेशन जांच में दस्तावेज संदिग्ध पाए गए
पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद वसीम बताया
उन्नाव का सफीपुर निवासी बनकर जा रहा था मलेशिया
एयर एशिया की फ्लाइट से करने वाला था यात्रा
लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस से बनवाया गया था पासपोर्ट
सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटीं
5
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowSept 08, 2025 01:15:14Rohtak, Haryana:
रोहतक :- महम हल्के में पहुंचे मुख्यमंत्री नायाब सिंह
महम के भैणी महाराजपुर में ग्रामीणो से की मुलाकात
पानी निकालने के लिए ड्रेन या लिंक नहर बनानी पड़ी तो बनाएंगे- मुख्यमंत्री नायब सिंह
अधिकारियों जल्द से जल्द पानी उतरने के दिये आदेश
नायाब सिंह सैनी
एंकर :- महम हल्के के जिन भी गावों में पानी भरा हुआ है उसे हर हालत में निकालने की योजना बनाई जा रही हैं। इसके स्थाई समाधान के लिए ड्रेन या लिंक नहर भी बनवानी पड़ी तो बनवाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को भैणी महाराजपुर में सैमान तपा के गांवों के लोगों से बातें करते हुए कही। सैमान गांव के श्री सतगुरु मंदिर के गद्दी नशीन एवं भाजपा नेता महंत सतीश दास ने सैमान तपा के गांवों के सरपंचों की ओर से पानी निकासी के लिए ड्रेन निकलवाने की मांग की। महंत ने कहा कि गांव सैमान व भैणी सुरजन में बाढ़ जैसे हालात हैं। यदि खेतों का पानी नहीं निकला तो लोगों के आगे भूखा मरने की नौबत आ जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महंत सतीश दास व सरपंचों को दो दिन बाद चंडीगढ़ आने की बात कही। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पानी निकासी के लिए यदि ड्रेन की आवश्यकता होगी तो उस पर अवश्य सोचा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे से इन गांवों में पानी निकासी का प्रबंध सरकार अवश्य करवाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशाशन लोगों के साथ खड़ा है। किसी भी समय कोई समस्या होती है तो अपने अधिकारियों को सूचित करें ताकि उस समस्या का समाधान हो सके। मुख्य मंत्री ने सभी ग्रामीणों से कहा कि इस कष्ट के समय में हम सबको मिलकर कार्य करना है। उनकी अपील है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए। एक दूसरे का सहयोग करके इस मुसीबत की घड़ी से निजात पाना है। महम ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी ने भी समस्याओं की जानकारी दी। भैणी महाराजपुर से चलकर मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी बहलबा मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के पास गांव बहलबा के लोगों से मिले। बहलबा के लोगों ने ड्रेन के पानी को नहर में डलवाने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उसी समय उपायुक्त सचिन गुप्ता को ग्रामीणों की बातों पर अमल करने के आदेश दिए।
- विजवल मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी
1
Report
TSTushar Srivastava
FollowSept 08, 2025 01:02:13Lucknow, Uttar Pradesh:
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज बस स्टॉप पर शराब की दुकान में लगी आग ...मौके पर फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश में जुटी
लाखों का सामान जलकर राख
4
Report
HBHemang Barua
FollowSept 08, 2025 01:02:06Noida, Uttar Pradesh:
दिल्ली में बाढ़ के कारण लगभग 50 गावों के किसानों की खड़ी फसल डूबने पर हुए नुकसान का दिल्ली सरकार 100,000 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय मुआवजा दे। - देवेन्द्र यादव
नई दिल्ली, 7 सितंबर, 2025 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने मांग की कि दिल्ली के लगभग 50 गांवों के किसान, जिनकी खड़ी फसलों का बाढ़ के पानी डूबने से हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न होने से हुए नुकसान का प्रति एकड़ 1,00,00 रुपये वित्तीय मुआवजा दिया जाना चाहिए। आर्थिक संकट झेल रहे अधिकतर किसानों ने कर्ज लेकर अपनी भूमि पर खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बाद किसानों के समक्ष गंभीर हालात पैदा हो रहे है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में “दिल्ली देहात“ के किसानों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का समर्थन किया था, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने मानसून की बारिश से बर्बाद हुए किसानों की दुर्दशा को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों के साथ-साथ किसान भी यमुना में बाढ़ की चपेट में आ गए है। दिल्ली की भाजपा सरकार की निष्क्रियता के कारण यमुना में हथनीकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के कारण निचले तटीय क्षेत्रों में पानी भरने से कृषि भूमि को भारी नुकसान हुआ है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, जब भी बारिश, बाढ़ या ओलावृष्टि के कारण फसल का नुकसान होता था, तो किसानों को 25,000-50,000 रुपये प्रति एकड़ तक की त्वरित वित्तीय राहत प्रदान की जाती थी। लेकिन दुर्भाग्यवश केजरीवाल सरकार ने 11 साल से अधिक समय में किसानों की पूरी तरह से उपेक्षा की और अब वर्तमान में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार किसानों की फसल डूबने से बर्बाद होने के बाद हुए नुकसान की अनदेखी करके किसानों के लिए वही रणनीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल नेतृत्व की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार जिसने सबसे पहले मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों का समर्थन किया था और जब दिल्ली में किसानों को फसल का नुकसान झेलना पड़ तब उनकी कोई मदद नही की। बाढ़ में बर्बाद हुई फसल को नजरअंदाज करने से भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पल्ला, हिरंकी, बक्तावरपुर, सोनारपुर, तिजीपुर, जगतपुर और बुराड़ी सहित दिल्ली के लगभग 50 गांवों की कृषि भूमि पानी में पूरी तरह डूब गई है, जिससे हजारों ग्रामीणों में भारी आर्थिक संकट के बाद अनिश्चितता पैदा हो गई है, क्योंकि उनके पूरे परिवार की आजीविका पूरी तरह कृषि की उपज पर निर्भर थी। किसानों के नुकसान पर न तो दिल्ली के किसी मंत्री और न ही दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने नुकसान का आंकलन करने के लिए उनसे कोई मुलाकात की है और उनके नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा कोई तत्काल वित्तीय राहत की पेशकश की है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान किसानों से उज्जवल भविष्य के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे और उन्हें आश्वासन दिया था कि “हम किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं“ और “हमारी सरकार ने कृषि को समर्थन देने, ऋण सुविधाएं प्रदान करने और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई पहल शुरू की हैं“ और “हम दिल्ली में गांवों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने को प्राथमिकता देंगे, यह सुनिश्चित करेंगे कि वे फल-फूलें और समृद्ध हों“। लेकिन जब बाढ़ के पानी ने किसानों की कृषि भूमि पर खड़ी फसलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया, तब भाजपा की रेखा सरकार ने उनकी मदद करना तो दूर अभी तक फसल के नुकसान पर सरकार ने बयान तक देने की जहमत नहीं उठाई है।
मुख्य संवाददाता,
.............................नई दिल्ली।
7
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowSept 08, 2025 01:02:02Kaimur, Bihar:
मुकुल जायसवाल
स्लग - कैमूर में सुधाकर सिंह ने कहा ब्रांडेड मुख्यमंत्री है नीतीश कुमार
#शाहाबाद और मगध में एनडीए उम्मीदवारों की होगी करारी हार, बिना सीट संख्या तय किये ही कैंडिडेट का करने लगे घोषणा।
वीयो - कैमूर जिले के भभुआ में एक निजी कार्यक्रम में शरिक होने के लिए पहुंचे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ब्रांडेड मुख्यमंत्री हैं। पुतला के रूप में nda के लोग उनको पूरे बिहार में लेकर घूमते हैं । मतभेद इस कदर है की सीटों का बंटवारा हुए बिना कैंडिडेट की कर रहे हैं घोषणा।
सुधाकर सिंह ने कहा बिहार के ब्रांडेड मुख्यमंत्री है नीतीश कुमार। Nda के लोग पुतला के रूप में पूरे बिहार में लेकर उनको घूमते हैं। आप देखेंगे कि nda में किस तरीके से मतभेद है, सीटों की संख्या तय हुई नहीं की कैंडिडेट घोषित करने लगे। जब यह बक्सर के राजपुर में गए थे छोटे-छोटे योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने तो वहां कैंडिडेट की घोषणा करके चले आए। अब उनका कैमूर में आगमन हो रहा है जहां मुख्यमंत्री कुछ चुनावी योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करेंगे और कैंडिडेट भी घोषित करके जाएंगे कि उनकी पार्टी की तरफ से कौन लड़ेगा। किसानों पर लाठी चला, प्रशासन जमीन कब्जा कर लिया, धान के खेतों में लगी फसल उखाड़ दिया लेकिन मुख्यमंत्री को याद नहीं रहा कि किसान को किस तरह से दंडित किया गया और पिटा गया। आज तक मुआवजा का भुगतान नहीं हुआ। प्रशासन के उच्च स्तर पर नकाबिल लोग बैठे हैं। जिसका कोई हिसाब किताब नहीं है। फिर किस मुंह से वह कैमूर में आएंगे। Nda के कालखंड में चुनाव आयोग का बहुत ज्यादा मजाक उड़ रहा है। ऐसा हमने कभी नहीं देखा। राजद के कार्यकाल में 6 महीना पहले आचार संहिता लगता था। जो भी काम करना होता था 6 माह पहले पूरा हो जाता था। जिस दिन चुनाव घोषणा हो रहा है उसे दिन तक योजनाओं का घोषणा ये लोग कर रहे हैं। ऐसे बतर में लोग सत्ता में बैठे हैं ।शाहाबाद मगध सफाया हुआ था 25 में भी फिर शाहाबाद और मगध से nda का सफाया होगा। इनका कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं जीतेंगे आप देख लीजिएगा ।
बाइट - सुधाकर सिंह - सांसद बक्सर
6
Report
HBHemang Barua
FollowSept 08, 2025 01:01:23Noida, Uttar Pradesh:
Press Statement - 2
जिस तरह की ट्वीट एवं ब्यानबाज़ी की गंदी राजनीति अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना कर रहे हैं उसे देख पंजाब एवं दिल्ली ही नही देश की जनता स्तब्ध है -- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
जिस निर्लज्जता के साथ अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता को विनाशकारी बाढ़ में फंसा छोड़ गुजरात में राजनीतिक प्रोपेगेंडा करने मे मदमस्त हैं वह साफ करता है की उनकी नैतिकता मर चुकी है -- वीरेन्द्र सचदेवा
अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना बतायें की उनके बुराड़ी, चाँदनी चौक एवं ओखला के विधायक यमुना तटीय क्षेत्र में रहने वालों से मुंह मोड़कर कहां लापता हैं -- वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली 7 सितम्बर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज जब पूरा पंजाब बाढ़ग्रस्त है और दिल्ली के भी यमुना के तटीय इलाके में रहने वाले लोग तकलीफ में हैं उस समय जनता की मदद करने की जगह जिस तरह की ट्वीट एवं ब्यानबाज़ी की गंदी राजनीति आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना कर रहे हैं उसे देख पंजाब एवं दिल्ली ही नही देश की जनता स्तब्ध हैं।
जिस निर्लज्जता के साथ अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता को विनाशकारी बाढ़ में फंसा छोड़ गुजरात में राजनीतिक प्रोपेगेंडा करने मे मदमस्त हैं वह साफ करता है की उनकी नैतिकता मर चुकी है।
केजरीवाल की ही तरह उनकी दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना जनता के लिए राहत संयोजित करने की जगह केवल ब्यानबाज़ी कर रही हैं दिल्ली की जनता उन्हे कभी माफ नही करेगी।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यमुना के जो तटीय क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं उनमे बुराड़ी, चांदनी चौक एवं ओखला विधानसभा के क्षेत्र हैं जिनसे "आप" के विधायक हैं जो तीनों विधायक अपने क्षेत्र में कोई राहत संयोजित करते नही दिखते हैं।
अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना बतायें की उनके बुराड़ी, चाँदनी चौक एवं ओखला के विधायक यमुना तटीय क्षेत्र में रहने वालों से मुंह मोड़कर कहां लापता हैं।
1
Report
RKRishikesh Kumar
FollowSept 08, 2025 01:01:18CHANDI, Harnaut, Bihar:
स्लग।एशिया कप फाइनल नयूज
लोकेशन।नालंदा
मोबाइल:9304231471
डेस्क।बिहार
एंकर:राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर हीरो एशिया कप 2025 पर कब्जा किया और साथ ही एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया। आठ साल बाद मिली यह जीत भारत का चौथा एशिया कप खिताब है।
भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो, सुखजीत और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा। जीत के बाद खिलाड़ियों को 3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख इनाम देने का ऐलान हुआ। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा व सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने बिहार की धरती को भारतीय हॉकी के लिए भाग्यशाली बताया।“ट्रॉफी और वर्ल्ड कप टिकट के साथ सपना पूरा हुआ। बिहार खेल के लिए भाग्यशाली है। इतनी बड़ी प्रतियोगिता का यहां होना गर्व की बात है। राजगीर की धरती भारत के लिए सचमुच लकी साबित हो रही है। एशिया में भारत का परचम बिहार की इस पावन धरती से लहरा रहा है। राजगीर ऐतिहासिक स्थल है और आज यह भारत को नंबर वन बना रहा है। इससे पहले भारत ने 2003, 2007 और 2017 में एशिया कप जीता था। अब 2025 की जीत ने 2013 फाइनल की हार का हिसाब भी पूरा कर दिया।
बाइट।विजय सिन्हा डिप्टी सीएम
बाइट।सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम
बाइट।राजिंदर हॉकी खिलाड़ी
पीटीसी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
2
Report
IAImran Ajij
FollowSept 08, 2025 01:01:11Bagaha, Bihar:
BIHAR DESK... LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVO VISUAL VIDEO PIC 0809ZBJ_BAGA_ATTACK_R
ANCHOR- बड़ी ख़बर बगहा से है जहाँ उतर प्रदेश - बिहार सीमा पर धनहा में असामाजिक ग्रामीणों और शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की गाड़ी पर हमला कर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया हालांकि दरोगा और सिपाही अपनी जान बचाकर भाग निकले । दरअसल धनहा थाना क्षेत्र के बांसी-धनहा मुख्य सड़क पर कठार गांव के पास रविवार देर शाम कार्रवाई करने गईं उत्पाद विभाग की टीम और गाड़ी पर हमला किया गया। शराब कारोबारी और पियक्कड़ों के हमले में पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम शराबियों और कारोबारियों को पकड़ने यूपी-बिहार सीमा के देवीपुर इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान एक शराबी पकड़ा गया, जबकि दूसरा पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। भागने के दौरान वह गिरकर घायल हो गया। तभी ग्रामीणों ने जब उसे घायल देखा तो नाराज होकर उत्पाद विभाग की टीम का पीछा किया और कठार गांव के पास गाड़ी को घेरकर हमला बोल दिया । बताया जा रहा है की हमले के दौरान गाड़ी में सवार उत्पाद विभाग के दरोगा, तीन सिपाही और ड्राइवर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इधर घायल शराबी की पहचान गदियांनी टोला निवासी बृजलाल यादव के रूप में हुई है । वहीं घटना की सूचना मिलते ही धनहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू किया । धनहा थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम और क्षतिग्रस्त वाहन की तलाश कर उसे थाना पर लाया गया है । वहीं इस सम्बन्ध में उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा है कि घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई है और वे स्वयं भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं । बता दें की बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद सीमा पर शराबी और पियक्कड समेत शराब कारोबारी शराब बिक्री समेत तस्करी में जुटे रहते हैं अक़्सर धनहा के इन क्षेत्रों में शराब की खेप आर पार कराई जाती है तो वहीं कुछ पियक्कड व शराबी नियमित सीमा पर शराब पीने या लाने में जुटे रहते हैं। ऐसे में आज पुलिस टीम वाहन पर हमला के बाद आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध केस दर्ज़ करने के साथ पुलिस अब गिरफ़्तारी की कवायद में जुट गईं है ।
3
Report
MKManitosh Kumar
FollowSept 08, 2025 01:01:04Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug- मुजफ्फरपुर पहुंचे तेज प्रताप यादव ने राजबल्लभ यादव को बताया अपराधी, चंद ग्रहण के कारण नहीं कर सके बाबा गरीब नाथ का दर्शन
Anchor - रविवार को मुजफ्फरपुर शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने की इच्छा जताई,लेकिन चंद्रग्रहण के कारण मंदिर में सूतक लगने से दर्शन नहीं हो सका. इस पर उन्होंने अफसोस जाहिर किया.इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने राजबल्लभ यादव पर बड़ा हमला बोला.उन्होंने कहा कि राजबल्लभ यादव अपराधी है,इसीलिए उसे राजद से निकाला गया था.दरअसल राजबल्लभ यादव द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें जर्सी गाय कहने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था.इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी ने पहले ही राजबल्लभ यादव के अपराधी छवि को देखते हुए कार्रवाई कर दी थी.
बाइट - तेज प्रताप यादव, पुर्व मंत्री
*इनपुट - मणितोष कुमार*
1
Report