Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

कावड़ यात्रा 2025: एसएसपी ने सिविल डिफेंस से की महत्वपूर्ण बैठक!

NJNEENA JAIN
Jul 16, 2025 13:11:05
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date.....16.7.2025 Name.... Neena jain location.... saharanpur anchor....कावड़ यात्रा में सिविल डिफेंस के लोगों की होती है अहम भूमिका, एसएसपी ने सिविल डिफेंस के लोगों से की बैठक, कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश। हारनपुर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के सभी लोगों से एसएसपी ने की मुलाकात कावड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न करने के लिए सिविल डिफेंस के लोगों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। कावड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न करने के लिए, सहारनपुर एसएसपी के द्वारा सिविल डिफेंस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें सहारनपुर एसएसपी आसिष तिवारी के द्वारा सिविल डिफेंस के लोगों से कावड़ यात्रा 2025 को शकुशल संपन्न करने के लिए वार्ता की गई, सहारनपुर एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिविल डिफेंस के लोगों की भी इस दौरान ड्यूटी लगाई जाती है, पुलिस प्रशासनिक और सिविल डिफेंस के लोगों की आपस में वार्ता कराई गई है, और एक दूसरे के मोबाइल नंबरों को प्रोवाइड कराया गया है जिससे सिविल डिफेंस और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों मे ड्यूटी के दौरान किसी भी समस्या को लेकर एक दूसरे से संपर्क किया जा सके। आपको बता दें प्रदेश में कावड़ यात्रा 2025 शुरू हो चुकी है और सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार पुलिस प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से कावड़ यात्रा को संपन्न कराने में लगे हुए हैं, उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरीके से मुस्तैद और अलर्ट है,इस ही क्रम में आज सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस के लोगों के साथ एसएसपी के द्वारा मीटिंग की गई है, जिसमें कावड़ यात्रा में लगने वाले सिविल डिफेंस के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, इस दौरान सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन के नेतृत्व में सभी सिविल डिफेंस के लोग वार्ता में पहुंचे और एसएसपी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार उनका पालन करने का आश्वासन दिया, इस दौरान सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने सहारनपुर एसएसपी को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि सिविल डिफेंस के सभी लोग तन मन से कावड़ यात्रा 2025 को सकुशल संपन्न करने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। बाइट- आशीष तिवारी, एसएसपी सहारनपुर
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top