Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Damoh470661

दमोह जबलपुर हाइवे पर जाम: मगरमच्छ के शिकार का गुस्सा फूटा!

MDMahendra Dubey
Jul 11, 2025 06:34:51
Damoh, Madhya Pradesh
बड़ी खबर, दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे जाम... एंकर/ दमोह से इस वक़्त की बड़ी खबर है जहां दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर जाम लगा हुआ है। हाइवे पर अभाना में लोगो ने शव रखकर जाम लगाया हुआ है। दरसल आज सुबह कनियाघाट में व्यारमा नदी में एक महिला को मगरमच्छ ने शिकार बनाया था, इस महिला का शव नदी से मिलने के बाद लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और शव को लेकर वो स्टेट हाइवे पर आ गए। लोगो का आरोप है कि उनके इलाके में लंबे समय से मगरमच्छो का आतंक है कई बार जिम्मेदारों को बताया गया लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये गए हैं। फिलहाल जिला मुख्यालय से पुलिस बल मौके पर भेजा गया है।
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top