184101
कठुआ में आतंकियों से मुठभेड़ में बहादुरी दिखाने वाले 9 एसपीओ को कांस्टेबल पद पर पदोन्नति
Kathua,जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर के सैङा सोहाल गांव में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान बहादुरी दिखाने वाले 9 एसपीओ को कांस्टेबल पद पर पदोन्नति दी गई। जिला पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर. आर. सवैन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को रैंक लगाकर बधाई दी और उनके हौसले की तारीफ की। पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी इस पदोन्नति पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक और सभी आला अधिकारियों का आभार जताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूनियन ने 3 अगस्त को गुप्त कार्रवाई की घोषणा, 4 अगस्त से आंदोलन तेज
Anandpur Sahib, Punjab:ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਪਣੀਆਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਧਰਨੇ-ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਕਈ ਗੇੜਾਂ ਦੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਵੀ ਹੋਈਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਠੋਸ ਨਤੀਜਾ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ 3 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਗੁਪਤ ਐਕਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂ ਕਪਿਲ ਮਹਿੰਦਲੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡੀਐਸਪੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਵਿਅਸਤ ਰੁਝੇਵਿਆਂ ਕਾਰਨ 3 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਿਵਲ ਸਕੱਤਰੇਤ ਦੀ ਪੰਜਵੀਂ ਮੰਜ਼ਿਲ 'ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਅਤੇ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਤੈਅ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਮੌਕਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਆਪਣਾ ਐਲਾਨਿਆ ਐਕਸ਼ਨ ਇੱਕ ਦਿਨ ਲਈ ਅੱਗੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ । ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ 3 ਅਗਸਤ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਸੰਤੋਸ਼ਜਨਕ ਹੱਲ ਨਿਕਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਧਰਨਾ ਅਤੇ ਗੁਪਤ ਐਕਸ਼ਨ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਮੁਲਤਵੀ کر ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪਰ ਜੇਕਰ ਮੀਟਿੰਗ ਬੇਨਤੀਜਾ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ 4 ਅਗਸਤ ਸਵੇਰੇ 4 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਐਲਾਨੇ ਮੁਤਾਬਕ ਗੁਪਤ ਐਕਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ कर ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।0
0
Report
अमेठी में विद्युत करंट से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - विद्युत करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय वक्त की हुई दर्दनाक मौत। वेल्डिंग का कार्य करता था मृतक युवक。 गांव भावापुर में रेलिंग का काम करते समय विद्युत करंट की चपेट में आया。 तत्काल ग्रामीण एंबुलेंस से इलाज के लिए लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर。 जहां पर डॉक्टर ने चेकअप के बाद युवक को किया मृत घोषित。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 युवक के असामयिक मौत से परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल。 रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगापुर मजरे गाज़ीपुर गांव का रहने वाला है मृतक युवक。0
0
Report
मामूली विवाद में युवक ने तमंचे से किया फायर, वीडियो वायरल
Mau, Uttar Pradesh:मामूली विवाद में एक युवक ने तमंचे से किया फायर फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज किया मुकदमा मामले की जांच में जुटी पुलिस कोइरियापार इलाके का है मामला पुलिस अधीक्षक कमेलश बहादुर ने दी जानकारी मोहम्दाबाद गोहना थाने में दर्ज हुआ मुकदमा0
0
Report
Advertisement
अंतरराज्य साइबर ठग गिरफ्तार: 23 मोबाइल समेत बरामद, 5 गिरफ्तारियां
Mau, Uttar Pradesh:पुलिस ने अंतरस्टेट साइबर ठगों को किया गिरफ्तार ठगों के पास 23 मोबाइले हुई बरामद झारखंड सहित कई राज्यो के रहने वाले है ठग सीओ सिटी नितेश सिंह ने किया खुलासा पाँचों ठगों में दो नाबालिग है जबकि तीन बालिग है तीन बालिग ठगों पर पहले से ही कई थाने में दर्ज है मुकदमा जनता को गुमराह कर क्यूआर कोड बदलकर करते थे ठगी साइबर टीम और पुलिस ने किया गिरफ्तार मऊ के पुलिस लाइन में हुआ खुलासा0
0
Report
युवा व्यापारी से 35 लाख की ठगी, एडवांस लेकर आरोपी फरार
Seoni, Madhya Pradesh:युवा व्यापारी से फिल्मी स्टाइल में 35 लाख की ठगी एडवांस के नाम पर ली थी रकम पुलिस ने दर्ज किया मामला सिवनी जिले के छपारा में सुपारी सप्लाई के नाम पर 35 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है... पीड़ित युवक वैभव शिवहरे ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र की एक फर्म के नाम पर उससे अलग-अलग किश्तों में करीब 35 लाख रुपये एडवांस लिए गए...जब वह माल देखने सांगली पहुंचा तो सुपारी की गुणवत्ता सैंपल से अलग मिली, जिसके बाद उसने सौदा रद्द कर दिया और अपनी राशि वापस मांगी...आरोप है कि पैसे लौटाने का आश्वासन देने के बाद आरोपी फरार हो गए और उनके मोबाइल भी बंद हो गए... बता दें की ठगी करने के लिए आरोपियों ने बाकायदा महाराष्ट्र के सांगली में रेंट पर जगह ली थी... पीड़ित की शिकायत पर छपारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...0
0
Report
लोहरदगा में हत्या के आरोपियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, फांसी की मांग तेज
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- व्यवसायी शुभम कुमार साहू की हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद महिलाओं ने जिला मुख्यालय का घेराव किया। हत्याकांड के आरोपी लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा को फांसी की सजा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मृतक की मां का कहना है कि अगर कानून उसे फांसी नहीं दे सकती है तो पब्लिक के हवाले आरोपियों को किया जाय। जनता अपना फैसला सुना चुकी है। लोहरदगा में आरोपियों के विरुद्ध आक्रोश देखा गया।0
0
Report
Advertisement
तरन तारन के मुरादपुरा में सीआईए कांस्टेबल समेत गोलीबारी, तीन घायल
Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन के मुरादपुरा इलाके में नशा तस्करों और सिविल कपड़ों में पहुंचे सीआईए कांस्टेबल के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां 3 साल की मासूम सहित तीन घायल इलाके में दहशत का माहौल इलाके के लोगों का आराेप सरेआम बिकता है चिट्टा पुलिस भी लेने आते है चिट्टा घायलों में प्रवासी परिवार से संबंधित 3 साल की मासूम पूजा, पुलिस कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और नशा तस्कर सनी उर्फ पुंगी घायल0
0
Report
कटिहार में पपीते से लाखों का मुनाफा: एकड़ में तीन महीने में फल
Katihar, Bihar:कटिहार जिला में बेहतरीन और मुनाफे का विकल्प बनकर उभर रहा है पपीता का खेती एक एकड़ में 1 लाख की लागत और 3 से 4 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा पपीता का रांची ड्वार्फ किस्म से किसानों की बंपर कमाई, 3 महीने में फल, खेत से ही बिक रही फसल पपीता का औषधीय और निरोगी गुणों के कारण स्थानीय बाजारों में हमेशा मांग एक एकड़ में लगभग 1000 पौधे, एक पौधे से औसतन 50 किलो पपीता रेड लेडी और ताइवान विदेशी किस्मों पर भारी पड़ी पपीते की ड्वार्फ वैरायटी शिक्षक सह किसान व गृहिणी पत्नी मिलकर खेती को दे रहे है नई पहचान पपीते की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा को लेकर कटिहार जिला के समेली प्रखंड के मलहरिया गांव निवासी प्रगतिशील किसान सह पेश शिक्षक से सरकारी शिक्षक राकेश कुमार मंडल ने आय और लागत का पूरा गणित समझाया है। सही योजना और उचित देखभाल के साथ खेती करने पर किसान एक एकड़ खेत से लाखों रुपये की बंपर कमाई कर सकते हैं। पपीते के एक पौधे से औसतन 60 से 70 किलो फल प्राप्त होता है। गणना के लिए यदि न्यूनतम 50 किलो प्रति पौधा मान लिया जाए और बाजार में इसका रूढ़िवादी भाव 12 रुपये प्रति किलो (जबकि वर्तमान बाजार भाव 16 से 17 रुपये के बीच है) रखा जाए, तो एक पौधे से आसानी से 600 से 700 रुपये की कमाई हो जाती है। एक एकड़ में लगभग 1000 पौधे लगाए जाते हैं। इस हिसाब से कुल कमाई 6 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। श्री मंडल ने आगे कहा कि 1000 पौधों में से लगभग 10% नर पौधे निकल जाते हैं ,जिनमें फल नहीं लगते। इसके अलावा, 10% फसल प्राकृतिक आपदा या बीमारियों के कारण खराब होने का अनुमान भी रखा जाता है। इस 20% नुकसान को घटाने के बाद भी किसान की कुल आय 4 से 5 लाख रुपये के बीच रहती है। एक एकड़ पपीते की खेती में बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि कार्यों को मिलाकर लगभग 1 लाख रुपये की लागत आती है। इस लागत को कुल आय में से निकाल देने के बाद, किसान को आसानी से 3 लाख से 4 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हो जाता है। पारंपरिक खेती की तुलना में पपीते की व्यावसायिक खेती किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और एक स्थिर आय प्राप्त करने का एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प है। पपीते की फसल तैयार करने के लिए सबसे पहले अक्टूबर-नवंबर के महीने में इसकी नर्सरी तैयार की जाती है। जब पौधे तैयार हो जाते हैं, तो मार्च के महीने में इन्हें मुख्य खेत में लगा दिया जाता है。 सघन बागवानी के तहत, पपीते के पौधों को 6x6 फीट की दूरी पर लगाया जाता है। इस दूरी के हिसाब से एक एकड़ खेत में लगभग 1000 से 1200 पौधे आसानी से आ जाते हैं। पपीते के एक पौधे से शानदार उत्पादन मिलता है। उचित देखभाल से एक पौधे से 60 से 80 किलो तक फल प्राप्त हो जाते हैं。 अगर किसी कारणवश पैदावार कम भी हो, तब भी एक पौधे से औसतन 50 किलो पपीता निश्चित रूप से निकल ही आता है । खासकर पपीते की रांची ड्वार्फ किस्म किसानों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है । मार्च के महीने में 'रांची ड्वार्फ' किस्म के पौधे लगाए जाते हैं। यह एक बौनी किस्म है, जो मात्र 3 महीने में ही फल देना शुरू कर देती है। रोपाई के पांचवें महीने से ही फलों की तुड़ाई शुरू कर दी जाती है। इस किस्म को मुख्य रूप से सब्जी के लिए ही तोड़ा जाता है, इसलिए इसे पकने के लिए ज्यादा नहीं छोड़ा जाता। जब यह फसल तैयार होती है, उस समय बाजार में अमूमन अन्य हरी सब्जियों की कमी होती है, जिसके कारण कच्चे पपीते की खूब बिक्री होती है। शुरुआत में किसान इसे कटिहार और खोकसी बाग (पूर्णिया) की स्थानीय मंडियों में बेचते थे । पपीते की इस खेती का अब इतना अच्छा प्रचार-प्रसार हो चुका है कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडी जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। अब खरीदार (महाजन) सीधे खेत पर आते हैं और 20-20 किलो की पॉलिथीन थैलियों में पपीता पैक करके खुद ले जाते हैं। किसानों के लिए यह तरीका न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि परिवहन पर होने वाले खर्च को भी कम करता है, जिससे सीधा मुनाफा किसान की जेब में जाता है।0
0
Report
पुलिस ने चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर को दबोचा
Shishgarh Dehat, Uttar Pradesh:बहेड़ी/शेरगढ़। शेरगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की रात कस्बा शेरगढ़ स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के सामने से अयाज बेग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार तड़के पुलिस टीम करबला मार्ग स्थित पुलिया के आगे कच्चे चक मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र (30 वर्ष) निवासी गांधी नगर वार्ड नंबर-2, कस्बा एवं थाना शेरगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक तंगी और घर का खर्च चलाने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की थी। उसने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह अपने ही मोहल्ले से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। शेरगढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के सरायढेला में चोरी के आरोपी की पिटाई से मौत, विरोध प्रदर्शन
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में चोरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को रणधीर वर्मा चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व इंसाफ की मांग की। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। बताया जा रहा है कि जगजीवन नगर निवासी 24 वर्षीय करण कुमार राम को शनिवार अहले सुबह चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि मुक्तेश्वर महतो, कन्हाई लाल समेत अन्य लोगों ने करण पर चाकू, तलवार और रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल करण को उसके घर के सामान के पास फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में करण को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर सरायढेला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। सडक जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों व आरोपों की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ की लखनऊ में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात, राजभवन में चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।0
0
Report
सीतापुर में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अवैध अतिक्रमण हटाया गया
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर(उत्तर प्रदेश): सीतापुर सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में एक प्लॉट पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वन महोत्सव का उद्घाटन किया
Udaipur, Rajasthan:प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज उदयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कालका माता नर्सरी परिसर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आगाज किया। इस मौके पर वन मंत्री संजय शर्मा, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया और लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नर्सरी परिसर में चंदनवन का लोकार्पण कर पौध रोपण किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने वन उत्पादन के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। दरों उठा का वन क्षेत्र में बीज रोपण किया। वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के बाद राजस्थान ने पौधारोपण में नया आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया जिसमें से 20 करोड़ पौधे लगा लिए गए हैं।0
0
Report
26 लाख साइबर ठगी: गुजरात से आरोपी गिरफ्तार; 61 शिकायतें दर्ज
Karauli, Rajasthan:जिला करौली हर खबर में 26 लाख की साइबर ठगी के मामले में गुजरात से आरोपी गिरफ्तार हुआ है। ऑनलाइन जॉब का लालच देकर पीड़ित से लाखों रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाए गए। जांच में आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ देशभर में 61 साइबर शिकायतें दर्ज पाई गईं। गुजरात के सूरत निवासी भावेश चौहान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने नाम पर बैंक खाता खोलकर साथियों के साथ मिलकर ठगी की रकम प्राप्त की थी। राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन पर इस आरोपी के खिलाफ 61 शिकायतें दर्ज थीं, जो संभवतः एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और 3 अगस्त तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। अब पुलिस उसके अन्य साथियों, बैंक खातों और नेटवर्क की जांच कर रही है। ऑनलाइन नौकरी, निवेश या आकर्षक ऑफर के नाम पर धन मांगने वालों से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दें।0
0
Report
मोबाइल पर रोक लगाने वाला झाँसी का पहला सरकारी इंटर कॉलेज बना जीआईसी
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी का राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) विद्यार्थियों के मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला सरकारी इंटर कॉलेज बन गया है। करीब 1,700 विद्यार्थियों वाले इस कॉलेज में अब सघन जांच के बाद ही विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। तर्क दिया गया है कि कम से कम जब तक विद्यार्थी कॉलेज में रहेंगे तब तक फोन से दूरी रहेगी। विद्यालय प्रशासन का दावा है कि इस निर्णय की सूचना अभिभावकों को दी गई है और उन्होंने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए स्वागत किया है।0
0
Report
Advertisement
