जुन्नारदेव के खमरा ताल मेले का ग्यारस से आगाज, प्रशासन ने की तैयारियां
Abappura, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव विधानसभा के नवेगांव क्षेत्र में खमरा ताल का मेला जिसे "भूतों का मेला" भी कहा जाता है ग्यारस से शुरू होने जा रहा है। व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने जुन्नारदेव के तहसीलदार राजेंद्र टीकम, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, थाना प्रभारी और प्रशासनिक अमला मौके पर पचा। SDM कामिनी ठाकुर ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस और अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है। जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत को व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
