Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gumla835207

झारखंड के टाईगर जयराम महतो का गुमला में भव्य स्वागत, भ्रष्टाचार पर तीखा हमला!

Randhir Nidhi
Jul 03, 2025 15:35:17
Gumla, Jharkhand
*गुमला पहुंचे झारखंड के 'टाईगर' विधायक जयराम महतो, आंदोलनकारियों ने किया जोरदार स्वागत – भ्रष्टाचार पर बोला तीखा हमला* गुमला – झारखंड आंदोलनकारी और जेएलकेएम नेता, डुमरी विधायक जयराम महतो का गुरुवार को गुमला जिले में जोरदार स्वागत किया गया। विधायक जयराम महतो गुमला में अपने निर्धारित एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान भरनो और सिसई में झारखंड आंदोलनकारियों व जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। काफिला जैसे ही गुमला सीमा में दाखिल हुआ, आंदोलनकारियों के अनुरोध पर विधायक ने काफिले को रोक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भरनो प्रखंड परिसर स्थित अंबेडकर वाटिका में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ललित उरांव की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर “जयराम महतो ज़िंदाबाद” और “झारखंड का टाईगर जयराम महतो ज़िंदाबाद” जैसे नारों से इलाका गूंज उठा। भ्रष्टाचार पर जयराम महतो का तीखा प्रहार विधायक ने कहा, "महज छह महीने के कार्यकाल में मैंने देखा है कि झारखंड में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। हम विधानसभा में लगातार इसकी आवाज उठाते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि "भ्रष्टाचार रूपी नासूर को जड़ से खत्म करना है, और इसके लिए जनता का साथ जरूरी है।" कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय जनता जुटी रही, विधायक की एक झलक पाने को लोग उत्साहित नजर आए। वाइट - जयराम महतो डुमरी विधायक
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement