icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
184101
GURPREET GURPREET Follow6 Jul 2024, 10:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाड़मेर होमगार्ड भर्ती फर्जीवाड़ा: 17 अभ्यर्थी समेत जांच जारी

Barmer, Rajasthan:बड़ी खबर बाड़मेर से, होमगार्ड सीमा रक्षा दल भर्ती में फर्जीवाड़ा भर्ती प्रक्रिया में 17 अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज मिले 17 अभ्यर्थियों ने जमा कराए फर्जी खेल और ITI प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेज पेश करने वाले सभी 17 अभ्यर्थियों पर केस दर्ज एक अभ्यर्थी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र भी किया था पेश दस्तावेजों की जांच के दौरान सामने आया फर्जीवाड़ा होमगार्ड कमांडेंट महेन्द्र सिंह ने दी मामले की जानकारी फर्जी प्रमाण पत्रों को लेकर कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला कोतवाली थाना पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच फर्जी दस्तावेज कहां तैयार हुए, पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच पर उठे गंभीर सवाल
0
0
Report

भदोही में 65 देशों के खरीदारों के लिए इंडिया कारपेट एक्सपो शुरू

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही में सजेगा चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो, 65 देशों के खरीददार होंगे शामिल, ब्रिक्स देशों के लिए विशेष इंतजाम. कालीन नगरी भदोही एक बार फिर हस्तनिर्मित कालीन के वैश्विक बाजार के केंद्र में होगी, यहां 04 अक्तूबर से इंडिया कारपेट एक्सपो आयोजित होने जा रहा है। चार दिवसीय इस कारपेट एक्सपो में 65 देशों के 300 से अधिक बायर शामिल होंगे। इस बार आयोजकों का ब्रिक्स देशों पर अधिक फोकस है और यहां के बॉयर्स के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। फेयर में 200 से अधिक भारतीय कालीन निर्यातक अपने उत्पाद पेश करेंगे। इसके लिए निर्यातकों ने नए और आकर्षक डिजाइन सैम्पल तैयार कर लिये हैं। अमेरिका ईरान वार के कारण जर्मनी और दिल्ली में आयोजित होने वाले दो महत्वपूर्ण फेयर रद्द होने के बाद इस फेयर से कालीन निर्यातकों को काफी उम्मीदें हैं। भारतीय हस्त निर्मित कालीनों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वस्त्र मंत्रालय के अधीन आने वाली कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा भदोही के कारपेट एक्सपो में 04 अक्तूबर से 07 अक्तूबर तक 50 वें इंडिया कारपेट एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक एक्सपो का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगिनदित्यानाथ द्वारा किया जाएगा। गौरतलब हो कि ईरान अमेरिका वार के कारण पिछले दिनों दिल्ली और जर्मनी में आयोजित होने वाला फेयर रद्द हो गया था जिससे कालीन निर्यातकों में मायूसी थी, लेकिन अब भदोही में होने जा रहे इस फेयर से एक बार फिर कालीन निर्यातकों की उम्मीद जगी है। यह फेयर बायर्स और सेलर के बीच एक महत्वूर्ण ब्रिज का काम करता है। नए फैशन और डिजाइन सामने आते हैं जिससे निर्यातकों को नए नए ऑर्डर मिलते हैं जिससे बुनकरों कामगारों की भी आजीविका चलती रहती है। इस फेयर को लेकर कालीन निर्यातकों ने नए नए डिजाइन सैम्पल फेयर में डिस्प्ले करने के लिए तैयार कर लिए हैं। इस फेयर में भारत के कश्मीर, जयपुर, बीकानेर, पानीपत, आगरा, वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही सहित अन्य स्थानों के 200 से अधिक कालीन, फ्लोर कवरिंग के निर्यातक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। वहीं अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन,ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, रसिया, कनाडा, इटली, स्पेन सहित विश्व के 65 देशों के बायर्स इस फेयर में शामिल होंगे। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने बताया कि अभी तक 325 बायर्स के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, यह संख्या और भी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता की इसलिए इस बार फेयर में हमारा ब्रिक्स देशों पर खास फोकस है। इनके लिए अलग से बायर्स लाउंज भी बनाया जा रहा है, ताकि ब्रिक्स के बायर्स अच्छे अनुभव के साथ यहां से लौटे और हमारे व्यापारिक रिश्ते और मजबूत हों। भदोही के कारपेट एक्सपो को लेकर कालीन निर्यातक भी बेहद उत्साहित हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं को देखते हुए कालीन निर्यातकों का सस्ते उत्पाद बनाने पर काफी फोकस है। इसके साथ ही एनवायरमेंट फ्रेंडली कालीन भी बनाए जा रहे हैं जिसमें जूट, सिल्क आदि का उपयोग किया जा रहा है। कालीन निर्यातको का मानना है कि यूरोप और अमेरिका में मंदी का असर है और इसके साथ ही तेजी से बदल रहे वैश्विक ट्रेंड के कारण कस्टमर का रुझान सस्ते प्रोडक्ट की तरफ अधिक है और इसी तरह की मांग को ध्यान में रखकर उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं. बाइट– असलम महबूब, वाइस चेयरमैन, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद बाइट–इम्तियाज अहमद, कालीन निर्यातक बाइट –संजय गुप्ता, कालीन निर्यातक बाइट –सलमान, कालीन निर्यातक
0
0
Report

बीकानेर में बंगाल कलाकारों की हाथों से तैयार हो रहीं दुर्गा प्रतिमाएं

Bikaner, Rajasthan:नवरात्रि से पहले बीकानेर में मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकार ले रहीं हैं। बंगाल से आए कलाकारों का समूह दिन-रात मूर्तियों को दे रहा अंतिम रूप। अलग-अलग आकार में तैयार हो रहीं मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं। 5 हजार से 50 हजार रुपये तक है प्रतिमाओं की कीमत। शुद्ध और सात्विक सामग्री से तैयार की जा रही मां दुर्गा की प्रतिमाएं। नवरात्रि का पर्व नजदीक है और इसके साथ ही मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां भी तेज हो गई हैं बीकानेर में इन दिनों मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार करने का काम जोर पकड़ चुका है खास बात ये है कि यहां बंगाल से आए कलाकारों का एक समूह मां दुर्गा की अलग-अलग प्रतिमाओं को आकार दे रहा है मिट्टी, रेत और शुद्ध-सात्विक सामग्री के इस्तेमाल से तैयार हो रही इन प्रतिमाओं में कलाकार अपनी कला और आस्था का रंग भर रहे हैं। देखिए ये खास रिपोर्ट। नवरात्रि आने में अब ज्यादा वक्त नहीं है ऐसे में बीकानेर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है एक तरफ कलाकारों के हाथ लगातार चल रहे हैं तो दूसरी तरफ कच्ची मिट्टी और अन्य प्राकृतिक सामग्री से तैयार हो रही प्रतिमाएं धीरे-धीरे भव्य स्वरूप ले रही हैं बीकानेर में बंगाल से आए कलाकारों का एक समूह इन प्रतिमाओं को तैयार कर रहा है अलग-अलग आकार और डिजाइन में मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं किसी प्रतिमा का आकार छोटा है तो किसी को भव्य रूप दिया जा रहा है चेहरे की बनावट से लेकर मुकुट, आभूषण और मां दुर्गा के स्वरूप की बारीकियों तक कलाकार हर हिस्से पर खास मेहनत कर रहे हैं। इन प्रतिमाओं की कीमत भी इनके आकार और डिजाइन के हिसाब से तय की जा रही है करीब 5 हजार रुपये से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं प्रतिमाओं को तैयार करने में शुद्ध और सात्विक सामग्री के साथ रेत और प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है कलाकारों के मुताबिक, मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करना सिर्फ उनका काम नहीं बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा हुनर भी है कई दिनों की मेहनत के बाद एक प्रतिमा तैयार होती है हाथों से मिट्टी को आकार देने से लेकर रंग और सजावट तक हर चरण में कलाकार अपनी कला को पूरी तरह समर्पित करते हैं। नवरात्रि के साथ ही शहर में मां दुर्गा की पूजा के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी ऐसे में यहां तैयार हो रही ये प्रतिमाएं सिर्फ मिट्टी और रंगों से बनी आकृतियां नहीं हैं बल्कि इनके पीछे कलाकारों की मेहनत, कला और श्रद्धा भी जुड़ी हुई है जैसे-जैसे नवरात्रि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इन प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम भी तेज होता जा रहा है बीकानेर की धरती पर बंगाल के कलाकारों के हाथों आकार ले रहीं मां दुर्गा की ये प्रतिमाएं अब जल्द ही अलग-अलग पंडालों और पूजा स्थलों की शोभा बढ़ाती नजर आएंगी।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी के सहोरबा गांव में पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत, 7 हिरासत, 4 घायल

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सोनबरसा थाना क्षेत्र के सहोरबा गांव में देर शाम गश्ती के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। नेपाल सीमा के पास पुलिस ने एक मुर्गी फार्म संचालक को रोककर पूछताछ की। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने उसके साथ डंडे से मारपीट की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने डायल-112 की टीम पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़ दिए। झड़प में सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार, एक सिपाही और दो ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद 112 की टीम को बुलाया गया था इसी बीच एक पक्ष के द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है साथ ही दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हवाई फायरिंग किए जाने की भी बात कही जा रही है घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस और एसएसबी जवान तैनात किए गए हैं
0
0
Report
Advertisement

लेदा में तीन बुलेट सवारों ने आंख में मिर्ची डालकर अधेड़ से बाइक छीनी; जांच

Giridih, Jharkhand:एभीबी : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के समीप शुक्रवार रात करीब नौ से दस बजे के बीच बुलेट सवार तीन युवकों द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। छिनतई के शिकार व्यक्ति बेगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी 55 वर्षीय भागीरथ राय है। भागीरथ राय मोतीलेदा से लेदा स्थित एक भजन मंडली में कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वह पहली बार लेदा जा रहे थे और रास्ते की जानकारी नहीं थी। कोवाड़ के समीप उन्होंने बुलेट सवार तीन युवकों से लेदा जाने का रास्ता पूछा था। युवकों ने उन्हें रास्ता बताया इसके बाद उक्त युवक उनका पीछा कब करने लगे उन्हें पता ही नहीं चला। भागीरथ राय ने बताया कि लेदा पानी टंकी के पास बुलेट सवार युवकों ने अचानक उनकी बाइक को ओवरटेक किया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। आंखों में तेज जलन होने के कारण उन्होंने बाइक रोक दी। इसी दौरान युवकों ने दोबारा उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इससे वह घबरा गए। इसी दौरान तीनों युवक उनकी बाइक छीनकर उन्हें घसीटते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित के मुताबिक घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई। घटनास्थल के आस-पास जंगल और अंधेरा होने के कारण उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। किसी तरह लेदा पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम करीब 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान और छीनी गई बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई में जुट गई है。
0
0
Report

किरण देव ने केंद्र जलशक्ति मंत्री को पत्र बस्तर बाढ़ राहत पैकेज की मांग

Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, बस्तर में आई बाढ़ को लेकर विशेष राहत एवं मुआवजा पैकेज स्वीकृत करने की मांग, उड़ीसा के खातीगुड़ा डेम से पानी छोड़े जाने की वजह से बस्तर में बाढ़ आने की किया ज़िक्र, NDRF मद से कृषि क्षतिपूर्ति देने की मांग, बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हुए मकानों के बदले प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की मांग, जोरा नाला का नए सिरे से DPR और निर्माण की उठाई मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री एवं राजस्व आपदा मंत्री को भी लिखा पत्र।
0
0
Report
Advertisement

चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन मकान चोरी की कोशिश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, निर्माणाधीन मकान में चोरी की कोशिश, चांपा पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा. बोरवेल की मशीन खोलकर चोरी करने पहुंचे थे दो युवक; मकान मालिक ने देखा तो विरोध किया; चाकू दिखाकर धमकी दी. शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भागने लगे; मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया. सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अविनाश यादव के कब्जे से लोहे का चाकू बरामद. आरोपी कुश सिंह चौहान के कब्जे से चोरी का स्टार्टर और अन्य सामान जब्त. पूछताछ में दोनों ने चोरी की कोशिश स्वीकार की. चांपा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.
0
0
Report

चिखली में पिस्टल लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथियों समेत तीन नामजद

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के चिखली क्षेत्र में पिस्टल लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, बीती रात चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने पास पिस्टल रखकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और पिस्टल लहराने वाले युवक गोलू साहू को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में गोलू साहू ने बताया कि उसे यह पिस्टल उसके साथी शेख शाहबाज और जफर मोमिन और अन्य ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, चारो गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी थाने में अपराध दर्ज हैं। राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की गई। वहीं, चिखली क्षेत्र में लगातार सामने आ रही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर अब पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। रात के समय हथियार लेकर युवक के घूमने और राहगीरों को धमकाने की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर-चांपा में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए महिला गिरफ्तार, 30.6 लीटर शराब जब्त

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, अवैध महुआ शराब बिक्री करते महिला गिरफ्तार, 30.6 लीटर शराब जब्त. ग्राम स Sukli में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई. एक बोरी में अलग-अलग झिल्लियों में भरकर रखी थी कच्ची महुआ शराब पुलिस ने 326 नग झिल्लियों में भरी 30.6 लीटर महुआ शराब की जब्त. जब्त शराब की कीमत करीब 3060 रुपये बताई गई. अवैध शराब के साथ मधुलता दरवेश को पुलिस ने पकड़ा. 35 वर्षीय महिला आरोपी ग्राम स Sukli की रहने वाली. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दर्ज हुई कार्रवाई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.
0
0
Report

प्रेम प्रकाश पांडे के बयान से सोशल मीडिया बवाल, बच्चों के भविष्य बहस

Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी के दिग्गज नेता प्रेम प्रकाश पांडे भिलाई के स्मृति नगर में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में पहुँचे थे जहां उन्होंने मंत्र से संबोधित करते हुए समाज की धुरियों का सम्मान किया और कहा कि भिलाई में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की प्रतिभाएं मौजूद हैं महादेव सट्टेबाजी ऐप पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां जूस बेचने वाला भी रातों-रात दुबई पहुंच जाता है पांडेय ने पालकों को सचेत करते हुए कहा कि अब अभिभावकों को ही तय करना है कि वे अपने बच्चे को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं उनका बच्चा IIT में पढ़ेगा या महादेव ऐप का भक्त बनेगा आपको बता दे कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप का मुख्य मालिक सौरभ चंद्राकर भिलाई का ही रहने वाला है जो कि पिछले कुछ सालों तक भिलाई में रहकर जूस बेचने का काम किया करता था.
0
0
Report

Ajay Rai के नेतृत्व में UP कांग्रेस के नए बिगड़ते मूड: वाराणसी में मोदी के खिलाफ भारी प्रहार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | UP कांग्रेस की नई टीम पर, कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "मैं हमारे केंद्रीय नेतृत्व—खासकर राहुल गांधी—का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को राज्य इकाई की कमान सौंपी। उन्होंने मोदी के खिलाफ मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को मैदान में उतारा; और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी, उन्होंने मुझे फिर से उनके खिलाफ उतारा। हमारे शीर्ष नेतृत्व से मिली ताकत की वजह से, हमने वाराणसी में मोदी के खिलाफ 4,60,000 वोट हासिल किए और वहां सात राउंड में उन्हें हराया भी। यह दिखाता है कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर कितना भरोसा किया। मैं आराधना मिश्रा 'मोना' को शुभकामनाएं देता हूं और उनसे कड़ी मेहनत करने का आग्रह करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह कांग्रेस पार्टी को मुझसे भी आगे ले जाएंगी। कार्यकर्ताओं का भरोसा नहीं टूटना चाहिए; उस भरोसे को मजबूत करना ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यकर्ताओं को यह भरोसा होना चाहिए कि अगर कहीं भी उनके साथ कोई अन्याय या अत्याचार होता है, तो उनके राज्य अध्यक्ष उनके साथ खड़े होंगे—ठीक वैसे ही जैसे मैं उनके साथ खड़ा रहा और हमेशा खड़ा रहूंगा। मैं मोना जी से आग्रह करूंगा कि वह पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करें, उनके साथ खड़ी रहें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें सम्मान मिले। जब भी BJP सरकार, पुलिस, गुंडे या संघ के सदस्य हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार या अन्याय करें, तो उन्हें मजबूती से उनका बचाव करना चाहिए। उन्हें हमारा पूरा समर्थन मिलेगा... नहीं, यह किनारे किए जाने की बात नहीं है। गिरी जी, देखिए, यह राजनीति है; पद आते-जाते रहते हैं। जो पद आज है, वह कल नहीं भी हो सकता है। मैंने पाँच बार पिंडरा से MLA रहा; कुछ भी स्थायी नहीं है। मैंने अथक परिश्रम किया... लखनऊ | UP कांग्रेस की नई टीम पर कांग्रेस के पूर्व राज्य अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "मुझसे इस्तीफ़ा नहीं मांगा गया और न ही पार्टी ने मुझ पर कभी कोई दबाव डाला; मैं बस पार्टी के निर्देशों का पालन करता हूँ। मैंने राहुल गांधी से भी मुलाक़ात की। हमने राज्य के बारे में चर्चा की—इसे कैसे मज़बूत किया जाए, क्या काम करने की ज़ूरत है, और किसे मज़बूत करने की ज़रूरत है—और हमने इन मुद्दों पर खुलकर बात की... मैं कार्यकर्ताओं से कहूँगा कि वे पूरी ताक़त से काम करें और कड़ी मेहनत करें। मैंने अपना फ़र्ज़, अपना धर्म और अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है, और भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और जोश के साथ ऐसा करता रहूँगा। आख़िरकार, हम काशी के निवासी और बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं; हमें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त है। महादेव के आशीर्वाद से हम आगे बढ़ेंगे। आराधना मिश्रा तीन बार विधायक रही हैं और उनके परिवार का काफ़ी दबदबा है। देखिए, इस बार कांग्रेस का समीकरण और भी मज़बूत है। इस बार महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और सरकार की गलत हरकतें—जैसे जबरन वसूली और चोरी—मुख्य मुद्दे हैं। उन्होंने गोरखपुर में देवता के लिए आए फ़ंड का भी गलत इस्तेमाल किया वहाँ के सांसद ने इसे 'स्पेन' जैसा बनाने का वादा किया था, फिर भी आप देख सकते हैं कि लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। हम सब मिलकर काम करेंगे और पहले से दोगुनी ताक़त के साथ काम करेंगे।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top