Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

डूंगरपुर में न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल, कोर्ट में कामकाज ठप!

ASAkhilesh Sharma
Jul 18, 2025 08:06:59
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल, कोर्ट के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन, मंत्रालयिक ओर आशुलिपिक संवर्ग में कैडर पुनर्गठन नहीं करने का विरोध एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में जिला न्यायालय परिसर में न्यायिक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर उतर गए। कर्मचारियों ने कोर्ट के सामने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वही मंत्रालयिक ओर आशुलिपिक संवर्ग में कैडर पुनर्गठन नहीं करने पर विरोध जताया। इससे कोर्ट में कामकाज पर प्रभावित रहा। बॉडी- राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले न्यायिक कर्मचारी आज शुक्रवार के हड़ताल पर उतर गए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कोर्ट परिसर के सामने ही नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग रखी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार साद ने बताया कि अधीनस्थ न्यायालयों ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थापित सामान्य संवर्ग ओर आशुलिपिक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन राज्य सरकार की अधिसूचना 25 मई 2022 व 4 अक्टूबर 2022 के तहत किया जाना है। राजस्थान हाईकोर्ट से प्रस्ताव बनाकर उसे फूल बैंच से पास किया। संबंधित जिला न्यायालय लिपिकवर्गीय संस्थापन नियम 1986 में भी संशोधित करवाकर 6 मई 2023 को राज्य सरकार को आदेश पारित करने के लिए भेजा गया है। लेकिन 2 साल बाद भी आज तक आदेश पारित नहीं हुए है। न्यायिक कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से कैडर पुनर्गठन का आदेश नहीं होने तक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। वही न्यायिक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से न्यायालयों में कामकाज प्रभावित होंगे। बाईट- पुनीत शर्मा न्यायिक कार्मिक अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top