Back
जालौर पोक्सो: चाचा को आजीवन कारावास, मासूम के साथ दुष्कर्म का चौंकाने वाला फैसला
HBHeeralal Bhati
Sept 20, 2025 04:00:52
Jalore, Rajasthan
जालौर पॉक्सो न्यायालय 6 साल की भतीजी के साथ रेप के मामले में आरोपी चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट जालौर प्रमोद कुमार मलिक ने मासूम भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (अंतिम सांस तक जेल) की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 27 जनवरी 2025 को पीड़िता की मां ने थाना भीनमाल में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 26 जनवरी की शाम उसकी 6 वर्षीय पुत्री को आरोपी चचेरा देवर खेत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय बच्ची की 8 वर्षीय बहन भी पास में मौजूद थी। बच्ची जब घर लौटी तो उसके कपड़े खून से सने हुए थे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से 14 गवाह और 36 दस्तावेज पेश किए गए। गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया।
न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि मासूम के साथ इस तरह की घृणित हरकत समाज के लिए कलंक है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसलिए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी जाती है, जो उसकी अंतिम सांस तक जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HKHARI KISHOR SAH
FollowSept 20, 2025 05:47:590
Report
PKPravesh Kumar
FollowSept 20, 2025 05:47:44Ayodhya, Uttar Pradesh:Byte - सीताराम दास महंत अयोध्या
Byte - दिवाकराचार्य संत अयोध्या
Byte - विष्णुदास महामंडलेश्वर
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowSept 20, 2025 05:47:300
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowSept 20, 2025 05:47:220
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 20, 2025 05:47:120
Report
AMAjay Mishra
FollowSept 20, 2025 05:46:270
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 20, 2025 05:46:160
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 20, 2025 05:46:040
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 20, 2025 05:45:530
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 20, 2025 05:45:410
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 20, 2025 05:45:310
Report
TSTripurari Sharan
FollowSept 20, 2025 05:45:230
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 20, 2025 05:45:070
Report