Back
झालावाड़ के समाजसेवी शैलेंद्र यादव ने दिया इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप!
MPMAHESH PARIHAR1
Aug 22, 2025 09:17:51
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़
2208ZRJ_JHL_RESIGN_R
एंकर इंट्रो_झालावाड़ जिले के समाजसेवी और पीसीसी सदस्य शैलेंद्र यादव ने आज एक प्रेस वार्ता कर झालावाड़ जिले के आधा दर्जन से अधिक धार्मिक और सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर दी । समाजसेवी शैलेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में जिला प्रशासन पर उन्हें राजनीतिक दुर्भावना के चलते परेशान करने का भी आरोप लगाया है । समाजसेवी शैलेंद्र यादव जिले में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे और उन्होंने समाज के गरीबी तबके के लिए निशुल्क राशन, मासिक पेंशन, मुक्तिधाम रथ सहित कई अन्य योजनाएं अपने निजी खर्चे से चला रखी थी ।
वी ओ 1_ आज झालावाड़ में अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेवी व कांग्रेस नेता शैलेंद्र यादव ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए बताया कि वो जिले के आधा दर्जन से अधिक धार्मिक और सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष पद पर थे । लेकिन लगातार लंबे समय से प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें टारगेट कर परेशान कर रहा है । उनके व्यवसाय सहित अन्य कार्य पर अलग-अलग तरीकों से निशाना कर उन्हें परेशान किया जा रहा है । इस लिए वे झालावाड के मुख्य ट्रस्टी मगायत्री परिवार,अध्यक्ष मंशापूर्ण बालाजी समिति, राधारमण सार्वजनिक ट्रस्ट, जिला गौशाला संघ,अध्यक्ष मानव सेवा समिति,सरंक्षक श्रीकृष्ण गौशाला समिति,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा सेवा ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं । उन्होंने बताया कि राजनीतिक कारणवश जिला प्रशासन लगातार उन्हें परेशान कर रहा है । जिसके चलते जिले के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के अन्य पदाधिकारी और संगठनों को भी परेशान होना पड़ रहा है । ऐसे में वे सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। गौरतलब है कि समाजसेवी शैलेंद्र यादव ने जिले में समाज सेवा कार्य के लिए अपने निजी खर्चे से कई योजनाएं चला रखी है । ऐसे में अब उन्होंने सभी सेवा कार्य बंद करने की भी घोषणा की है।
बाइट _शैलेन्द्र यादव (समाजसेवी व पीसीसी सदस्य)
Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMOHIT Gomat
FollowAug 22, 2025 10:36:01Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर: मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चांद मोहम्मद, सईद, व कबाड़ी रिज़वान गिरफ्तार।
दिन में रेकी करके रात में नलकूप मोटर खोलकर तांबे का तार निकाल लेते थे शातिर।
पुलिस का दावा, कबाड़ी रिज़वान को चोरी का माल बेच दिया करते थे शातिर चांद और सईद।
आरोपियों से 21 किलो तांबे का तार, 1 ट्यूबवेल का कवर, 35 हज़ार नक़दी बरामद।
आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध चाकू, बाइक व चोरी करने के उपकरण बरामद।
मुखबिर की सूचना पर सिकंदराबाद पुलिस ने की गिरफ्तार किये तीनों शातिर।
बाइट - शंकर प्रसाद एसपी सिटी
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowAug 22, 2025 10:35:540
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowAug 22, 2025 10:35:44Lucknow, Uttar Pradesh:
राजधानी लखनऊ में स्कूली वाहन चालकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है चरित्र सत्यापन में 500 से ज्यादा ऐसे ड्राइवर पाए गए हैं जो की अपराधिक प्रवृत्ति के हैं ऐसे ड्राइवरों के प्रमाण पत्र रोके जाने समेत उनको स्कूली वैन ना चलाने के निर्देश जारी हुए हैं। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने सख्त चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि बिना सत्यापन कोई भी स्कूली वाहन नहीं चल सकेगा। इस मामले पर स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने कहा कि यह बिल्कुल सही निर्देश है कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के ड्राइवर के कारण हम जैसे मेहनती ड्राइवरों का नाम भी बदनाम होता है उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ड्राइवर ने बताया कि उनके पास एक भरोसा कार्ड है जो की परिवहन विभाग से चरित्र सत्यापन के बाद ही मिलता है। ऐसे में जिन लोगों के पास यह कार्ड नहीं है उनका सत्यापन कराना चाहिए।
Wt + tt - school ke bahar se
वही इस मामले पर अभिभावकों ने कहा कि हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है और यह निर्देश तो पहले ही जारी कर देना चाहिए था क्योंकि लखनऊ में तमाम ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब स्कूली ड्राइवर ने बच्चियों के साथ गलत हरकत की ऐसे में यह निर्देश स्वागत योग्य है।
बाइट - अभिभावक
वही इस मामले पर यूपी unaided प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेंट जोसेफ स्कूल के md अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला स्वागत योग्य है अपराधिक प्रवृत्ति के ड्राइवर स्कूली वैन ना चलाएं इसका सख्ती से पालन हो और हम भी यह भरोसा दिलाते हैं कि हमारे संगठन के मेंबर स्कूल में भी कोई भी ऐसा ड्राइवर नहीं होगा जिसकी कोई अपराधिक प्रवृत्ति हो हम सत्यापन करके ही किसी को गाड़ी चलाने देंगे।
बाइट - अनिल अग्रवाल (mobile byte)
0
Report
JPJai Pal
FollowAug 22, 2025 10:35:39Varanasi, Uttar Pradesh:
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी में मना जश्न.
वाराणसी के डॉग लवर्स ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न.
काशी में पिछले कई सालों से अपना घर आवारा कुत्तों के नाम कर चुकीं स्वाति बलानी ने आवारा कुत्तों को बताया परिवार का सदस्य.
स्वाति सैकड़ों आवारा, बेसहारा, घायल कुत्तों को अपने घर में रखकर उसका ख्याल परिवार के सदस्य की तरह रखती हैं.
स्वाति ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जानवर प्रेमी बहुत खुश हैं इन आवारा कुत्तों को अब हमसे दूर नहीं किया जा सकता.
स्वाति ने बताया कि इन कुत्तों के रख-रखाव के लिए नगर निगम को काम करना चाहिए एवं इनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी भी किया जाना चाहिए.
स्वाति के यहां और भी डॉग लवर्स इस फैसले का जश्न मनाने पहुंची तो उन्होंने भी बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया.
सड़कों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर कहा कि यदि हम सड़क पर नहीं खिलाएंगे तो कहां खिलाएं.
TT-1-: स्वाति बलानी, एनिमल लवर, वाराणसी
TT-2-: शहर के अलग-अलग जगहों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाली डॉग लवर्स से बातचीत.
Jai Pal Varanasi
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowAug 22, 2025 10:35:24Kanpur, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ापुर में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़ापुर गांव निवासी प्रेम कुमार शिल्पकार आज सुबह बकरी के लिए टायरा (पकड़ की पत्ती) काटने के उद्देश्य से गांव के पास स्थित पहाड़ापुर बाजार में गए थे। इसी दौरान वह एक पेड़ के पास पहुंचे जहां से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही थी। अनजाने में प्रेम कुमार विद्युत करंट की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रेम कुमार शिल्पकार अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और पांच बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
0
Report
NSNavdeep Singh
FollowAug 22, 2025 10:35:00Moga, Punjab:
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਾਧੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ।
ਕਿਹਾ ਆਹ ਜਿਹੜੇ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਲੁਟੇਰੇ ਆਏ ਸੀ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਜਮੀਨ ਖੋਹਣ ਪਾਸੇ ਆਏ ਸੀ ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸ਼ਕਤੀ ਸਾਹਮਣੇ ਉਹ ਖੜ ਨਹੀਂ ਸਕੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਦਮ ਵਾਪਸ ਲੈਣੇ ਪਏ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਵਧਾਈ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸਮੂਚੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਡੱਟ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਖੜੇ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਜਾਣਾ ਪਿਆ।
ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਮੋਗੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਫਤਿਹ ਰੈਲੀ ਅਸੀਂ 31 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਮੋਗਾ ਵਿਚ ਕਰਾਂਗੇ ਅਤੇ ਨਾਲੇ ਅਸੀਂ ਪਲਾਨ ਦੱਸਾਂਗੇ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣਾ ਅਤੇ ਅਗਲੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਚ ਕਿਉਂਕਿ ਜਿੰਨੀ ਦੇਰ ਆ ਰਹਿਣਗੇ ਜਿੰਨੇ ਦਿਨ ਇੱਥੇ ਰਾਜ ਕਰਨਗੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਰਬਾਦ ਕਰਨਾ ।
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਡਿਟੇਨ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਬੋਲੇ ਡੈਮੋਕਰੇਸੀ ਵਿੱਚ ਹਰ ਬੰਦੇ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਣ ਦਾ ਪਰ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਲੁਟੇਰੇ ਡੈਮੋਕਰੇਸੀ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਆ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹੈ ।
0
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowAug 22, 2025 10:33:13Fazilka, Punjab:
ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕਾਵਾਂਵਾਲੀ, ਮੁਹਾਰ ਜਮਸ਼ੇਰ ਤੇ ਹੋਰ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਓਵਰਫਲੋ ਹੋ ਕੇ ਆਏ ਪਾਣੀ ਨੇ ਤਬਾਹੀ ਮਚਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ । ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਫਸਲਾਂ ਤਬਾਹ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨੇ । ਤਾਂ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜਲ ਸਰੋਤ ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਪਹੁੰਚੇ । ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਵਣਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸਰਹਦੀ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਦੌਰਾਨ ਕਰ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowAug 22, 2025 10:32:51Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल नगर पालिका परिषद के 150 से अधिक नियमित कर्मचारियों का इस महीने का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है। आज कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर नपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और जल्द तनख्वाह करने की मांग कलेक्टर से की है। कर्मचारियों का आरोप है कि परिषद के सीएमओ ने उनकी तनख्वाह रोककर ठेकेदारों को भुगतान कर दिया है। नगर पालिका सीएमओ ने बजट नहीं होने का दिया हवाला।कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदारों के बिल समय पर पास कर भारी भरकम पेमेंट कर दिया गया, लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इसकी वजह से उनके घरों में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। लोन की किस्तों और त्योहारों में परेशानी बढ़ गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उनका कहना है कि बिना वेतन परिवार चलाना असंभव है और प्रशासन की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ केवल अपने कमीशन और ठेकेदारों की परवाह कर रहे हैं,कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों के आरोप को लेकर बैतूल नपा सीएमओ ने कहा कि जो बजट था उसमें कम तनख्वाह वाले कर्मचारियों का रक्षाबंधन के पहले पेमेंट कर दिया गया है। बजट खत्म होने के कारण बाकी कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं हो पाई है,बजट की व्यवस्था की जा रही है और जल्दी कर्मचारियों को तनख्वाह कर दी जाएंगी।
बाइट -1- मदन लाल विन्नोदकर,अध्यक्ष नपा कर्मचारी संघ बैतूल
बाइट -2- सतीश मत्सेनिया,सीएमओ नपा बैतूल
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowAug 22, 2025 10:32:39Keonjhar, Odisha:
ଆଙ୍କର _କେନ୍ଦୁଝର ଅଞ୍ଜର ସରକାରୀ ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଜଣେ ଦ୍ଵିତୀୟ ଶ୍ରେଣୀ ଛାତ୍ରୀ କୁ ଗତକାଲି ସ୍କୁଲ ଛୁଟି ସମୟ ରେ ସ୍କୁଲ୍ ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହରେ ତାଲା ପକାଇ ପଳାଇ ପଳାଇ ଥିଲେ ସ୍କୁଲ କର୍ତୁପକ୍ଷ | ଛାତ୍ରୀ ଟି ନାଁ ଯୋଛନା ଦେହୁରୀ | ତାକୁ ଆଜି ସକାଳେ ପରିବାର ଓ ଗାଁ ଲୋକେ ଉଦ୍ଧାର କରି ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟ କୁ ନେଇଛନ୍ତି । ପ୍ରକାଶ ଯେ ଗତକାଲି ସ୍କୁଲ ଛୁଟି ପରେ ଅପରାହ୍ନ 4 ଟା ସମୟରେ ସ୍କୁଲ କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷ ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହ ଏବଂ ସ୍କୁଲ ରେ ତାଲା ଦେଇ ପଳାଇଥିଲେ l କିନ୍ତୁ ଟୁନା ଦେହୁରି ଙ୍କ ଦିତୀୟ ଶ୍ରେଣି ଝିଅଟି ସ୍କୁଲ ଗୃହରେ ରହିଯାଇଥିଲା l ସ୍କୁଲରୁ ନଫେରିବା ପରେ ଘର ଲୋକ ବହୁତ ଖୋଜାଖୋଜି କରି ପାଇନଥିଲେ l ପରେ ଆଜି ସ୍କୁଲ ରୋଷେୟା ଆସି ସକାଳ 9 ଟା ରେ ସ୍କୁଲ ଖୋଲିବା ପରେ ଝିଅଟି ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହର ଝରକା ରେଲିଂରେ ଝୁଲି ରହିଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା l ଝିଅଟି ବାହାରିବାକୁ ଚେଷ୍ଟା କରି ନିଜର ସମଗ୍ର ବଳ ଖଟାଇ ଲୁହା ରେଲିଂକୁ ବଙ୍କା କରିଥିଲେବି ଗୋଡ ଦୁଇଟି ବାହାରି ଥିବା ବେଳେ ଅଣ୍ଟାରୁ ମୁଣ୍ଡ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଲଟକି ରହି ରାତି ସାରା କଷ୍ଟ ପାଇଥିଲା l ପରେ ପରିବାର ଲୋକ ଏବଂ ଗ୍ରାମବାସୀ ଝିଅଟିକୁ ଏପରି ଅବସ୍ଥା ରେ ଦେଖିବା ପରେ ଗାଁ ରେ ରହୁଥିବା ରୋଷେୟା ଠାରୁ ଚାବି ଆଣି ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହ ର କବାଟ ଖୋଲି
ଝରକାର ଲୁହାକୁ ବଙ୍କା କରି ଝିଅ କୁ ଉଦ୍ଧାର କରିଥିଲେ । ପରେ ଝିଅର ବାପା ଓ ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ ଝିଅ କୁ ନେଇ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟରେ ଚିକିତ୍ସିତ କରାଇ ସ୍କୁଲ କୁ ଫେରାଇ ଆଣିଛନ୍ତି । ବର୍ତମାନ ଝିଅ ଟି ସୁସ୍ଥ ଥିବା ସ୍କୁଲ ଓ ଗଣଶିକ୍ଷା ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି ।
ବାଇଟ-(୧)-ଝୁନୁ ଦେହୂରୀ -( ଛାତ୍ରୀ ର ମା )
ବାଇଟ-(୨)- ରୀନା ଖାଁ -( ଅଞ୍ଜର ଗ୍ରାମବାସୀ )
ବାଇଟ-(୩)-ଭୁବନେଶ୍ୱରୀ ପାତ୍ର -( ଅଞ୍ଜର ଗ୍ରାମବାସୀ )
ବାଇଟ-(୪)- ସୀତା ପାତ୍ର -( ରୋଷେଇୟା )
ବାଇଟ-(୫)- ସଞ୍ଜିତା ଦାଶ -( ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ )
ବାଇଟ-(୬)- ନିରଞ୍ଜନ ନାଏକ -( ବିଆରସିସି )
0
Report
RSRavikant Sahu
FollowAug 22, 2025 10:32:34Simdega, Jharkhand:
location-simdega
ravikant
सिमडेगा- जिला पुलिस और जीएसटी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पिछले तीन दिनों से लगातार जुटाई गई सूचना और प्लानिंग के बाद टीम ने बीते दो दिनों में 2 ट्रकों को पकड़ा है, जिनमें अवैध पान मसाला समेत अन्य सामान लदा हुआ था।
जब्त माल की कीमत लगभग 47 लाख रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि यह अवैध सामान ओड़िशा की ओर से परिवहन किया जा रहा था।
पकड़े गए सभी सामानों को जीएसटी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
SSsubhash saheb
FollowAug 22, 2025 10:32:25Dhamtari, Chhattisgarh:
स्लग – कर्मचारी संघ का धरना, विभागों का कामकाज ठप
एंकर..... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को धमतरी जिले के सैकड़ों कर्मचारी गांधी मैदान के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठे…संगठन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को घेरा..धरना स्थल पर जुटे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 2% महंगाई भत्ता दिए जाने, वेतन विसंगति दूर करने और पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने जैसी अहम बातें शामिल हैं…धरने का असर जिले के विभिन्न विभागों पर साफ देखने को मिला…स्कूल, कालेज कलेक्ट्रेट,तहसील, निगम ,एसडीएम कार्यालय और कई अन्य शासकीय दफ्तरों में ताले लटक गए, जिससे आम जनता को कार्य कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा….बहरहाल कर्मचारियों ने सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी है…अगर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन को और उग्र करने की बात की है।
बाईट - चंदू लाल चंद्राकर संयोजक कर्मचारी यूनियन
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 22, 2025 10:32:17Noida, Uttar Pradesh:
नौकर ने रचा था लाखों की चोरी का खेल, पुलिस ने किया खुलासा
थाना सेक्टर-142 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक ऐसे नौकर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही मालिक के घर में बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने चोरी हुए करीब 800 ग्राम सोना और करीब पौने 6 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सोने और नकदी की कुल कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नौकर काफी समय से घर में काम कर रहा था और उसने घर के अंदर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया। इसके बाद उसने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गया।
पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद करवा दिया।
बाइट डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 22, 2025 10:32:07Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में बीती रात उस समय भारी हंगामा हो गया जब इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला को प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराया गया था जबकि दूसरी नसबंदी ऑपरेशन के लिए आई थी। इलाज के दौरान दोनों की हालत बिगड़ी और ICU में दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि मृत महिलाओं के कुछ परिजन नशे की हालत में थे और पहले से ही स्टाफ से बहस कर रहे थे। आईसीयू से बाहर जाने कहने पर विवाद और बढ़ गया। गार्डों ने स्थिति संभालते हुए उन्हें बाहर निकाला और रात में सिटी कोतवाली भेजा गया, हालांकि उस समय चौकी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, सिर्फ नगर सेना का एक आरक्षक वहां तैनात था। हंगामे के दौरान आईसीयू का कांच, दीवारें और टाइल्स तोड़ दी गईं। सिम्स में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अस्पताल चौकी की सुरक्षा व्यवस्था अब भी कमजोर बनी हुई है। हंगामा करने वाले परिजनों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा जा सकता है।
बाइट– लाखन सिंह (अधीक्षक सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर)
0
Report
DSDeepesh shah
FollowAug 22, 2025 10:31:34Vidisha, Madhya Pradesh:
एंकर - विदिशा जिले की लटेरी तहसील से बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सगे भाई और भतीजे ने मिलकर अपने ही चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावरों की मार से चाचा बेसुध होकर गिर पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना में मुख्य आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइट – डॉ. प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा।
0
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 22, 2025 10:31:18Bhilwara, Rajasthan:
जहाजपुर-
Reporter - Dilshad khan
Informer -
ANJANI KUMAR PARASHAR
9928206174
@ vijaypa85829215
तालाब में पानी के उपर 11 हजार केवी से मंडरा रहा है खतरा ग्रामीणों की कही बार शिकायत नहीं हुई सुनवाई।
जहाजपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलेठा में 11000 केवी बिजली लाइन के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाईटेंशन लाइन तालाब में गिरने की संभावना बनी हुई है, लेकिन इसकी ओर न तो पंचायत प्रशासन, न ही बिजली विभाग और न ही स्थानीय लाइनमैन ध्यान दे रहे हैं।
वही ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आज भी खतरा जस का तस बना हुआ है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि जब तक कोई और बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक प्रशासन और बिजली विभाग की आंखें नहीं खुलेंगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसे से पहले ही 11000 केवी लाइन को सुरक्षित करने की कार्यवाही की जाए, ताकि गांव में फिर किसी परिवार का चिराग न बुझे।
0
Report