Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
कर्गिल में TB दिवस: छात्रों से जागरूकता, स्क्रीनिंग TB खत्म करने का लक्ष्य
WMWaqar Manzoor
Mar 24, 2026 12:13:00
Ganderbal,
World Tuberculosis Day was observed in Kargil by the District Health Society Kargil on the theme “Yes! We Can End TB: Led by Bharat, Powered by Janbhagidari” at Suru Valley Higher Secondary School, Kargil. Deputy Commissioner Kargil, Rakesh Kumar, graced the occasion as the Chief Guest. Among others present were Chief Medical Officer Kargil, Dr. Liyaqat Ali Khan; District Tuberculosis Officer, Dr. Mohd Abass; Deputy CMO, Dr. Fatima Banoo; District Immunisation Officer, Dr. Rabia; BMO Kargil, Dr. Jaleel, Cluster Head JK bank, along with other officials, school management, and students. In his address, the Deputy Commissioner emphasized the role of students in spreading awareness about tuberculosis and addressing the social stigma associated with the disease. He urged them to act as ambassadors of awareness and encourage friends, family members, and the community to undergo testing in case of any symptoms. He highlighted that mass screening camps are being organized across Kargil to achieve the goal of eliminating TB from the district. He also expressed gratitude to J&K Bank and other contributors for their support in providing food baskets and logistical assistance to TB patients, and called for continued cooperation in the future. The District Tuberculosis Officer, Dr. Mohd Abass, spoke about tuberculosis, its associated stigma, and the progress made in controlling the disease. He elaborated on the objectives of the Pradhan Mantri TB Mukt Bharat Abhiyan, the Ni-kshay Mitra engagement strategy, diagnostic protocols, and shared data on TB cases notified in Kargil over the past five years along with achievements. Chief Medical Officer Kargil, Dr. Liyaqat Ali Khan, also addressed the gathering and highlighted various preventive and treatment aspects related to tuberculosis. On the occasion, a speech competition was organized in which students actively participated, followed by the distribution of prizes among the winners. The programme concluded with a vote of thanks delivered by the School Vice Principal, Shazia Zaidi.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 24, 2026 13:36:42
Bihar:समस्तीपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत और पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन। देश में गैस सिलेंडर की किल्लत व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समस्तीपुर में जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अबू तमीम कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महिला सेल की कार्यकर्ता खाली सिलेंडर लेकर पहुंची थीं और सिलेंडर को सिर पर रखकर प्रदर्शन कर रही थीं। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के मधुरापुर स्थित जिला कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर शहर में जुलूस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जुलूस मगरदही घाट पहुंचा, जहां लोगों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और गैस सिलेंडर का दाम महज 350 रुपये था, तब भाजपा की स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर दिखाती नजर आती थीं कि सिलेंडर 300 से पार है। आज स्थिति यह है कि गैस सिलेंडर 2000 से ₹2500 में काला बाजार में बिक रहा है। लोग सिलेंडर के लिए मारामारी कर रहे हैं, यह प्रधानमंत्री की गलत नीति का नतीजा है। शुरू से भारत के मित्र देश रहे ईरान के खिलाफ इजरायल युद्ध के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि पूरे देश में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। बावजूद इसके लोगों को गैस सिलेंडर खाना बनाने तक के लिए उपलब्ध नहीं हो रहा है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है। वहीं काला बाजार भी जमकर किया जा रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई रेस्टोरेंट और छोटे दुकानों में ताला लग चुका है। देहात में लकड़ी से खाना बन जा रहा है, लेकिन शहरों में दिक्कत हो रही है। कांग्रेस महिला सेल की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने कहा कि गैस सिलेंडर नहीं रहने के कारण लोग पुराने युग में पुनः लौट आए हैं। देहाती इलाकों में जलावन पर किसी तरह से लोग खाना तो बना ले रहे हैं, लेकिन शहरी इलाके में लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपा नेता स्मृति ईरानी खाली सिलेंडर लोगों को दिखाती थीं, जबकि उस समय सिलेंडर का दाम महज 350 रुपये था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार जल्द से जल्द पूरे भारत में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थ की स्थिति सामान्य करे और मूल्य वृद्धि को वापस ले। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 24, 2026 13:36:15
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा में कलिंजरा थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के दौरान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लालावाड़ा ग्राम में गांजे की खेती का खुलासा किया गया। एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई में आरोपी छगन पिता हिमा पटेल के खेत में मक्के की फसल की आड़ में अवैध गांजे की खेती की पुष्टि हुई; खेत से उगे 35.450 किलोग्राम हरे गांजे के पौधे जब्त किए गए। साथ ही आरोपी के घर से 2.400 किलोग्राम सूखा गांजा भी बरामद हुआ है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में NDPSAct की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 24, 2026 13:36:01
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर\nजयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा फील्ड में गोविन्दगढ़ सर्कल के तीन थानों का निरीक्षण किया। सामोद, कालाडेरा, गोविन्दगढ़ थानों की पुलिस व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान SP ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जी मीडिया से बातचीत में कहा गया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन वेनम के तहत लगातार अभियान चलाकर नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसने की बात कही गयी।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 24, 2026 13:34:38
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से सोम डिस्टिलरीज को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सभी पक्षों के दलील सुनने के बाद लाइसेंस निलंबन को लेकर सुरक्षित रखे फैसले में मंगलवार को सख्त फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने एक्साइज कमिश्नर द्वारा की गई कार्रवाई को पूरी तरह सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी। जस्टिस विवेक अग्रवाल की कोर्ट ने अपने 32 पन्नो के फैसले में साफ तौर पर कहा है कि शराब का व्यापार कोई मौलिक अधिकार नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जाना पूरी तरह वैध है। मामला Som Distilleries Pvt. Ltd. और Som Distilleries and Breweries Pvt. Ltd. से जुड़ा है, जिनके कुल 8 लाइसेंस एक्साइज विभाग ने 4 फरवरी 2026 के आदेश से सस्पेंड कर दिए थे। यह कार्रवाई 26 फरवरी 2024 को जारी किए गए शो-कॉज नोटिस के आधार पर की गई थी, जिसमें फर्जी परमिट के जरिए शराब परिवहन का गंभीर आरोप सामने आया था। कंपनियों की ओर से दलील दी गई थी कि जिस शो-कॉज नोटिस के आधार पर कार्रवाई की गई, वह 2023-24 की अवधि से संबंधित था, जबकि उस समय के लाइसेंस 31 मार्च 2024 को समाप्त हो चुके थे। ऐसे में नोटिस स्वतः खत्म हो जाना चाहिए था।के अलावा, कंपनियों को 2024-25 और 2025-26 के लिए नए लाइसेंस जारी किए गए थे, इसलिए पुराने नोटिस के आधार पर नए लाइसेंस सस्पेंड करना कानून के खिलाफ बताया गया। यह भी तर्क दिया गया कि संबंधित आपराधिक मामलों में हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी थी, जिससे शो-कॉज नोटिस का आधार ही खत्म हो गया। एक और अहम दलील यह थी कि एक साथ 8 लाइसेंस सस्पेंड करना “प्राकृतिक न्याय” के सिद्धांतों के खिलाफ और अनुपातहीन है। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह और शासकीय अधिवक्ता मानस मणि वर्मा ने इन सभी तर्कों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि एक्साइज एक्ट के तहत स्पष्ट रूप से कार्रवाई का अधिकार है और लाइसेंसधारी को नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सरकार ने यह भी कहा कि शराब का कारोबार कोई मौलिक अधिकार नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से सरकारी नियंत्रण और शर्तों के अधीन है। यदि लाइसेंसधारी धोखाधड़ी या नियम उल्लंघन में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना कानूनन सही है। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि शो-कॉज नोटिस केवल एक निश्चित अवधि तक सीमित नहीं होता। यदि किसी लाइसेंसधारी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, तो उन पर बाद में भी कार्रवाई की जा सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि हर साल लाइसेंस का नवीनीकरण अपने आप नहीं होता, बल्कि यह इस शर्त पर निर्भर करता है कि लाइसेंसधारी ने नियमों और शर्तों का पालन किया है या नहीं। ऐसे में पुराने उल्लंघन नए लाइसेंस को भी प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि धोखाधड़ी किसी भी कानूनी प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म कर देती है। चाहे फायदा उठाने के लिए किया गया हो या किसी और को नुकसान पहुंचाने के लिए—दोनों ही स्थितियों में यह गंभीर अपराध है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि एक बार धोखाधड़ी साबित हो जाए, तो उसके बाद की सभी दलीलें कमजोर पड़ जाती हैं। याचिकाकर्ताओं ने यह तर्क दिया था कि 8 लाइसेंस एक साथ सस्पेंड करना अनुचित है, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट के अनुसार, जब उल्लंघन गंभीर हो और डिस्टिलिंग, ब्रूइंग, बॉटलिंग जैसी गतिविधियों से जुड़ा हो तो इसके खिलाफ व्यापक कार्रवाई करना उचित है। कोर्ट ने कहा कि यह कार्रवाई “प्रोपोर्शनैलीटी टेस्ट” पर खरी उतरती है और इसमें कोई मनमानी नहीं है। सोमवार को सुरक्षित रखा फैसला मंगलवार को सुनाते हुए जस्टिस अग्रवाल की बेंच ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक्साइज कमिश्नर द्वारा लिया गया निर्णय पूरी तरह कानून के दायरे में है और इसमें कोई त्रुटि नहीं है
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Mar 24, 2026 13:31:56
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत पूरे प्रदेश में गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है। सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की बूथ लेवल स्तर को मजबूत करने के लिए इस तरह का अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान 30 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। जिसमें देश में पहली बार पंचायत कमेटी का गठन कांग्रेस करने जा रही है। इस तरह से कांग्रेस निचले पायदान पर जाकर काम कर रही है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 27000 से अधिक बूथ कमेटी बनाया जाएगा, साथ ही 15000 से अधिक पंचायत हुआ वार्ड कमेटी बनाया जाएगा। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी कितनी गंभीर है आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद 31 मार्च 2026 की डेट लाइन खत्म होने में कुछ ही दिन का समय बचा हैं। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर नक्सलवाद समाप्त हो रही है और पापा राव सरेंडर कर रहे हैं तो हम लोगों के लिए अच्छा हैं, साथ ही कहा कि मैं स्वयं बस्तर से आता हूँ, हम लोग उसे क्षेत्र से प्रभावित है, और हमने तमाम शीर्ष नेताओं को नक्सलवाद की इस घटनाओं से हम लोगों ने खोया है। हमसे ज्यादा दर्द कोई नहीं समझ सकता। अंबिकापुर शहर के संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत के मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हिरण की मौत नही हुई हैं, यह तो बीमार सिस्टम के कारण से मौत हुई हैं। 15 हिरणों की मौत कोई सामान्य घटना नही हैं, क्योंकि हिरण को जंगल से पड़कर रेस्क्यू सेंटर के नाम से एक पार्क में रखा जाता हैं, और उस पार्क का सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। इस सरकार में ना जंगल सुरक्षित है और ना ही जंगली जानवर सुरक्षित हैं। इस पूरे मामले में खानापूर्तिकर छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 24, 2026 13:30:38
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर आएंगे। वे तुलसीपुर स्थित माँ देवीपाटन मंदिर में चल रहे नवरात्र मेले के दौरान दर्शन-पूजन करेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से माँ पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तुलसीपुर के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से 12:30 बजे कार से मंदिर के लिए रवाना होंगे और 12:35 बजे मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में उनका कार्यक्रम दोपहर 12:35 से 2:15 बजे तक आरक्षित है। इस दौरान वे पूजा-अर्चना के साथ मेले की व्यवस्थाओं का भी जायजा ले सकते हैं। इसके बाद 2:15 बजे मंदिर से रवाना होकर 2:20 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और वापस प्रस्थान करेंगे। नवरात्र के दौरान मुख्यमंत्री के हर साल आगमन की परंपरा रही है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 24, 2026 13:30:24
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी ने कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पिंजौरा का है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता मनोज का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक ने किशोरी के अश्लील वीडियो बना लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते किशोरी ने यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना के समय पिता काम पर गए हुए थे और मां भी घर से बाहर थीं। जब वे वापस लौटे तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 24, 2026 13:30:08
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 102 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े चालक पर युवती के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर युवती ने चालक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक युवती अपनी आशा बहू मां के कहने पर एक प्रसूता को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान 102 एम्बुलेंस चालक दिनेश ने कथित तौर पर युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए चालक का विरोध किया और उसे थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि थप्पड़ पड़ने के बाद आरोपी चालक युवती को धमकी देते हुए एम्बुलेंस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी चालक दिनेश के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 13:23:54
Sawaizpur, Uttar Pradesh:हरदोई सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के गदरिया गांव की निवासी अदिति कुशवाहा क भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मंत्री बनाए जाने के बाद अपने पैतृक गांव प्रथम आगमन पर रूपापुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी और मोदी की सरकार देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी ,सीताराम शास्त्री, सर्वेश कुशवाहा, पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।
640
comment0
Report
Advertisement
Back to top