194103
Kargil Labour Board Distributes ₹2.98 Crore to 3,700 Workers
Kargil,The Assistant Labour Commissioner of Kargil, UT Ladakh, established the first Welfare Board, distributing Rs. 2.98 crore as incentives among 3,700 laborers. At the Conference Hall in Baroo today, the ALC Kargil UT Ladakh provided the first incentive for laborers' financial assistance after forming the Ladakh Building and Other Construction Workers Welfare Board. CEC Kargil LAHDC Dr. Jaffar Akhone attended the event as a special guest.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहेड़ी में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
Baheri, Uttar Pradesh:बैंड-बाजों, आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के करतबों ने मोहा मन, जनकपुरी में आरती उतारकर किया स्वागत बहेड़ी, बरेली। नगर में सोमवार को मेला श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों की गूंज, आकर्षक धार्मिक झांकियों और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों ने बारात की शोभा बढ़ा दी। नगर के प्रमुख मार्गों पर बारात के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत किया गया। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। बारात का शुभारंभ रामलीला गेट से हुआ। इसके बाद बारात माथुर रोड, तिकोनी दुकान, नैनीताल रोड और कोतवाली होते हुए तहसील परिसर में बनाई गई जनकपुरी पहुंची। यहां तहसीलदार एवं मेला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भगवान श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं की आरती उतारी और तिलक लगाकर स्वागत किया। जनकपुरी से आगे बढ़ते हुए बारात पंजाबी कॉलोनी, शेखूपुर और होली चौराहा होते हुए गणेश गेट पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। उमेश कुमार ज्वेलर्स और राजा ज्वेलर्स पर भी बारात का स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के प्रदर्शन को देखने के लिए लोग मार्गों पर खड़े रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ अरुण कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भगवान श्रीराम की बारात के दौरान नगर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।0
0
Report
नर्मदापुरम में जुआ फड़ पर छापेमारी के बाद हंगामा, मौत से बवाल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के बालागंज क्षेत्र में कथित जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस की दबिश के दौरान मची अफरा-तफरी के बीच भागते समय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, मृतक नासिर को हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित था। नासिर की मौत की खबर सामने आने के बाद मामला गरमा गया। मृतक के परिजन और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और घेराव कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने छापेमारी करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। परिजन पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और नासिर की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का खुलासा करने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि मामले में जिम्मेदारी तय की जाए और उनकी शिकायत पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नासिर के खिलाफ कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं, जिनमें से 11 मामले जुए से संबंधित बताए गए हैं। नासिर की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का विरोध देर रात तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। अधिकारियों की समझाइश के बाद देर रात विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।0
0
Report
आमेट में चोरों के हौसले बुलंद: चंद्रभागा तट पर दो खेतों से मोटरें चोरी
Rajsamand, Rajasthan:आमेट के आसन क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चंद्रभागा नदी तट के पास दो खेतों से पानी की मोटरें चोरी आमेट, राजसमंद राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस की रात्रि गश्त के दावों के बीच चोरों ने चंद्रभागा नदी तट के पास स्थित दो किसान के खेतों को निशाना बनाते हुए कुओं से पानी की मोटरें और केबल चुरा लीं। एक ही कुएं पर छह महीने के भीतर दूसरी बार चोरी होने से स्थानीय किसानों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसन क्षेत्र में चंद्रभागा नदी तट के पास परसराम कुमावत का खेत है। खेत मालिक के पुत्र भेरूलाल कुमावत ने बताया कि जब वे सुबह खेत पर पहुंचे, तो कुएं से मोटर और केबल गायब मिलीं। इसी तरह, पास ही स्थित बजरंग दास के कुएं पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह जब महिलाएं खेत पर फसल में पानी पिलाने पहुंचीं, तो मोटर न मिलने पर चोरी का पता चला。0
0
Report
Advertisement
वैशाली में 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया; केक काटा गया
Hajipur, Bihar:विश्व का प्रथम गणराज्य वैशाली आज 54 साल का हो गया है लिहाजा वैशाली जिले का 54वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समाहरणालय परिसर में स्थापित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर देर शाम समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में डीएम वर्षा सिंह ने स्कूली छात्राओं के साथ केक काटा और बच्चियों को केक खिलाकर जिले के स्थापना दिवस की बधाई दी। वहीं समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर जिले के सभी राजनीतिक दलों के नेता, अधिवक्ता संघ और गणमान्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने डीएम को भी गुलदस्ता दे कर जिले के स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर डीएम ने भी वैशाली के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और जिलेवासियों को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।0
0
Report
जमुई-सिकंदरा मार्ग पर ट्रक ने दो किशोरियों की मौत, नवरात्र में श्रद्धालुओं में शोक
Jamui, Bihar:jamui:सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किशोरियां नवरात्र के अवसर पर मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नवादा की ओर से सिकंदरा की तरफ आ रहे एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत किशोरियों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी तथा सकेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही मृत किशोरियों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव और आसपास के इलाके के लोग दौड़ पड़े। नवरात्र में पूजा कर पैदल लौट रही थीं दोनों किशोरियां जानकारी के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान मां नेतुला मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अहले सुबह पैदल ही पहुंच रहे हैं। मंगलवार की सुबह भी पंचमहुआ गांव निवासी सुलेखा कुमारी और अंशु कुमारी मां नेतुला मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों किशोरियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सिकंदरा की ओर फरार हो गया। घटना के बाद जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ हादसे के समय सड़क पर कई अन्य श्रद्धालु भी पैदल आ-जा रहे थे। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। दो किशोरियों की मौत की खबर से लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखा गया। घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान करने की दिशा में पुलिस और स्थानीय लोग लगे हुए हैं। इस दर्दनाक घटना ने नवरात्र के दौरान सुबह-सुबह पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
अन्याय के खिलाफ उठी ध्रुवस्वामिनी की आवाज, मंच पर गूंजा नारी स्वाभिमान
Prayagraj, Uttar Pradesh:उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार दिनांक 10.10.26 अन्याय के खिलाफ उठी ध्रुवस्वामिनी की आवाज, मंच पर गूंजा नारी स्वाभिमान प्रयागराज। अन्याय के सामने झुकना या अपने सम्मान के लिए आवाज उठाना ध्रुवस्वामिनी ने अपने संघर्ष से इसका जवाब दिया। शनिवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में जयशंकर प्रसाद की कालजयी रचना ‘ध्रुवस्वामिनी’ के मंचन ने नारी स्वाभिमान, अधिकार और स्वतंत्रता के सवालों को जीवंत कर दिया। प्रियंका शर्मा के निर्देशन में कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और जिला प्रशासन, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में वीर नायकों पर आधारित नाट्य मंचन श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी और केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा , उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गुप्तकालीन पृष्ठभूमि पर आधारित इस नाटक में सत्ता, सामाजिक मर्यादा और स्त्री के अधिकारों के बीच संघर्ष को दर्शाया गया। ध्रुवस्वामिनी अन्याय के सामने झुकने के बजाय अपने आत्मसम्मान और स्वतंत्र निर्णय के लिए आवाज उठाती है। मंच-सज्जा और प्रतीकों के माध्यम से ‘जर, जोरू और जमीन’ जैसी पुरानी मानसिकता पर सवाल उठाए गए। प्रस्तुति ने संदेश दिया कि स्त्री किसी की संपत्ति नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और निर्णयों के साथ एक स्वतंत्र व्यक्तित्व है। ध्रुवस्वामिनी की भूमिका में प्रियंका शर्मा, रामगुप्त के रूप में सुशील शर्मा और चंद्रगुप्त की भूमिका में सुधीर रिखारी ने अभिनय किया। शिखरस्वामी की भूमिका राज तंवर, पुरोहित की भूमिका अंकित सत्ती, शकराज की भूमिका गिरीश बदलानी, कोमा की भूमिका पल्लवी वाई सिंह, मंदाकिनी की भूमिका कनिष्का झा और मिहिरदेव की भूमिका देव ने निभाई। किन्नर की भूमिका में पृथ्वी वर्मा ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की सराहना बटोरी। संगीत अंकित सत्ती और हुर्रमत का रहा, जबकि प्रकाश संचालन राहुल सेन ने किया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के विजेताओं, कारगिल के शहीदों की वीर नारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतेन्दु नाट्य अकादमी के सहायक निदेशक डॉ. सुमित श्रीवास्तव, रंगमंडल के सहायक निदेशक श्री प्रिवेन्द्र सिंह, अभिलाष नारायण, प्रदीप भटनागर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार: अभिषेक निगम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई का आरोपी अभिषेक निगम गिरफ्तार STF ने अभिषेक निगम को देहरादून से किया गिरफ्तार आरोपी अभिषेक निगम पर 30 हजार का इनाम था घोषित STF ट्रांजिट वारंट पर आरोपी को लाई एमपी इस मामले में अब तक 25 लोगो कि हो चुकी है गिरफ्तारी STF ने गांधी नगर की फैक्ट्री से कोडीनयुक्त कफ सिरप 74104 बोतल की थी जप्त0
0
Report
वैशाली में देर रात नशा विरोधी छापेमारी: 989 प्रतिबंधित नशीली वैयल्स बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने आधी रात बड़ा एक्शन लिया है। डीएम वर्षा सिंह के आदेश पर एसडीओ और एसडीपीओ की टीम ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से मिथिलेश राय को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान खुद डीएम वर्षा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। नशा कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत देर रात छापेमारी की गई। कार्रवाई में 989 प्रतिबंधित नशीली वायल्स बरामद हुईं। इसके अलावा 40 सिरिंज, 50 हैंड ग्लव्स, 8 मोबाइल फोन और 39 हजार 900 रुपये नकद जब्त किए गए।बरामद दवाओं में ट्रामाडोल और बुप्रेनॉर्फिन जैसे सक्रिय तत्व होने की बात कही गई है। मामले में मिथिलेश राय को गिरफ्तार किया गया है और NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डीएम वर्षा सिंह खुद देर रात घटनास्थल पर पहुंचीं। उनके साथ सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार, एसडीओ विशाल कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।डीएम वर्षा सिंह ने स्पष्ट कहा है कि वैशाली को नशा मुक्त बनाना प्रशासन का लक्ष्य है। अब जांच के दायरे में यह भी है कि प्रतिबंधित दवाओं की इतनी बड़ी खेप कहां से आई, इसकी आपूर्ति कौन कर रहा था और इस कथित कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है। जांच में स्थानीय पुलिस की भूमिका समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है。0
0
Report
वैशाली: कोनहारा घाट पर चोरी के आरोप पर भीड़ ने पिटा, पुलिस के हवाले
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट पर देर शाम मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर दी जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।घायल हाल में पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है।पकड़े गए युवक का नाम छोटू कुमार है जो नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी शुकदेव राय का पुत्र है।बताया जा रहा है कि देर शाम एक व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कोनहारा घाट पर स्नान करने पहुचा था।उसने अपना मोबाइल और कपड़ा घाट किनारे रख दिया और स्नान करने लगा।आरोप है कि इसी दौरान आरोपी मोबाइल लेकर भागने लगा।स्नान कर रहे व्यक्ति और वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तब वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।और जमकर पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने चोर को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बाइट-छोटू कुमार,घायल आरोपी0
0
Report
Advertisement
ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास गोलीबारी: अर्शदीप-जुगराज घायल, गैंग से जुड़ाव का दावा
Panchkula, Haryana:आधी रात को ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और संदिग्ध गैंग सदस्यों अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने सेक्टर 3 चेकपॉइंट के पास पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली पुलिस अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि दूसरी गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। दोनों संदिग्धों के बाएं पैर में गोली लगी और उन्हें सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का दावा है कि वे लॉरेंस बिश्नोई और आरज़ू बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। दो पिस्तौल बरामद की गई हैं और मामले की जांच चल रही है।0
0
Report
पालाचलमा में संयुक्त टीम ने डम्प से हथियार, गोला-बारूद बरामद किए
Sukma, Chhattisgarh:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने पालाचलमा क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। तलाशी में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के उपयोग में आने वाली अन्य वस्तुएं बरामद की गईं।0
0
Report
गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू टिकैत का धरना, सीएम से मुलाकात का आश्वासन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। गन्ने के बकाया भुगतान और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। धरने का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने किया। इस दौरान बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों सहित कई किसान पदाधिकारी मौजूद रहे। धरने के दौरान एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को बरेली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
घायलों का खतरा खत्म, मलबे से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
Noida, Uttar Pradesh:एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस राजकरण नय्यर. घायलों के खतरे से बाहर होने की खबर है और अब तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस और हमारे फायर डिपार्टमेंट की डिजास्टर रिस्पॉन्स यूनिट ने तुरंत कार्रवाई की और सराहनीय काम किया। मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए तुरंत घटनास्थल से ले जाया गया...0
0
Report
साहिबाबाद में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरा; राहत बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: साहिबाबाद में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिर गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
13.10.2026 को दिल्ली के इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ज़न, देखें लिस्ट
Noida, Uttar Pradesh:कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, 13.10.2026 को दिन के समय दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफ़िक पर असर पड़ सकता है। दरअसल, ज़मीनी हालात के आधार पर ट्रैफ़िक को मैनेज करने के लिए रास्तों में डायवर्ज़न किया जा सकता है। इसलिए, 13.10.2026 को नीचे दिए गए मुख्य जंक्शनों और रास्तों पर ट्रैफ़िक प्रभावित हो सकता है: पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट), मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चैम्सफोर्ड रोड - आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट, भैरौं रोड-MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोल चक्कर, सरदार पटेल मार्ग- पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस के नीचे, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट, अशोक रोड - जंतर मंतर रोड गोल चक्कर, रेल भवन गोल चक्कर, जय सिंह रोड - संसद मार्ग क्रॉसिंग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - बाराखंभा रोड T-पॉइंट, Patel चौक गोल चक्कर, जय सिंह रोड - अशोक रोड T-पॉइंट, RML हॉस्पिटल गोल चक्कर, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - संसद मार्ग T-पॉइंट0
0
Report
Advertisement
