icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
184102
Harpreet Singh SethiHarpreet Singh SethiFollow11 Aug 2024, 03:37 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आदिवासी समुदाय उबाल में, भूषण बाड़ा आरोप पर सरकार पर निशाना

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बिरसा मुंडा के जन्मदिन कार्यक्रम बदलनें और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोप में सरकार पर निशाना, जनजातीय समुदाय उद्वेलित। भूषण बाड़ा पर कथित आरोपों का मामला जोर पकड़ रहा है। भूषण बाड़ा पर बलात्कार और गर्भपात कराने की खबर पर खूँटी में आदिवासी समाज उद्वेलित है। जिन्होंने झारखंड में झामुमो की सरकार बनाने में एड़ी चोटी एक कर दी। उन्हीं लोगों के द्वारा अब इस घटना पर सवाल खड़ा किये जा रहे हैं। और झारखंड सरकार पर निशाना साधा गया है। यह मामला पर भाजपा तो मुखर हैं ही। लेकिन अब उनके ही पार्टी के समर्थक लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही हेमंत सोरेन के कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किये जा रहे हैं। जो कि इन्हें आदिवासी अस्मिता पर खतरा की बात भी कही जा रही है। हेमंत सोरेन 15 नवंबर को खूंटी के उल्लीहातू स्थित कार्यक्रम में नहीं पहुँचने और फिर 28 नवंबर को कार्यक्रम करने को लेकर आदिवासी समाज में नाराजगी देखा जा रहा है। सरना सांगोम समिति की अध्यक्ष दुर्गावती ओड़ेया ने कहा कि भूषण बाड़ा पर बच्ची के साथ बलात्कार किये जाने के मामले पर सरकार उसपर मौन है। वहीं अब राज्य सरकार महापुरुषों पर भी राजनीति करने लगी हैं। जब 15 नवंबर को बिरसा मुंडा का जन्मदिन है तो 28 तारीख को मना कर तिथि बदलना भगवान बिरसा मुंडा के साथ अपमान ही नहीं पूरे आदिवासियों का अपमान है।
0
0
Report

संत कबीरनगर में दोहरे हत्याकांड का प्रमुख आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेश यादव को पुलिस ने आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मेंहदावल थाना क्षेत्र बौधरा के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी राकेश यादव घटना को अंजाम देने के बाद गोरखपुर भागने की फिराक में था। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने उसकी घेरावन्दी की। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और खोखा और कारतूस बरामद किया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओजी और मेंहदावल पुलिस की संयुक्त टीम ने की यह कार्यवाई की। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमे चार आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया है जब कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी संदीप कुमार मीना भी जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि दोहरे हत्या कांड के आरोपियों के खिलाफ रासुका और गैंगेस्टर के तहत कार्यवाई की जाएगी।
0
0
Report

जालौन में मुठभेड़, फरार आरोपियों के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली जालौन कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई राजेश की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना स्थल से तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं。 दरअसल, मंगलवार की सुबह जालौन कोतवाली पुलिस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास चाकी गांव के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों की पहचान संदीप और निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचे भी बरामद किए हैं।दोनों आरोपियों ने जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा गांव में बुलेट सवार राजेश की दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे。 जालौन सीओ अजय सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

माण्डलगढ़ में भूमि विवाद के कारण खूनी संघर्ष, 5 आरोपी गिरफ्तार, घायल

Noida, Uttar Pradesh:Breaking माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के तिरोली गॉंव में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है, खेत को ट्रैक्टर से जोतने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार पर धारदार हथियारों से किया हमला, आरोपियों के हमले से आधादर्जन महिला और पुरुष गम्भीर घायल बताए जा रहे हैं, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, थाने में शिकायत देने के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर फिर से हमला किया, हमले में महिलाओं के सोने के जैवर छिनने का भी आरोप लगाया गया हैं, पीड़ित की रिपोर्ट पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं
0
0
Report

बांसवाड़ा में सरपंच चुनाव के बाद देर रात हिंसक हंगामा, कई मकान क्षतिग्रस्त

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले की अरथूना पंचायत समिति के मोटी बस्सी गांव में सरपंच चुनाव परिणाम आने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने गांव में घुसकर कई घरों में तोड़फोड़ की और पुलिस एवं प्रशासन की टीम पर करीब आधे घंटे तक पथराव किया। इस दौरान रास्ते में आने वाले कई मकानों को भी निशाना बनाया गया। घटना में करीब पूरे गांव के 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। हालात बिगड़ने पर देर रात अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच हैं।
0
0
Report

फलोदी बाप रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी गिरने से बड़ा हादसा टला

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी बाप रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी गिरी, बड़ा हादसा टला. फलोदी के बाप रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पानी की बड़ी टंकी सोमवार रात को अचानक टूटकर जमींदोज हो गई। टंकी गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के रेलवे क्वार्टरों में रहने वाले लोग घबरा बाहर निकल आए। कुछ ही पल में पूरी टंकी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि करीब 8 पूर्व ही इस पानी की टंकी का निर्माण हुआ था। बाप रेलवे स्टेशन पर सरकारी क्वार्टर के पास यह पानी की टंकी बनाई गई थी। रेलवे द्वारा ही टंकी का निर्माण करवाया गया था। इतनी जल्दी टंकी का गिरना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। पानी की टंकी गिरने के साथ नीचे बनी हुई चारदीवारी भी धराशायी हो गई। ग्रामीणों ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों से मामले की जांच करवाकर दोषी ठेकेदार व निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द ही नई टंकी का निर्माण करवाया जाए ताकि रेलवे स्टेशन पर पानी की आपूर्ति बाधित न हो।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर की अक्षिता और माँ शिरोमणी बनीं जैन साध्वी, करियर छोड़ वैराग्य की राह

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। गुरुग्राम की रहने वाली अक्षिता (37) और उनकी मां शिरोमणी (61) सांसारिक जीवन छोड़कर साध्वी बनेंगी। मंगलवार को जोधपुर में उनका वरघोड़ा निकाला जाएगा। अक्षिता ने साध्वी बनने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन की 50 लाख सालाना पैकेज की जॉब छोड़ दी। वे कंपनी में मैनेजर थीं। वहीं मां शिरोमણી ने 37 साल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में नौकरी की और चीफ मैनेजर से रिटायर हुईं। दोनों पंजाबी हिंदू हैं और अब जैन साध्वी बनेंगी। साध्वी पूर्णप्रज्ञाश्री ने बताया कि शिरोमणी 25 फरवरी को चेन्नई में दीक्षा लेंगी और हमारे साथ संयम अराधना करते हुए आत्मा का कल्याण करेंगी। मारवाड़ जैन संघ के अध्यक्ष गौतम सालेचा ने बताया- वरघोड़ा में जैन समाज के 31 साधु-साध्वी रहेंगे और जैन समाज के काफी लोग शामिल होंगे। परिवार के लोग भी इसमें शामिल होंगे। 12 साल मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब की अक्षिता ने एमटेक के बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की। करीब 12 साल कई मल्टीनेशल कंपिनयों में नौकरी की। फॉक्सवैगन में वे ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर की पोस्ट पर थीं। उनका सालाना पैकेज 50 लाख रुपए था। अक्षिता (37) ने आध्यात्मिक भाव जागने के पीछे की वजह बताते हुए कहा- मैं उस पीढ़ी से हूं, जिसने फोन और इंटरनेट को आते हुए देखा है। जब कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम शुरू हुआ तो मुझे महसूस हुआ कि AI और डेटा सेंटर से जुड़ी गतिविधियों में भी सूक्ष्म जीवों की विराधना हो सकती है। उन्होंने बताया- एक डेटा सेंटर बनाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खुदाई करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में मिट्टी में रहने वाले कई सूक्ष्म जीव प्रभावित हो सकते हैं। इसी विचार ने भीतर अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा का भाव और मजबूत किया। धीरे-धीरे झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ता चला गया। मां ने भी 37 साल IOC में नौकरी के बाद चुना वैराग्य अक्षिता की मां शिरोमणी ने बताया कि परिवार पहले से जानता था कि उनका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर है। शिरोमणी ने बताया उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में 37 साल तक जॉब की और साल 2025 में चीफ मैनेजर से रिटायर हुई। नौकरी और सांसारिक जिम्मेदारियों के बाद उन्होंने वैराग्य का मार्ग चुनने का निर्णय लिया है。 शिरोमणी का परिवार दिल्ली का रहने वाला है, फिलहाल गुरुग्राम शिफ्ट हो गया है। उनके दो बेटी हैं। पति का निधन हो चुका है। एक बेटी अक्षिता उनके साथ ही दीक्षा ग्रहण करेंगी। दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है。
0
0
Report

उज्जैन में तेज رफ्तार कार से तीन युवक गंभीर घायल, CCTV से जुड़ रहा हादसा

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन युवकों को मारी टक्कर सुभाष नगर स्थित पानी की टंकी के पास आधी रात हुआ हादसा, तीनों युवक गंभीर घायल उज्ज्व in उज्जैन । शहर के नीलगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी । हादसा सुभाष नगर में पानी की टंकी के पास हुआ । टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गाड़ी से उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया । इसके बाद तीनों को इलाज के लिए उज्जैन के सरकारी जिला चिकित्सालय चरक में भर्ती कराया गया । बताया जा रहा है कि कार चलाने वाला भी एक युवक था । जो अंधाधुंध गति से सुभाष चौराहे से निकला और तीनों युवकों को टक्कर मार दी । एक एक्टिवा भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हुई है युवक एक्टिवा पर सवार होना बताए जा रहे थे..घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है । इसके साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है ।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़- सर्विस रोड पर धू-धू कर जला कैंटर, लपटों से मचा हड़कंप

RKRavi KumarFollow5m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की सर्विस रोड पर अचानक एक कैंटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर सड़क पर चल रहे लोगों में दहशत फैल गई आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कैंटर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था राहत की बात ये रही कि हादसे के वक्त कैंटर में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अब आग लगने की वजह का पता लगा रही है।
0
0
Report

पीड़ित दिव्यांग के न्याय के लिए डीआईजी की पहल

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक(गोंडा)। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल की संवेदनशील पहल पर एक दिव्यांग बुजुर्ग को उनकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में त्वरित न्याय मिला है। काशीराम वर्मा पुत्र राम निधि, निवासी ग्राम महाराजगंज ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अशोक कुमार के समक्ष उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उनके ही गांव के रहने वाले विपक्षी सुनील पुत्र शिवपूजन व उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उनकी कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, जब भी वह अपनी भूमि पर फसल की बुवाई करने का प्रयास करते हैं, तो विपक्षीगण मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं, जिससे वह अपने ही भूमि पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त भूमि का सीमांकन पूर्व में कराया जा चुका है। दिव्यांग बुजुर्ग की लाचारी और मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अशोक कुमार ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इतना ही नहीं प्रभावी विधिक पैरवी सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी ने स्वयं फोन पर पीड़ित के अधिवक्ता से बात की। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
0
0
Report

हापुड़- घंटाघर पर सरेआम गुंडागर्दी, लाठी-डंडों से युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

RKRavi KumarFollow8m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के घंटाघर से दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ दबंग युवक सरेआम सड़क पर दबंगई दिखाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दबंगों ने पहले युवकों को घेरकर गाली-गलौज की, इसके बाद उन्हें सड़क पर पटक दिया। फिर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से युवक चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन दबंगों को रहम नहीं आया इस दौरान वहां खड़े लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे, किसी ने भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ देर तक सड़क पर ही मारपीट चलती रही, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है। अब पुलिस वीडियो के आधार पर दबंगों को चिन्हित कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ घरघोड़ा में 52 वर्षीय शिक्षक पर छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत का आरोप

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। प्राथमिक शाला में पदस्थ 52 वर्षीय शिक्षक पर करीब 6 साल की मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बच्ची की दादी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मामला 12 नवंबर का है। 13 नवंबर को जब बच्ची की दादी ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। कारण पूछने पर मासूम ने बताया कि स्कूल के शिक्षक अजय कुमार भट्ट उसे और एक अन्य छात्र को दूसरे कमरे में ले गए थे। वहां शिक्षक ने कुर्सी पर बैठकर अपना निजी अंग दिखाया।बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों ने गांव के प्रमुख लोगों को जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद बच्ची की दादी ने घरघोड़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी शिक्षक अजय कुमार भट्ट (52 वर्ष), निवासी ग्राम ठूसेकेला, थाना खरसिया, के खिलाफ अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 में अपराध दर्ज किया। पूछताछ और विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है。
0
0
Report

दिल्ली के द्वारका में जहरीली हवा से बुजुर्ग-बच्चे परेशान

New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। द्वारका इलाके में भी प्रदूषण की वजह से हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। जहरीली हवा के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हो रही है। प्रदूषण का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हालात ऐसे हैं कि पार्कों में सुबह-शाम टहलने वाले लोग नजर नहीं आ रहे हैं और सड़कों पर भी पहले जैसी चहलपहल नहीं दिख रही। लोग प्रदूषण के डर से घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए द्वारका के कुछ स्कूलों ने छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस भी शुरू कर दी हैं, ताकि उन्हें जहरीली हवा के संपर्क में आने से बचाया जा सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top